221001
वाराणसीः ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान
Varanasi, Uttar Pradesh:यातायात सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत आज सर्किट हाउस तिराहा पर एसीपी कैंट विदुष सक्सेना और चौकी प्रभारी कचहरी पुलिस टीम के साथ चेकिंग की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राजस्थान में 2026 कोड से बड़े भवनों में सोलर और EV चार्जिंग अनिवार्य
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में ग्रीन बिल्डिंग को बढ़ावा, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने किया एनर्जी कंजर्वेशन बिल्डिंग कोड 2026 का रिव्यू, 100 KW वाले व्यावसायिक भवनों पर लागू होगा नया नियम राजस्थान में भवन निर्माण को अब ऊर्जा दक्ष और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में राज्य सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। इसके तहत राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम द्वारा जल्द ही राजस्थान एनर्जी कंजर्वेशन एंड सस्टेनेबल बिल्डिंग कोड लागू किया जाएगा। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने शनिवार को विद्युत भवन में निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर इस कोड और रूल्स-2026 के प्रारूपों की विस्तृत समीक्षा की और इसे जल्द अंतिम रूप देने के निर्देश दिए।बैठक में जानकारी दी गई कि यह कोड मुख्य रूप से उन व्यावसायिक भवनों पर लागू होगा जिनका बिल्ड अप एरिया 2000 वर्ग मीटर या उससे अधिक है। इसके अलावा जिन भवनों का कनेक्टेड लोड 100 किलोवाट या उससे अधिक है, और कनेक्टेड डिमांड 120 केवीए से ज्यादा है, उन पर भी ये नए नियम अनिवार्य होंगे। यानी जयपुर, जोधपुर, कोटा जैसे शहरों में बनने वाले मॉल, ऑफिस,हॉस्पिटल और बड़ी कमर्शियल बिल्डिंग्स को अब एनर्जी एफिशिएंसी के मानक पूरे करने होंगे। प्रदेश में पहली बार पर्यावरण-अनुकूल निर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए इस कोड में विशेष वित्तीय और तकनीकी लाभ जोड़े गए हैं। कोड के 'प्लस मानकों' का पालन करने वाले भवनों को 5 प्रतिशत और 'सुपर बिल्डिंग कोड' मानकों को पूरा करने वाले भवनों को 10 प्रतिशत तक अतिरिक्त बिल्ट एरिया रेशियो FAR मिलेगा। यानी बिल्डरों को ज्यादा एरिया बनाने की छूट मिलेगी, जिससे ग्रीन बिल्डिंग का चलन बढ़ेगा। नए कोड के तहत हर बड़ी व्यावसायिक बिल्डिंग में नवीकरणीय ऊर्जा को अनिवार्य किया गया है। भवनों में अनुबंधित बिजली मांग का 4 प्रतिशत या उपलब्ध रूफ टॉप का 50 प्रतिशत हिस्सा सोलर पैनल या अन्य नवीकरणीय ऊर्जा के लिए आरक्षित करना होगा। साथ ही इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए अलग से EV चार्जिंग और पार्किंग की व्यवस्था भी करनी पड़ेगी। नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम के अनुबंधित ऊर्जा ऑडिटर समय-समय पर जांच और अनुमोदन करेंगे। उल्लंघन रोकने के लिए रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपोजिट और पेनल्टी का प्रावधान भी रखा गया है। सभी प्रक्रियाओं को आसान बनाने के लिए अक्षय ऊर्जा निगम एक इंटीग्रेटेड ऑनलाइन वेब-पोर्टल भी बना रहा है, जहां से भवन स्वीकृति से लेकर ऑडिट तक सब कुछ ऑनलाइन होगा।0
0
Report
NEET सुरक्षित, डिप्टी CM बोले: SIT के बाद राम मंदिर चंदे पर कार्रवाई
