Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Udham Singh Nagar244712

काशीपुर में रेबीज इंजेक्शन के लिए गरीब मरीज मौत के खौफ से जूझ रहे

SKSATISH KUMAR
Mar 24, 2026 04:17:38
Jaspur, Uttarakhand
काशीपुर के उस 'खौफ' की है, जिसने पूरे शहर की नींद उड़ा दी है। क्या आप सोच सकते हैं कि एक जानलेवा बीमारी शरीर में दौड़ रही हो और अस्पताल का दरवाजा आपके मुंह पर बंद हो जाए? जी हां, काशीपुर जिला अस्पताल में आज 'मौत का तांडव' और 'सिस्टम की लाचारी' एक साथ देखने को मिल रही है। जहाँ रेबीज के इंजेक्शन के लिए गरीब दर-दर भटक रहे हैं और सरकार बजट का रोना रो रही है। देखिए सतीश कुमार कि ये खास रिपोर्ट... क्या आप सोच सकते हैं कि एक मासूम बच्चा, जिसे पागल कुत्ते ने काट लिया हो, वो अस्पताल की चौखट पर जाकर इलाज के लिए नहीं, बल्कि अपनी जिंदगी की भीख मांगे? काशीपुर के जिला अस्पताल से जो तस्वीरें और जो बयान सामने आ रहे हैं, वो रूह कंपा देने वाले हैं। अस्पताल के सीएमएस डॉ. संदीप कुमार दीक्षित कैमरे के सामने यह कबूल कर रहे हैं कि उनके पास वैक्सीन नहीं है, बजट का रोना रोया जा रहा है। लेकिन सवाल यह है कि एक जिम्मेदार अधिकारी जब गुहार लगा रहा है, तो देहरादून में बैठी धामी सरकार के कान पर जूं क्यों नहीं रेंग रही? क्या मुख्यमंत्री जी का 'मुफ्त इलाज' का वादा सिर्फ चुनावी रैलियों के लिए था? हैरत की बात तो यह है कि यहाँ मौत का आंकड़ा हर दिन बढ़ रहा है—कभी 120, कभी 150, तो कभी 200 मरीज! और इन मरीजों का दर्द सुनकर आपकी आंखें भर आएंगी। गरीब मजदूर, जिनके पास शाम की रोटी के पैसे नहीं हैं, वो चार-चार, पांच-पांच लोगों का ग्रुप बनाकर, चंदा इकट्ठा कर रहे हैं ताकि बाजार से रेबीज का इंजेक्शन खरीद सकें। शर्म आती है ऐसी व्यवस्था पर जहाँ विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, महापौर दीपक बाली और सांसद अजय भट्ट जैसी भारी-भरकम शख्सियतें खामोश बैठी हैं। क्या इन जनप्रतिनिधियों के लिए जनता की जान की कीमत महज एक वोट है? अगर आज काशीपुर का गरीब चंदा मांगकर अपनी जान बचा रहा है, तो धिक्कार है ऐसे सिस्टम पर और धिक्कार है ऐसी सरकार की मंशा पर जो एक अदद इंजेक्शन तक मुहैया नहीं करा पा रही। देखिए हमारी इस खास रिपोर्ट में कि कैसे काशीपुर आज एक 'रेबीज बम' पर बैठा है और प्रशासन गहरी नींद सो रहा है! डॉ. संदीप कुमार दीक्षित .... सीएमएस काशीपुर सरकारी अस्पताल यह काशीपुर के उन गरीबों का मातम है, जिन्हें धामी सरकार ने ₹20 के पर्चे पर मौत के खौफ में जीने को छोड़ दिया है। जब रक्षक ही बजट का रोना रो रहे हों, तब मजदूर चंदा इकट्ठा कर अपनी सांसें खरीदने को मजबूर हैं। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा और महापौर दीपक बाली की खामोशी चीख-चीख कर कह रही है कि सिस्टम की रगों में संवेदनहीनता का जहर भर चुका है। रोजाना 200 मरीजों का ये सैलाब किसी बड़ी अनहोनी की आहट है, लेकिन क्या प्रशासन को किसी मासूम की लाश गिरने का इंतजार है? धिक्कार है ऐसी व्यवस्था पर, जहाँ एक अदद रेबीज इंजेक्शन के लिए इंसानियत को घुटने टेकने पड़ रहे हैं।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PCPUSHKAR CHAUDHARY
Mar 24, 2026 05:17:08
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:ज्योतिर्मठ-औली मोटर मार्ग पर फॉरेस्ट कॉलोनी के पास डंपर और पर्यटकों से भरी कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार चार पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, लखनऊ से एक परिवार औली घूमने आया था और वापस ज्योतिर्मठ की ओर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे सामान से लदे डंपर से उनकी कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में कार में सवार छह लोगों में से चार—अख्तर (कार चालक), उनकी पत्नी सना, बेटी आयत और सावान—गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल ताल कटोरा रोड के निवासी बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत ज्योतिर्मठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। वहीं कार में सवार एक अन्य महिला और एक बच्ची को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma
