icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
221001
JAVED KHANJAVED KHANFollow5 Jan 2025, 02:54 am

Varsanasi: चाइनीस मांझा बेचने पर होगी सख्त कार्रवाई

Varanasi, Uttar Pradesh:

वाराणसी के सिंधोरा क्षेत्र की थाना प्रभारी निकिता सिंह ने चाइनीस मांझे को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी दुकान पर चाइनीस मांझा न बेचा जाए। यदि ऐसा पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे चाइनीस मांझे का उपयोग न करें क्योंकि यह जानलेवा हो सकता है। सोशल मीडिया पर भी चाइनीस मांझे से जुड़े पोस्ट न करें। थाना प्रभारी ने क्षेत्रवासियों से यह भी कहा कि यदि कोई व्यक्ति चाइनीस मांझे का व्यापार करता है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस कमिश्नर के निर्देशानुसार, इस मामले में कड़ी जांच और कार्रवाई की जाएगी। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सीवान के छठ घाट पर डूबे युवक की मौत, परिवार में मातम पसरा

Siwan, Bihar:एंकर सीवान में छठ महापर्व के दौरान एक दर्दनाक हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। छठ घाट पर पोखरे में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना दरौली थाना क्षेत्र के बलिपुनक गांव की है। मृतक की पहचान राज पंडित के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुबह अर्घ्य देने के दौरान राज अपने दो साथियों के साथ पोखरे में तैर रहा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद घंटों की कोशिश से युवक को पोखरे से बाहर निकाला। आनन-फानन में परिजन उसे मैरवा रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। जिस घर में छठ की खुशियां थीं, वहां मातम पसर गया।वहीं, घटना के बाद ग्रामीणों ने घाट पर सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की तैनाती नहीं होने पर नाराजगी जताई है। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया में जुटी है。
0
0
Report
Advertisement

मथुरा: ब्रजेश पाठक बोले यूपी में हर सेक्टर में तरक्की; आगरा में दलित मुद्दों पर हमला

Noida, Uttar Pradesh:मथुरा, उत्तर प्रदेश | मथुरा में BJP के दो दिन के ब्रेनस्टॉर्मिंग कैंप में बोलते हुए डिप्टी चीफ मिनिस्टर ब्रजेश पाठक ने कहा, "BJP की टॉप लीडरशिप पार्टी के दो दिन के ब्रेनस्टॉर्मिंग कैंप के लिए यहां आ गई है। हम उनका आशीर्वाद और गाइडेंस लेंगे... यह एक लगातार चलने वाला प्रोसेस है, एक ऑर्गेनाइज़ेशनल प्रैक्टिस है जिसमें हम, वर्कर के तौर पर, अपनी लीडरशिप से डायरेक्शन और गाइडेंस लेते हैं और राज्य के हर तरफ के डेवलपमेंट के लिए काम करते हैं। BJP के शानदार परफॉर्मेंस को देखते हुए, मैं कह सकता हूं कि 2014 से आज तक, पूरे भारत ने हर सेक्टर में तरक्की की है। 2017 से, उत्तर प्रदेश ने बीमारू राज्य होने का दाग हटा दिया है और रेवेन्यू-सरप्लस राज्य बन गया है...", आगरा में समाजवादी पार्टी के दलित कॉन्फ्रेंस पर उन्होंने कहा, "आगरा में उनके कॉन्फ्रेंस में, दलित कम्युनिटी का एक भी आदमी नहीं था... मीडिया में जो लिस्ट आई, उसमें एक भी आदमी दलित कम्युनिटी का नहीं था... जब भी समाजवादी पार्टी पावर में रही है, उसने दलितों और गरीबों पर ज़ुल्म किया है... जनता उनका असली रूप जानती है। जनता कभी एक्सेप्ट नहीं करेगी। उन्हें...", Return JSON only with the specified format.
0
0
Report