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ | उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक कहते हैं, "NEET परीक्षा सुरक्षित रूप से आयोजित की जा रही है। हमारी सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि किसी भी परिस्थिति में छात्रों का कोई नुकसान न हो। सभी अधिकारी पूरी सावधानी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं..." राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मामले पर वे कहते हैं, "हम SIT की जांच के बाद ही कोई टिप्पणी कर पाएंगे और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"0
0
Report
लक्ष्मणगढ़ में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: सार्वजनिक स्थानों पर योगाभ्यास का आयोजन
Sikar, Rajasthan:ज़िला - सीकर विधानसभा - लक्ष्मणगढ़ सीकर लोकेशन - लक्ष्मणगढ़ हैडर/हैडलाइन- लक्ष्मणगढ़ उपखंड क्षेत्र में 12वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का हुआ आयोजन, स्वस्थ समाज का दिया संदेश लक्ष्मणगढ़ के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया और स्वस्थ समाज और निरोगी जीवन का संदेश दिया। पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित योग कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी मोहरसिंह मीणा, तहसीलदार फारूख अली, अधिशाषी अधिकारी नवनीत कुमावत और जिला चिकित्सालय अधिकारी डॉ अटल भास्कर सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि व आमजन मौजूद थे और सामुहिक योगाभ्यास किया। कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षक जयपाल प्रजापत ने योगाभ्यास करवाया। लालकुआं दुर्गा पूजा स्थल पर भारत विकास परिषद और अंकित योगा केंद्र के द्वारा 12वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें डाक्टर प्रकाश मुंदड़ा, डॉक्टर अभिषेक पारिक , दीपक जाजोदिया, सोनू सोमानी सहित नगर के गणमान्यजननों ने योगाभ्यास किया। कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षक अंकित कुमावत ने योग के माध्यम से स्वस्थ सक्रिय एवं दीर्घायु जीवनशैली को बढ़ावा देने और नियमित योगाभ्यास करने का आह्वान किया।0
0
Report
Advertisement
भिवंडी में पहली बारिश: बच्चों की खुशी और लोगों में उमंग भरा
Thane, Maharashtra:भिवंडी शहरात पावसाचं आगमन... पहिल्याच सरीत मुलांनी घेतला भिजण्याचा आनंद! भिवंडी शहरात आज दुपारी अचानक झालेल्या पावसाच्या आगमनाने. नागरिकांची एकच तारांबळ उडाली. सकाळपासून उकाड्याने त्रस्त असलेल्या नागरिकांना पावसामुळे दिलासा मिळाला. अचानक आलेल्या सरींमुळे अनेकांची तारांबळ उडाली. पण दुसरीकडे लहान मुलांनी मात्र. पहिल्या पावसात भिजण्याचा आनंद घेतला. रस्त्यावर, चाळीत, मैदानात मुलांच्या चेहऱ्यावर हसू होतं. असं चित्र पाहायला मिळालं.0
0
Report
NH 162 पर ट्रक से पीछे से टकराने से पत्नी की मौत, पति अस्पताल में भर्ती
Pali, Rajasthan:पाली शहर की रामासिया के निकट NH 162 पर एक दर्दनाक घटना सामने आई जिसमें बाइक पर सवार होकर जा रहे पति-पत्नी को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी जिस पर मौके पर ही पत्नी की मौत हो गई तो वही पति को उपचार के लिए बांगड़ अस्पताल में भर्ती करवाया गया, घटना के वक्त अपनी पत्नी के साथ हुई घटना से पति सदमे में दिखाई दिया जहा से तुरंत उपचार हेतु ले जाया गया, मौके पर सदर थाना पुलिस पहुंची एवं शव को कब्जे में लेकर मोर्चोरी में रखवाया वही ट्रक को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू की ।0
0
Report
गधों की चढ़ाई: खड़ी सीढ़ियों पर चढ़ने का नया ज़िगज़ैग तरीका
Noida, Uttar Pradesh:Physics tip: donkeys climb steep stairs best by zigzagging0
0
Report
Advertisement
जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक: संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर चर्चा
