Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Chamoli246435

नैनीताल चिड़ियाघर में कड़क़ी ठंड, जानवरों के लिए प्रशासन की खास सुरक्षा-आहार योजना

PCPUSHKAR CHAUDHARY
Nov 16, 2025 12:18:42
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand
नैनीताल में कड़ाके की ठंड ने आम इंसान के साथ-साथ चिड़ियाघर के जानवरों को भी परेशान कर दिया है. जू प्रबंधन ने ठंड से जानवरों को बचाने के लिए खास इंतजाम किए हैं. जू प्रबंधन ने ठंड में जानवरों की सुरक्षा और आहार की विशेष व्यवस्था की है. नैनीताल में दिन में धूप और रात में सर्द हवाओं के बीच, ये इंतजाम बेजुबानों के लिए सुकून का काम कर रहे हैं।
107
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DKDAVESH KUMAR
Nov 16, 2025 13:48:46
Delhi, Delhi:Kapil Mishra, कैबिनेट मंत्री आज से कुछ दिन पहले ब्लास्ट कर आतंक पैदा करने की कोशिश की लेकिन आज की महिलाओं ने जमवाड़ा से दिखा दिया है हम डरने वाले नहीं है। दिल्ली के इतिहास में कभी पहले नहीं हुआ था इतिहास दिल्ली में लिखा जा रहा है, महिषासुर मर्दानी का पाठ हो रहा है अगर तुम्हारी कोक से जेहादी पेद्दा होगे तो सनातनी कोक से शिवाजी जैसे सपूत पैदा होगे। सीएम रेखा गुप्ता जिसे कोई हिला नहीं सकता वही है महिला , नारी शक्ति जब दुर्गा माँ का सवरूप लेती है तो कोई आसुरी शक्ति उसके आगे नहीं ठहरती है जब तक महिला महिला का साथ नहीं देगी तब तक देश आगे नहीं बढ़ सकेगा साधारण परिवार से आई बेटी सीएम पद पर पहुँच सकती है तो कोई भी अपने मन चाहे आकाश को पा सकती है माँ ही जो महापुरसों को जन्म देती है, समाज और आप को देश की जनवरी है राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाये वो दिन दूर नहीं जब माँ यमुना अविरल होगी दिल्ली सरकार ने राजधानी के तीन मेट्रो स्टेशनों के नाम बदलने का ऐलान किया. पीतमपुरा अब मधुबन चौक, हैदरपुर बादली मोड़ अब हैदरपुर गांव और निर्माणाधीन प्रशांत विहार स्टेशन को उत्तरी पीतमपुरा/प्रशांत विहार नाम दिया गया है सीएम रेखा गुप्ता बाइट सीएम रेखा गुप्ता का कहना है कि इन बदलावों से यात्रियों को लोकेशन समझने में आसानी होगी, उससे जन सुविधाएं जुड़ी हुई है ताकि किसी भी मेट्रो स्टेशन का नाम पहचानने में लोगों को सुविधा हो जाने में आने में सुविधा हो, जहां हमें लगा हमने किया है, अभी कुछ सुझाव पारित कर दिए है आने वाले समय में हो भी इस विषय पर काम होगा कपिल मिश्रा, कैबिनेट मंत्री दिल्ली सरकार दिल्ली की 2000 माता बहनों ने महिषासुर मर्दीनी का पाठ किया है, यमुना मैया के तट पर यह पाठ किया गया है। यमुना के किनारे वासुदेव घाट पर महिलाओं द्वारा महिषासुर मर्दीनी का सामूहिक पाठ हुआ है यह संदेश है आतंकी जिहादी दहशतगर्द दिल्ली को डरा नहीं सकता है भारत को डरा नहीं सकता रोक नहीं सकता है। कार्यक्रम में बेटियां माता बहने आई है इकट्ठा होकर आई है, उनके मन में कोई शंका कोई डर नहीं है। यहां से चंद कदम की दूरी पर ही उन्होंने ब्किया था उसका मुंह तोड़ जवाब देने के लिए हजारों नारी शक्ति यहां पर आई। निर्भय है भय मुक्त है आतंक मुक्त दिल्ली है आतंक भारत का संदेश यहां से जा रहा है। लालू प्रसाद यादव के परिवार का वह मामला है उसे पर मुझे कोई टिप्पणी नहीं करनी है जनता ने अपना जवाब दे दिया है।
104
comment0
Report
BKBIMAL KUMAR
Nov 16, 2025 13:48:13
Anandpur Sahib, Punjab:ਹਿੰਦ ਦੀ ਚਾਦਰ ਨੌਵੇਂ ਪਾਤਸ਼ਾਹ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ teਗ ਬਹਾਦਰ ਜੀ ਦੀ 350 ਸਾਲਾ ਸ਼ਹੀਦੀ ਸ਼ਤਾਬਦੀ ਮੌਕੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਭਵਿੱਖਤ ਸਾਹਿਬ ਪਾਤਸ਼ਾਹੀ ਛੇਵੀਂ ਦਲ ਬਾਬਾ ਬਿਧੀ ਚੰਦ ਵਿਖੇ ਬਾਬਾ ਅਵਤਾਰ ਸਿੰਘ ਸੁਰ ਸਿੰਘ ਵਾਲਿਆਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ 29 ਨਵੰਬਰ ਤੱਕ ਚੱਲਣ ਵਾਲੇ ਲੰਗਰਾਂ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਇਹਨਾਂ ਲੰਗਰਾਂ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਮੌਕੇ ਸ਼੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਕਾਰਜਕਾਰੀ ਜਥੇਦਾਰ ਸਿੰਘ ਸਾਹਿਬ ਗਿਆਨੀ ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਗੜਗੱਜ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤੌਰ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ। ਉਹਨਾਂ ਬੋਲਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਹਿਲੇ ਪਾਤਸ਼ਾਹ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਨੇ ਲੰਗਰ ਅਤੇ ਪੰਗਤ ਦਾ ਸਿਧਾਂਤ ਦਿੱਤਾ ਸੀ ਜੋ ਕਿ ਨਿਰੰਤਰ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਸੰਗਤਾਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿ ਹਮ ਹਮਾਕੇ ਸ੍ਰੀ ਆਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਮਨਾਈ ਜਾਣ ਵਾਲੀ ਸ਼ਹੀਦੀ ਸ਼ਤਾਬਦੀ ਦੇ ਸਮਾਗਮਾਂ ਵਿੱਚ ਹਾਜ਼ਰੀ ਭਰੋ.