Mar 24, 2026 05:16:53
Jaipur, Rajasthan:प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने और मादक पदार्थ माफिया के खिलाफ त्वरित लड़ाई में वाहनों की कमी बाधा बनी हुई है। नशे का कारोबार रोकने के लिए गठित एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ANTF किराए के वाहनों पर सवार होगी। पुलिस मुख्यालय ने ANTF के लिए किराए पर वाहन लेने के लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा है। राजस्थान में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध नशे के व्यापार को रोकने के लिए केंद्रीय गृहमंत्रालय के अधीन एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (Anti Narcotics Task Force) गठन किया गया है। राज्य सरकार ने ANTF का गठन कर फिलहाल 350 का स्टाफ तय किया जा चुका है। एएनटीएफ प्रभारी अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस ATS को नियुक्त किया गया है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स राजस्थान सरकार द्वारा गठित एक विशेष इकाई है, जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य में नशाखोरी और मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाना है। पुलिस मुख्यालय के अनुसार ANTF के गठन में मुख्यालय, पुलिस थाना एवं 19 चौकियां संचालित करनी हैं। इनमें से मुख्यालय, पुलिस थाना एवं 10 चौकियां पूर्ण रूप से संचालित हो चुकी हैं। एएनटीएफ का थाना उद्घाटन और नई चौकियों की वर्चुअल शुरुआत की गई है। जयपुर में ANTF का पहला थाना शुरू किया गया है। राज्य में कुल 18 चौकियां और एक थाना सक्रिय हो गया है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की 18 चौकियां पुलिस स्टेशन से अलग हैं, ये अलग-अलग जिलों में तैनात हैं और हर चौकी पर ASI, SI, कांस्टेबल और चालक आदि स्टाफ तय किया गया है। प्रत्येक चौकी पर गाड़ी और बाइक उपलब्ध कराने के निर्देश थे। वाहनों की कमी से कार्रवाई की रफ्तार पर ब्रेकर बना हुआ है। पुलिस सूत्रों के अनुसार 15 हल्के मोटर वाहन ANTF के लिए आवंटित किए गए थे, जिन्हें चौकियों, ANTF के लिए, और उप अधीक्षक ANTF को आवंटित किया गया है। 1 बोलरो और 1 मिनी बस मुख्यालय में रिजर्व है। ANTF की 18 चौकियां एक थाना कार्यशील हैं, तो 9 वाहनों से कार्रवाई कैसे होगी? अब नए वाहन खरीदने तक किराए पर वाहन लेने की स्वीकृति के लिए पुलिस मुख्यालय से प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा गया है। पुलिस मुख्यालय ने 17 वाहन किराए पर लेने की मांग की है। प्रस्ताव में दो स्कॉर्पियो एस-11, तीन बोलेरो निएन-4 और 12 बोलेरो बी-2 के खर्च का अनुमान है। बजट उपलब्ध कराने की प्रशासनिक स्वीकृति मांगी गई है। ANTF ने अब तक छह महीने में 170 कार्रवाइयां कर मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। यदि ANTF को वाहन नहीं मिले तो तस्करों की धरपकड़ कैसे तेज होगी? फिलहाल 28 जनवरी को पुलिस मुख्यालय से भेजा गया यह प्रस्ताव गृह विभाग से वित्त विभाग को भेजा गया है। वित्त विभाग की मंजूरी के बाद ही वाहन किराए पर लिए जा सकेंगे।
0
comment0
Report
HKHARI KISHOR SAH
Mar 24, 2026 05:16:10
New Delhi, Delhi:छठे दिन नवरात्र में माता कात्यायनी की पूजा के अवसर पर दिल्ली के कालकाजी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। भक्त लंबी कतारों में लगकर माता कालका के दर्शन के लिए temple भवन तक पहुँचे और दर्शन के बीच सुरक्षा व्यवस्था के तहत मंदिर परिसर के बाहर और अंदर पुलिस कर्मी तैनात थे ताकि भक्तों को दर्शन में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। सिद्ध पीठ होने के कारण हर साल नवरात्र के अवसर पर कालकाजी मंदिर में लाखों श्रद्धालु आते हैं; इस बार भी पुलिस प्रशासन और temple प्रशासन ने अच्छी व्यवस्था करके दर्शन सुविधाओं को सुगम बनाया है। भक्तों ने बताया कि वे हर वर्ष नवरात्र के दौरान माता कालका के दर्शन के लिए आते हैं, और उनकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Mar 24, 2026 05:15:35
