Back
PHED का बिलिंग इंजन सेंट्रलाइज, एक पोर्टल से पेयजल बिल समय पर
ACAshish Chauhan
Mar 23, 2026 07:04:46
Jaipur, Rajasthan
PHED का बिलिंग इंजन सेंट्रलाइज होगा, पेयजल उपभोक्ताओं को हर महीने वक्त पर आएगा पानी का बिल जयपुर- प्रदेश में जल्द ही पेयजल का गड़बड़ाया हुआ बिलिंग सिस्टम पटरी पर आएगा. क्योंकि अब बिलिंग सिस्टम सेंट्रलाइज होगा. जिसके बाद जलदाय विभाग ने साफ्टवेयर को डवलव किया है. जिसका जल्द ही पोर्टल जारी होगा. आखिरकार बिलिंग सिस्टम से पेयजल उपभोक्ताओं का कैसे राहत मिलेगी. देखे इस खास रिपोर्ट में! बिलिंग सिस्टम का सेट्रलाइज होगा- PHED में बिलिंग इंजन सेंट्रलाइज होगा. अब एक बिलिंग के लिए एक ही एजेंसी होगी. जिसके प्रदेशभर के पेयजल उपभोक्ताओं का डेटा एक ही सॉफ्टवेयर से अपडेट होगा. इससे पहले हर जिले में अलग अलग सॉफ्टवेयर के जरिए पानी के बिल जनरेट हो रहे है. जिससे उपभोक्ताओं के डेटा में गड़बड़ी होती है. अब जल्द ही पीएचईडी बिलिंग इंजन पोर्टल लॉन्च करेगा. इसके लिए चीफ इंजीनियर तकनीकी संदीप शर्मा ने आदेश जारी किए है. जिसमें उन्होंने चीफ इंजीनियर शहरी देवराज सोलंकी से सभी अधीक्षण अभियंता दफ्तर से बिलिंग एजेंसियों और उपभोक्ता की प्रोफाइल के साथ-साथ डेटा मांगा है. एक अप्रैल से ये पोर्टल सक्रिय होगा. जिसके दो से तीन महीने बाद इस पोर्टल को जल मित्र पोर्टल से जोड़ा जाएगा, ताकि पेयजल उपभोक्ताओं को एक ही पोर्टल से सभी जानकारी मिल सके. बिलिंग इंजन सेंट्रलाइज होने के क्या फायदे? बिलिंग इंजन सेंट्रलाइज होने से पेयजल उपभोक्ताओं का बिल समय से आ पाएंगे. फिलहाल छह महीने में भी उपभोक्ताओं को बिल नहीं बंट पा रहे है. हर जिले में बिलिंग सॉफ्टवेयर अलग अलग होने से खर्चा ज्यादा हो रहा है, लेकिन डाटा सेंट्रलाईज़ होगा तो बिलिंग सिस्टम में खर्चा कम होगा. क्योंकि जिलों की एजेंसियां होगी, उसे केंद्रीकृत एजेंसी द्धारा बनाया गए साफ्टवेयर का ही उपयोग करना होगा. जिलों की एजेंसियों को केवल बिल छापना और बांटना होगा. पेयजल उपभोक्ता इस पोर्टल से ही बिल जमा करवा सकता है. इस से पहले पिछली सरकार में राजनीर पोर्टल लागू किया गया था, जिसे PPP मोड पर जयपुर से शुरू किया गया था, जिसके बाद प्रदेशभर में इस पोर्टल के जरिए काम होना था. लेकिन ये राजनीर पोर्टल फेल हुआ. उसके बाद जल मित्र लाया गया है. अब इस पोर्टल को डवलव किया जा रहा है, ताकि एक ही पोर्टल से उपभोक्ताओं का का काम आसान हो सके.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
KAKHURSHEED AALAM
FollowMar 23, 2026 08:20:370
Report
PSPRABHAM SRIVASTAVA
FollowMar 23, 2026 08:19:570
Report
RKRohit Kumar
FollowMar 23, 2026 08:19:460
Report
JPJai Prakash
FollowMar 23, 2026 08:19:100
Report
RKRampravesh Kumar
FollowMar 23, 2026 08:18:270
Report
YNYogesh Nagarkoti
FollowMar 23, 2026 08:18:180
Report
AOAjay Ojha
FollowMar 23, 2026 08:18:000
Report
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
FollowMar 23, 2026 08:17:350
Report
ARAarti Rai
FollowMar 23, 2026 08:17:200
Report
NMNitesh Mishra
FollowMar 23, 2026 08:17:070
Report
RVRaunak Vyas
FollowMar 23, 2026 08:16:180
Report
MGMOHIT Gomat
FollowMar 23, 2026 08:16:080
Report
0
Report