262501
पिथौरागढ़ में लगातार बारिश से ऐतिहासिक शिव मंदिर और आसपास के परिवारों को खतरा
Pithoragarh, Uttarakhand:पिथौरागढ़ जिले के नाचनी में लगातार बारिश के कारण ऐतिहासिक शिव मंदिर में आपदा आ गई है। राम गंगा नदी मंदिर की ओर कटान कर रही है जिससे मंदिर से लगे करीब 10 परिवारों को भी खतरा हो गया है। कल रात की भारी बारिश के कारण मंदिर की चहारदीवारी का एक हिस्सा नदी में समा गया। प्रभावित परिवारों का कहना है कि वे रात भर जागे रहे क्योंकि नदी कभी भी और कटान कर सकती है। इस आपदा ने यह संकेत दिया है कि प्राकृतिक आपदाएं इंसान और भगवान को भी नहीं छोड़तीं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मोकामा के कन्हाईपुर में कृष्णी देवी की मौत पर बेटे पर हत्या का आरोप
Barh, Bihar:मोकामा थाना क्षेत्र के कन्हाईपुर गांव में कृष्णी देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में इकलौते बेटे पर हत्या का गंभीर आरोप लगा है। मृतका की पुत्री ने अपनी मां की मौत के लिए सीधे तौर पर अपने भाई, भाभी और भाभी की मां को जिम्मेदार ठहराया है। पुत्री का आरोप है कि उसकी मां को घर में लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी प्रताड़ना के कारण उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। उसने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही मोकामा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम भी घटनास्थल की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के आधार पर ही हत्या या आत्महत्या का मामला स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस परिजनों के आरोपों की जांच में जुटी है। बाइट मृतका की बेटी0
0
Report
महाराणा प्रताप जयंती पर OPD 9–11 बजे, जानकारी न मिलने से मरीज परेशान
Jaipur, Rajasthan:एसएमएस के धन्वंतरि opd में मरीजों की भारी भीड़ महाराणा प्रताप जयंती पर सरकारी छुट्टी के चलते केवल 2 घंटे के लिए चली OPD सुबह 9 से 11 बजे तक ही मरीजों को मिला परामर्श 11 बजे बाद भी OPD के बाहर मरीजों की लंबी कतारें छुट्टी के दिन OPD टाइमिंग की जानकारी नहीं होने से मरीज परेशान दूर-दराज से इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचे कई मरीज अब कई मरीजों को बिना इलाज लौटना पड़ा वापस मरीजों ने कहा- अगर डॉ. चेक नहीं करेंगे तो opd पर्ची क्यों काट रहे? छुट्टी वाले दिनों में समय की जानकारी पहले दी जाए Vo-1 ये तस्वीरें हैं धन्वंतरि अस्पताल की… जहां OPD के बाहर मरीजों की लंबी कतारें लगी हैं। कई मरीज ऐसे हैं जिन्हें आज के सीमित OPD समय की जानकारी नहीं थी। सुबह इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचे मरीज अब अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन दो घंटे की OPD के बाद भीड़ और मरीजों की संख्या व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। Vo-2 जयपुर के धन्वंतरि अस्पताल में आज छुट्टी वाले दिन OPD की व्यवस्था को लेकर मरीजों में नाराजगी देखने को मिली। महाराणा प्रताप जयंती के चलते OPD का समय सुबह 9 से 11 बजे तक रखा गया था, लेकिन कई मरीजों को इसकी जानकारी नहीं थी। इस दौरान भारी संख्या में मरीज पहुंच गए। साथ ही कई अव्यवस्थाएं भी देखने को मिली जैसे भीड़ ज़्यादा थी लेकिन उसे कंट्रोल करने या क़तारों में चलाने के लिए कोई गार्ड मौजूद नहीं था, हालांकि मीडिया को देखकर तुरंत व्यवस्थाएं संभालने का प्रयास किया गया। पूरी ओपीडी में LED स्क्रीन पर टोकन नो. चलाए जा रहे, लेकिन मरीजों की टोकन नो. के अनुसार नहीं भेजा जा रहा Vo- 3 सुबह से ही बड़ी संख्या में मरीज अस्पताल पहुंचे और अपनी बारी का इंतजार करते रहे। मरीजों का कहना है कि अगर डॉक्टर को 11 बजे के बाद दिखाना ही नहीं था तो OPD की पर्चियां क्यों काटी गईं। मरीजों ने मांग की कि छुट्टी वाले दिनों में OPD के समय की जानकारी पहले से दी जानी चाहिए ताकि दूर-दराज से आने वाले लोगों को