Back
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भालू का आतंक, ग्रामीणों के घरों तक पहुँचने लगा
JPJitendra Panwar
Dec 13, 2025 07:51:42
Karnaprayag, Uttarakhand
उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्र में इन दिनों भालू के आतंक से लोग परेशान हैं। भालू के हमले से कई घटनाओं में लोगों ने अपनी जान गंवाई है तो कुछ लोग घायल भी हो गए हैं। इससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। वन्य जीवों के आतंक को रोकने के लिए उच्च अधिकारियों के निर्देश पर वन विभाग के कर्मचारी रात को गश्त कर भालू को आबादी वाले क्षेत्रों में आने से रोक रहे हैं।
चमोली जिले के अंतर्गत जंगल जानवरों द्वारा पहले खेती को नुकसान पहुँचाने की घटनाएँ सामने आती थीं लेकिन अब वन्य जीव इंसानों पर भी हमला करने लगे हैं। बंदर, लंगूर, सूअर और गुलदार के बाद अब भालू इंसानों पर हमला कर रहा है। बीते दिनों पोखरी ब्लाक के एक गाँव में भालू के हमले से एक महिला बुरी तरह घायल हो गई थी, और हाल ही में भालू के हमले की एक और घटना हो जाने से लोगों में भय का माहौल है। चमोली जिले के केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के डीएफओ सर्वेश कुमार दूबे के निर्देश पर गोपेश्वर रेंज के रेंजर प्रदीप गौड़ के नेतृत्व में वन विभाग के कर्मचारी रात में लगातार गश्त कर भालू को आबादी वाले क्षेत्रों में आने से रोक रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग द्वारा की जा रही गश्त नाकाफी है। भालू के डर से लोग अपने बच्चों को स्कूल भेजने में भी डर रहे हैं, तो मवेशियों के लिए चारा पत्ती लेने जंगल भी नहीं जा पा रहे हैं जिससे अब लोगों के सामने संकट पैदा होने लगा है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
91
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
Cohal Chak Ramwapur, Uttar Pradesh:मकर संक्रांति के पावन पर्व प्रशासन द्वारा आज खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसको लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला लोग पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किए सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी शिवशरणगप्पा जीएन ने मकर संक्रांति पर लोगो को बधाई भी दिया और कहा कि खिचड़ी मेला के शुभ अवसर पर खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया गया है
0
Report