Back
दीपावली पर कॉर्बेट में उल्लुओं के शिकार पर हाई अलर्ट, छुट्टियाँ रद्द
VAVijay Ahuja
Oct 17, 2025 18:35:21
Gauri Kala, Uttarakhand
दीपावली पर कॉर्बेट राष्ट्रीय वन्यजीव अभयारण्य में हाई अलर्ट है, उल्लुओं के शिकार पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और कर्मचारियों की छुट्टियाँ रद्द कर दी गई हैं। रामनगर, उत्तराखंड स्थित कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व दिवाली के मौके पर जंगल में उल्लुओं के शिकार की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। पार्क प्रबंधन ने सभी फील्ड कर्मचारियों की छुट्टियाँ रद्द कर दी हैं और रात की गश्त को तेज कर दिया गया है। दरअसल तांत्रिक गतिविधियों और अंधविश्वास के चलते हर साल दिवाली के समय उल्लुओं का शिकार बढ़ जाता है; माना जाता है कि लक्ष्मी पूजा के दौरान उल्लू देवी लक्ष्मी का वाहन है, उसकी बलि से धन और समृद्धि प्राप्त होती है। इस भ्रामक धारणा के चलते देशभर के कई इलाकों में उल्लुओं की तस्करी और उल्लू हत्या के मामले सामने आते हैं। कॉर्बेट प्रशासन ने बताया कि यह न केवल वन्यजीव संरक्षण अधिनियम का उल्लंघन है बल्कि पारिस्थितिकी तंत्र के लिए भी बेहद खतरनाक है। उल्लुओं पर्यावरण में कृंतक नियंत्रण और संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसी को देखते हुए कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व के जंगल के हर जोन बिजरानी, ढिकाला, झिरना, ढेला और दुर्गा देवी में विशेष गश्त की जा रही है, खासकर दक्षिणी सीमा जो उत्तर प्रदेश से लगती है वहां पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। उत्तर प्रदेश वन विभाग भी कॉर्बेट प्रशासन के साथ मिलकर अभियान चला रहा है। वन्यजीव प्रेमी संजय छिम्वाल कहते हैं कि हर साल दिवाली के दौरान उल्लुओं के शिकार की कोशिशें होती हैं, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोग अंधविश्वास के कारण निर्दोष पक्षियों की हत्या कर लेते हैं; हमें समाज में जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है ताकि लोग समझें कि उल्लू धन नहीं, बल्कि प्रकृति की संपदा हैं।
6
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JAJhulan Agrawal
FollowOct 18, 2025 03:33:060
Report
RKRampravesh Kumar
FollowOct 18, 2025 03:32:39Noida, Uttar Pradesh:देश के मेरे सभी परिवारजनों को धनतेरस की अनेकानेक शुभकामनाएं। इस पावन अवसर पर मैं हर किसी के सुख, सौभाग्य और आरोग्य की कामना करता हूं। भगवान धन्वंतरि सबको अपना भरपूर आशीर्वाद दें。
0
Report
SKSunny Kumar
FollowOct 18, 2025 03:32:240
Report
NDNEELAM DAS PADWAR
FollowOct 18, 2025 03:32:160
Report
KJKamran Jalili
FollowOct 18, 2025 03:32:070
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowOct 18, 2025 03:31:530
Report
NGNakibUddin gazi
FollowOct 18, 2025 03:31:070
Report
ASANIMESH SINGH
FollowOct 18, 2025 03:30:530
Report
GLGautam Lenin
FollowOct 18, 2025 03:30:430
Report
SPSatya Prakash
FollowOct 18, 2025 03:30:100
Report
1
Report
NMNITESH MAHAJAN
FollowOct 18, 2025 03:18:103
Report
VRVikash Raut
FollowOct 18, 2025 03:16:530
Report
SPSohan Pramanik
FollowOct 18, 2025 03:16:390
Report
ANAnil Nagar1
FollowOct 18, 2025 03:15:250
Report