परेशानी ना हो। मरीजों ने कहा कि कई घंटे लाइन में खड़े रहने के बाद भी उनकी बारी नहीं आई। कुछ मरीजों ने ये भी कहा कि उनके बाद आने वाले लोगों को पहले डॉक्टर के पास भेजा गया। Vo-4 11 बजने के बाद न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी और मेडिसिन विभाग में OPD बंद कर दी गई। पंखे लाइटें सब बंद कर दिए गए। और मरीजों को बाहर जाने के लिए कहा गया। कई मरीज ऐसे भी मिले जो दूसरे राज्यों और दूर-दराज के इलाकों से इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचे थे। मरीजों ने बताया कि आने-जाने का किराया खर्च हुआ, बाहर से जांचें करवाईं, लेकिन डॉक्टर से परामर्श नहीं मिल पाया। Final vo अब सवाल है कि क्या छुट्टी वाले दिनों में OPD के समय और व्यवस्था को लेकर मरीजों को पर्याप्त जानकारी दी जा रही है? और अगर भीड़ ज्यादा हो तो अस्पताल प्रशासन की वैकल्पिक व्यवस्था क्या है?0
0
Report
बीकानेर पुलिस ने रेस्क्यू वाहनों से गोल्डन ऑवर में राहत पहुंचाने की पहल शुरू
Bikaner, Rajasthan:सड़क हादसों में जान बचाने के लिए बीकानेर पुलिस की बड़ी पहल, रेस्क्यू वाहनों की शुरुआत, आईजी ओम प्रकाश और एसपी मृदुल कच्छावा ने दिखाई हरी झंडी, आईजी कार्यालय से विशेष रेस्क्यू वाहनों को किया गया रवाना, दुर्घटना स्थल पर त्वरित सहायता और राहत कार्य के लिए करेंगे काम, आईजी ओम प्रकाश बोले— गोल्डन ऑवर में राहत पहुंचाना है प्राथमिकता, रेस्क्यू वाहनों के माध्यम से घायलों को समय पर मिलेगी मदद। सड़क दुर्घटनाओं में अक्सर समय पर मदद नहीं मिलने के कारण कई लोगों की जान चली जाती है ऐसे में बीकानेर पुलिस ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए विशेष रेस्क्यू वाहनों की शुरुआत की है इन वाहनों का उद्देश्य दुर्घटना के बाद गोल्डन ऑवर के दौरान घायलों तक तेजी से पहुंचकर उन्हें तत्काल सहायता उपलब्ध करवाना है बीकानेर में आईजी ओम प्रकाश और पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने रेस्क्यू वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ये विशेष वाहन सड़क दुर्घटनाओं के दौरान त्वरित राहत और बचाव कार्यों के लिए उपयोग में लिये जाएंगे। आईजी ओम प्रकाश ने कहा कि किसी भी सड़क दुर्घटना के बाद शुरुआती एक घंटा यानी गोल्डन ऑवर सबसे महत्वपूर्ण होता है यदि इस दौरान घायल को समय पर प्राथमिक उपचार और अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था हो जाए तो उसकी जान बचने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए इन रेस्क्यू वाहनों को शुरू किया गया है वाहनों में आवश्यक उपकरणों के साथ प्रशिक्षित पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगे, जो दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य करेंगे। बीकानेर पुलिस का मानना है कि इस पहल से सड़क हादसों में होने वाली मौतों को कम करने में मदद मिलेगी साथ ही सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष अभियान भी चलाए जाएंगे सड़क दुर्घटनाओं में हर मिनट कीमती होता है और कई बार यही समय जिंदगी और मौत के बीच का अंतर तय करता है। बीकानेर पुलिस की यह नई पहल न केवल त्वरित राहत पहुंचाने में मददगार साबित होगी, बल्कि सड़क हादसों में होने वाली मौतों को कम करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। अब उम्मीद है कि जरूरत की घड़ी में मदद और भी तेजी से लोगों तक पहुंच सकेगी.0
0
Report
Advertisement
सिरगिट्टी में युवक की हत्या की आशंका, डॉग स्क्वॉड से जांच जारी
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत नयापारा के गणेशनगर इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब स्थानीय लोगों ने एक युवक का शव देखा। मृतक की पहचान इरफान बगीरा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सिरगिट्टी और तोरवा पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिन्होंने साक्ष्य जुटाने का काम किया है। प्रारंभिक जांच में शरीर पर मिले निशानों के आधार पर पुलिस इसे हत्या का मामला मानकर चल रही है। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से कड़ी पूछताछ कर रही है और घटना के पीछे के कारणों को खंगालने में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।0