तालाब में नहाते समय अधेड़ की डूबकर मौत: पालदेवल तालाब में घटना

Dungarpur, Rajasthan:तालाब में नहाने गए अधेड़ व्यक्ति का पैर फिसलने से पानी में डूबने से मौत, डूंगरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के पालदेवल गाँव में तालाब में नहाने गए एक व्यक्ति की पैर फिसलने से गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है। वही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डूंगरपुर जिले के सदर थाने के एएसआई गिरिराज सिंह ने बताया कि पालदेवल निवासी मनीष कोटेड ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया कि उसके पिता जयमिथुन गाँव में स्थित तालाब पर नहाने के लिए गए थे। काफी देर तक जब वे वापस घर नहीं लौटे, तब उसकी माँ जया पड़ोसियों के साथ पिता को देखने तालाब की तरफ गए। वहाँ तालाब के पानी में उनके कपड़े और जूते रखे हुए थे, लेकिन वे वहाँ नहीं मिले। इस आशंका पर परिवार के अन्य सदस्य भी तालाब पर पहुँचे और तालाब के पानी में उतरकर तलाश की, तो उनके पिता का शव बाहर निकाला गया, जिनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को डूंगरपुर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। वहां पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है। वही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
0
0
Report
Advertisement

पावटा नगरपालिका कार्यालय तालाबंदी के बाद राजनीतिक तनाव बढ़ा, पुलिस ने ताला खोला

Jaipur, Rajasthan:पावटा(कोटपूतली-बहरोड़).....पावटा-प्रागपुरा स्थानीय नगरपालिका में जनसमस्याओं के समाधान को लेकर चल रहा विरोध अब गर्माता हुआ सीधे राजनीतिक टकराव में बदल गया है। आज कार्यालयखुलने के बाद नगरपालिका कार्यालय का माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया, जब कांग्रेस के ही उपाध्यक्ष प्रतिनिधि और पार्षदों ने अपनी ही पार्टी के चेयरमैन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए नगरपालिका कार्यालय पर ताला जड़ दिया और धरने पर बैठ गए। इस अनोखे घटनाक्रम ने क्षेत्र के राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है..... प्रदर्शनकारी पार्षदों का आरोप है कि वे लंबे समय से अपने वार्डों की मूलभूत समस्याओं (पेयजल, सफाई, सड़क आदि) के समाधान के लिए अधिशासी अधिकारी (EO) को लगातार लिखित में अवगत करा रहे हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा पत्रों और जनप्रतिनिधियों की मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। प्रशासनिक लापराही और कार्यशैली से त्रस्त होकर पार्षदों को मजबूरन तालाबंदी और विरोध प्रदर्शन का रास्ता चुनना पड़ा। पालिका परिसर में तालाबंदी की सूचना मिलते ही भाजपा पार्षद राजा राव अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंच गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी राजनीतिक सरगर्मी देखने को मिली। कांग्रेस बनाम कांग्रेस: इस पूरे विवाद का सबसे बड़ा राजनीतिक केंद्र यह रहा कि कांग्रेस समर्थित नगरपालिका बोर्ड में खुद कांग्रेस चेयरमैन के खिलाफ पार्टी के उपाध्यक्ष प्रतिनिधि और पार्षदों ने बगावत का बिगुल बजा दिया। भाजपा पार्षदों ने इस तालाबंदी का विरोध करते हुए कहा कि भले ही उनके वार्डों के काम भी नहीं हो रहे हैं, लेकिन कार्यालय पर ताला लगाना किसी समस्या का सही समाधान नहीं है। मौके पर भाजपा पार्षदों की मौजूदगी ने इस पूरे मामले को विशुद्ध राजनीतिक चर्चा का विषय बना दिया है। घटना की गंभीरता को भांपते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा। पुलिस ने सूझबूझ और समझाइश से स्थिति को संभाला तथा प्रशासन के सहयोग से नगरपालिका कार्यालय का ताला खुलवाया गया। फिलहाल इस आंतरिक कलह के बाद पावटा-प्रागपुरा की राजनीति में उबाल आया हुआ है और यह घटना चर्चा का केंद्र बनी हुई है。
0
0
Report

बीकानेर जेल रोड मामला: ब्राह्मण स्वर्णकार समाज ने बीडीए आयुक्त के खिलाफ किया प्रदर्शन

