icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
221001
JAVED KHANJAVED KHANFollow2 Feb 2025, 03:17 pm

वाराणसीः काशी दशाश्वमेध घाट पर एनडीआरएफ की टीम ने गंगा में डूब रहे युवक की बचाई जान

Varanasi, Uttar Pradesh:

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम ने आज दशाश्वमेध घाट पर एक व्यक्ति की जान बचायी। एनडीआरएफ की टीम गंगा नदी के विभिन्न घाटों पर जल गश्त कर रही थी, तभी एक अप्रत्याशित घटना घटी। मुंबई से आए 26 वर्षीय व्यक्ति जो काशी दर्शन के लिए आए थे। गंगा नदी में स्नान कर रहे थे जब अचानक वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। इस आपातकालीन स्थिति में दशाश्वमेध घाट पर तैनात 11 एनडीआरएफ टीम ने तत्काल और साहसिक प्रतिक्रिया दी। बिना किसी हिचकिचाहट के बचावकर्मी सोनू राजक ने नदी में छलांग लगाई और डूब रहे व्यक्ति की जान बचायी।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

H1N1: बुजुर्गों में जोखिम बढ़ रहा है, डॉक्टर की चेतावनी—मास्क और टीका जरूरी

Noida, Uttar Pradesh:गुरुग्राम, हरियाणा: H1N1 वायरस पर, इंटरनल मेडिसिन के प्रिंसिपल डायरेक्टर और यूनिट हेड, डॉ. सतीश कौल कहते हैं, "पिछले एक महीने से, हम OPD में कम से कम 6 से 7 मरीज़ों को फ्लू का शक होने पर देख रहे हैं, खासकर 65 साल से ज़्यादा उम्र के लोग। जिन लोगों का हम असल में टेस्ट करते हैं, उनमें से काफी संख्या में मरीज़ पॉज़िटिव आ रहे हैं...हालांकि, हमने अभी तक इससे कोई मौत नहीं देखी है...बुज़ुर्गों को खतरा है, क्योंकि यह निमोनिया बन सकता है, और छोटे बच्चों को भी मुश्किलें होती हैं। सबसे ज़रूरी बात यह है कि जिन लोगों को अनकंट्रोल्ड डायबिटीज़, चल रहे कैंसर ट्रीटमेंट जैसी कोमोरबिडिटीज़ हैं, या जो इम्यूनोसप्रेसिव दवा ले रहे हैं, उन्हें बीमारी के गंभीर रूप हो सकते हैं। दूसरों के लिए, इसमें ठीक होने से पहले सिर्फ़ 3 से 5 दिन तक बुखार, खांसी और गले में खराश हो सकती है...हर मरीज़ को एंटी-फ्लू दवा की ज़रूरत नहीं होती है। यह सिर्फ़ 'कैटेगरी C' में आने वाले मरीज़ों के लिए ज़रूरी है...मौसमी बदलाव के दौरान ट्रांसमिशन का खतरा बढ़ जाता है क्योंकि लोग ज़्यादा मिलते-जुलते हैं...मास्क पहनें, हाथ सैनिटाइज़ करें। जिन लोगों को पहले से कोई हेल्थ प्रॉब्लम है, उन्हें ज़रूर मास्क पहनना चाहिए और डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। वैक्सीनेशन के बारे में अपने डॉक्टर से बात करें। इसके लिए वैक्सीन उपलब्ध हैं, हर साल दी जाती हैं, और इस बीमारी को रोका जा सकता है। छींकते या खांसते समय हाथ या रूमाल से मुंह ढकें...
0
0
Report

