icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
221002
JAVED KHANJAVED KHANFollow2 Sept 2025, 08:34 am

Varanasi श्री काशी विश्वनाथ का आशीर्वाद रूपी अंगवस्त्रम पहनेंगे मुंबई के लाल बाग के राजा

Varanasi, Uttar Pradesh:आत्मनिर्भर भारत की कामना से नमामि गंगे ने मुंबई के लाल बाग के राजा के लिए भेजा बाबा का आशीर्वाद रूपी दुपट्टा " देश को स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने यानी वोकल फॉर लोकल, आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के मंत्र के साथ आगे बढ़ने की कामना का संदेश देकर नमामि गंगे ने पौराणिक काशी की धरा पर निर्मित श्री काशी विश्वनाथ के आशीर्वाद से परिपूर्ण अंगवस्त्रम मुंबई के लाल बाग के राजा को समर्पित करने के लिए भेजा । 11 मीटर लंबा और 3 मीटर चौड़ा जय श्री काशी विश्वनाथ अंकित दुपट्टा बृहस्पतिवार को नमामि गंगे की ओर से स्टोरीज ऑफ काशी के माध्यम से सनातनी संस्कृति के प्रचार-प्रसार में अग्रणी प्रसिद्ध इनफ्लुएंसर सूर्यांशु शुक्ला द्वारा मुंबई के लाल बाग के राजा को अर्पित किया जाएगा । मंगलवार को श्री काशी विश्वनाथ दरबार में पर्यावरण एवं माता की त
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

आजमगढ़ में दो बाइक भिड़ंत, दोनों चालक मौके पर मौत

Azamgarh, Uttar Pradesh:Azamgarh दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, भीषण हादसे में दोनों चालकों की मौके पर हुई मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जनपद आज़मगढ़ के जहानागंज थाना क्षेत्र में धनहुआ के समीप आज दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में दोनों बाइक चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही जहानागंज पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि बाइक पर सवार शिव शंकर द्विवेदी, निवासी बिशुनपुर, चिरैयाकोट, जनपद मऊ तथा दूसरी बाइक पर सवार विजय कुमार, निवासी पुराना आरटीओ ऑफिस, भदुली, थाना सिधारी, आजमगढ़ की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना जहानागंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दुर्घटना के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

कैथल में सिरटा रोड के गंदी पेयजल से लोग परेशान, सीवरेज लीकेज बना संकट

Kaithal, Haryana:कैथल: सिरटा रोड की गलियों में सीवरेज मिश्रित पानी से परेशान लोग, एक महीने से समाधान का इंतजार कैथल के सिरटा रोड स्थित गली नंबर-1, गली नंबर-2 और आसपास की कॉलोनियों के निवासी पिछले करीब एक महीने से दूषित पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पेयजल की पाइपलाइन में सीवरेज का पानी मिल रहा है, जिसके कारण घरों में बदबूदार और गंदा पानी पहुंच रहा है। इससे बच्चों और बुजुर्गों के बीमार होने की आशंका बढ़ गई है। ज़ी मीडिया के कार्यक्रम "सुनो सरकार" के तहत जब टीम ने क्षेत्र का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं, तो निवासियों ने बताया कि पिछले एक महीने से लगातार गंदा और बदबूदार पानी सप्लाई हो रहा है। उनका कहना है कि सीवरेज लाइन में लीकेज होने के कारण पीने के पानी की पाइपलाइन दूषित हो गई है, लेकिन संबंधित विभाग अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं कर पाया है। स्थानीय लोगों ने बाल्टी और बोतलों में भरकर पानी भी दिखाया। पानी का रंग काला दिखाई दे रहा था और उसमें तेज बदबू भी आ रही थी। लोगों का कहना है कि इस पानी का उपयोग पीने के लिए तो नहीं किया जा सकता, लेकिन मजबूरी में दैनिक कार्य इसी पानी से करने पड़ रहे हैं। निवासियों के अनुसार, पीने के लिए साफ पानी उन्हें दूर-दूर के इलाकों से बाल्टियों में भरकर लाना पड़ता है। उनका कहना है कि दूषित पानी के कारण क्षेत्र में जलजनित बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि प्रशासन की ओर से अब तक वैकल्पिक पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और जनस्वास्थ्य विभाग से माँग की है कि जल्द से जल्द दूषित पानी की समस्या का समाधान कराया जाए, सीवरेज लीकेज की मरम्मत की जाए तथा तब तक क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
0
0
Report