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर देवस्थान, गौपालन, पशुपालन एवं डेयरी विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने जोधपुर प्रवास के दौरान हाल ही में हुई bेमौसम बारिश से हुए नुकसान को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जोधपुर, बालोतरा, बाड़मेर, जैसलमेर और पाली सहित मारवाड़ क्षेत्र में भारी बारिश से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। मंत्री ने बताया कि कई जगहों पर कटी हुई फसलें खराब हो गई हैं, वहीं खड़ी फसलें भी बर्बाद हुई हैं। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए भजनलाल शर्मा ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि प्रभावित क्षेत्रों का जल्द से जल्द सर्वे कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि रिपोर्ट आने के बाद सरकार किसानों के हित में ठोस निर्णय लेगी, जिससे उन्हें आर्थिक संबल मिल सके। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री खुद किसान रहे हैं, इसलिए वे किसानों की परेशानी को भली-भांति समझते हैं और हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध हैं। पशुपालकों के लिए भी राहत की तैयारी मंत्री कुमावत ने कहा कि किसान और पशुपालक एक-दूसरे के पूरक हैं। राज्य की लगभग 70% आबादी इन दोनों पर निर्भर है, इसलिए दोनों की मजबूती से ही राजस्थान का विकास संभव है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने पशुपालकों के लिए कई अहम कदम उठाए हैं,चारे के नुकसान का भी होगा आकलन मंत्री ने कहा कि रबी फसल में चारे की मात्रा कम होती है, फिर भी जहां-जहां नुकसान हुआ है उसका भी आकलन कराया जाएगा और जरूरत अनुसार सहायता दी जाएगी।कुल मिलाकर सरकार पूरी तरह सक्रिय है और किसानों व पशुपालकों को राहत देने के लिए जल्द बड़े फैसले लिए जाने की तैयारी है。
0
comment0
Report
DSDevendra Singh
Mar 24, 2026 05:15:22
Bharatpur, Rajasthan:डीग जिले से खबर कथ्य: डीग जिले के ब्रज नगर कस्बे में पुलिस गश्त के दावों की पोल खोलते हुए चोरों ने बीती रात दो बड़ी परचून की दुकानों को अपना निशाना बनाया। चोरों ने न केवल हजारों की नकदी पार की, बल्कि कीमती सामान पर भी हाथ साफ कर दिया। इस वारदात के बाद से स्थानीय व्यापारियों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ गहरा आक्रोश है। मिली जानकारी के अनुसार, चोरों ने कस्बे के प्रमुख परचून होलसेल व्यापारियों की दुकानों में सेंध लगाई। ओमप्रकाश नेमीचंद (आलामशाह वाले) की दुकान से चोरों ने गल्ले में रखी नकदी के साथ-साथ केसर, काजू और अन्य कीमती किराना सामान चोरी कर लिया। वहीं, सुभाषचंद प्रमोदकुमार (जाटोली वाले) की दुकान से बड़ी मात्रा में बीड़ी, सिगरेट, गुटका और नकदी पार कर ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। हालांकि, व्यापारियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल उठाए हैं। व्यापारियों का कहना है कि कस्बे में रात्रि गश्त केवल कागजों तक सीमित है। पूर्व में भी दुकानों में हुई चोरियों का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बृज नगर एसएचओ लाखन सिंह अपराध नियंत्रण में फेल साबित हो रहे हैं।
0
comment0
Report
SRShivam RAj
Mar 24, 2026 05:02:24
Patna, Bihar:पटना के गांधी मैदान में आयोजित तीन दिवसीय बिहार दिवस समारोह का आज भव्य समापन होने जा रहा है। इस पूरे आयोजन में बिहार की समृद्ध संस्कृति और रंगों को खूबसूरती से प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम स्थल पर बिहार के ऐतिहासिक मॉन्यूमेंट्स की झलक भी देखने को मिली, जिसने लोगों को राज्य की विरासत से जोड़ने का काम किया। तीन दिनों तक चले इस उत्सव में देश के नामी कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी—पहले दिन Sona Mohapatra और दूसरे दिन Shaan ने दर्शकों का मनोरंजन किया। वहीं आज समापन के मौके पर बॉलीवुड के मशहूर गायक Papon का लाइव कॉन्सर्ट आयोजित किया जा रहा है, जिसे लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। पापोन के कॉन्सर्ट के साथ ही इस तीन दिवसीय बिहार दिवस समारोह का औपचारिक रूप से समापन हो जाएगा।
