Back
Bankura - দাবীতে পথ অবরোধ করে বিক্ষোভে ফেটে পড়লেন আঁচুড়ি গ্রামের বাসিন্দারা
Panchbaga, West Bengal
গ্রামে বাড়ি বাড়ি নল পৌঁচেছে কিন্তু সেই নল দিয়ে পৌঁছায় না পানীয় জল। মাঝেমধ্যে জলের ট্যাঙ্ক গ্রামে যায় বটে, কিন্তু তা থেকে মেলেনা গৃহস্থের প্রয়োজনীয় যথেষ্ট জল। সামান্য জলের জন্য হাহাকার করতে হয় বাঁকুড়া এক নম্বর ব্লকের আঁচুড়ি গ্রামের মানুষকে। নল পথে নিয়মিত জল সরবরাহের দাবীতে শালবনির পর এবার পথে নেমে বিক্ষোভে সামিল হলেন বাঁকুড়া এক নম্বর ব্লকের আঁচুড়ি গ্রামের বাসিন্দারা। আজ সকাল থেকে বাঁকুড়া ছাতনা রাস্তা অবরোধ করে বিক্ষোভে ফেটে পড়েন তাঁরা।
0
Share
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
Jamui, Bihar:
जमुई –मंगलवार को जमुई शहर के किऊल नदी स्थित त्रिपुरारी घाट में नहाने के दौरान गहरे गड्ढे में डूबने से मोहम्मद अली (पुत्र – मोहम्मद इब्राहिम, निवासी – पैठान चौक मोहल्ला) की मौत हो गई। बताया जाता है कि यह गड्ढा नियम के विरुद्ध किए गए बालू उठाव के कारण बना था।
घटना दोपहर लगभग 1 बजे की है, जब मोहम्मद अली अपने दोस्तों के साथ नहाने घाट गया था। इसी दौरान वह बालू उठाव से बने गहरे गड्ढे में चला गया और डूब गया। जब तक स्थानीय लोग और परिजन उसे खोजकर सदर अस्पताल ले जाते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना की खबर मिलते ही परिजन और मोहल्लेवासी आक्रोशित हो गए और दोपहर 2 बजे शव को खैरा मोड़ पर रखकर सड़क जाम कर दिया। लोग दोषी संवेदक के खिलाफ कार्रवाई और मृतक परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया।
मौके पर पहुंची टाउन थाना की पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास करती रही, लेकिन आक्रोशित लोग वरीय अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े रहे।
सदर अंचलाधिकारी ललिता कुमारी ने बताया कि त्रिपुरारी घाट में तीन बच्चे नहाने गए थे, जिनमें से दो सुरक्षित निकल आए, लेकिन एक की डूबने से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक के परिवार को राज्य आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा निर्धारित अनुग्रह राशि दी जाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर बालू उठाव में नियम विरुद्ध खुदाई की शिकायत मिलती है, तो मामले की जांच कर जिला पदाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मृतक के परिजनों ने बताया कि मोहम्मद अली घर का सबसे छोटा बेटा था और उसकी मौत ने पूरे परिवार को तोड़ दिया है। मां और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
फिलहाल खबर लिखे जाने तक शाम 3:45 बजे तक सड़क जाम जारी था और प्रशासन लोगों को शांत कराने में जुटा हुआ था।
बाइट.....मृतक की मां और परिजन
बाइट.....ललिता कुमारी, अंचलाधिकारी जमुई सदर
0
Share
Report
Chapra, Bihar:
RAKESH/ CHHAPRA ANCHOR: बिहार बिधान सभा चुनाव की तैयारी में जुटी जिला प्रशासन, डीएम स्वय कर रहे मोनोटरिंग, मतदाता सूची बिशेष गहन पुनिरिक्षण के तहत जिले के 65 प्रतिशत घरों तक पहुच गए बीएलओ औऱ कर्मी, डीएम अमन समीर ने भी भरा फर्म, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत सारण के जिलाधिकारी अमन समीर ने बीएलओ से अपना गणना प्रपत्र प्राप्त किया। वही प्रचार गाड़ी को हरीझंडी दिखा कर रवाना किया, और गुदरी में मतदनकेन्द्र में जा कर मतदाता सूची गहन पुनिरिक्षण कार्य का जायजा लिया,