Patna, Bihar:बिहार की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर। Janata Dal (United) यानी जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक आज आयोजित की गई, जिसमें संगठन की मजबूती, आगामी चुनावी रणनीति और राष्ट्रीय राजनीति के मौजूदा हालात पर विस्तार से चर्चा हुई।बैठक में पार्टी के शीर्ष नेताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं की भूमिका और आगामी चुनावों को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार किया गया। जेडीयू लीडर गुलाम रसूल balyaavi ने कहा कि जेडीयू विकास, सामाजिक न्याय और सुशासन के एजेंडे को लेकर आगे बढ़ रही है। बैठक में अलग अलग इलाके से आए प्रतिनिधियों ने भी अपने सुझाव रखे और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने पर जोर दिया। पार्टी नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों और पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया।0
0
Report
चित्तौड़गढ़ डिपो के उड़नदस्ते का औचक निरीक्षण: सभी टिकट वैध, कर्मचारियों की तारीफ
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ रोडवेज डिपो के उड़नदस्ते ने रविवार को ओछड़ी पुलिया के निकट चित्तौड़गढ़ डिपो की एक बस का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बस को करीब 10 मिनट से अधिक समय तक रोककर यात्रियों और टिकटों का फिजिकल सत्यापन किया गया। निरीक्षण में बस में लगभग 60 यात्री सवार पाए गए। उड़नदस्ते ने सभी यात्रियों के टिकटों की जाँच की, जिसमें प्रत्येक यात्री के पास वैध टिकट मिला। जांच के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने नहीं आने पर उड़नदस्ता संतुष्ट नजर आया। इस अवसर पर बस के परिचालक अंकित लोहार और चालक फतेह सिंह की कार्यकुशलता, ईमानदारी और जिम्मेदार सेवाओं की सराहना की गई। अधिकारियों ने दोनों कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए उन्हें अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।0
0
Report
अजमेर NEET केंद्र में बुर्का विवाद: प्रशासन ने अंततः प्रवेश की अनुमति दी
Ajmer, Rajasthan:एजमेर NEET के आयोजन के बीच अजमेर में खासा हंगामा हो गया.. सावित्री स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र पर बुर्का पहनकर आई मुस्लिम महिला अभ्यर्थी को प्रवेश लेने से रोक दिया गया... इस पर अभ्यर्थी और उसके परिजनों ने आपत्ति उठाई और परीक्षा केंद्र पर हंगामा सा खड़ा हो गया.. परीक्षा केंद्र प्रभारी और स्कूल की प्रधानाचार्या का तर्क था कि बुर्का पहनकर आना मना है.. जबकि नियमों में हिजाब पर पाबंदी थी.. महिला अभ्यर्थी का तर्क था कि बुर्का उसकी पहचान है, इससे पहले भी वह कई परीक्षाएं बुर्का पहनकर दे चुकी है... मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने नियमों की बारीकी देखी और महिला अभ्यर्थी को प्रवेश दिया जा सका ...लेकिन लगभग 15 मिनट से ज्यादा चले इस हंगामे के बीच गेट पर परीक्षार्थियों की भीड़ जमा हो गई..महिला अभ्यर्थी ने आरोप लगाया कि उसकी पहचान को लेकर बेवजह विवाद किया गया और बाद में प्रवेश दे दिया गया.. मौके पर पहुंचे जिला कलेक्टर लोकबंधु ने मामले की जानकारी दे कर पटाक्षेप किया.. वही मौके पर पहुंचे डिप्टी एसपी शुभम जोशी ने बताया कि विवाद के बाद नियमों के तहत महिला अभ्यर्थी को प्रवेश दे दिया गया0
0
Report
Advertisement
फतेहपुर सीकर में बरसात से गर्मी राहत: रास्तों पर पानी जमा