दो महीने से वेतन नहीं मिलने पर बिहार के नियोजित शिक्षकों ने किया उग्र प्रदर्शन

Khajuria Khurd, Bihar:शिक्षक संघ के बैनर तले बीआरसी से चांदनी चौक तक पैदल मार्च निकाल सरकार की दोहरी नीति के खिलाफ जताया विरोध। विगत दो महीनों से वेतन का भुगतान न होने से नाराज नियोजित शिक्षकों ने सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन किया। बिहार राज्य शिक्षक संघ के आह्वान पर दर्जनों शिक्षकों ने बीआरसी से लेकर चांदनी चौक तक एक विशाल पैदल मार्च निकाला। इस दौरान शिक्षकों ने हाथों में तिरंगा झंडा और तख्तियां लेकर सरकार और शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष मदन कुमार सिंह ने बताया कि एक ही विद्यालय में कार्य कर रहे विशिष्ट और बीपीएससी शिक्षकों को तो हर महीने की पहली तारीख को वेतन मिल जाता है, लेकिन नियोजित शिक्षकों को पिछले दो महीने से मानदेय नहीं दिया गया है। उन्होंने सरकार की इस भेदभावपूर्ण और "दो रंगी" नीति पर कड़ा ऐतराज जताया। संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि वेतन न मिलने से शिक्षकों के सामने भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है। कई शिक्षक व शिक्षिकाएं बीमार हैं और पैसों के अभाव में इलाज कराने में असमर्थ हैं। बच्चों की फीस देने और घर का खर्च चलाने के लिए लोगों को कर्ज और सूद पर पैसे लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। शिक्षकों ने बताया कि इस समस्या को लेकर वे जिला शिक्षा पदाधिकारी और शिक्षा मंत्री से भी व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर चुके हैं, लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सभी नियोजित शिक्षकों का बकाया वेतन एक साथ जारी नहीं किया गया, तो वे आंदोलन को और अधिक तेज करने के लिए बाध्य होंगे।
0
0
Report

अभिजीत दीपके का आरोप: औसा स्कूलों में अनुपस्थिति, बाहर से लाकर खाना बांटा गया

Noida, Uttar Pradesh:लातूरऔसा ज़िला परिषद स्कूल में कोई स्टूडेंट नहीं है... प्राइवेट इंग्लिश स्कूल के स्टूडेंट्स को दो घंटे तक बैठाया गया... क्योंकि कोई स्टूडेंट नहीं था, इसलिए बाहर के स्टूडेंट्स को लाया गया और खाना बांटा गया... अभिजीत दीपके का गंभीर आरोप... औसा में ज़िला परिषद स्कूल के इंस्पेक्शन के दौरान अभिजीत दीपके ने गंभीर आरोप लगाया है... जैसे ही यह देखा गया है कि स्कूल में कोई स्टूडेंट मौजूद नहीं है, शहर के प्राइवेट इंग्लिश स्कूलों के स्टूडेंट्स को स्कूल में लाया गया और दो घंटे तक बैठाया गया, दीपके ने आरोप लगाया है। 'स्कूल फिक्स' कैंपेन के तहत इंस्पेक्शन के लिए गए अभिजीत दीपके ने दावा किया है कि यह घटना सामने आई है, और उन्होंने स्कूल में अटेंडेंस पर भी सवाल उठाए हैं。
0
0
Report
Advertisement

अररिया: जोगबनी में 610 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, कीमत 50 लाख

Forbesganj, Bihar:अररिया के जोगबनी के पुलिस और एसएसबी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 610 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। एसएसबी और स्मैक ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जोगबनी के मीरगंज में नाकाबंदी करते हुए बाईक पर स्मैक ले जा रहे युवक को पकड़ा। गिरफ्तार युवक जितेंद्र कुमार मंडल फारबिसगंज थानाक्षेत्र के मटियारी का रहने वाला है जो स्मैक की डिलीवरी देने जोगबनी जा रहा था। जब्त स्मैक की कीमत 50 लाख रुपये बताई जा रही है। अररिया एसपी जितेंद्र कुमार ने नशे के कारोबारियों पर कार्रवाई में आमलोगों को भी सहयोग करने की अपील की है जिससे समाज को नशामुक्त बनाया जा सके। गिरफ्तार युवक ने स्मैक के धंधे में शामिल अन्य कारोबारियों के बारे में भी जानकारी इकट्ठा की जा रही है。
0
0
Report