बागपत हाईवे कट: टिकैत ने 15 तारीख तक अल्टीमेटम, नहीं तो कट खोल देंगे

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में दिल्ली देहरादून हाईवे पर कट की मांग को लेकर चल रहे धरने में पहुंचे नरेश टिकैत ने प्रशासन को मंच से अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को अगर बात करनी है तो 15 तारीख तक कर ले, नहीं तो 15 तारीख को चाहे गोली चले या लाठी, वह हाईवे पर कट खोलकर रहेंगे। मंच से बोलते हुए नरेश टिकैत ने कहा कि प्रशासन कहता है कि हाईवे पर ट्रैक्टर नहीं चलेंगे। हम 15 तारीख को इन्हें हाईवे पर ट्रैक्टर चला कर दिखाएंगे, और तिरंगा यात्रा निकालने के बाद ट्रैक्टर हाईवे पर कट बनाकर ही नीचे उतरेंगे। मंच से उन्होंने कहा कि समय रहते उनकी मांग मान ली जाए। और प्रशासनिक अधिकारी धरना स्थल पर पहुंचकर उनकी सुनवाई करे। नरेश टिकैत ने कहा कि जैनजी के आंदोलन के बाद उन्हें भी बल मिला है। और अगर जरूरत पड़ी तो जैनजी से भी इस आंदोलन में समर्थन मांगा जाएगा। आपको बता दे की बागपत के गांगनोली गांव में दिल्ली देहरादून हाईवे कट की मांग को लेकर पिछले ढाई महीने से किसान धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन उनके अब तक सुनवाई नहीं हुई है। बीते कल किसान नेता नरेश टिकैत उनके बीच पहुंचे और उन्होंने निर्णायक आंदोलन का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठा का सवाल है अब लाठी चले या गोली हाईवे पर कट लेकर रहेंगे। उन्होंने 15 अगस्त के दिन तिरंगा यात्रा निकालने और हाईवे पर कट खोलने की खुली चेतावनी दी हैं।
0
0
Report
Advertisement

देवघर में मुख्यमंत्री ने भक्तों के दर्शन और श्रावणी मेले की व्यवस्थाओं की समीक्षा की

Deoghar, Jharkhand:देवघर झारखंड के मुख्य सचिव अविनाश कुमार आज बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना के साथ-साथ श्रावणी मेला का भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया चीफ सेक्रेटरी अविनाश कुमार को सबसे पहले बाबा बैद्यनाथ मंदिर के गर्भगृह में पूजा अर्चना कराई गई पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद मंदिर परिसर और श्रावणी मेला में हो रहे श्रद्धालुओं की लिए कार्यों का भी जायजा लिया इस दौरान मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने कहा कि हमारी और सरकार की सबसे पहले प्राथमिकता है कि यहां आने वाले देवतुल्य श्रद्धालुओं को सुगमता सरलता और सहजतापूर्वक बाबा भोलेनाथ का दर्शन कराया जा सके पुलिस पदाधिकारी जो ड्यूटी में तैनात हैं उन्हें यह कहा गया है कि किसी तरह का भी कोई दिक्कत कावरियो को नहीं आनी चाहिए इसके अलावा एक भी खरोच कांवरिया को नहीं आए उसको लेकर मुख्यमंत्री ने आदेश दिया है तमाम तैयारियां युद्धस्तर पर की गई है और किसी तरह की कोई दिक्कत का सामना कांवरियों को ना करना पड़े इसके लेकर लगातार जिला प्रशासन कार्य भी कर रहा है इसके अलावा उन्होंने कहा कि श्र Shrine बोर्ड मैं पांच समूह की अहम भूमिका है जिसमें श्रद्धालु पंडा समाज स्थानीय दुकानदार सरकार और पदाधिकारी शामिल हैं इन सबों का फीडबैक लेना बेहद जरूरी है और फीडबैक आ भी रहे हैं जिस तरह से अच्छे फीडबैक आएंगे वह उसे तरह से कार्य किया जाएगा मंदिर की तरफ से बाबा बैद्यनाथ का प्रतिमाणात्मक तस्वीर देकर उन्हें सम्मान दिया गया इस मौके पर देवघर डीसी, डीडीसी, एसडीओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