Sikar, Rajasthan:जिला सीकर लोकेशन फतेहपुर सीकर बरसात हुई फतेहपुर सीकर बरसात के दौरान सप्ताहांत में मौसम के अचानक बदले से आम जन को गर्मी से राहत मिली। कस्बे में कुछ देर बरसात होने से मौसम सुहाना हो गया, जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली। कस्बे में बरसात के दौरान मुख्य रास्तों पर पानी जमा हो जाने से पैदल आवागमन करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा।0
0
Report
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने महोबा में गुरु गोरखनाथ तपोस्थली पर पूजा की
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महोबा में गुरु गोरखनाथ की तपोस्थली गोरखगिरी पर्वत पर पूजा-अर्चना की。0
0
Report
राष्ट्रपति मुर्मू के हाथों दीक्षांत में उपाधि वितरित; 20 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर की रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में रविवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ. महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने कार्यक्रम में शिरकत की और छात्र-छात्राओं को उनकी उपाधियां प्रदान कीं. यह दूसरा अवसर था जब 20 साल बाद देश के महामहिम का एक बार फिर यहां आगमन हुआ. इससे पहले डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम भी 20 साल पहले रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए थे. इस बार मुर्मू ने दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्राओं को उपाधियां बांटीं और स्वर्ण पदक प्रदान किए. विश्वविद्यालय प्रशासन और जिला प्रशासन ने सुरक्षा और स्वागत की व्यापक तैयारी की थी. राष्ट्रपति मुर्मू लगभग एक घंटे तक विश्वविद्यालय में रहीं, उन्होंने रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और समूह फोटो खिंचवाए. लगभग 20 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक मिला. छात्रों ने कहा कि राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होना गर्व की बात है और यह उन्हें आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है. विश्वविद्यालय ने स्वागत की पूरी तैयारी रखी और परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया था. मुख्यमंत्री डॉ मोह यादव, राज्यपाल मंगू भाई पटेल और उच्च शिक्षा मंत्री इंदौर से परमार आदि उपस्थित थे.0
0
Report
Advertisement
पटना में करोड़ों रुपये ठगी: दंपत्ति गिरफ्तार, मामले की जांच जारी
Patna, Bihar:फाइनेंस कंपनी के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले एक दंपत्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लोहानीपुर, कदमकुआं निवासी आशुतोष कुमार सिंह और उसकी पत्नी रितु कुमारी के रूप में हुई है। आशुतोष डुमरांव कॉम्प्लेक्स के तीसरे तल्ले पर करोली फाइनेंस नाम से कार्यालय चलाता था। आरोप है कि उसने 27 पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों से अब तक करीब 6 करोड़ रुपये की ठगी किया है। पुलिस को आशंका है कि पीड़ितों की संख्या और बढ़ सकती है। पीड़िता आराध्य पासवान ने बताया कि उनके पति बिहार पुलिस में कार्यरत हैं। वर्ष 2025 में अधिक मुनाफे का झांसा देकर उनसे 14 लाख रुपये निवेश कराए गए। शुरुआत में दो महीने तक हर माह 50-50 हजार रुपये ब्याज के रूप में भेजे गए, लेकिन बाद में भुगतान बंद कर दिया गया और संपर्क भी टूट गया। वहीं लखीसराय निवासी सौरभ ने बताया कि परिचितों के माध्यम से वह आशुतोष के संपर्क में आए थे। अधिक लाभ के लालच में उन्होंने कर्ज लेकर 7 लाख रुपये निवेश किए। दो महीने तक ब्याज मिला, उसके बाद भुगतान बंद हो गया। एक अन्य पीड़िता बरसा कुमारी ने बताया कि उनके पति भी बिहार पुलिस में तैनात हैं। उन्होंने 8 लाख रुपये निवेश किए थे। शुरुआती दो महीने तक ब्याज मिला, लेकिन बाद में आरोपी ने कार्यालय बंद कर दिया और फरार हो गया। कोतवाली थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी दंपत्ति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पीड़ितों से प्राप्त आवेदनों के आधार पर मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस अन्य पीड़ितों और ठगी की कुल राशि का भी पता लगा रही है।0