अररिया: बंगाल से बिहार लाई जा रही 5448 लीटर शराब के साथ ड्राइवर गिरफ्तार

Forbesganj, Bihar:एंकर - अररिया के जोकीहाट के पुलिस ने 5448 लीटर विदेशी शराब जब्त की है और ट्रक के ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि बंगाल से ट्रक में भरकर शराब की बड़ी खेप बिहार लाई जा रही है जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर लालूआबाड़ी चौक पर ट्रक को पकड़ा जिसकी तलाशी के अलग अलग ब्रांडो के 5448 लीटर शराब जब्त किया । गिरफ्तार ड्राइवर धनजीत राय पटना जिले के मसौढ़ी थाना क्षेत्र का रहने वाला है ।पुलिस शराब के बड़े खेप के शामिल और कारोबारियों के बारे में जानकारी इकट्ठा करने में लगी हुई है बाईट - जितेंद्र कुमार, एसपी, अररिया
0
0
Report
Advertisement

जयपुर नगरपालिका चुनाव के लिए सुरक्षा तैयारी तेज, मतदान चरणों की तिथि घोषित

Jaipur, Rajasthan:नगरीय निकाय आम चुनाव को निष्पक्ष, निर्भीक और स्वतंत्र तरीके से कराने के लिए जयपुर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी (म्यूनिसिपल) संदेश नायक ने कलेक्ट्रेट सभागार में सभी वार्डों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों और संबंधित पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जयपुर जिले में 1 नगर निगम, 2 नगर परिषद और 16 नगरपालिका के कुल 690 वार्डों में होने वाले चुनाव को निष्पक्ष तरीके से संपन्न करانا सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को अपने-अपने मतदान केंद्रों का मौके पर निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 27 अगस्त को लोक सूचना जारी होगी, जबकि 31 अगस्त नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तारीख रहेगी। हालांकि 28 अगस्त को रक्षाबंधन और 30 अगस्त को रविवार के दिन नामांकन दाखिल नही होंगे। जयपुर जिले में मतदान दो चरणों में होगा। पहले चरण में 9 सितंबर को 16 नगर पालिकाओं और 2 नगर परिषदों में मतदान होगा। दूसरे चरण में 11 सितंबर को नगर निगम के सभी 150 वार्डों के पार्षदों के लिए मतदान कराया जाएगा। दोनों चरणों में मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने संवेदनशील और क्रिटिकल मतदान केंद्रों की पहचान कर वहां पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। असामाजिक तत्वों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने और चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। चुनाव के दौरान मादक पदार्थों और अवैध हथियारों के परिवहन को रोकने के लिए पुलिस, आबकारी और क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों को संयुक्त रूप से चेकपोस्ट लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इन चेकपोस्टों पर वाहनों की नियमित जांच की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने लाइसेंसी हथियार रखने वाले लोगों के शस्त्र संबंधित थानों में शीघ्र जमा कराने की कार्रवाई पूरी करने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए। साथ ही कानून-व्यवस्था की साप्ताहिक रिपोर्ट नियमित रूप से जिला निर्वाचन कार्यालय को भेजने को कहा गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हनुमान प्रसाद मीणा, पुलिस उपायुक्त पश्चिम प्रशांत किरण, उप जिला निर्वाचन अधिकारी मेघराज मीणा, एडीएम जयपुर पूर्व नरेंद्र कुमार वर्मा, एडीएम चतुर्थ आशीष कुमार, एडीएम जयपुर दक्षिण युगांतर शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
0
0
Report