0
Report
एल नीनो का असर: राजस्थान में मानसून प्रभावित हो सकता है, IMD ने चेताया
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में मानसून की दस्तक से पहले ही मौसम को लेकर एक बड़ी चर्चा शुरू हो गई है… वजह है अल नीनो। मौसूम वैज्ञानिकों के मुताबिक प्रशांत महासागर में बन रही परिस्थितियां इस बार मानसून को प्रभावित कर सकती हैं। क्या अल नीनो राजस्थान और देश भर की बारिश को इफ़ेक्ट करेगा? इसके लिए हमने बात की IMD जयपुर निदेशक राधेश्याम शर्मा से। उन्होंने बताया दुनिया के मौसम को प्रभावित करने वाला एक सिस्टम… अल नीनो। जब प्रशांत महासागर के भूमध्यीय हिस्से में समुद्र की सतह का तापमान सामान्य से ज्यादा बढ़ जाता है तो इस स्थिति को अल नीनो कहा जाता है। मौसम विशेषज्ञ राधेश्याम शर्मा के अनुसार इस बार पूर्वी प्रशांत महासागर में तापमान सामान्य से करीब 1 से 2 डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड किया जा रहा है और आने वाले समय में इसके और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। इससे अल नीनो के मजबूत होने के संकेत मिल रहे हैं।0
0
Report
झारखंड राज्यसभा चुनाव: दावों का खेल, कौन मिलेगा 34-35 वोट?
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग से पहले दावों का दौर जारी है। कांग्रेस कोटे के मंत्री इरफान अंसारी ने कहा बीजेपी के पांच से 6 विधायक हमारे संपर्क में हैं तो झामुमो प्रवक्ता ने भी कहा हमारे संपर्क में एनडीए के लोग हैं वहीं बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता का कहना है, निर्दलीय प्रत्याशी नाथवानी को 34 से 35 वोट मिलेगा कांग्रेस के नाराज मंत्री भी उनको वोट करेगें। राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग से पहले दावों और बयानों का दौर जारी है। कांग्रेस कोटे के मंत्री इरफान अंसारी ने कहा, बीजेपी के कुछ विधायक हमारे संपर्क में हैं , उन्होंने कहा है इस बार झारखंड का साथ देंगे , झारखंड की माटी के लाल का साथ देंगे, उन लोगों को भी मैंने कहा है यहां अब बीजेपी की दाल नहीं गलेगी चाल नहीं चलेगी । बीजेपी के लगभग 5 से 6 विधायक हमारे संपर्क में हैं । उन्होंने कहा है बीजेपी का उम्मीदवार अगर होता तो उनको वोट करता , उन्होंने कहा , हम व्यवसाई के पीछे क्यों जाएंगे। बाइट ...इरफान अंसारी, मंत्री, कांग्रेस कोटे झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा, राज्यसभा को लेकर सीधा हिसाब है 56 विधायक हमारे साथ है, हमारे दल के हैं और वो इंडिया गठबंधन के प्रति कमिटेड हैं। उसके बाद तो सब जुगाड़ करना होगा, पूरा एनडीए फोल्डर मिल कर 24 होगा जिसकी सम्भावन कम है कि पूरा एनडीए एकजुट रह पाएगा। हमारे संपर्क में भी एनडीए के लोग हैं उसका खुलासा अभी नहीं करुंगा। कुल मिला कर नाथवानी जी का जितना टेढ़ी खीर है। उन्होंने झारखंड के लिए क्या किया है सांसद निधि जो मिलता होगा उसी का उपयोग किए होगें। बाइट ...मनोज पांडेय, प्रवक्ता, झामुमो बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा हमें भी उम्मीद है कि हमारे निर्दलीय प्रत्याशी को कम से कम 34 से 35 वोट आने चाहिए। हमें ऐसा लगता है इस सरकार से नाराज चल रहे कुछ कांग्रेस के मंत्री भी हमें समर्थन देंगें । कांग्रेस के मंत्रियों पर भी पूरी तरह से संशय की तैयारी है । यहां उनकी सरकार फिर भी कांग्रेस के मंत्रियों और विधायकों को एक होटल में रखा जा रहा है। अंतरात्मा के आवाज पर वोटिंग की संभावना कांग्रेस खेमे से ही होने वाली है। बाइट ... प्रतुल शाहदेव, प्रदेश प्रवक्ता, बीजेपी0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में स्वच्छता अभियान तेज, 70 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य