0
Report
महुआडीह देवरिया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बहुत ही उत्साह पूर्वक महुआडीह के नवीन थाना ग्राउंड में थाना
Mahuadih, Uttar Pradesh:महुआडीह देवरिया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बहुत ही उत्साह पूर्वक महुआडीह के नवीन थाना ग्राउंड में थाना प्रभारी अमित कुमार राय के नेतृत्व संपन्न हुआ।0
0
Report
पन्ना अस्पताल की लापरवाही से महिला की मौत, परिजन डॉक्टरों के खिलाफ उग्र हंगामा
Panna, Madhya Pradesh:1. पन्ना में स्वास्थ्य सिस्टम से परेशान 2. जहरीला पदार्थ खाने से महिला की हालत बिगड़ी, पहले 108 एंबुलेंस ने एक घंटे तक तड़पाया, लाचार होकर निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचे, रास्ते में मौत हुई फिर पोस्टमार्टम के लिए 3 घंटे भटके परिजन। 3. गुस्साए परिजनों ने जिला अस्पताल में किया भारी हंगामा घटना अजयगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़रहा गाँव की है। यहाँ रहने वाली 40 वर्षीय विद्या कुशवाहा (पति नंदी कुशवाहा) ने बीती रात करीब 11:30 बजे अज्ञात कारणों के चलते ज़हरीला पदार्थ खा लिया। पति ने बताया कि इसी साल मार्च में उनके 17 वर्षीय बेटे देवराज की बीमारी के कारण मौत हो गई थी, जिसके बाद से विद्या गहरे मानसिक तनाव में थी। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और आपातकालीन सेवाओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला के पति का कहना है कि ज़हरीला पदार्थ खाने के बाद रात 11:30 बजे '108' एंबुलेंस को कॉल किया गया, लेकिन एंबुलेंस रात 2:00 बजे (ढाई घंटे देरी से) पहुंची। अजयगढ़ में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय पन्ना रेफर कर दिया। परिजन वहां भी 1 घंटे तक एंबुलेंस का इंतजार करते रहे। अंततः मजबूर होकर निजी वाहन से पन्ना भागे, लेकिन रास्ते में विद्या ने दम तोड़ दिया। आफत यहीं नहीं रुकी। सुबह करीब 9:00 बजे पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सुबह 9:00 से दोपहर 12:00 बजे तक परिजन अस्पताल परिसर में डॉक्टरों के लिए यहां से वहां भटकते रहे। जब 3 घंटे तक कोई डॉक्टर नहीं आया, तो आक्रोशित परिजनों ने जिला चिकित्सालय में जमकर हंगामा काटा। हंगामे के बाद आनन-फानन में दूसरे डॉक्टर को बुलाया गया। बाइट -- नंदी कुशवाहा (मृतिका का पति) वाइस ओवर — वही इस मामले में जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर आलोक गुप्ता का कहना है कि जिन डॉक्टर जितेंद्र यादव की ड्यूटी पोस्टमार्टम के लिए लगाई गई थी, वह समय पर उपस्थित नहीं रहे और उनसे जब संपर्क करने का प्रयास किया गया तो डॉ जितेंद्र यादव ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया। उनके घर गाड़ी भी भेजी गई लेकिन वह नहीं आये। इसके बाद मृतिका के परिजनों को गुस्सा आया और लाइन ऑर्डर की स्थिति बनी। इसके बाद दूसरे डॉक्टर की ड्यूटी लगाकर पोस्टमार्टम करवा दिया है। लेकिन सवाल यह उठता है कि अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़कर डॉक्टर आखिर कामचोरी क्यों कर रहे हैं...? बाइट — डॉ आलोक गुप्ता सिविल सर्जन जिला अस्पताल पन्ना0
0
Report
Advertisement
