icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

यवतमाळ में खरीफ फसलों के लिए पानी छोड़ने का निर्णय, पीने के पानी को प्राथमिकता

Yavatmal, Maharashtra:यवतमाळ जिल्ह्यात अपुर्या पावसामुळे शेती पिकांवर अत्यंत विपरीत परिणाम झाला आहे. अशावेळी नागरिकांच्या पिण्याच्या पाण्याची अडचण भासणार नाही याची खबरदारी घेत, जिल्हा प्रशासनाने जिल्ह्यातील विविध मध्यम, लघु आणि मोठ्या जलप्रकल्पांतून खरीप पिकांच्या संरक्षणासाठी व चाऱ्याच्या नियोजनाकरिता पाण्याचे पहिले आवर्तन सोडण्याचा निर्णय घेतला आहे. जिल्हा प्रशासनाने घेतलेल्या या निर्णयामुळे अंतिम टप्प्यात असलेल्या खरीप पिकांना संजीवनी मिळणार असून, जनावरांच्या चाऱ्याचा प्रश्न मिटण्यास मोठी मदत होणार आहे. पाणी सोडताना पिण्याच्या पाण्याला सर्वोच्च प्राधान्य देण्यात आले असून, उपलब्ध साठ्याचे काटेकोर नियोजन करण्यात आले आहे. संबंधित क्षेत्रातील शेतकऱ्यांनी या पाण्याचा वापर पिकांच्या संरक्षणासाठी योग्य पद्धतीने करावा, असे आवाहन प्रशासनाच्या वतीने करण्यात आले आहे.
0
0
Report

यूथ कांग्रेस ने दुष्यंत गौतम की सिक्किम गवर्नर नियुक्ति पर भाजपा को घेरा

Haldwani, Uttarakhand:यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने के फैसले पर सवाल उठाते हुए भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की नीतियों और इस नियुक्ति पर सवाल उठाते हुए कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए ऐसे फैसले लिए जा रहे हैं। विरोध प्रदर्शन के दौरान तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक शव यात्रा निकाली गई और इसके बाद पुतला दहन किया गया। इस दौरान माहौल गरमाया रहा और यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नियुक्ति के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया,कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि अंकिता भंडारी मामले से जुड़े आरोपों का सामना कर रहे दुष्यंत गौतम को राज्यपाल का पद देकर भाजपा ने उन्हें राजनीतिक इनाम देने का काम किया है। इसी मुद्दे को लेकर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा और दुष्यंत गौतम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपना आक्रोश जताया। प्रदर्शनकारकों का कहना था कि दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने का फैसला उन्हें स्वीकार्य नहीं है।
0
0
Report
Advertisement

Gonda police recover 251 mobile phones and return to owners; 603 complaints logged on CEIR portal

Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले की पुलिस और सर्विलांस टीम ने आमजन के खोए हुए 251 मोबाइल फोन को बरामद करके एक बड़ी उपलब्धि हासिल की हैं। बरामद किए गए 251 मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग पचपन लाख बाईस हजार रुपए बताई जा रही है। आज गुरुवार को शारदीय नवरात्रि के चौथे दिन एसपी गोंडा ने सभी मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया। CEIR पोर्टल पर 1 जुलाई 2026 से 14 अक्टूबर तक जिले के 17 थानों और नोडल टीम को कुल 603 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 251 फोन बरामद किए गए है। बाकी मोबाइलों की बरामदगी हेतु टीमें प्रयासरत लगातार 24 घंटे उन गायब फोनों की ट्रैकिंग की जा रही है। जिले के 17 थानों और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीमों ने समन्वय स्थापित कर यह विशेष अभियान चलाया। खोया मोबाइल वापस पाकर सभी मोबाइल धारकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए गोंडा पुलिस का आभार जताया है। एसपी अभिषेक झा ने आमजन से अपील की है कि वे प्ले स्टोर से संचार साथी ऐप डाउनलोड करें और मोबाइल खोने पर CEIR पोर्टल पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं। अगर थाना वाइज बरामद फोन की बात करें तो नगर कोतवाली पुलिस द्वारा 55, देहात कोतवाली 3, खरगूपुर 10, इटियाथोक 13, धानेपुर 10, नवाबगंज 10, वजीरगंज 10, तरबगंज 10, उमरी बेगमगंज 7, करनैलगंज 21, कटरा बाजार 6, कौड़िया 6, परसपुर 6, मनकापुर 5, छपिया 4, खोण्डारे 16 और मोतीगंज पुलिस द्वारा 6 और साथ ही साथ नोडल टीम द्वारा 53 मोबाइल फोन बरामद किए गए है। गोंडा पुलिस अधीक्षक अभिषेक जाने आज गुरुवार दोपहर 2.30 बजे प्रेस वार्ता करके इन सभी 251 मोबाइल स्वामियों को बुलाकर के उन्हें मोबाइल लौट आया मोबाइल पानी के बाद इन मोबाइल स्वामियों के चेहरे पर रौनक दिखाई दी है और उन्होंने गोंडा पुलिस को धन्यवाद दिया है। एसपी अभिषेक झा बताया कि इन गायब फोन को बरामद करने में स्वाट टीम प्रभारी आशुतोष सिंह, सर्विलांस प्रभारी मनीष कुमार, सर्विलांस व एसओजी, और नोडल टीम में तैनात हृदय नारायण दीक्षित, रवि यादव, अमित पाठक, रणधीर सिंह, अमितेश सिंह, अंशुमन पांडे, मनीष कुशवाहा और मीनाक्षी ने भी अपनी अहम भूमिका निभाई है। लगातार हम लोगों द्वारा गायब मोबाइल फोन को बरामद करने का काम किया जा रहा है। ताकि जिन लोगों के महंगे मोबाइल फोन गायब हुए हैं उसे बरामद करके उन्हें वापस किया जाए।
0
0
Report

