Back
विकासनगर में दिनदहाड़े अपहरण, 5 बदमाश गिरफ्तार, एक महिला फरार
MMMohammad Muzammil
Mar 04, 2026 04:15:26
Dehradun, Uttarakhand
रिपोर्ट: मो मुजम्मिल (विकासनगर) विकासनगर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दिनदहाड़े बदमाशों का एक गैंग जबरन एक युवक को उसके घर से अगवा कर ले गया... मामले में पुलिस ने 24 घंटों के भीतर किडनैपिंग और फिरौती के खेल का पर्दाफाश करते हुए 5 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया ... जबकि एक महिला सहित 3 लोगों की तलाश अभी जारी है। दरअसल यह पूरा मामला भोजावाला क्षेत्र का है... जहाँ बदमाशों का एक गैंग दिनदहाड़े एक युवक को उसके घर से जबरन किडनैप कर फरार हो गया... युवक को कार में जबरन ठूसकर ले जाने वाली इस डरावनी तस्वीर को जरा आप भी गौर से देख लीजिए... सरेआम किडनैपिंग के कुछ देर बाद ही बदमाशों ने फोन पर परिजनों से एक लाख रुपये की फिरौती मांगी। पुष्पा देवी ने कोतवाली में आकर तहरीर देते हुए बताया कि उनके घर में जबरन घुसकर कुछ लोगो ने उनके बेटे शक्ति पुंडीर का अपहरण कर लिया... इसके बाद एक अनजान नंबर से कॉल कर उनके बेटे को छोड़ने की एवज में एक लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। पुष्पा देवी की तहरीर पर पुलिस ने मामले में तुरंत मुकदमा दर्ज कर मामले की तहकीकात शुरू की... मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया... और विकासनगर क्षेत्र से ही शक्ति सिंह को सकुशल बरामद करते हुए विकास, नीरज, प्रवीण, सचिन और नवीन नाम के इन 5 शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया... जबकि एक महिला सहित इस गैंग के 3 सदस्य अभी फरार है... जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। police के मुताबिक ये सभी शातिर किस्म के अपराधी हैं...जो खुद को धार्मिक संगठन से जुड़ा होने का भोकाल दिखाकर लोगों से ब्लैकमेलिंग और फिरौती वसूलते हैं... ये शातिर अपराधी नशे और अन्य कमजोरी में लिप्त लोगों को जेल भेजवाने की धमकी देकर अपना शिकार बनाते थे ... धार्मिक संगठन का चोला पहने इस गैंग ने इस बार भी युवक के घर में घुसकर खुद को धार्मिक संगठन से जुड़ा होना बताया और युवक पर नशा तस्करी के झूठे आरोप लगाकर पुलिस को सौंपने की बात कहते हुए जबरन युवक को कार में डालकर फरार हो गए... लेकिन मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाई और 24 घंटे के भीतर मामले का पर्दाफाश करते हुए इन 5 शातिर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया... जबकि पुलिस को अभी इस मामले में एक महिला सहित दो अन्य आरोपियों की तलाश है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SRSANDEEP RATHORE
FollowMar 04, 2026 07:03:150
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 04, 2026 07:02:53Noida, Uttar Pradesh:पंजाब: आनंदपुर साहिब में तीन दिन तक चलने वाले सिख त्योहार होला मोहल्ला को मनाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए।
0
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 04, 2026 07:01:09Noida, Uttar Pradesh:अहमदाबाद, गुजरात: अहमदाबाद में होली मनाई जा रही है।
0
Report
RKRampravesh Kumar
FollowMar 04, 2026 07:00:19Noida, Uttar Pradesh:Wishing you a colourful Holi filled with love, life, light, laughter and joy!
0
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 04, 2026 07:00:11Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली में शराब की दुकानें #Holi2026 पर खुली रहेंगी क्योंकि इस साल की शुरुआत में जारी सरकारी आदेश के अनुसार यह त्योहार अब 'ड्राई डे' की लिस्ट में नहीं है।
0
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 04, 2026 06:47:240
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 04, 2026 06:46:100
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 04, 2026 06:45:500
Report
BABASHIR AHMED MIR (Sagar)
FollowMar 04, 2026 06:45:370
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 04, 2026 06:45:290
Report
WMWaqar Manzoor
FollowMar 04, 2026 06:45:190
Report
KYKaniram yadav
FollowMar 04, 2026 06:45:140
Report
0
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowMar 04, 2026 06:36:56Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "सभी को होली की शुभकामनाएं। प्यार भरी, नफरत मिटाने वाली होली।"
0
Report
ADAbhijeet Dave
FollowMar 04, 2026 06:36:370
Report