इस अवसर पर उन्होंने सारण जिला के सभी मतदाताओं से गणना प्रपत्र बीएलओ से प्राप्त कर / स्वयं डाउनलोड कर इसे भर कर आवश्यक मान्य साक्ष्य के साथ जमा करने का अनुरोध किया । बताते चले कि विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों के मद्देनज़र भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 का कार्य राज्य भर में तीव्र गति से चल रहा है। यह प्रक्रिया 25 जून 2025 से प्रारंभ हुई है, जिसके अंतर्गत मतदान केंद्र पदाधिकारी द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र (Enumeration Form) का वितरण किया जा रहा है। इस प्रक्रिया के तहत मतदान केंद्र पदाधिकारियों को प्रशिक्षण देकर उन्हें घर-घर जाकर सत्यापन और गणना फॉर्म के वितरण-संकलन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मतदाताओं तक गणना प्रपत्र को सुलभता से उपलब्ध कराने हेतु तथा निर्वाचन मशीनरी को पूर्ण मनोयोग और मनोबल के साथ इस कार्य में समर्पित बनाए रखने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी स्वयं फील्ड भ्रमण कर रहे हैं। डीएम अमन समीर आज स्वयं अपना गणना प्रपत्र भर कर उन्हें बीएलओ को सौंपा, उन्होंने बताया कि 01.01.2003 की अंतिम गहन पुनरीक्षित मतदाता सूची में शामिल हैं। ऐसे मतदाताओं को केवल अपनी प्रविष्टियों की पुष्टि करनी है और गणना प्रपत्र भरकर जमा करना है। इसके अतिरिक्त, यदि किसी मतदाता के माता या पिता में से कोई एक व्यक्ति 01.01.2003 तक मतदाता सूची में शामिल रहा है, तो ऐसे व्यक्ति को इस विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के दौरान नामांकन के लिए उनसे संबंधित किसी भी दस्तावेज को प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं होगी, चाहे उस व्यक्ति की जन्मतिथि कुछ भी हो। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की नियमित गतिविधियों को देखने के लिए फेसबुक, ट्विटर एवं इंस्टाग्राम हैंडल को फॉलो किया जा सकता है। इसके साथ ही भारत निर्वाचन आयोग के सोशल मीडिया हैंडल्स में भी सभी अपडेट जा रहे हैं, स्थानीय स्तर पर आंगनबाड़ी सेविकाओं, विकास मित्रों, जीविका दीदियों, एनसीसी, एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र आदि के स्वयंसेवकों की सहायता लें। ये स्वयंसेवक न केवल मतदाताओं को फॉर्म भरने में सहायता करेंगे, बल्कि मतदान केंद्र पदाधिकारियों को वितरण व संग्रहण कार्य में भी सहयोग प्रदान करेंगे। इसके अतिरिक्त https://voters.eci.gov.in पोर्टल के माध्यम से भी मतदाता स्वयं गणना फॉर्म ऑनलाइन भर सकते हैं। इस विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रमुख तिथियाँ इस प्रकार हैं: घर-घर सर्वेक्षण: 25 जून से 26 जुलाई 2025 प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन: 1 अगस्त 2025 दावा और आपत्ति की अवधि: 1 अगस्त से 1 सितंबर 2025 अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन: 30 सितंबर 2025 लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सशक्त बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाएँ। उन्होंने सभी पात्र नागरिकों से आग्रह किया है कि वे समय रहते अपना गणना प्रपत्र भरें, ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन माध्यम से सत्यापन सुनिश्चित करें एवं इस ऐतिहासिक पुनरीक्षण प्रक्रिया का हिस्सा बनें। किसी भी प्रकार की जानकारी Sath सहायता के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है। BYTE: अमन समीर डीएम सारण
0
Share
Report
Amroha, Uttar Pradesh:
हसनपुर को मिला पहला मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय, 1500 बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था
अमरोहा जिले को शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। हसनपुर तहसील के करनपुर सकतपुर गांव में 24 करोड़ की लागत से बनने वाले मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का भूमि पूजन विधिवत हवन-पूजन के साथ हुआ।
करीब 17.50 हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल में बनने वाले इस अत्याधुनिक विद्यालय में प्री-प्राइमरी से 12वीं तक 1500 बच्चों के पढ़ने की व्यवस्था होगी।
0
Share
Report
भीषण आंधी-तूफान और बारिश से पनियरा अस्त-व्यस्त, पेड़ गिरने से घंटों बाधित रहा यातायात, बिजली व्यवस्थ
Uttar Pradesh:
जनपद महराजगंज के पनियरा क्षेत्र में मंगलवार को दिन में लगभग 3 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और भीषण आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश हुई। इस तूफानी मौसम ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया। सड़कों के किनारे लगे कई पुराने और बड़े पेड़ तेज हवाओं की चपेट में आकर सड़कों पर गिर पड़े, जिससे घंटों तक यातायात पूरी तरह से ठप रहा।
स्थानीय लोगों के अनुसार, बारिश और तेज हवा के कारण कई जगहों पर बिजली के खंभे भी क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है।
0
Share
Report
Amroha, Uttar Pradesh:
अमरोहा जनपद में दर्दनाक हादसा! निजी बस की टक्कर से मजदूर की मौत, गाड़ियों में बेचता था दवाई
अमरोहा जनपद के गजरौला में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में गाड़ियों में दवाई बेचकर जीवन यापन करने वाले कौशल शर्मा की जान चली गई। बताया जा रहा है कि वह बसों में सामान बेचकर गुजारा करता था। हादसे के वक्त वह सड़क पार कर रहा था, तभी एक निजी बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल कौशल को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच
0
Share
Report
Amroha, Uttar Pradesh:
अमरोहा में नकाबपोश चोरों का कहर
अमरोहा शहर के पक्का बाग में पानी कारोबारी संजय गर्ग की दुकान से नकाबपोश चोर 1.25 लाख रुपए की नकदी चोरी कर फरार हो गए। वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। व्यापारी ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुटी है।
0
Share
Report
अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं का जोश हाई, विधायक समरपाल सिंह ने केक काटकर की अगुवाई, रक
Amroha, Uttar Pradesh:
अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं का जोश हाई, विधायक समरपाल सिंह ने केक काटकर की अगुवाई, रक्तदान कर दी बधाई
अमरोहा जनपद के नौगांवा सादात कस्बे में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। सपा विधायक समरपाल सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने केक काटा और अखिलेश यादव की लंबी उम्र की कामना की। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर सामाजिक सरोकार का संदेश भी दिया। मौके पर भारी संख्या में समर्थक मौजूद रहे और पूरे माहौल में
0
Share
Report
Khandwa, Madhya Pradesh:
वर्ल्ड डॉक्टर्स डे के अवसर पर खंडवा जिला अस्पताल में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिला अस्पताल में रक्त की कमी को देखते हुए यह शिविर आयोजित की गई।
0
Share
Report
शिवपुरी मै 20 हजार लेकर करवा दी फर्जी शादी, अब इसे बीबी मानूं या नहीं..?एक कमरे बंद करके करा दी शादी
Shivpuri, Madhya Pradesh:
शिवपुरी बड़ी दुविधा है इसकी...खेरोना डांग निवासी कपिल चिड़ार की समस्या
20 हजार लेकर करवा दी फर्जी शादी,
अब इसे बीबी मानूं या नहीं..?
एक कमरे में कर दी शादी, और दे दिया फर्जी प्रमाण पत्र, ना ढाई लाख मिले, ना मिला दहेज।
0
Share
Report
Balaghat, Madhya Pradesh:
बालाघाट। कृषि विज्ञान केंद्र बड़गांव की मौसम इकाई से प्राप्त जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने बालाघाट जिले सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों में बिजली चमकने के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है।
विशेषज्ञों ने इस दौरान किसानों और आम नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खुले स्थानों, खेतों या पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें। किसान फसल और बीजों की सुरक्षा के आवश्यक उपाय करें तथा मौसम की अद्यतन जानकारी पर ध्यान दें।
प्रशासन द्वारा भी लोगों से अपील की गई है कि वे मौसम के मद्देनज़र सावधानी बरतें और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय अधिकारियों से संपर्क करें।
0
Share
Report