Back
किच्छा में लाइसेंस नहीं मिलने पर 5 क्विंटल दूषित मिठाई नष्ट
VAVijay Ahuja
Oct 15, 2025 05:45:30
Gauri Kala, Uttarakhand
खाद्य पदार्थो की सैम्पलिंग
स्थान- किच्छा ऊधम सिंह नगर
एंकर- दीपावली पर्व के मद्देनज़र खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने किच्छा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। उपायुक्त खाद्य संरक्षा डॉ. राजेन्द्र सिंह कठायत के नेतृत्व में टीम ने दो निर्माण इकाइयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। एक मिसरी निर्माण इकाई और दूसरी मिठाई निर्माण इकाई। निरीक्षण में दोनों इकाइयों के पास फूड लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्वास्थ्य कर परिस्थितियों में मिठाई बनती मिलने पर करीब 5 क्विंटल दूषित मिठाई को नष्ट कर कारखाना सील किया गया। साथ ही मिसरी और मिठाई के चार नमूने जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए हैं। टीम ने चेतावनी दी है कि बिना लाइसेंस या मानक के विरुद्ध खाद्य कारोबार करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। जनता से अपील की गई है कि खाद्य सामग्री खरीदते समय FSSAI लाइसेंस नंबर, निर्माण तिथि और उपभोग तिथि अवश्य जांचें। दीपावली पर सुरक्षित और गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री सुनिश्चित करने हेतु अभियान आगे भी जारी रहेगा。
13
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DBDevender Bhardwaj
FollowOct 15, 2025 12:03:020
Report
VRVIJAY RANA
FollowOct 15, 2025 12:02:340
Report
NMNitesh Mishra
FollowOct 15, 2025 12:02:250
Report
0
Report
ANAJAY NATH
FollowOct 15, 2025 12:01:330
Report
BDBabulal Dhayal
FollowOct 15, 2025 12:01:000
Report
STSharad Tak
FollowOct 15, 2025 12:00:440
Report
MKMANISH KUMAR
FollowOct 15, 2025 12:00:230
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowOct 15, 2025 11:59:562
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowOct 15, 2025 11:58:381
Report
PSPramod Sinha
FollowOct 15, 2025 11:58:020
Report
ACAshish Chauhan
FollowOct 15, 2025 11:57:360
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowOct 15, 2025 11:57:160
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowOct 15, 2025 11:56:550
Report