Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Uttarkashi249193

उत्तरकाशी में LPG-डिज़ल- petrol की बनी पर्याप्त स्टॉक, पैनिक की आवश्यकता नहीं—प्रशासन

HNHEMKANT NAUTIYAL
Mar 11, 2026 07:30:32
Uttarkashi, Uttarakhand
जनपद में एलपीजी और डीजल ,पेट्रोल की स्थिति का जायजा लिया Zee media ने उपभोक्ताओं का कहना है कि वर्तमान में एलपीजी ,पेट्रोल और डीजल में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल डीजल और एलपीजी गैस मिल रहा है वहीं इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के मैनेजर का कहना है कि हमारे पास पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल और डीजल का स्टॉक है और जिला प्रशासन की तरफ से भी हमको कहा गया है कि 5000 लीटर पेट्रोल और डीजल को स्टॉक में रखें वहीं जिलाधिकारी प्रशांत आर्य का कहना है कि अभी पर्याप्त मात्रा में एलपीजी गैस सिलेंडर,और पेट्रोल ,डीजल स्टॉक है। लगातार जनपद में पेट्रोल डीजल और एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति उपभोक्ताओं को हो रही है जिलाधिकारी ने आम जनता से अपील की है कि पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है फिलहाल स्थिति सामान्य है और उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की कोई दिक्कत की शिकायतें नहीं आ रही है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASANIMESH SINGH
Mar 11, 2026 09:01:22
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन चिंतामण गणेश की दूसरी जत्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब。 उज्जैन में चैत्र मास के पावन अवसर पर आज श्री चिंतामण गणेश मंदिर में दूसरी जत्रा अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। अलसुबह मंदिर के पट खुलते ही हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ अपने आराध्य के दर्शन हेतु उमड़ पड़ी। पुजारियों द्वारा भगवान गणेश का पंचामृत अभिषेक कर मनोहारी श्रृंगार किया गया, जिसकी छटा देखते ही बनती थी। प्रशासन और मंदिर प्रबंध समिति ने भीषण गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेयजल और छांव की पुख्ता व्यवस्था की है। सुचारू दर्शन हेतु भक्तों को गर्भगृह के बाहर से प्रवेश दिया जा रहा है, जो देर रात शयन आरती तक अनवरत जारी रहेगा। मान्यता है कि चैत्र बुधवार को चिंतामण के दर्शन से भक्तों के सभी कष्ट दूर होते हैं।
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Mar 11, 2026 09:01:06
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय के जीडी कॉलेज में अपराधियों का गुंडागर्दी का मामला सामने आया है, जहां एक नशे में धुत युवक ने लूटपाट की कोशिश के दौरान एक छात्र पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के बाद कॉलेज परिसर में छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा और छात्र संगठनों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा किया। दरअसल मामला रतनपुर थाना क्षेत्र स्थित जीडी कॉलेज के मुख्य गेट का है। बताया जा रहा है कि घायल छात्र अमितेश गौतम कुमार कॉलेज से पढ़ाई कर अपने एक दोस्त के साथ मोटरसाइकिल से बाहर निकल रहा था। तभी मुख्य गेट के पास नशे में धुत एक युवक ने पहले उससे लूटपाट करने की कोशिश की। विरोध करने पर युवक ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे अमितेश गौतम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र को आनन-फानन में इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी युवक द्वारा छात्र पर हमला करते हुए देखा जा सकता है। इस घटना से नाराज छात्र संगठनों ने कॉलेज पहुंचकर प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा किया। छात्र नेताओं का आरोप है कि जीडी कॉलेज असामाजिक तत्वों और नशेड़ियों का अड्डा बन गया है। आए दिन यहां छात्रों के साथ लूटपाट और मारपीट की घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन कॉलेज प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। छात्र नेताओं ने मांग की है कि कॉलेज परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाए और इस घटना में शामिल आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए, ताकि छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की बात कही जा रही है。