58
comment0
Report
DKDeepesh Kumar
Nov 16, 2025 13:47:31
Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से एयर फोर्स ऑडिट ब्रांच देहरादून में ही यथावत रहने देने और ग्वालदम–नंदकेसरी–थराली–देवाल–मुन्दोली–वाण मोटर मार्ग के रख-रखाव का कार्य लोक निर्माण विभाग से ही कराए जाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री धामी ने अवगत कराया कि एयर फोर्स ऑडिट ब्रांच लंबे समय से देहरादून में बिना किसी व्यवधान के संचालित हो रही है। प्रदेश की सीमाएँ चीन व नेपाल से लगने तथा यहां सेना व सुरक्षा बलों के अनेक महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान होने के कारण देहरादून का सामरिक महत्व अत्यंत अधिक है। उन्होंने रक्षा मंत्री से अनुरोध किया कि एयर फोर्स ऑडिट ब्रांच देहरादून से ही यथावत संचालित रहे, इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएँ। मुख्यमंत्री ने ग्वालदम –नंदकेसरी– थराली–देवाल–मुन्दोली–वाण मोटर मार्ग के रख-रखाव एवं अनुरक्षण का कार्य भविष्य में भी उत्तराखण्ड लोक निर्माण विभाग (PWD) के पास ही बनाए रखने का अनुरोध भी किया। उन्होंने कहा कि यह मार्ग विश्वप्रसिद्ध नंदा देवी राजजात यात्रा का प्रमुख रूट है, जिसकी अगली यात्रा वर्ष 2026 में प्रस्तावित है। प्रदेश की धार्मिक, सांस्क culturel आस्था से जुड़े इस महत्वपूर्ण आयोजन की सुचारू व्यवस्था के लिए मार्ग का रख-रखाव स्थानीय स्तर पर लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जाना अत्यंत आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय परिस्थितियों, समन्वय तथा त्वरित कार्य निष्पादन के दृष्टिगत लोक निर्माण विभाग ही इस मार्ग के रख-रखाव के लिए सर्वोत्तम विभाग है तथा इससे आगामी यात्रा सहित स्थानीय आवागमन को भी बड़ी सुविधा मिलेगी। रक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत विषयों पर सकारात्मक रूप से विचार करने का आश्वासन दिया।
90
comment0
Report
PCPranay Chakraborty
Nov 16, 2025 13:46:31
Noida, Uttar Pradesh:लाखेरी थाना क्षेत्र में हुई नकबजनी की वारदात का पुलिस ने त्वरित खुलासा कर दिया है। थाना लाखेरी पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए शातिर चोर भोला को गिरफ्तार किया है। मामला 14 नवंबर को दर्ज हुआ था, जब पीड़ित भूपेश क्षोत्रिय अपने परिवार के साथ बाहर गए हुए थे और लौटकर घर का सामान बिखरा हुआ पाया। सोने-चांदी के कई जेवरात चोरी हुए थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार मीणा के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और आसूचना के आधार पर कस्बा लाखेरी और आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया, जिसके बाद आरोपी भोला को डिटेन कर गहन पूछताछ की गई और बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ और बरामदगी संबंधी कार्रवाई जारी है।
65
comment0
Report

PCPranay Chakraborty
Nov 16, 2025 13:45:32
Noida, Uttar Pradesh:
27
comment0
Report
KBKulbir Beera
Nov 16, 2025 13:36:09
Bathinda, Punjab:राष्ट्रीय व्यापारी सम्मेलन: बठिंडा में डिजिटलीकरण, स्वदेशी और टैक्स सुधारों पर मंथन चेयरमैन सुनील जे सिंगी ने कहा: भारत की प्रगति विश्व के लिए एक उदाहरण है बठिंडा व्यापारिक हितों को बढ़ावा देने और बदलते दौर की चुनौतियों पर चर्चा करने के लिए बठिंडा में पंजाब के पहले अखिल भारतीय व्यापारी सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। बठिंडा के व्यापारियों द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में देश के कोने-कोने से आए व्यापारी नेताओं और प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर भारत सरकार के नेशनल ट्रेड वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन सुनील जे सिंगी विशेष तौर पर उपस्थित रहे, साथ ही फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के प्रधान सुशील पोद्दार और पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल के प्रधान अमित कपूर भी मौजूद थे। डिजिटल इंडिया: अर्थव्यवस्था का आधार सम्मेलन में उपस्थित नेशनल ट्रेड वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन सुनील जे सिंगी और अन्य वक्ताओं ने भारत की आर्थिक प्रगति पर बात करते हुए कहा कि भारत जिस गति से आगे बढ़ रहा है, वह पूरे विश्व के लिए एक मिसाल है। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा, “साल 2014 में भारत दुनिया की 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था, और आज हम चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुके हैं। अब भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।” वक्ताओं ने भारत की आर्थिक ताकत के प्रमाण के रूप में यूपीआई प्रणाली का उल्लेख किया और बताया कि यह आज 12 देशों में अपनाई जा रही है। उन्होंने यह भी जोर दिया कि बदलते दौर में डिजिटल होना बेहद जरूरी है। ONDC और स्वदेशी पर फोकस: व्यापारियों ने आम जनता से डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का आह्वान किया। साथ ही, उन्होंने केंद्र सरकार की क्रांतिकारी पहल ONDC का भी उल्लेख किया। वक्ताओं ने बताया कि यह व्यवस्था छोटे व्यापारियों को भी बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के समान अवसर प्रदान कर रही है, जिससे व्यापार को आधुनिक और आसान बनाया जा रहा है। सम्मेलन में ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘हर घर स्वदेशी’ के पोस्टर भी जारी किए गए। इस मौके पर स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने के लिए उपस्थित सभी व्यापारियों ने शपथ ली कि वे वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) योजना को बढ़ावा देंगे। टैक्स सुधारों से राहत: सुनील जे सिंगी ने केंद्र सरकार द्वारा व्यापारिक समुदाय को दी जा रही राहतों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने 400 से अधिक वस्तुओं पर टैक्स दर को घटाकर शून्य या मात्र 5 प्रतिशत कर दिया है, जिसके चलते देशभर में ‘जीएसटी बचत उत्सव’ मनाए जा रहे हैं। यह सम्मेलन व्यापारियों के हितों, टैक्स प्रणाली, सरकारी सुविधाओं, मार्केट विकास और व्यापारी सुरक्षा जैसे प्रमुख मुद्दों पर विस्तार से चर्चा का केंद्र बना। सिंगी ने इस दौरान मोदी सरकार की प्रशंसा भी की। उन्होंने इसी साल पाकिस्तान की ओर से भारत पर किए गए हमले काे सराहा।
62
comment0
Report
NTNagendra Tripathi
Nov 16, 2025 13:34:15
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर ब्रह्मपुर ब्लॉक में आज कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। मंत्री ने जूनियर हाईस्कूल और हाईस्कूल के लिए दो नए कमरों का शिलान्यास किया। इसके बाद लगभग दो किलोमीटर की पदयात्रा की जहां कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर मंत्रियों और नेताओं का स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर मंत्री ने करोड़ों लागत से बनने वाली विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, साथ ही पात्र लाभार्थियों को चेक और प्रमाण पत्र भी वितरित किए। कार्यक्रम में पूर्व सांसद प्रवीण निषाद, विधायक सरवन निषाद, और बीजेपी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। संजय निषाद ने चुनावी भाषण दिया कि जहां-जहां चुनाव होंगे, NDA की ऐतिहासिक जीत होगी और राष्ट्रविरोधी घटनाओं को नाकाम किया जाएगा। चौरीचौरा क्षेत्र में मंत्री की पदयात्रा और बड़े कार्यक्रम को 2027 की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
69
comment0
Report
SKSATISH KUMAR
Nov 16, 2025 13:34:05
Jaspur, Uttarakhand:बाजपुर कोतवाली में थाना दिवस का आयोजन किया गया। जहां काशीपुर एसपी स्वप्न किशोर सिंह ने लोगों की समस्याओं को सुना और उनका तत्काल समाधान करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। बता दें कि लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए उच्च अधिकारियों के निर्देश पर बाजपुर कोतवाली में थाना दिवस का आयोजन किया गया। थाना दिवस में पहुंचे काशीपुर एसपी स्वप्न किशोर सिंह ने लोगों की समस्याओं को सुना। जहां लोगों ने यातायात, पारिवारिक और सामाजिक सहित अन्य समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। वहीं काशीपुर एसपी स्वप्न किशोर सिंह ने लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए अपने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का जांच के उपरांत समाधान करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को संवेदनशीलता और मानवीय पहलू को ध्यान में रखते हुए कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
63
comment0
Report
Advertisement
Back to top