Back
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के लिए सुरक्षा-समय पर हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारियां तेज
SDSurendra Dasila
Feb 13, 2026 06:02:02
Dehradun, Uttarakhand
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की शुरुवात जल्द होने जा रही है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार यात्रा से पूर्व सभी विभाग चारधाम की व्यवस्थाओं में जुट गये हैं। वही उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा बीते वर्ष से सीख लेकर इस बार यात्रा बेहद सुरक्षित बनाने जा रही है।
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की शुरुआत से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर यात्रा सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। भीड़ प्रबंधन, ट्रैफिक और कानून व्यवस्था के साथ-साथ यात्रियों को मूलभूत सुविधाएं सरकार की प्राथमिकता है। पहले सेवा को सुरक्षित बनाने के लिए भी इस बार जोर दिया गया है। बीते वर्ष चारधाम यात्रा हेलीकॉप्टर शटल सेवाओं में पांच बड़े हादसे हुए थे, जिसमें 13 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। इसे देखते हुए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण द्वारा सुरक्षा व्यवस्था और तकनीकी इंतजाम बेहतर किए गए हैं। हेलीकॉप्टर शटल सेवाओं के लिए तीन साल पहले 2023 में किए गए टेंडर की अवधि 2025 में समाप्त हो चुकी है। ऐसे में 2026 की चारधाम यात्रा के लिए नई एविएशन कंपनियों के चयन हेतु नया टेंडर जारी किया जाएगा। इसके साथ हेलीकॉप्टर शटल सेवाओं की संख्या 30 प्रतिशत कम की गई है। एयर ट्रैफिक कंट्रोल के साथ लाइव ट्रैकिंग का कार्य किया जाएगा, ताकि कोई भी नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के नियमों का उल्लंघन न कर सके。
UCADA के सीईओ आशीष चौहान ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हमारी प्राथमिकता है कि चारधाम हेली यात्रा श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और दुर्घटना मुक्त हो। DGCA के दिशा‑निर्देशों के तहत सहस्त्रधारा और सिरसी में एयर ट्रैफिक कंट्रोल ATC तैनात किया गया है। साथ ही केदारनाथ और बद्रीनाथ हेलीपैड पर बाइंडिंग और फ्लैटनिंग का काम भी किया जाना है। सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए खराब मौसम में किसी भी हेलीकॉप्टर को उड़ान की अनुमति नहीं दी जाएगी। हेलीपैड और उड़ान मार्गों पर लाइव कैमरे और PTZ कैमरे लगाए गए हैं। हेलीकॉप्टर उड़ाने वाले पायलट के लिए कम से कम 1500 घंटे का उड़ान अनुभव अनिवार्य किया गया है, पहली बार केदारनाथ घाटी में उड़ान भरने वाले पायलट को अनुमति नहीं दी जाएगी।
यूकेाडा के सीईओ आशीष चौहान ने बताया कि इस बार केदारनाथ धाम में हेलीकॉप्टर शटल सेवाओं की संख्या 30 प्रतिशत कम की गई है। किराए में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। गुप्तकाशी से केदारनाथ ₹12,444 प्रति व्यक्ति, फाटा से केदारनाथ ₹8,842 प्रति व्यक्ति, सिरसी से केदारनाथ ₹8,839 प्रति व्यक्ति हैं। लगभग 9 एविएशन कंपनियाँ कार्य करेगी।
उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण का विश्वास है कि इस बार हेली सेवा श्रद्धालुओं के लिए दुर्घटना मुक्त होगी। सुरक्षा के तहत तकनीकी व्यवस्थाएं बढ़ाई गई हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASAkhilesh Sharma
FollowFeb 13, 2026 07:23:300
Report
WMWaqar Manzoor
FollowFeb 13, 2026 07:23:010
Report
WMWaqar Manzoor
FollowFeb 13, 2026 07:22:490
Report
SHShahzad Hussain Bhat
FollowFeb 13, 2026 07:22:410
Report
FWFAROOQ WANI
FollowFeb 13, 2026 07:22:280
Report
FWFAROOQ WANI
FollowFeb 13, 2026 07:22:180
Report
NSNAJEEM SAUDAGAR
FollowFeb 13, 2026 07:22:00Maihar, Patehra, Madhya Pradesh:NH-30 पर बड़ा हादसा: दर्शनार्थियों से भरी बोलेरो ट्रेलर में जा घुसी, 2 घायल
0
Report
RNRajesh Nilshad
FollowFeb 13, 2026 07:21:470
Report
ADArvind Dubey
FollowFeb 13, 2026 07:21:310
Report
PKPushpender Kumar
FollowFeb 13, 2026 07:21:030
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowFeb 13, 2026 07:20:340
Report
DKDebojyoti Kahali
FollowFeb 13, 2026 07:20:030
Report
VSVaibhav Sharma
FollowFeb 13, 2026 07:19:510
Report
TSTushar Srivastava
FollowFeb 13, 2026 07:19:01Lucknow, Uttar Pradesh:विश्वविद्यालय से लखनऊ विश्वविद्यालय में NSUI समेत राजनीतिक पार्टियों के छात्र संगठन UGC एक्ट लागू करने रोहित एक्ट लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया
0
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 13, 2026 07:18:520
Report