Delhi, Delhi:दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा मॉडल टाउन विधानसभा पहुंचे और स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया मॉडल टाउनशिप विधायक अशोक गोयल भी वहां पर मौजूद रहे और सब ने मिलकर सफाई की स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे होने पर हर जगह सेवा पखवाड़ा चलाया जा रहा है उसके चलते स्वच्छता अभियान भी किया जा रहा है पहले यमुना घाट पर किया गया था अब हर गली में हर पार्क में हर जिले को कर किया जाता है जहां पर भाजपा के सभी नेता मिलकर साथ में कार्य करता और स्थानीय लोग भी मिलकर स्वच्छता अभियान में हिस्सा ले रहे हैं इसी के साथ-साथ दिल्ली सरकार एक बड़ा वृक्षारोपण अभियान भी चलाने जा रहा है जिसके तहत दिल्ली भर में 70 लाख पेड़ लगाए जाएंगे कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा का बयान राजधानी में चलाए जा रहे स्वछता अभियान पर - देश के प्रधानमंत्री जी को हमेशा एक चिंता रहती है कि मेरा भारत विकसित तभी होगा जब भारत स्वच्छ होगा जब से प्रधानमंत्री जी ने अपनी सेवा को संभाला है सबसे स्वच्छता पर बहुत जोर है आज 12 साल की खुशी में जहां हम गुरुद्वारे में मंदिर में धार्मिक स्थान में जाकर प्रधानमंत्री जी की अच्छी सेहत के लिए भारत के विकास और तरक्की के लिए अरदास करते हैं वही जनकल्याण के काम के साथ-साथ स्वच्छता पर भी सरकार का फोकस है तो माननीय मुख्यमंत्री आदेश अनुसार पूरी दिल्ली में स्वच्छता अभियान चल रहा है हमारे यहां के विधायक अशोक गोयल जी और पार्टी के लोग और सब ने मिलकर एक बड़े स्वच्छता अभियान को यहां पर किया यह गंदगी को निकालने का जमा मोदी जी ने ले रखा है हमें उसके साथ-साथ यह धरती की गंदगी को भी साफ करना होगा एक गंदगी को प्रधानमंत्री जी ने जो साथ 70 साल से गंद डालते रहे और और यहां जो दिल्ली में 10 साल तक गंद डालते रहे और एक और गंदगी जो बंगाल के बॉर्डर पर घुसपैठियों को घुसने का काम करता था गंदगी को बाहर निकलने का काम देश के प्रधानमंत्री ने किया है ऐसे में हमारा फर्ज बनता है कि कम से कम हम सड़कों की गंदगी और पार्क की गंदगी तो हम बाहर निकले राजधानी में होने वाला वृक्षारोपण अभियान- इस बार बहुत बड़ा कैंपेन है पब्लिक पार्टिसिपेशन के साथ लाखों लोगों को जोड़ेंगे दिल्ली के अंदर विभिन्न क्षेत्रों के लोग इस अभियान में साथ देंगे पिछले साल जो हमने पेड़ लगाए थे उसमें सर्वाइवल रेट आज तक का सबसे ज्यादा है 90% के करीब हमारे सरकार ऐसा काम करती है जिसमें ईमानदारी भी दिखाई दे बहुत बड़ा वृक्षारोपण का काम हम कर रहे हैं और दिल्ली के बीच एरिया में जो नए पेड़ लगाए जा रहे हैं वह ज्यादा ऑक्सीजन देंगे कम पानी पियेंगे तुझे एरिया को भी और हरा-भरा किया जा सके और यहां पर 15 लाख पेड़ लगाए जाएंगे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर और अकाल तख्त के फैसले पर- (hindi and punjabi) वह उन पर आरोप नहीं है उन पर वह तब तक थे जब तक फॉरेंसिक लैब की जांच नहीं हुई थी अब वह आरोप नहीं रह गए अब वह आरोप सिद्ध हो गए हैं और सिद्ध होने के बाद अकाल तख्त के जटाधार ने फरमान जारी किया है फरमान ने कहा गया है कि भगवंत मान के साथ कोई भी सिख रिश्ता नहीं रखेगा यह अब तक का सबसे बड़ा पाप है एक तरफ वह कानून बना रहे थे अब खुद बेअदबी कर रहे हैं और इतना बड़ा पाप कर रहे हैं इसलिए इल्जाम नहीं है रिपोर्ट है और जटाधार साहब ने कहा भी मुख्यमंत्री को अपने भी कहीं से जांच करनी है तो कर लो उनको रिजाइन कर देना चाहिए था उनके गुरु कौन है, पंजाब में कहावत है कि जिनके गुरु आगे होते हैं तो उनके चेले और आगे निकलते हैं तो करप्शन के बाद जब केजरीवाल ने अपना पद नहीं छोड़ा तो भगवंत मन से कैसे उम्मीद करते हो लोग इनको मार मार के कुर्सियों से भगाएंगे0
0
Report
MP में UCC लागू करने की तैयारी, रामेश्वर शर्मा बोले जरूरी है