0
comment0
Report
Mar 11, 2026 09:00:56
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली थाना बारादरी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की बिक्री करने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 20 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस टीम 11 मार्च 2026 की देर रात क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गुलजार नगर पीली मिट्टी के पास एक महिला अवैध मादक पदार्थ बेचने की फिराक में खड़ी है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और महिला को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 20 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में महिला ने अपना नाम तारा पत्नी सलीम, निवासी सूफीटोला थाना बारादरी, हाल निवासी जगतपुर मोहन तालाब पालक का खेत थाना बारादरी, उम्र 54 वर्ष बताया। पुलिस के अनुसार महिला स्मैक की पुड़िया बनाकर फुटकर में बेचती थी।पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
MMManoj Mondal
Mar 11, 2026 08:50:33
Kolkata, West Bengal:যুদ্ধ পরিস্থিতির জেরে মধ্যপ্রাচ্যে তৈরি হয়েছে চরম উত্তেজনা।আর সেই আতঙ্কের মধ্যেই ইরান সংলগ্ন সমুদ্রে একটি জাহাজে আটকে পড়েছেন উত্তর ২৪ পরগনার গাইঘাটার এক যুবক। তার নাম গৌতম দেবনাথ। বাড়ি গাইঘাটা থানার বকচারা গ্রামে。 পরিবার সূত্রে জানা গেছে, কাজের সূত্রে কয়েকদিন আগেই বিদেশে পাড়ি দেন গৌতম। বর্তমানে তিনি হরমুজ প্রণালীর কাছে ইরানের বন্দর আব্বাস এলাকার আশেপাশে একটি জাহাজে রয়েছেন। ওই এলাকায় চলতে থাকা বোমাবর্ষণ ও যুদ্ধ পরিস্থিতির খবর সামনে আসতেই উদ্বেগ বেড়েছে পরিবারের সদস্যদের মধ্যে。 গৌতমের বাড়িতে রয়েছেন তার স্ত্রী ও মা। প্রিয়জনের নিরাপত্তা নিয়ে দুশ্চিন্তায় দিন কাটছে তাদের। পরিবারের দাবি, প্রশাসনের তরফে দ্রুত পদক্ষেপ নিয়ে গৌতম দেবনাথের নিরাপত্তা নিশ্চিত করা হোক এবং তাকে যেন নিরাপদে দেশে ফিরিয়ে আনার ব্যবস্থা করা হয়。 এখন গোটা পরিবারের একটাই প্রার্থনা—সুস্থ ও নিরাপদে বাড়ি ফিরুন গাইঘাটার এই যুবক。
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 11, 2026 08:49:41
Noida, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग गैरसैंण सदन में प्रश्नकाल जारी… आज कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के विभागों पर पूछे जा रहे है सवाल… पहला सवाल पूछा कांग्रेस विधायक लखपत बुटोला… चमोली दशोली में सेमलडाला मैदान पेपलकोटी पर पूछा सवाल… मैदान के विस्तारीकरण के सवाल पर दिया जवाब की अभी कोई प्रस्ताव एस विचाराधीन नहीं है। दूसरे सवाल में भाजपा विधायक सुरेश गड़िया ने पूछा नेशनल गेम्स में मेडल होल्डर खिलाड़ियों को नौकरी… रेखा आर्य ने दिया जवाब… मात्र वंदना योजना पर डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने पूछा सवाल… लक्ष्य से कम पंजीकरण पर उठाया सवाल जवाब में रेखा आर्य में कहा की राष्ट्रीय हेल्थ सर्वे और उक्त योजना के स्पेसिफिक मानको के चलते आ रही है व्यावहारिक दिक्कत महेश जीना ने रेखा राय से पूछा एपीएल बीपीएल कार्ड लो लेकर सवाल… मानकों को लेकर उठाये सवाल… मंत्री ने जवाब दिया खेल और युवा कल्याण मंत्री से पूछा गया मिनी स्टेडियम और खेल मैदानो पर सवाल… बीच में मुख्यमंत्री ने उठ कर दिया जवाब… बजट में हर ब्लॉक के लिए मिनी स्टेडियम बनाने के लिए रखा गया है प्रावधान.
