Back
करनाल की दीक्षा गोयल ने CA फाइनल में देशभर में टॉप किया
KSKAMARJEET SINGH
Mar 04, 2026 01:45:12
Karnal, Haryana
Karnal
CA परीक्षा में करनाल की बेटी ने किया कमाल, 81 प्रतिशत अंकों के साथ दीक्षा गोयल बनीं देशभर की टॉपर
करनाल में स्कूल स्टाफ ने फूलमालाओं से किया जोरदार स्वागत
देश की सबसे कठिन पेशेवर परीक्षाओं में गिनी जाती है
करनाल
देश की सबसे कठिन पेशेवर परीक्षाओं में गिनी जाने वाली चार्टर्ड अकाउंटेंसी परीक्षा में इस बार करनाल की बेटी ने ऐसा कमाल किया है जिसने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंट्स संस्थान द्वारा घोषित सीए फाइनल परीक्षा 2026 के परिणामों में करनाल की रहने वाली दीक्षा गोयल ने 600 में से 486 अंक हासिल कर अखिल भारतीय स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया।
उनकी इस उपलब्धि पर करनाल स्थित उनके स्कूल स्टाफ ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया और उन्हें मिठाई खिलाई।
दीक्षा का कुल प्रतिशत 81 रहा, जो इस परीक्षा की कठिनता को देखते हुए बेहद शानदार माना जा रहा है। करनाल की दीक्षा की इस उपलब्धि को सिर्फ एक परीक्षा का परिणाम नहीं, बल्कि लंबे समय की लगातार मेहनत, धैर्य और आत्मविश्वास का फल माना जा रहा है। सीए की पढ़ाई को अक्सर मानसिक रूप से बेहद चुनौतीपूर्ण कहा जाता है क्योंकि इसमें अवधारणाओं की गहराई, लगातार अभ्यास और समय प्रबंधन की कड़ी जरूरत होती है। इस परीक्षा में देशभर से हजारों अभ्यर्थी शामिल होते हैं, लेकिन अंतिम सूची में जगह बनाना ही बड़ी उपलब्धि माना जाता है। ऐसे में शीर्ष स्थान हासिल करना असाधारण उपलब्धि है।
दीक्षा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्हें अपने स्कूल में वापिस आकर बहुत अच्छा लग रहा है। मैं अपनी सफलता के लिए अपने सभी स्कूल टीचर का धन्यवाद करती हूं क्योंकि मेरी इस सफलता में उनका भी बड़ा योगदान है। उसने बताया कि वे कभी भी 10 घंटे से ज्यादा नहीं पढ़ती थीं लेकिन जरूरी ये है कि उन 10 घंटों में 100% फोकस दूँ, मन को भटकने न दूँ। कोई दूसरा काम न करूँ सिर्फ पढ़ाई पर पूरा ध्यान रखूँ। उन्होंने दूसरे छात्रों को कहा कि कड़ी मेहनत के साथ-साथ स्मार्ट वर्क भी जरूरी है। अगर 10 घंटे पूरी लगन से पढ़ोगे तो 14-15 घंटे पढ़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने ये भी बताया कि दिमाग को तरोताजा रखने के लिए वे हर महीने दो दिन का ब्रेक लेती थीं। इन दो दिनों में परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताती थीं। बाहर घूमने जाती थीं , शॉपिंग करती थीं या खेलती थीं। ये ब्रेक उन्हें रिफ्रेश रखता था। दीक्षा ने बताया कि शुरू में उन्हें खुद पर बहुत डाउट था, लेकिन रिवीजन और मॉक टेस्ट ने उनका कॉन्फिडेंस बढ़ाया।
स्कूल की प्रिंसिपल डॉ जसजीत कौर ने बताया कि दीक्षा की उपलब्धि से पूरे करनाल को गर्व है, इसके लिए हम भगवान का शुक्रिया अदा करते हैं। उन्होंने कहा कि दीक्षा पढ़ाई के साथ-साथ स्कूल की हर गतिविधियों में सक्रिय हिस्सा लेती थी। दसवीं कक्षा में ही हमें अंदाजा हो गया था कि यह लड़की कुछ अच्छा करेगी। प्रिंसिपल ने कहा कि दीक्षा ने अपनी पढ़ाई के दौरान कभी ट्यूशन नहीं ली। दिन में पढ़ाई के बावजूद भी दीक्षा अपने सवालों के साथ शाम को अपने अध्यापकों से मिलती थी।