सीकर आंगनबाड़ी कर्मियों का धरना; SSO आईडी से नैपकिन वितरण पर विरोध तेज

Sikar, Rajasthan:सीकर में आज आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका यूनियन (सीटू) के बैनर तले सीकर जिला मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना शुरू कर दिया है। यूनियन की जिलाध्यक्ष विमला देवी ने बताया कि धरना सीडीपीओ एवं उपनिदेशक (DD) स्तर की लंबित मांगों को लेकर आयोजित किया गया है। विमला देवी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर दूसरे विभागों के कार्यों का लगातार बोझ डाला जा रहा है। विशेष रूप से सैनिटरी नैपकिन वितरण को कार्यकर्ताओं की एसएसओ (SSO) आईडी के माध्यम से ऑनलाइन दर्ज करने का दबाव बनाया जा रहा है, जबकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरकारी कर्मचारी नहीं हैं और उनके लिए एसएसओ आईडी की अनिवार्यता उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि ऑनलाइन प्रक्रिया आवश्यक है तो यह सुपरवाइजर (एलएस) की आईडी के माध्यम से कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यूनियन सैनिटरी नैपकिन का न तो ऑनलाइन और न ही ऑफलाइन वितरण करेगी। विभाग द्वारा केंद्रों पर भेजी गई सामग्री अभी तक बिना वितरित किए रखी हुई है। जिला अध्यक्ष ने बताया कि कार्यकर्ताओं की प्रमुख मांगों में मोबाइल और रिचार्ज की व्यवस्था, दूसरे विभागों के अतिरिक्त कार्यों से मुक्ति तथा निदेशालय स्तर पर लंबित मांगों का समाधान शामिल है। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि कार्यकर्ताओं की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए, ताकि उन्हें अतिरिक्त जिम्मेदारियों के बोझ से राहत मिल सके। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

इटावा-कोटा: वृद्ध दंपति पर घर में हमला, पत्नी की मौत, पति घायल

Kota, Rajasthan:इटावा, कोटा वृद्ध दंपति पर घर में सोते समय हथियारों से हमला, पत्नी की मौत , पति घायल अयाना थाना क्षेत्र के कजलिया गांव का मामला अयाना थाना क्षेत्र के कजलिया गांव में सुबह दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है 75 वर्षीय वृद्ध दंपति पर बीती रात्रि को अज्ञात हमलावरों ने हमला कर घायल कर दिया । दोनों पति पत्नी अपने घर में सो रहे थे जब सुबह लोगो को पता चला तो अयाना पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस चुन्नीलाल सुमन 75 वर्ष ओर उसकी पत्नी कमला बाई 70 वर्ष को लेकर इटावा अस्पताल लाई जहा चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया ओर पति की गम्भीर स्थिति होने पर कोटा रेफर किया है। इटावा एसएचओ रघुवीर सिंह ने बताया कि महिला का शव इटावा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। वृद्ध दंपति के बेटी है जिसकी शादी हो चुकी है पति पत्नी जो कुछ दिनों पहले तक इनके पास ही रहती थी लेकिन अभी नहीं रह रही थी। चुन्नी लाल के नाम भूमि भी बताई गई है ग्रामीणों के अनुसार इनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी ऐसे में हो सकता है कोई परिवारिक विवाद हो अयाना पुलिस सभी पहलुओं पर जांच में जुट गई है। वहीं महिला का शव इटावा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
0
0
Report

अजमेर में मजलिसें: इमाम हुसैन की याद में कुरआन-यानी मोहब्बत और दुआएं

Ajmer, Rajasthan:सुल्तानुल हिन्द हज़रत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैही के शहर अजमेर में ज़िक्रे कर्बला और पैग़ाम ए हज़रत इमाम हुसैन रदियल्लाहो तआला अन्हो की मजलिस मुनअक़िद की गई। जहा सब्र,ईमान और अहलेबैत की फ़ज़ीलत के साथ साथ उम्मत को मौजूदा हालाते ज़िंदगी को कामयाब बनाने की नसीहतें उलेमा इकराम ने फ़रमाई। दरगाह इलाक़ा के त्रिपोलिया गेट पर वाक्य हज़रत ताना शाह बाबा की दरगाह पर ज़िक्रे हुसैन शोहदाये कर्बला की मजलिस में खुसूसी मुकर्रीर मकराना के मौलाना मोहम्मद असलम रब्बानी ने ख़िताब फ़रमाया। जहा सामईन को पैग़ामें कर्बला और अहलेबैत से मोहब्बत का असल मायने समझाया गया। इसी तरह ख़ास कर कुरआन पढ़ना, समझना और उसपर अमल करना ही असल में शरीयत पर चलना पैग़ामें नबी सल्लल्लाहु अलैही वसल्लम बताया गया। मजलिस में बड़े ही अदबो अहतराम के साथ नातख्वां अब्दुल रहमान ने हज़रत इमाम हुसैन की शान में मनकबत पेश की तो वही दूसरी ज़ानिब सामाईन भी रूहानी फ़ैज़ हासिल करते रहे। मजलिस के इखत्ताम पर सलातो सलाम के साथ मुल्क की तरक़्क़ी और उम्मत की सलामती की दुआ की गई। आख़िर में दरगाह हज़रत ताना शाह बाबा कमेटी की जानिब से नज़रों नियाज़ का अहतेमाम भी किया गया। तानाशाह कमेटी की जानिब से आबिद खान,दिलशाद,राशिद,मोहसिन,अब्दुल जब्बार,मुशर्रफ़ सिद्दीकी, ताहिर अब्बासी,रशीद,शाहरुख,ज़ैद खान,अल्फेज़ और कासिफ खान ने अपनी ख़िदमात अंजाम दी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top