263153
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री ने दिया ऐसा बयान, जिसने बदल दी सभी की नजरें!
Rudrapur, Uttarakhand:भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले बजट को हर वर्ग का विकास सुनिश्चित करने वाला बताया। उत्तराखंड प्रभारी ने रुद्रपुर में प्रबुद्ध वर्ग की विचार गोष्ठी में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित हाथों में है और प्रधानमंत्री ने 2014 में विकास की जो नींव रखी थी,वह वृक्ष का आकार ले रहा है। देश विकसित भारत के संकल्प की दिशा में आगे बढ़ रहा है और 2047 तक भारत विकसित देश बनकर रहेगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जमुई के सिकंदरा जंगल से मिनीगन फैक्ट्री का उद्भेदन, तीन गिरफ्तार
Jamui, Bihar:पाठक चक जंगल से मिनीगन फैैक्ट्री का उद्भेदन, सिकंदरा थाना क्षेत्र की घटना, जांच में जुटी जमुई पुलिस, तीन गिरफ्तार, हथियार बनाने का सामग्री बरामद0
0
Report
कुरुक्षेत्र कष्ट निवारण मीटिंग: 11 शिकायतें मौके पर निपटान, एक पेंडिंग
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र कष्ट निवारण समिति की बैठक में मंत्री कृष्ण लाल पवार ने सुनी शिकायत, 12 में से 11 का मौके पर निपटान किया गया। कुरुक्षेत्र में आज मासिक जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक का आयोजन लघु सचिवालय में किया गया। इस मीटिंग को लेने के लिए हरियाणा सरकार ने मंत्री कृष्ण लाल कुमार पहुंचे थे जिन्होंने यहां पर आए हुए लोगों की शिकायत सुनी और उनका समाधान किया। उन्होंने कहा कि आज मीटिंग में 12 शिकायत आई थी 11 का मौके पर ही निपटन कर दिया गया है। एक को आगे के लिए पेंडिंग रखा गया है उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन अच्छा काम कर रहा है जो लोग समस्या लेकर आते हैं उनको सुनकर उनका हल करना हमारा काम है प्रशासन भी इस पर लगातार काम कर रहा है। वही एक स्कूल के बच्चे की राजस्थान में दुर्घटना मौत होने के मामले पर उन्होंने कहा कि हमने जिला शिक्षा विभाग के बड़े अधिकारियों की एक कमेटी बना दी गई है क्योंकि यह हादसा राजस्थान में हुआ है बच्चे सभी के स्कूल के समय में तौर पर जाते हैं लेकिन इसमें स्कूल की भी कुछ जिम्मेदारी बनती है इसलिए शिक्षण विभाग के अधिकारियों को लेकर एक कमेटी बनाई गई है जो बच्चों के माता-पिता से बातचीत करेगी और उनको संतोषजनक जवाब देगी। वहीं उन्होंने बोलते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र में धान का उठान 97% हो चुका है कुरुक्षेत्र सहित कुछ जिलों में पिछले दिनों में बरसात हुई जिसके चलते लिफ्टिंग में समस्या हो रही थी लेकिन अब काफी तेजी से कम हो रहा है किसी को कोई भी समस्या नहीं आएगी। बाइट : कृष्ण लाल पंवार राज्य मंत्री हरियाणा0
0
Report
DRI ने भोपाल में 7.32 करोड़ की मेथामफेटामाइन ड्रग्स पकड़ी
Bhopal, Madhya Pradesh:BHOPAL *एमपी की राजधानी DRI ने पकड़ी आठ करोड़ ड्रग्स* - भोपाल में 7.32 करोड़ की ड्रग पकड़ी... - दिल्ली से आया युवक पकड़ा, 2 ट्रॉली बैग में मिले 11 पैकेट - भोपाल के ISBT बस स्टैंड पर 6 दिन में दूसरी जब्ती DRI ने की कार्रवाई, - 7.32 करोड़ कीमत की मेथामफेटामाइन ड्रग्स, 9.139 किलो क्रिस्टलीय ड्रग - आरोपी ने एनएच-46 दिल्ली-नागपुर के ब Bengaluru बस से उतरे पुरुष यात्री ने 2 ट्रॉली बैग में 11 पैकेट के अंदर सलवार सूट की पैकिंग में छिपा रखी थी0
0
Report
Advertisement
जालौन में डंपर की टक्कर से टमाटर लदी पिकअप खाई में पलटी
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में तेज रफ्तार डंपर ने टमाटर से लदी पिकअप में मारी जोरदार टक्कर, टक्कर लगते ही पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलटी, पिकअप में भारी मात्रा में लदे हुए थे टमाटर, हादसे के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी, हादसे में बाल-बाल बचा चालक और पिकअप में आगे बैठे लोग, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस हादसे की जांच पड़ताल में जुटी, जालौन कोतवाली क्षेत्र के जालौन-उरई मार्ग स्तिथ सात मील के पास का हादसा।0
