Back
ऋषिकेश में वनभूमि पर फिर कब्जा: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद भूमाफिया बेखौफ
ASAmit Singh01
Jan 07, 2026 04:40:14
Rishikesh, Uttarakhand
एक तरफ न्यायालय का आदेश, दूसरी तरफ भूमाफिया बेखौफ
रेपोर्ट: ऋषिकेश एम्स के निकट गली नंबर 29 शिवाजी नगर में करीब एक बीघा वन भूमि पर फिर से कब्जा हो गया है। कब्जा करके भूमि पर टीन सेट बनाया गया है। दिन- दहाड़े वन विभाग की नाक के नीचे हो रहे इस कब्जे को लेकर क्षेत्र में कई प्रकार की चर्चा का बाजार गर्म है। यह हाल तब है जब वन विभाग सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर खाली पड़ी भूमियों को चिन्हित कर सर्वे की रिपोर्ट कोर्ट में सौंप चुका है। लेकिन कब्जा करने वाले भूमाफियाओं के हौसले इतने बुलंद है कि वह ना तो सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को मानने के लिए तैयार है और ना ही वन विभाग का खौफ उनमें दिखाई दे रहा है।
कुछ महीने पहले ही इस खाली पड़ी भूमि पर वन विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में नगर आयुक्त गोपालराम बिनवाल ने पार्षदों के साथ नारियल तोड़कर ओपन जिम और पार्क बनाने की कवायत शुरू की थी। उस दौरान भी कुछ कब्जाधारियों ने कार्रवाई का विरोध किया था और दिखाए जाने के नाम पर कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए थे। आशंका जताई जा रही है कि संभवत उन्ही लोगों ने फिर से भूमि पर कब्जा किया है। कब्जा करने के लिए भूमि पर टीन सेट डाला गया है। मामला ऋषिकेश वन विभाग की जानकारी में आ चुका है। बावजूद इसके कब्जा करने वालों के खिलाफ ठोस कार्रवाई होती हुई दिखाई दे रही है। विभागीय अधिकारी कब्जा हटाने के लिए केवल चेतावनी और नोटिस देने की खाना पूर्ति करते हुए दिखाई दे रहे हैं। विभागीय अधिकारियों की यह कार्यशैली सवालों के घेरे में है। रेंजर जीएस धामंदा ने बताया कि शिवाजी नगर में भूमि पर कब्जे की सूचना मिली है। इस भूमि को कुछ दिन पहले सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चिन्हित कर नपाई भी की जा चुकी है। टीम को मौके पर भेजा गया। जहां कब्जा होने की जानकारी सही मिली। मौके पर वन विभाग की टीम ने कब्जा करने वालों को कड़ी फटकार लगाई और उन्हें कब्जा हटाने के निर्देश दिए। कब्जाधारियों ने खुद कब्जा हटाने का आश्वासन दिया है। जरूरत पड़ने पर जेसीबी भेजी जाएगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
Stiotion, Gajraula, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के गजरौला में सोमवार की रात रेलवे स्टेशन रोड पर लोहड़ी के पर्व की धूम रही। यहां सिख समुदाय के साथ ही अन्य धर्म के लोग भी मौजूद रहे और सभी ने जमकर पर्व की खुशियां मनाईं।
0
Report
101
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
कड़ाके की ठंड–घने कोहरे में गाजीपुर प्रशासन अलर्ट,हाईवे पर 29 अवैध कट बंद, हादसों में 5% की कमी-ARTO
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report