बस्ती के झोलाछाप अस्पताल में गर्भपात के प्रयास से किशोरी की जान पर बन आई

Basti, Uttar Pradesh:लोकेशन, बस्ती। सात दिन के भीतर पहली खबर के अनुसार साढ़े पांच months gestation के गर्भवती किशोरी को गर्भपात कराने के लिए एक कथित झोलाछाप टेक्नीशियन के पास ले जाया गया था। गर्भपात के प्रयास में किशोरी की आंत और गर्भाशय को गंभीर नुकसान पहुंचा, पेट में दर्द और रक्तस्राव बढ़ता गया। परिजन उसे अस्पताल-दर-अस्पताल भटकाते रहे, आखिरकार गोरखपुर के BRD Medical College में डॉक्टरों ने उसकी जिंदगी बचाने के लिए ऑपरेशन किया। अस्पताल का रजिस्ट्रेशन न होने के कारण यह मामला कानून-व्यवस्था और स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए बड़ा सवाल बन गया है कि ऐसी अवैध चिकित्सा गतिविधियों पर कब कार्रवाई होगी। किशोरी बस्ती के कहचरी क्षेत्र की रहने वाली है और इंटर कॉलेज में पढ़ती है। बताया गया कि पड़ोस में रहने वाले एक युवक से उसके संबंध बने, जिसके कारण वह गर्भवती हो गई थी। परिवार गर्भपात कराने के लिए उसे एक झोलाछाप के पास ले गया। गर्भपात के दौरान किशोरी की आंत पूरी तरह से निकली और गर्भाशय भी फट गया। इस दौरान वह अत्यंत दर्द और गम्भीर रक्तस्राव से जूझती रही, अस्पताल पहुँचने के बाद डॉक्टरों ने जीवन बचाने के लिए बड़ी सर्जरी की। अब किशोरी BRD Medical College, Gorakhpur में उपचार से गुजर रही है। तस्वीरें स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाती हैं कि बिना पंजीकरण के अस्पताल कैसे चल रहे थे और क्यों गर्भपात जैसे जोखिम भरे कदम उठाये जा रहे थे। अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग और पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं।
0
0
Report
Advertisement

वजीराबाद में बरसात के बाद जलमग्न सड़के, नालों की सफाई पर सवाल

New Delhi, Delhi:उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में बरसात के बाद सड़के जलमग्न। सड़कों के किनारे नालों के ऊपर हाल पास खुले होने की वजह से बाइक सवार नाले में गिरा; स्थानीय लोगों ने युवक की बचाई जान। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से नालों की साफ सफाई और पानी की निकासी का समाधान न होने की वजह से अक्सर बरसात में सड़के जलमग्न हो जाती हैं, और जब नालों की साफ सफाई के लिए हाल पास खोले जाते हैं तो उन्हें दोबारा नालों के ऊपर नहीं रखा जाता। जिसके चलते पैदल चलने वाले लोग हो या वाहन चालक हादसे के शिकार हो जाते हैं। नाले खुले होने के चक्र में आज जलजमाव में हादसे का एक CCTV फुटेज भी सामने आया जिसमें एक बाइक सवार खुले नाले में जा गिरा; गनीमत रही कि कहीं से मामूली चोट आई लेकिन यह हादसा बाद भी हो सकता था। आधे घंटे की बरसात में ही वजीराबाद की कई गलियों में जल जमाव से लोग परेशान हो रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