Bikaner, Rajasthan:बीकानेर जेल रोड पर कार्रवाई के विरोध में लामबंद ब्राह्मण स्वर्णकार समाज ने सैकड़ों की संख्या में रैली निकालकर बीडीए कार्यालय पहुंचकर आयुक्त का घेराव किया और कार्रवाई पर नाराजगी जाहिर की. विधायक जेठानंद व्यास, कांग्रेस नेता महेंद्र कल्ला और पार्षद मनोज विश्नोई भी मौजूद रहे. समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि मामले में समाज का पक्ष सुना जाना चाहिए और निर्माण को लेकर की गई कार्रवाई पर पुनर्विचार होना चाहिए. प्रदर्शन के दौरान समाज ने मौके पर फिर से निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग की और इसके लिए अल्टीमेटम भी दिया गया. बीडीए प्रशासन का अगला कदम क्या होगा, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं.
0
0
Report

मथुरा सम्मेलन में भाजपा ने अखिलेश पर दलित-समुदाय के मुद्दे पर तंज कसा

Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा, उत्तर प्रदेश | उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के आगरा दलित सम्मेलन पर कहा, "अखिलेश यादव पिछड़ों और दलितों के दुश्मन व विरोधी हैं। अखिलेश यादव और उनकी पार्टी के किसी नेता को इनके पक्ष में आप बात करते सुन सकते हैं लेकिन काम करते नहीं देख सकते।" सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आगामी अयोध्या दौरे पर उन्होंने कहा, "अयोध्या में राम लला का मंदिर बन चुका है। भगवान श्री कृष्ण की धरती पर मंदिर बनाने के लिए वे अब मथुरा आएं।" मथुरा, उत्तर प्रदेश | उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मथुरा में भाजपा के दो दिवसीय चिंतन शिविर के आयोजन पर कहा, "भाजपा का जो शीर्ष संगठन है, हमारे नेतृत्व के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी यहां पहुंचे हैं। हम उनका आशीर्वाद लेंगे, मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे... ये एक सतत प्रक्रिया है, संगठनात्मक व्यवस्था है कि हम सब कार्यकर्ता अपने नेतृत्व से निर्देश व मार्गदर्शन प्राप्त करते हैं और प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए, चतुर्मुखी विकास के लिए काम करते हैं। भाजपा जिस प्रकार का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही है, मैं कह सकता हूं कि 2014 से लेकर आज तक पूरा भारतवर्ष हर क्षेत्र में आगे बढ़ा है। उत्तर प्रदेश 2017 से लेकर अब तक बीमारू राज्य के कलंक से बाहर निकलकर रेवेन्यू सरप्लस राज्य बना है..." समाजवादी पार्टी के आगरा दलित सम्मेलन पर उन्होंने कहा, "आगरा का उनका जो सम्मेलन था, वहां दलित नाम का कोई व्यक्ति नहीं था... जो सूची मीडिया में आई, उसमें से एक भी व्यक्ति दलित समाज का नहीं था...समाजवादी पार्टी के लोग जब भी सत्ता में रहे तो उन्होंने दलितों पर, गरीबों पर अत्याचार किए हैं... जनता इनके सच्चाई समझती है। जनता इन्हें कभी स्वीकार नहीं करेगी..."
0
0
Report
Advertisement

जालौन: बालू हटाने के विवाद पर ग्रामीण से मारपीट, न्याय की गुहार

Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में डीजे और रास्ते में बालू डालने का विरोध करने पर ग्रामीण से मारपीट का आरोप, कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम नरी में दीपावली के दिन हुई घटना का मामला, डीजे और मकान के सामने बालू हटाने को कहने पर तीन लोगों पर लाठी-डंडों से पीटने का आरोप, पीड़ित हमीद का आरोप, शिकायत लेकर चौकी पहुंचा तो आरोपियों ने पुलिस के सामने भी दी धमकी, कार्रवाई के नाम पर उल्टा पीड़ित का ही धारा 170 BNSS में कराया गया चालान, एसपी कार्यालय पहुंचकर पीड़ित ने एसपी सुरेश चंद्र रावत से लगाई न्याय की गुहार, एसपी ने मामले की जांच सीओ कोंच परमेश्वर प्रसाद को सौंपी, जालौन के कैलिया थाना क्षेत्र के नरी गांव का मामला।
0
0
Report