0
Report
रतलाम: इमिटेशन ज्वेलरी शॉप में चोरों का हाथ साफ, लाखों की चपत
Ratlam, Madhya Pradesh:ज्वेलरी शॉप का बोर्ड देख घुसे चोर, इमिटेशन ज्वेलरी शॉप मे, 50 किलो लगभग ढाई लाख की इमिटेशन ज्वरलरी पर किया हाथ साफ रतलाम0
0
Report
प्रेमिका से नाराज़ युवक ने मोबाइल टावर पर चढ़कर किया ड्रामा, पुलिस ने उतरवाया
Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी में चौपानकी थाना अंतर्गत एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।जहा प्रेमिका से बातचीत बंद होने से नाराज एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और नीचे कूदने की धमकी देने लगा, आधी रात को शुरू हुए इस हाई वोल्टेज ड्रामे के चलते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, कई घंटों तक चौपानकी थाना पुलिस युवक को समझाने में जुटी रही, आखिरकार पुलिस ने युवक की प्रेमिका को मौके पर बुलाया, जिसके समझाने के बाद युवक टावर से नीचे उतरा, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, पुलिस के मुताबिक मोबाइल टावर पर चढ़कर हंगामा करने वाले युवक की पहचान शैलेन्द्र जाटव के रूप में हुई है, पुलिस के मुताबिक युवक उत्तर प्रदेश के इटावा जिले का रहने वाला है और वर्तमान में चौपानकी थाना इलाके के यूसुफ कॉलोनी में रहता है। बताया जा रहा है कि युवक और युवती काफी समय पहले साथ रहते थे, लेकिन बाद में युवती ने उससे दूरी बना ली। प्रेमिका से बातचीत बंद होने के कारण युवक नाराज था, इसी नाराजगी में वह मोबाइल टावर पर चढ़ गया और अपनी तलाकशुदा प्रेमिका को मौके पर बुलाने की मांग करने लगा। युवक बार बार टावर से कूदने का प्रयास करने की बात कहता रहा, हालात की गंभीरता को देखते हुए चौपानकी थाना पुलिस ने कई घंटों तक युवक को समझाने का प्रयास किया। लेकिन युवक अपनी मांग पर अड़ा रहा और प्रेमिका को मौके पर बुलाने की जिद करता रहा। युवक की बात मान पुलिस ने आधी रात को ही युवती को मौके पर बुलाया। युवती के समझाने के बाद युवक मोबाइल टावर से सुरक्षित नीचे उतर आया। युवक के नीचे उतरते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।0
0
Report
Advertisement
अररिया के फारबिसगंज में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत
Forbesganj, Bihar:अररिया के फारबिसगंज में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन की तैयारी पूरी कर ली गई है। शहर के दो जगहों पर नगर परिषद की तरफ से प्रतिमा विसर्जन की तैयारी की गई है। शहर के सीताधार और सुल्तान पोखर में विसर्जन स्थल बनाया गया है जहां साफ सफाई पूरी कर ब्लीचिंग पाउडर और चुने का छिड़काव किया गया है। प्रतिमा विसर्जन स्थल पर वॉच टावर बनाए गए हैं साथ ही गोताखोरों की भी व्यवस्था की गई है। विसर्जन स्थल पर नाव से भी गोताखोरों के घूमने की व्यवस्था की गई है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल की तैनाती के साथ साथ प्रशासन की टीम मुस्तैद की गई है।0
0
Report
सिंधोरा में दशहरा मेले में पुलिस की सख्त निगरानी, मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट सीज
Varanasi, Uttar Pradesh:गोमती जोन में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ दशहरा मेला, पुलिस ने दिखाई सतर्कता वाराणसी। गोमती जोन में दशहरा पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस हाई अलर्ट पर रही। डीसीपी गोमती जोन नीतू कादियान, एडीसीपी नृपेन्द्र कुमार और एसीपी प्रशांत सिंह के कुशल निर्देशन में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। सिंधोरा थाना प्रभारी पंकज कुमार पाण्डेय और चौकी प्रभारी रोशन सिंह ने पूरे बाजार क्षेत्र में लगातार गश्त कर चौकसी बनाए रखी। अधिकारियों की मुस्तैदी से मेला बिना किसी अप्रिय घटना के संपन्न हुआ। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन के कार्य की सराहना की। इसी दौरान चेकिंग अभियान में पुलिस ने नियमों का उल्लंघन कर रही मॉडिफाइड साइलेंसर लगी एक बुलेट मोटरसाइकिल को सीज कर कार्रवाई की।0
0
Report
मसौढ़ी में युवक की हत्या: रेलवे लाइन के किनारे खून से लथपथ शव 발견