भाजपा नेता ने राहुल गांधी पर कहा- प्रदर्शन की सीमा तय होनी चाहिए

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कहा, "हम सभी जानते हैं कि राहुल गांधी एक ऐसे नेता प्रतिपक्ष हैं जो कि अराजक हैं... संविधान को पढ़िए और प्रदर्शन करना आपका मौलिक अधिकार है लेकिन क्या प्रदर्शन का अधिकार अपनी सीमाएं पार करके किसी भी स्थान पर करना है?... प्रदर्शन करने के लिए प्रदर्शन स्थल होते हैं और वह शांतिपूर्ण तरीके से किया जाता है जिसके लिए हमें पहले ही इजाजत लेनी होती है... 10-11 तारीख को कांग्रेस और राहुल गांधी ने कहा कि हम प्रदर्शन करते हुए सर्वोच्च न्यायालय जाएंगे। हम पूछना चाहते हैं कि यह क्या बात हुई। यह न्याय का मंदिर है और यहां भीड़तंत्र नहीं चलेगा..."
0
0
Report

दुष्काळ में पशु चारे के लिए डेपो बनाने की योजना, मंत्री बाबासाहेब पाटील प्राथमिकता

Latur, Maharashtra:लातूर ब्रेकिंग न्यूज... दुष्काळात शेतकऱ्यांना डीबीटीद्वारे मदतीऐवजी चारा डेपो उभारण्याची सहकारमंत्र्यांची भूमिका... शेतकऱ्यांना थेट आर्थिक मदतीपेक्षा चारा डेपो उभारण्याला बाबासाहेब पाटील यांचे प्राधान्य... राज्यातील दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर शेतकऱ्यांना आर्थिक मदत देण्याबाबत वेगवेगळे पर्याय समोर येत आहेत... शेतकऱ्यांच्या खात्यात थेट डीबीटीच्या माध्यमातून पैसे देण्याऐवजी चारा डेपो उभारून जनावरांसाठी चाऱ्याची व्यवस्था करावी, अशी भूमिका सहकार मंत्री बाबासाहेब पाटील यांनी मांडलीय... शेतकऱ्यांना पैसे दिल्यानंतर जनावरांसाठी चाऱासाठी चारा कुठून आणायचा, असा प्रश्न उपस्थित करत त्यांनी सरकारी यंत्रणेमार्फत चारा उपलब्ध करून देण्याला प्राधान्य दिलंय... राज्यात पाणी आणि चाऱ्याची टंचाई गंभीर होत असताना, दुष्काळग्रस्त शेतकऱ्यांना दिलासा देण्यासाठी सरकार कोणता पर्याय निवडणार, हे पाहणं महत्त्वाचं ठरणार आहे...
0
0
Report

बाढ़ क्षेत्र में NDA की प्रत्याशी जोड़ी की चुनावी रैली ने मचा दी हलचल

Barh, Bihar:स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज मोकामा विधायक अनंत सिंह के गृह क्षेत्र बाढ़ पहुंचे। वे यहां पटना स्नातक के एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार के समर्थन में पहुंचे थे। उनके साथ पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश, लेसी सिंह समेत स्थानीय विधायक डॉ सियाराम सिंह भी मौजूद थे। निशांत ने बाढ़ को अपने पिता नीतीश कुमार की कर्मस्थली बताते हुए उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी उनके पिता नीतीश कुमार के कार्यों को ही आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने बाढ़ के स्नातक मतदाताओं से अपील की कि वे अपना वोट देते समय उनके पिता के विकास कार्यों को याद करें। सभा में एनडीए नेताओं ने नीरज सिंह के समर्थन में माहौल बनाने और मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने का प्रयास किया। नीरज कुमार ने सम्राट और निशांत की जोड़ी को राजनीति की सुपरहिट जोड़ी बताया। उन्होंने कहा أننا डरने वाले नहीं, अड़ने वाले हैं। नीतीश कुमार पर जो भी हमला करेगा, हम अपने विषैले तीर से उसका जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि बाढ़ में कई हत्याओं के दोषी का इंसाफ मां भगवती जरूर करेंगी। उन्होंने कहा कि जो भी एनडीए के कार्यकर्ताओं को डराने का काम करेगा, तब पुलिस सख्ती से उनसे निपटेगी। हालांकि केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के करीबी कई स्थानीय नेताओं ने मंच से दूरी बनाए रखी। निशांत अपने पिता नीतीश कुमार के कर्म क्षेत्र बाढ़ विधानसभा में पहली बार जनता को संबोधित कर रहे थे। उनके मंच पर संबोधन के दौरान भी पंडाल में पीछे आमलोगों के लिए लगाई गई कई कुर्सियां खाली रह गईं। हालांकि नीरज कुमार सुबह मोकामा में अपने समर्थकों से मिलते हुए ढोल बाजों के साथ बाढ़ के लिए निकले थे। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले मोकामा थाना चौक स्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की और स्थानीय लोगों से मिलकर जनसंपर्क की शुरुआत की.
0
0
Report
Advertisement