पन्ना में सरकारी शराब-अनाज ट्रकों के ड्राइवर नशे में पकड़े गए; जुर्माने की कार्रवाई

Panna, Madhya Pradesh:सरकारी शराब और अनाज से भरे ट्रकों को चला रहे थे शराबी ड्राइवर, ट्रैफिक पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई की 5 ट्रकों को जप्त करके उनके ड्राइवरों पर कार्रवाई, ट्रकों को जप्त कर खड़ा कराया गया पन्ना जिले में इन दिनों यह काफी शिकायत मिल रही थी कि शासकीय कार्यों में लगे ट्रकों के ड्राइवर नशे की हालत में वाहन चला रहे हैं, जिसके बाद यातायात पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया और यह पाया गया कि सरकारी शराब की सप्लाई में लगे ट्रक और पीडीएस की दुकानों में अनाज पहुंचने के लिए लगे माल वाहक ट्रकों के ड्राइवर नशे की हालत में गाड़ियों को चला रहे हैं, ट्रैफिक थाना प्रभारी नीलम लक्ष्यकार ने बताया कि यह काफी खतरनाक होता है क्योंकि नशे की हालत में वाहन चलाने से ड्राइवर स्वयं असुरक्षित होता है और सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के लिए भी खतरा बन सकता है, जिसके बाद ऐसे नशा करने वाले ड्राइवरो की जांच की गई और मामला न्यायालय में भेजा गया जहां से उनके ऊपर एक लाख से अधिक का जुर्माना लगाया गया है, साथ ही ड्राइवरो को हिदायत भी दी गई है कि नशे की हालत में वाहन ना चलाएं।
0
0
Report

जालौन में युवतियों से छेड़खानी और जबरन बाइक पर ले जाने की कोशिश

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में युवतियों से छेड़खानी और जबरन बाइक पर ले जाने की कोशिश का मामला, छेड़खानी का विरोध करने पर युवतियों के छोटे भाई के साथ दबंगों ने की मारपीट, परिजनों के पहुंचने पर उनके साथ भी गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप, आधा दर्जन से अधिक दबंगों पर शौच के लिए गई युवतियों से छेड़खानी व भाई व परिजनों से मारपीट का आरोप, थाने में शिकायत करने पर आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी जालौन को शिकायती पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार, पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग, जालौन के डकोर थाना क्षेत्र के ऐर गांव का मामला。
0
0
Report
Advertisement

सिद्धार्थनगर जिले के नवागत जिलाधिकारी का हुआ आगमन

VKVikas KumarFollow6m ago
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थ नगर जिले में नवागत जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल का आगमन हुआ। जिले पर पहुंचने पर उन्होंने सर्वप्रथम ट्रेजरी जाकर अपना चार्ज लिया व पूरे कलेक्ट्रेट का भ्रमण कर सभी कर्मियों से मुलाकात किया। इसके अलावा फरियादियों की समस्या भी सुनी। वहीं जिले में पहुंचने पर जिले की आलाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। कोई मीडिया से बात करते हुए नवागत जिला अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि विधानसभा चुनाव व निर्वाचन संबंधी , जनगणना, स्वगणना पराली के साथ- साथ खाद की उपलब्धता जैसे मुद्दे के साथ साथ शासन के निर्देश व उनकी योजनाओं को समय से पूर्ण करना उनकी भी प्राथमिकता में हैं।
0
0
Report

बिजनौर में सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत जागरूकता रैली का आयोजन

Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर में सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत बिजनौर परिवहन विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष सकेंद्र प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस मौके पर आरटीओ, बीजेपी जिला मंत्री और परिवहन विभाग के कर्मचारीगण और अन्य लोग मौजूद रहे। रैली के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाली जा रही है, ताकि लोग यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित सफर करें।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top