Masaurhi, Bihar:मसौढ़ी में छोटकी मसौढ़ी हॉल्ट के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राजू कुमार, पिता दीनानाथ प्रसाद, निवासी मालवा चक, मसौढ़ी के रूप में हुई है। युवक के शरीर पर चोट के निशान मिलने और घटनास्थल से खून से सनी ईंट बरामद होने के बाद पीट-पीटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, छोटकी मसौढ़ी हाट के पास रेलवे लाइन के नजदीक युवक का शव बरामद किया गया। घटनास्थल से मृतक की मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी मिला है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद शव को रेलवे लाइन के पास फेंककर घटना को हादसे का रूप देने की कोशिश की गई हो। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मसौढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम को बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से तकनीकी साक्ष्य जुटाए। पुलिस बरामद सामान और अन्य सुरागों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। मसौढ़ी के डीएसपी राघव दयाल ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। घटनास्थल से खून से सनी ईंट समेत अन्य साक्ष्य बरामद किए गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। फिलहाल पुलिस हत्या समेत सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी。0
0
Report
Advertisement
नवसारी के रासलोक गरबा महोत्सव में विधर्मी युवक के गरबा विवाद के बाद गिरफ्तार
Navsari, Gujarat:નવસારીના પ્રખ્યાત 'રાસલોક' ગરબા મહોત્સવમાં વિધર્મી યુવક ગરબે રમતો પકડાતાં ભારે હોબાળો મચ્યો. પોલીસે ત્વરિત કાર્યવાહી કરીને מોડી રાત્રે ૨ વાગ્યે મોહસીન મકબૂલ ભટ્ટ નામના યુવક સામે ગુનો દાખલ કર્યો. આરોપી મોહસીન તેના ડૉક્ટર મિત્ર નિશિથ નાયક સાથે ગરબા રમવા આવ્યો હોવાનું સામે આવ્યું. સોશિયલ મીડિયા પર દુબਈમાં ગરબા રમી રહ્યો હોવાની ખોટી પોસ્ટ મૂકનાર મોહસીનનું લોકેશન રાસલોક ગરબા ગ્રાઉન્ડ જ નીકળ્યું. સ્થાનિક યુવક લક્ષિતકુમાર સેનની ફરિયાદના આધારે పోలీసులు ગ્રાઉન્ડ પર પહોંચી מોહસીનને બહાર કાઢી કાયદેસરની કાર્યવાહી કરી. હિન્દુ સંગઠનોની અગાઉથી આપેલી ચેતવણી છતાં વિધર્મીને પ્રવેશ મળતાં આયોજકોની સિક્યુરિટી અને ડૉક્ટરના ભૂમિકા સામે સવાલો ઊભા થયા.0
0
Report
कुल्लू दशहरा: रघुनाथ मंदिर में भक्तों का आना और दोपहर में रथ यात्रा शुरू
Kullu, Himachal Pradesh:कुल्लू दशहरा उत्सव के आयोजन को लेकर सुबह से ही देवी देवताओं का भगवान रघुनाथ के मंदिर में पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। भगवान बिजली महादेव बीते कल शाम को ही मंदिर पहुंच गए थे। तो वहीं राज परिवार की दादी माता हिडिम्बा के आने के बाद कुल्लू दशहरा की रथ यात्रा दोपहर बाद शुरू होगी। उत्सव का आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली जा चुकी है। भगवान रघुनाथ के मंदिर में सुबह से ही देवी देवताओ के आने से माहौल देव धुनों से गुंजायमान हो चुका है। दशहरा उत्सव के लिए देवलू नाचते गाते हुए ढालपुर से सुल्तानपुर तक जा रहे है।0
0
Report
बihar विधान परिषद एमएलसी चुनाव: 23 अक्टूबर मतदान, 27 अक्टूबर परिणाम
Patna, Bihar:बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर हो रहे एमएलसी चुनाव को लेकर आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। शाम होते ही प्रचार का शोर थम जाएगा। चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र और चार स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की सीटों पर सभी प्रत्याशी अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा, जबकि 27 अक्टूबर को मतगणना की जाएगी। मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 16 नवंबर 2026 को समाप्त हो रहा है, जिसके चलते यह चुनाव कराया जा रहा है। वहीं, इस चुनाव में पटना स्नातक सीट से जेडीयू प्रत्याशी नीरज कुमार को लेकर सियासी हलचल तेज है। मोकामा विधायक अनंत सिंह नीरज कुमार का विरोध करते हुए अनुज कुमार को समर्थन दे रहे हैं। इसके अलावा कई सीटों पर राजद और कांग्रेस के प्रत्याशी आमने-सामने हैं, जिससे चुनावी मुकाबला दिलचस्प हो गया है। अब सभी की नजरें 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान और 27 अक्टूबर को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं0