बिहार MLC चुनाव: NDA आठों सीटों पर जीत की तैयारी में, विपक्ष मायूसी

Patna, Bihar:बिहार में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 8 सीटों पर MLC चुनाव हो रहे हैं जिसको लेकर तमाम दलों ने और गठबंधन ने जोर लगा दिया है बुधवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में लगातार बैठक का दौर चला तो वही जदयू में आज एनडीए के बैठक हुई मला एक ही है की सभी सीटों पर एनडीए की जीत हो रजेडी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा ग्रेजुएट कंस्टीट्यूएंसी और शिक्षक कंस्टीट्यूंसी, सात जगहों पर राष्ट्रीय जनता दल लड़ रही है और एक जगह पर हम लोगों ने समर्थन किया है कम्युनिस्ट पार्टी को। आठों सीट पर राष्ट्रीय जनता दल ने अपना झंडा लगभग फहरा दिया है। सिर्फ परिणाम के इंतज़ार करिए, कहीं कोई लड़ाई में नहीं है। कहाँ से लड़ाई में रहेगा भाई, इनके तो घर में अपने आग लगा हुआ है। बैठक पर बैठक, कभी एनडीए की बैठक, कभी भाजपा की बैठक, कभी जेडीयू की बैठक। और अनंत सिंह जो है उनका जो सुर अलग है। अब सवाल उठता है वोट इनको दे कौन? कहाँ देगा वोट? ग्रेजुएट कंस्टीट्यूएंसी या शिक्षक कंस्टीट्यूंसी में गरिहंड लोगों का कोई स्थान नहीं होता है। वो बिल्कुल शैक्षणिक जो आभा होनी चाहिए प्रत्याशियों में उसका होना चाहिए। और हर जगह चर्चा ये है कि गरिहंड खत्म। अब गरिहंड ना आएं, अब चाहिए बौद्धिक। बाइट प्रेम रंजन पटेल प्रवक्ता भाजपा ने कहा कोई घबराहट नहीं है, सभी सीटों पर जीत रहे हैं। हमारी बैठकें होती हैं तैयारी के लिए, हम समीक्षा करते हैं उसमें कि कहां कुछ कमी-बेसी रह गया और जिम्मेवारी देने का कार्यकर्ताओं को। एक-एक मतदाताओं से संपर्क और उनको बूथ तक लाने की जिम्मेदारी। इसके लिए बैठक करते हैं ताकि हमारे कार्यकर्ता जो हैं, उस काम में लगें। जहां तक घबराहट है तो विपक्ष की घबराहट है। एनडीए की सभी जीतों पर सीट हो रही है तो कुछ भी बोल रहे हैं। अनर्गल बयानबाजी, जिसमें कोई तथ्य नहीं, कोई सच्चाई नहीं है, वो बोलते रहते हैं। हम eight सीट पर जो एनडीए लड़ रही है, पूरी मजबूती के साथ eight सीट पर हम चुनाव जीतने जा रहे हैं। इसलिए घबराहट में विपक्ष है। विपक्ष बिखरा हुआ है। विपक्ष आपस में टकरा रहा है। एक दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार लड़ा कर, एक दूसरे के खिलाफ वो वोट मांग रहे हैं, बोल रहे हैं। हमारे यहां किसी प्रकार का (विरोध) नहीं है। एकाद कोई व्यक्ति जो विरोध कर रहा है, उसका कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। दो लोगों को हमने पार्टी से भी छह वर्षों के लिए निष्कासित किया है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे, उनके पार्टी के व्यक्ति (विरोध कर रहे थे), तो उन्होंने भी उनको निकालने का काम किया। वही अनंत सिंह के मामले पर कहा जदयू उनकी सीट है और उस पर उनके पार्टी के व्यक्ति (विधायक) विरोध कर रहे हैं। तो ये जदयू का मामला है, उससे वो कैसे निपटेंगे। लेकिन कोई विरोध से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। मतदाता, सरकार और एनडीए के साथ मजबूती के साथ खड़े हैं और हम चुनाव जीतेंगे।
0
0
Report

खैरागढ़ के गण्डई में जुआ-सट्टा के आरोपी कलाम खान गिरफ्तार, जेल भेजे गए

Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ जिले के गण्डई में जुआ-सट्टा के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कलाम खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक, मौके से जुआ-सट्टा पट्टी और नगद रकम भी बरामद की गई है。 मामले में थाना गण्डई में अपराध क्रमांक 318/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। इसके बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि जुआ-सट्टा और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। अब देखना होगा कि क्षेत्र में ऐसी गतिविधियों पर पुलिस की कार्रवाई का कितना असर पड़ता है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top