0
comment0
Report
JPJai Prakash
Mar 11, 2026 08:49:27
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद 9 मार्च से LPG के कामर्शियल सिलेंडरों पर सरकार द्वारा रोक लगा दी गई है जिसके बाद गैस एजेंसी ऊपर लोगों की लंबी-लंबी कतार दिख रही है। होटल संचालक और रेस्टोरेंट मालिक भी परेशान नजर आ रहे हैं। होटल और रेस्टोरेंट संचालकों का कहना है कि 9 मार्च से अचानक सिलेंडरों का मिलना बंद हो गया है, जिससे अब मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। होटल और रेस्टोरेंट चलाना मुश्किल हो रहा है; अगर सिलेंडर नहीं मिले तो आने वाले समय में होटल भी बंद करने पड़ सकते हैं क्योंकि होटल संचालकों का कहना है कि हर चीज के लिए लकड़ी की भट्टी नहीं चला सकते और बड़े सिलेंडरों का इस्तेमाल होता है। बड़े सिलेंडर मिल नहीं रहे तो आगे समस्या बढ़ सकती है।
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 11, 2026 08:48:38
Noida, Uttar Pradesh:Air India Express फ्लाइट की Phuket में हार्ड ल-landing - टूटा नोज़ गियर हैदराबाद से Phuket जा रही Air India Express की फ्लाइट बुधवार दोपहर उस वक्त मुसीबत में फंस गई जब विमान लैंड करते ही रनवे पर नोज़ गियर टूट गया पहिया अलग हो गया रनवे कुछ देर के लिए बंद करना पड़ा लेकिन सभी 133 यात्री सही-सलामत बाहर निकल आए, बुधवार दोपहर Air India Express का Boeing 737 MAX 8 Phuket International Airport पर ल-land हुआ। लैंडिंग इतनी जोरदार थी कि नोज़ व्हील अलग हो गया और नोज़ लैंडिंग गियर डैमेज हो गया। Phuket Airport अधिकारियों को तुरंत रनवे बंद करना पड़ा जिससे कई दूसरी फ्लाइट्स भी प्रभावित हुईं, सभी यात्रियों को इमरजेंसी प्रोटोकॉल के तहत विमान से बाहर निकाला गया। कोई घायल नहीं हुआ, Air India Express ने बयान में कहा कि क्रू ने सभी Standard Protocols फॉलो किए और यात्रियों کو सुरक्षित उतारा गया। विमान अभी Phuket में खड़ा है। DGCA इस घटना का संज्ञान ले सकती है क्योंकि यह एक भारतीय एयरलाइन की फ्लाइट थी। Boeing 737 MAX 8 पहले से ही दुनियाभर में नज़रों में है ऐसे में यह घटना जांच के दायरे में आएगी
0
comment0
Report
AMATUL MISHRA
Mar 11, 2026 08:46:02
0
comment0
Report
RSRajendra sharma
Mar 11, 2026 08:45:51
Kota, Rajasthan:एंकर - अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध का असर अब देश के साथ-साथ कोचिंग सिटी कोटा में भी दिखाई देने लगा है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई ठप होने के कारण शहर के हॉस्टल, मैस, होटल और रेस्टोरेंट संचालकों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। सबसे ज्यादा चिंता उन लाखों कोचिंग स्टूडेंट्स के खाने को लेकर हो रही है, जो रोजाना हॉस्टल और मैस पर ही निर्भर रहते हैं। कोटा में करीब 4000 से ज्यादा हॉस्टल संचालित हैं। इनमें से लगभग ढाई से तीन हजार हॉस्टलों में छात्रों के लिए रोजाना खाना तैयार किया जाता है। इसके अलावा कोचिंग इलाकों में बड़ी संख्या में मैस भी संचालित हैं, जहां हजारों स्टूडेंट खाना खाते हैं। लेकिन कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद होने से कई संचालकों ने मैस अस्थायी रूप से बंद कर दिया है, जबकि कई जगहों पर अब लकड़ी और कोयले की भट्टी पर खाना बनाया जा रहा है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों उपलब्ध कराने की मांग - कॉमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद होने से छात्रों के भोजन पर असर पड़ रहा है। कई जगहों पर सिलेंडर ब्लैक में महंगे दामों पर मिल रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि हॉस्टलों को नियमित रूप से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं। फिलहाल गैस की किल्लत के चलते कोचिंग सिटी में चाय की दुकानों से लेकर फास्ट फूड रेस्टोरेंट तक अब लकड़ी और कोयले की भट्टियों का सहारा लेने लगे हैं। कॉमर्शियल सिलेंडर नहीं आने की वजह से कोटा में 300 से 400 होटल का कारोबार प्रभावित हो रहा है। यहां रोजाना करीब 600 गैस सिलेंडरों की खपत होती है, जो अब नहीं पहुंच पा रहे हैं। युद्ध की वजह से परिस्थितियां और ज्यादा खराब नजर आ रही हैं। अगले एक माह में 700 से ज्यादा शादियां हैं, जिनके प्रभावित होने के आसार हैं। शादी समारोहों में केटरिंग सेवाएं भी कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों पर निर्भर रहती हैं।सिलेंडर की कमी के कारण केटरिंग संचालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें वैकल्पिक इंतजाम करने पड़ रहे हैं। उन्होंने संबंधित विभाग और गैस एजेंसियों से जल्द समाधान करने की मांग की है, ताकि हॉस्टल, मैस, होटल और शादी समारोहों की व्यवस्था प्रभावित नहीं हो ।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top