0
Report
Advertisement
पुलिस शहीद दिवस: जालौर पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि और देशभक्ति का आयोजन
Jalore, Rajasthan:जालौर पुलिस लाइन में मनाया गया पुलिस शहीद दिवस, शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि जालौर। पुलिस शहीद दिवस के अवसर पर जालौर पुलिस लाइन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस के अधिकारियों और जवानों ने देश की रक्षा और कर्तव्य पालन के दौरान अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शहीद पुलिसकर्मियों को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में पुलिस जवानों ने परेड के माध्यम से शहीदों को सम्मान दिया। अधिकारियों ने शहीद पुलिसकर्मियों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और देश के प्रति समर्पण को याद किया। इस अवसर पर सराहनीय कार्य करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से पुलिसकर्मियों के बलिदान, त्याग और सेवा भावना को नमन किया गया। पुलिस शहीद दिवस पर सभी ने शहीदों के आदर्शों पर चलने और देश व आमजन की सुरक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।0
0
Report
बिसाऊ में दंपती की संदिग्ध मौत से सनसनी, जांच जारी
Jhunjhunu, Rajasthan:बिसाऊ के वार्ड 23 में एक दंपती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया। घर के कमरे में पत्नी कौसर मृत पाई गईं और पति रहीम का शव फंदे पर लटका मिला। सुबह करीब 9 बजे परिजनों को सूचना मिली, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और कमरे को सील कर एफएसएल टीम बुलाई गई ताकि घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा सकें। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है; मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं और एफएसएल रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी。0
0
Report
कांग्रेस के धरने पर बीजेपी का हमला, राहुल गांधी का बचपना कांग्रेस को ले डूबेगा
Jaipur, Rajasthan:जयपुर: कांग्रेस के धरने पर बीजेपी का हमला, अविनाश गहलोत बोले- राहुल गांधी का बचपना कांग्रेस को ले डूबेगा जयपुर कमिश्नरेट में रितु बराला मामले में FIR दर्ज कराने की मांग को लेकर कांग्रेस नेताओं का धरना जारी है। इस मामले को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर हमला बोला है। मंत्री अविनाश गहलोत ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका बचपना कांग्रेस को ले डूबेगा। वहीं, राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने कांग्रेस पर देश के कानून और संविधान को नहीं समझने का आरोप लगाया। बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचे मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि कांग्रेस के पास अराजकता फैलाने का ही काम बचा है। उन्होंने कहा कि चुनावों की आचार संहिता लगी हुई है और कांग्रेस को चुनाव में जाना चाहिए। गहलोत ने आरोप लगाया कि कांग्रेस को पता है कि वह चुनाव नहीं जीत पाएगी, इसलिए इस तरह का प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जैसी ही कांग्रेस की नीचे की टीम है। कांग्रेस का दूसरा नाम आजकल अराजकता फैलाने वाली पार्टी हो गया है। राहुल गांधी का बचपना कांग्रेस को ले डूबेगा। वहीं, राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने भी कमिश्नरेट में कांग्रेस नेताओं के धरने को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के कानून और संविधान को नहीं समझना चाहती। चतुर्वेदी ने कांग्रेस पर अराजकता फैलाने का आरोप लगाया। फिलहाल, रितु बराला मामले में FIR दर्ज कराने की मांग को लेकर कांग्रेस नेताओं का धरना जारी है। वही, इस मामले को लेकर बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस पर हमला बोला है।0
0
Report
Advertisement