320
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Mar 24, 2026 05:02:14
Morena, Madhya Pradesh:देश के सबसे व्यस्त और अहम हाईवे में शुमार NH-44… जहां से रोज़ हजारों वाहन गुजरते हैं… लेकिन मुरैना में यही हाईवे अब हादसों का हाईवे बनता जा रहा है। वजह है चंबल वाटर प्रोजेक्ट का लापरवाह काम… जहां सुरक्षा मानकों को पूरी तरह नजरअंदाज किया जा रहा है। मुरैना में NH-44 पर चंबल वाटर प्रोजेक्ट का काम जारी है… लेकिन काम की रफ्तार से ज्यादा लापरवाही यहां साफ दिखाई दे रही है। हाईवे किनारे खुदाई और निर्माण कार्य के दौरान ना तो कोई चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं… और ना ही प्रॉपर सेफ्टी बैरिकेड्स। दिन हो या रात… यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को पहले से कोई संकेत नहीं मिलता कि आगे सड़क पर काम चल रहा है। रात के अंधेरे में हालात और भी खतरनाक हो जाते हैं… क्योंकि ना तो रिफ्लेक्टर लगाए गए हैं और ना ही कोई लाइटिंग की व्यवस्था। यहां जगह-जगह खुदी हुई सड़क… खुले गड्ढे… और बिखरा हुआ मलबा… हर पल हादसे को न्योता दे रहा है। स्थानीय लोगों की मानें तो यहां आए दिन छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं… लेकिन जिम्मेदार विभाग और निर्माण कंपनी आंखें मूंदे बैठे हैं। यहां कोई सुरक्षा नहीं है… रात में कुछ दिखाई नहीं देता… कई बार लोग गिर चुके हैं… लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि इतने बड़े नेशनल हाईवे पर काम होने के बावजूद… ना तो ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है… और ना ही किसी सुरक्षा गाइडलाइन का पालन हो रहा है। जो सीधे-सीधे वाहन चालकों की जान से खिलवाड़ है। सवाल ये है कि आखिर कब जागेगा प्रशासन…? क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है…? या फिर जिम्मेदारों पर कार्रवाई के बाद ही सुधरेगा ये सिस्टम…? फिलहाल मुरैना में NH-44 पर चल रहा ये काम… लोगों की जान पर भारी पड़ता नजर आ रहा है。
273
comment0
Report
BKBRAJESH KUMAR
Mar 24, 2026 05:01:47
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी। स्लग - चैती छठ के लिए छठ घाट की सफाई, आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य। एंकर - खूँटी जिले में आज सूर्योपासना नेम निष्ठा के छठ महापर्व के तीसरा दिन आज शाम विभिन्न छठ घाटों में अस्ताचलगामी सूर्य भगवान मार्तण्ड को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। इसके लिए विभिन्न छठ घाटों में साफ सफाई पूरी कर ली गयी है। खूँटी के राजा तालाब , साव तालाब तोरपा तपकरा आदि गांव के जलाशयों तालाबों उपासक व श्रद्धालु शाम को छठ घाट पहुँचेंगे। वहीं पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल बना हुआ है। वहीं तोरपा में युवाओं ने छठ घाट जाकर साफ सफाई की । ताकि लोग आसानी से अर्घ्य अर्पित कर सकें। नगर पंचायत सफाई सुपरवाइजर जुबेदा खातून ने बताई कि आज शाम में पहला अर्घ्य अनुष्ठान है। इसलिए नगर प्रशासक के निर्देश पर आज साफ सफाई की जा रही है। ताकि छठव्रती पूजा अर्चना कर सकें।
314
comment0
Report
YMYadvendra Munnu
Mar 24, 2026 05:01:36
234
comment0
Report
PTPawan Tiwari
Mar 24, 2026 05:01:28