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल यूसीसी पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा का बयान विधानसभा में यूसीसी प्रस्ताव लिएन पर बोले विधायक रामेश्वर शर्मा यह पूरे हिंदुस्तान की डिमांड है यह कानून देश की सुरक्षा के लिए है इस कानून से जनसंख्या पर नियंत्रण होगा कई राज्यو ने इसे लागू किया है अब एमपी में भी पूरी तैयारी है0
0
Report
सपा में टूट की चर्चा, राम गोपाल यादव ने अमित शाह को चिट्ठी सौंपी
Noida, Uttar Pradesh:ओम प्रकाश राजभर की बाइट अपने एक्स पर समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट होगी। राम गोपाल यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी को चिट्ठी सौंपी है। खनन घोटाला और गोमती रिवर फ्रंट घोटाला का मास्टरमाइंड कौन है, पूरा उत्तर प्रदेश जानता है। शिकंजा कस रहा है तो सपा परेशान है。 महाराष्ट्र बंगाल छोड़िए, समूची सपा, भाजपा में शामिल होने को तैयार बैठी है।0
0
Report
Advertisement
अमरोहा में चोरी के शक पर युवकों को पेड़ से लटकाकर प्रताड़ना वीडियो वायरल
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के गजरौला थाना क्षेत्र के गांव शीशोवाली में चोरी के शक में दो युवकों को पेड़ से लटकाकर दी सजा, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप अमरोहा जनपद में कानून को हाथ में लेने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गजरौला थाना क्षेत्र के गांव शीशोवाली में चोरी के शक में दो युवकों को कथित तौर पर पेड़ से लटकाकर प्रताड़ित किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। वायरल वीडियो में दोनों युवक पेड़ से बंधे दिखाई दे रहे हैं, जबकि आसपास बड़ी संख्या में लोग मौजूद नजर आ रहे हैं। आरोप है कि कुछ लोगों ने युवकों को पकड़ने के बाद सार्वजनिक रूप से उन्हें घंटों तक इस तरह बंधक बनाकर रखा। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब तेजी से सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि वीडियो और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
CM साय सुरजपुर के लिए रवाना; कोरिया हत्या मामले पर सख्त कार्रवाई का संकेत
Begun, Rajasthan:रायपुर सीएम साय सुरजपुर के लिए हुए रवाना.. रवाना होने से पहले सीएम साय का बयान- सुरजपुर मे नगर पंचायत अध्यक्ष और पार्षद जीते है.. उनके के शपथ ग्रहण मे होंगे शामिल.. गरियाबंद मे विकास कार्यो का होगा लोकार्पण और भूमिपूजन.. कोरबा मे रेल परियोजना के स्वीकृति पर कहा- सौभाग्य का विषय है छ्ग के लिए.. पीएम और रेल मंत्री का आभार.. मानसून सत्र और विपक्ष के अविश्वांस प्रस्ताव पर कहा- वर्षा सत्र है, विपक्ष का काम है.. कोरिया हत्याकांड मामले पर सीएम ने कहा- मेरे संज्ञान मे है पुलिस जाँच कर रही है..नअपराधी गिरफ्तार किए है.. किसी को नहीं बख्सा जाएगा.. सख्त से सख्त कार्रवाई होगी.. बाइट- विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री0
0
Report
शाजापुर: जनसुनवाई के दौरान किसान के विरुद्ध अशोभनीय भाषा के मामले में ASI निलंबित
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर के कलेक्टर कार्यालय परिसर में जनसुनवाई के दौरान मंगलवार को एक किसान सीमांकन गलत होने पर कलेक्टर और एसपी के खिलाफ अशोभनीय भाषा का उपयोग कर रहा था, वहां मौजूद लालघाटी थाना प्रभारी और पुलिस बल किसान को जबरन वहां से बलपूर्वक बाहर ले गए । इस पूरी घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई की है। थाने लालघाटी में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (कार्यवाहक) महेश कुमार घुरे किसान को लाठी भांजते नजर आ रहे हैं। एसपी ने वीडियो के आधार पर ASI को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, वीडियो की गंभीरता को देखते हुए मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-9 के तहत यह कार्रवाई की गई। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय रक्षित केंद्र शाजापुर रहेगा तथा उन्हें मूलभूत नियम-53 के तहत जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।0
