Back
औली में नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप 13–16 फरवरी, बर्फ की कमी के बावजूद उत्साह
PCPUSHKAR CHAUDHARY
Feb 12, 2026 07:56:04
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand
चमोली विश्व प्रसिद्ध हिमक्रीड़ा स्थल औली एक बार फिर रोमांच और उत्साह से सराबोर होने जा रहा है। आगामी 13 फरवरी से 16 फरवरी तक यहाँ नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप एवं विंटर कार्निवल का भव्य आयोजन किया जाएगा। गढ़वाल मंडल विकास निगम (GMVN), पर्यटन विभाग और विंटर गेम्स संगठन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम की सभी तैयारियाँ अंतिम चरण में पहुँच चुकी हैं। आयोजन की गरिमा बढ़ाने के लिए 13 फरवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों का औली दौरा प्रस्तावित है। बी ओ - इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा और भारतीय सेना सहित देशभर की कुल 17 टीमें भाग लेंगी। विशेष रूप से भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की लगभग 30 सदस्यीय टीम पूरे जोश के साथ पदक जीतने के लक्ष्य से औली पहुँच रही है। सभी टीमें 12 फरवरी तक औली में रिपोर्ट करेंगी, जिसके बाद 13 फरवरी सुबह 7:00 बजे से प्रतियोगिताओं का विधिवत शुभारंभ होगा। इस वर्ष अपेक्षाकृत कम बर्फबारी को देखते हुए विंटर गेम्स संगठन ने रणनीतिक बदलाव किए हैं। मुख्य प्रतियोगिताएँ टावर नंबर 8 के ऊपरी हिस्से में आयोजित की जाएँगी। यहाँ का रेस स्लोप अंतरराष्ट्रीय संस्था FIS (फिस) से मान्यता प्राप्त है। बर्फ की कमी के चलते कोर्स की लंबाई में कुछ बदलाव किए गए हैं: • स्लालोम (Slalom): 25 से अधिक गेट्स लगाए गए हैं। • जायंट स्लालोम (Giant Slalom): 15–20 गेट्स के साथ तकनीकी ट्रैक तैयार किया गया है। इस वर्ष प्रतियोगिता में अल्पाइन स्कीइंग, स्नोबोर्ड, स्की माउंटेनियरिंग, स्नोशू रेस और औली मैराथन प्रमुख आकर्षण रहेंगे। करीब 3–4 वर्षों के अंतराल के बाद हो रहे इस राष्ट्रीय आयोजन को लेकर खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। ‘खेलो इंडिया’ के गोल्ड मेडलिस्ट सिद्धार्थ गाडेकर सहित कई दिग्गज खिलाड़ी औली के अंतरराष्ट्रीय स्तर के ढलानों की सराहना कर चुके हैं। स्थानीय प्रशासन और राज्य सरकार को उम्मीद है कि यह आयोजन न केवल विंटर स्पोर्ट्स को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगा, बल्कि उत्तराखंड के पर्यटन को भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AKAtul Kumar Yadav
FollowFeb 12, 2026 12:35:100
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowFeb 12, 2026 12:34:39Bijnor, Uttar Pradesh:अमरौहा से है...यहां वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी पर फर्जी डिग्री छापने के आरोप लगे हैं
हालांकि आरोपों पर फिलहाल यूनिवर्सिटी प्रशासन की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है
0
Report
BABASHIR AHMED MIR (Sagar)
FollowFeb 12, 2026 12:34:270
Report
VSVISHAL SINGH
FollowFeb 12, 2026 12:34:110
Report
ADAbhijeet Dave
FollowFeb 12, 2026 12:33:380
Report
WMWaqar Manzoor
FollowFeb 12, 2026 12:33:180
Report
AZAmzad Zee
FollowFeb 12, 2026 12:33:070
Report
WMWaqar Manzoor
FollowFeb 12, 2026 12:32:510
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 12, 2026 12:32:400
Report
SSSUNIL SINGH
FollowFeb 12, 2026 12:32:240
Report
MSMAYUR SHUKLA
FollowFeb 12, 2026 12:32:090
Report
0
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 12, 2026 12:31:22Jalaun, Uttar Pradesh:कानपुर देहात में भी नोएडा के इंजीनियर युवराज की मौत जैसा मामला सामने आया है...यहां सिस्टम की लापरवाही ने एक युवक की जान ले ली अब देखना होगा की मामले में जिम्मेदार अधिकारियों पर कब कार्रवाई होगी
0
Report
PPPraveen Pandey
FollowFeb 12, 2026 12:30:55Kanpur, Uttar Pradesh:लैंबॉर्गिनी कर मामले में 20 हजार मुचलके पर आरोपी शिवम मिश्रा को मिली जमानत. घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद पुलिस ने कोर्ट में पेशी मिली जमानत
0
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowFeb 12, 2026 12:30:420
Report