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में झारखंडी रेलवे क्रॉसिंग ओवरब्रिज को हरी झंडी, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य, लोगो को मिलेगा जाम से निजात बलरामपुर शहरवासियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। बहुप्रतीक्षित झारखंडी रेलवे क्रॉसिंग ओवरब्रिज परियोजना को आखिरकार प्रदेश कैबिनेट से हरी झंडी मिल गई है। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने जानकारी देते हुए बताया कि 292 करोड़ रुपये की इस महत्वाकांक्षी योजना को सोमवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। कैबिनेट मंजूरी के साथ ही अब ओवरब्रिज निर्माण का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है。 इस परियोजना को लेकर पहले से ही मंजूरी के संकेत मिल रहे थे। 17 मार्च को प्रकाशित खबर में इसके कैबिनेट में जाने और स्वीकृति मिलने की संभावना जताई गई थी, जो अब सही साबित हुई है। इससे पहले व्यय वित्त समिति ने प्रस्तावित लागत 302 करोड़ 19 लाख 26 हजार रुपये में कटौती करते हुए 292 करोड़ 21 लाख 45 हजार रुपये की स्वीकृति दी थी, जिसके बाद प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा गया था。 सदर विधायक पल्टूराम ने बताया कि अब जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि ओवरब्रिज बनने से झारखंडी रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले लंबे जाम से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। यह क्रॉसिंग शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल है, जहां दिनभर ट्रेनों के आवागमन के चलते यातायात बाधित रहता है और लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। प्रस्तावित योजना के तहत यह ओवरब्रिज बहराइच रोड से तुलसीपुर मार्ग तक बनाया जाएगा। गोंडा रोड की दिशा में ओवरब्रिज का निर्माण नहीं होगा। परियोजना के अंतर्गत टू-लेन ओवरब्रिज बनाया जाएगा, जिससे यातायात का दबाव कम होगा और आवागमन अधिक सुगम हो सकेगा। इसके साथ ही दोनों ओर पांच-पांच मीटर चौड़ी सर्विस रोड का निर्माण भी किया जाएगा, जिससे स्थानीय यातायात को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी。 ओवरब्रिज के निर्माण से न सिर्फ जाम की समस्या का स्थायी समाधान होगा, बल्कि बहराइच रोड, तुलसीपुर मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था भी बेहतर होगी। कैबिनेट की मंजूरी के बाद सेतु निगम ने निर्माण की तैयारियां तेज कर दी हैं, जिससे उम्मीद है कि जल्द ही यह परियोजना धरातल पर दिखाई देगी।
395
comment0
Report
DTDhiraj Thakur
Mar 24, 2026 05:01:12
Ranchi, Jharkhand:आसाम विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 21 सीट पर उम्मीदवार उतार कर आसाम में कांग्रेस और बीजेपी के खिलाफ ताल ठोक दिया है। झामुमो के आसाम जाने से राजनीतिक गलियारों में बयानबाजी का दौर जारी है। झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि आसाम में झामुमो अपनी उपस्थिति के लिए चुनाव लड़ रहा है। हम अपने जिन भी प्रत्याशियों को चुनाव लड़वा रहे हैं वो भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे और अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। झामुमो महासचिव के बयान के बारे में कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता कमल ठाकुर ने कहा, गठबंधन में सब कुछ आगे आगे नहीं करना चाहिए, मिल बैठ कर करना चाहिए; मुझे लगता है थोड़ा अधिक स्पीड में झामुमो है जिसका परिणाम अच्छा नहीं होगा। जब दोनों मिल कर लड़ेगे तो परिणाम अच्छा होगा। गठबंधन के विषय में मिल कर सोचना चाहिए झामुमो को। चुनाव में पूरी ताकत से जाना हो तो मिल कर चुनाव लड़ना चाहिए। बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता शिवपूजन पाठक ने कहा, खिसियानी बिल्ली खंभा नीचे वाली स्थिति झामुमो में है; बिहार में झामुमो को धक्का लगा है इंडी एलायंस में कोई पूछ नहीं... उसी की प्रतिक्रिया है असम चुनाव और झामुमो कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ रहा है। बीजेपी वहां अपने मुद्दों के आधार पर चुनाव लड़ रही है। असम में हम हिमांता विश्व शर्मा के नेतृत्व में लगातार काम कर रहे हैं और असम की जनता खुश है।
251
comment0
Report
Advertisement
Back to top