0
Report
Advertisement
राम गोपाल यादव ने अमित शाह को चिट्ठी दी, सपा में टूट के संकेत
Noida, Uttar Pradesh:राजभर के ट्वीट एक्स पर समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट होगी। राम गोपाल यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को चिट्ठी सौंपी है। खनन घोटाला और गोमती रिवर फ्रंट घोटाला का मास्टरमाइंड कौन है, पूरा उत्तर प्रदेश जानता है। शिकंजा कस रहा है तो सपा परेशान है। महाराष्ट्र बंगाल छोड़िए, समूची सपा भाजपा में शामिल होने को तैयार बैठी है।0
0
Report
रामगढ़ में सड़क हादसे से मौत, परिजनों ने एनएच-319A पर चक्का जाम
Khajuria Khurd, Bihar:रामगढ़ जिले के अकोढी गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की death हो गई. अधिकारियों के समझाने पर जाम हट गया.CAMER जिले रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-319A पर अकोढ़ी गांव के समीप हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई. मौत से आक्रोशित परिजनों ने बुधवार को शव को सड़क पर रखकर करीब एक घंटे तक चक्का जाम किया. मृतक की पहचान बंदीपुर डेरा निवासी श्याम नारायण चौधरी के रूप में की गई है.प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार की शाम श्याम नारायण चौधरी अकोढ़ी गांव के पास पैदल ही सड़क पार कर रहे थे. इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए. परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें रामगढ़ रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया. हालांकि, वाराणसी ले जाने के दौरान उत्तर प्रदेश के चंदौली के समीप रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया.बुधवार को जैसे ही मृतक का शव गांव पहुंचा, आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर एनएच-319 को जाम कर दिया, जिससे वाहनों की कतारें लग गई.बाइट (जितेंद्र कुमार, बीडीओ रामगढ़): हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा. परिजनों को सरकारी नियमानुसार उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया गया है, जिसके बाद उन्होंने जाम समाप्त कर दिया.मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा और समाजसेवी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया है.0
0
Report
शाजापुर के शहरी हाईवे पर पाइप फूटने से पेयजल संकट बढ़ा
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर के शहरी हाईवे पर स्थित खड़खड़िया मस्जिद के सामने पेयजल पाइपलाइन अचानक फूट गई, जिससे हजारों लीटर पानी सड़क पर बह गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। खास बात यह है कि कुछ दिन पहले ही इसी स्थान पर पाइपलाइन सुधार कार्य कराया गया था, लेकिन एक बार फिर लाइन लीकेज होने से नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। शहरी हाईवे पर जब से सड़क चौड़ीकरण का काम हो रहा है, तभी से आएं दिन पाइप लाइन फूट रही है। पाइप लाइन फूटने से शहर के कई हिस्सों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। शहर में दो से तीन दिनों तक नगरपालिका पेयजल वितरित नहीं कर पा रही है। स्थानीय निवासी राजेश सिसनोरिया ने बताया कि शहर में इन दिनों लगातार पेयजल पाइपलाइन फूटने की घटनाएं सामने आ रही हैं। कई क्षेत्रों में दो-दो दिनों तक नल नहीं आ रहे हैं। उनका आरोप है कि नल-जल योजना और नर्मदा पाइपलाइन के लिए की जा रही खुदाई के दौरान पुरानी पाइपलाइनें क्षतिग्रस्त हो रही हैं। उन्होंने आशंका जताई कि पाइपलाइन फूटने से गंदा पानी भी लाइन में मिल सकता है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। पाइप लाइन फूटने की जानकारी लगते ही पीडब्ल्यूडी और नगर पालिका की टीम ने सुधार कार्य शुरू किया।0
0
Report
Advertisement
