Back
उत्तराखंड में धामी सरकार सीमांत जिलों के लिए हवाई कनेक्टिविटी का व्यापक विस्तार
SDSurendra Dasila
Mar 26, 2026 12:03:20
Dehradun, Uttarakhand
एंकर रेल और सड़क कनेक्टिविटी के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार हवाई कनेक्टिविटी पर भी फोकस कर रही है। केंद्र के सहयोग से एयरपोर्ट के विस्तार के साथ नए हेलीपैड हेलीपोर्ट और हवाई पट्टियां तैयार की जा रही है। जिससे आपदा, स्वास्थ्य, यात्रियों की सुविधा और युद्ध की स्थिति में बेहतर कार्य किया जा सके। जिसको देखते हुए बृहस्पतिवार को उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र के लिए हवाई यात्रा की शुरुआत की गई देखिए यह रिपोर्ट
प्रदेश की धामी सरकार हवाई सेवाओं के विस्तारीकरण पर लगातार फोकस करने की कवायत में जुटी हुई है I जहां एक ओर कुछ क्षेत्रो की हवाई सेवाओं के विस्तारीकरण में केंद्र और राज्य सरकार संयुक्त रूप से प्रयास कर रही है तो वही प्रदेश सरकार राजधानी के जॉली ग्रांट स्थित एयरपोर्ट से सीमांत जनपदों की हवाई सेवाओं की कनेक्टिविटी को बेहतर करने प्रयास कर रही हैंI
हालाकि विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले उत्तराखंड की आपदा जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए हवाई सेवाओं का विस्तारीकरण भविष्य में एक मील का पत्थर साबित हो सकता है I ऐसे में अब देखना होगा कि पार्वती राज्य उत्तराखंड में हवाई सेवाओं की कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए धामी सरकार के प्रयास आगामी एक साल की समय सीमा में वास्तव में कितने सफल साबित हो पाएंगे ?।प्रदेश मे साल 2013 में उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण का गठन किया गया ताकि व्यावसायिक रूप से हेली सेवाओं का संचालन किया जा सके। वर्तमान समय में उत्तराखंड राज्य में करीब 90 हेलीपैड मौजूद है जिसमे से कुछ प्राइवेट सेक्टर के भी शामिल है। यही नहीं, प्रदेश के भीतर 13 स्थानो पर हेलीपोर्ट बनाया जाना है।जिसमे 7 हेलीपोर्ट बनाए जा चुके है जबकि 6 हेलीपोर्ट का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके अलावा पांच नए हेलीपोर्ट को मंजूरी दी गई है। जिसके लिए जमीन चिन्हित करने की प्रक्रिया चल रही है।
रामनवमी के पावन अवसर पर देहरादून के जॉली ग्रांट से पिथौरागढ़ के नैनी सैनी हवाई पट्टी के लिए 42 सीटर हवाई यात्रा की शुरुवात की गई। जिससे उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र से सीधी कनेक्टिविटी हो सकेगी। इसके साथ आपदा के दौरान घायलों को अस्पताल ले जाने और राहत सामग्री पहुंचाने में हैली सेवा कारगर साबित होती है। राज्य ने 450 करोड़ का बजट हवाई सेवाओं के विस्तारीकरण के लिए स्वीकृत की जा चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन से करार किया जा चुका है, जिससे उत्तराखंड के सभी सीमांत क्षेत्रों में एयर कनेक्टिविटी को मजबूती मिल सके।
बाइट – पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड
1 अप्रैल से देहरादून के जॉली ग्रांट एयरपोर्ट में नाइट लैंडिंग की जा रही है। बेंगलुरु से देहरादून के लिए विमान 1 अप्रैल को नाइट लैंडिंग करेगा। सीएम धामी ने बताया कि इसके लिए केंद्र से लगातार बातचीत की जा रही है की देश और विदेश के अन्य क्षेत्रों से नाइट लैंडिंग जल्द शुरू कराई जा सके ।
बाइट – पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड
आपको बता दे उत्तराखण्ड में उड़ान योजना के माध्यम से छोटे शहरों और दूरस्थ क्षेत्रों को हवाई नेटवर्क से जोड़कर आम नागरिकों के लिए सस्ती हवाई सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। केंद्र सरकार ने हाल ही में उड़ान 2.0 को मंजूरी दी गई है, जिसके तहत आने वाले सालों में उत्तराखंड में नए एयरपोर्ट और हेलीपैड विकसित किए जाएंगे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SKSANTOSH KUMAR
FollowMar 26, 2026 13:07:260
Report
ASAJEET SINGH
FollowMar 26, 2026 13:07:090
Report
JPJai Pal
FollowMar 26, 2026 13:06:070
Report
RKRAGHVENDRA KUMAR
FollowMar 26, 2026 13:05:500
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowMar 26, 2026 13:05:340
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 26, 2026 13:04:230
Report
Shahabad, Uttar Pradesh:कुंवरपुर में राधेश्याम की हत्या के मामले में अपर पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण ने बताया राधेश्याम की हत्या के मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।
0
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 26, 2026 13:04:050
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowMar 26, 2026 13:03:520
Report
STSharad Tak
FollowMar 26, 2026 13:03:210
Report
PSPramod Sharma
FollowMar 26, 2026 13:03:100
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 26, 2026 13:02:420
Report
0
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 26, 2026 13:02:280
Report
SPShiv Pratap Singh Rajput
FollowMar 26, 2026 13:02:180
Report