दीक्षा के पिता सुरेंद्र गोयल ने कहा कि आज हमारी बेटी दीक्षा ने पूरे देश में टॉप करके न सिर्फ हमारा बल्कि पूरे करनाल का नाम रोशन किया है। उसकी इस सफलता के पीछे उसकी कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन है। हमने हमेशा उसे सपोर्ट किया, लेकिन असली मेहनत उसी ने की है। हमें उस पर गर्व है।
दीक्षा की मा रेखा गोयल ने कहा कि दीक्षा बचपन से ही पढ़ाई में बेहद मेहनती रही है। उसने कभी हार नहीं मानी और हमेशा अपने लक्ष्य पर फोकस रखा। आज उसकी सफलता से हमारा सपना पूरा हुआ है। हम चाहते हैं कि हर बेटी ऐसे ही आगे बढ़े और अपने माता-पिता का नाम रोशन करे।
इस वर्ष की मेरिट सूची में दूसरे स्थान पर अनिरुद्ध गर्ग रहे, जो पांवटा साहिब के निवासी हैं। उन्होंने 452 अंक प्राप्त किए, जो लगभग 75.44 प्रतिशत के बराबर है। तीसरे स्थान पर दो अभ्यर्थियों ने समान अंक हासिल कर संयुक्त रूप से जगह बनाई। ऋषभ जैन, जो नई दिल्ली से हैं, और ध्रुव डेम्बला, जो सोनीपत के रहने वाले हैं, दोनों ने 451 अंक हासिल किए। इनका प्रतिशत लगभग 75.17 रहा। इन परिणामों ने यह दिखाया कि इस बार शीर्ष स्थानों के लिए मुकाबला बेहद कड़ा था और हर अंक की अहमियत थी।
सीए फाइनल परीक्षा में इस वर्ष कुल 7,590 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए। यह संख्या बताती है कि परीक्षा की कठिनता के कारण सफलता का दायरा सीमित रहता है, और इसे पास करना ही अपने आप में बड़ी उपलब्धि माना जाता है।
बाइट , दीक्षा
बाइट , डॉ जसजीत कौर , प्रिंसिपल
बाइट , पिता सुरೇಂದ್ರ गोयल
बाइट , रेखा गोयल , मां
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PSPradeep Sharma
FollowMar 04, 2026 03:01:380
Report
PSPradeep Sharma
FollowMar 04, 2026 03:01:210
Report
ANAbhishek Nirla
FollowMar 04, 2026 03:00:150
Report
NGNakibUddin gazi
FollowMar 04, 2026 02:47:110
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 04, 2026 02:31:260
Report
VSVISHAL SINGH
FollowMar 04, 2026 02:30:070
Report
BMBiswajit Mitra
FollowMar 04, 2026 02:16:100
Report
RNRajesh Nilshad
FollowMar 04, 2026 02:15:25Chittorgarh, Rajasthan:सीएम विष्णुदेव साय ने दी होली की शुभकामनाएं
रंगों की अनुपम छटा, उमंगों की मधुर तरंग और हर्षोल्लास से परिपूर्ण पावन पर्व होली की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
0
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 04, 2026 02:01:130
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 04, 2026 02:00:42Noida, Uttar Pradesh:हरियाणा के 2.8 करोड़ परिवारों को होली की शुभकामनाएं: सीएम नायाब सैनी का संदेश
0
Report
RMRam Mehta
FollowMar 04, 2026 02:00:310
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowMar 04, 2026 02:00:130
Report
ANAbhishek Nirla
FollowMar 04, 2026 01:46:310
Report
NTNagendra Tripathi
FollowMar 04, 2026 01:46:090
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowMar 04, 2026 01:45:580
Report