सीजेपी के समर्थकों के स्कूल घुसने पर विधायक कैलाश वर्मा ने स्पष्ट चेतावनी दे दी

Jaipur, Rajasthan:जयपुर सीजेपी के कार्यकर्ताओं द्वारा स्कूल पर पहुंचने व ग्रामीणों के साथ उनके मारपीट करने के मामले पर आज विधायक कैलाश वर्मा मौके पर पहुंचे। सीजेपी कार्यकर्ताओं पर जमकर बरसे, विधायक कैलाश वर्मा ने जी मीडिया से खास बातचीत करते हुए कहा कि सीजेपी कार्यकर्ता जबरदस्ती गांव में और स्कूल में घुसकर असामाजिकता फैलाने का प्रयास कर रहे थे, और जिन लोगों ने सीजेपी कार्यकर्ताओं से मारपीट की वह स्थानीय ग्रामीण हैं, वह ना किसी पार्टी से हैं, उनकी सोच किसी भी पार्टी के साथ हो सकती है लेकिन वो सब स्थानीय ग्रामीण हैं। अपने गांव में और अपने स्कूल में किसी भी तरह का नेगेटिव माहौल नहीं हो इसके लिए उन्हें सीजेपी के लोगो से लड़ना पड़ा। कैलाश वर्मा ने आशुतोष राका को सीधी चेतावनी देते हुए कहा कि वह मेरे उस तरफ के क्षेत्र में आए जैसा कि वह चेतावनी दे रहे हैं हम उनकी चेतावनी कबूल करते हैं, जिस तरह अभिजीत डीपीके मुंबई में बैठकर दूर दराज के क्षेत्र में बैठकर सिर्फ फोन पर या सोशल मीडिया के नाम से पर चेतावनी देकर माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं, उसको जानता अच्छे से जानती है कैलाश वर्मा ने कहा कि स्कूल में जो कमी थी उसके लिए लगभग 18 लाख रुपए से स्कूल के रिन्यूमेंट का काम शुरू करवाया जा रहा है, और स्कूल को स्थानीय भामाशाह की मदद से दूसरे भवन में तब तक के लिए शिफ्ट कर दिया गया है, तो ऐसे में किसी भी व्यक्ति का यहां पहुंचकर नेगेटिव माहौल बनाने का कोई अधिकार नहीं है, इस दौरान विधायक कैलाश शर्मा से खास बातचीत की हमारे सहयोगी दिनेश तिवारी ने।
0
0
Report

जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में बच्चे की मां से छेड़छाड़: डॉक्टर शुभम निलंबित

Ajmer, Rajasthan:अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के बच्चा वार्ड में भर्ती मरीज की मां से छेड़छाड़ के आरोपी चिकित्सक को अस्पताल प्रबंधन ने प्रिंसिपल और नियंत्रक के आदेश पर निलंबित कर दिया.. वहीं इस पूरे मामले की जांच कर रही कमेटी को भी गंभीरता से जांच करने के निर्देश दिए हैं.. इससे पूर्व पीड़िता के परिचित ने आरोप लगाया था की रात 3 बजे जांच के नाम पर आरोपी रेजिडेंट डॉक्टर शुभम ने महिला को वार्ड से बाहर बुलाया और उसके साथ छेड़छाड़ की.. मामले की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में सुबह से ही पीड़िता के किशनगढ़ से आए रिश्तेदार अस्पताल में जमा हो गए.. भारी भीड़ को देख अस्पताल प्रबंधन ने कोतवाली थाने से अतिरिक्त पुलिस जाब्ता अस्पताल में बुला लिया... वहीं जांच कमेटी ने प्रथम दृश्य रेजीडेंट चिकित्सक शुभम को दोषी माना और इसके निलंबन की अनुशंसा भी की.. जिस पर प्रिंसिपल और कंट्रोलर मेडिकल कॉलेज ने चिकित्सक को निलंबित कर दिया ...घटना के बारे में जानकारी देते हुए पीड़िता के एक परिचित और किशनगढ़ से निवर्तमान पार्षद किशन गुर्जर ने बताया कि मामला निलंबन तक ही नहीं चिकित्सक के खिलाफ पुलिस प्राथमिक की दर्ज करवा रहे हैं... तो वहीं अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर अरविंद खरे ने इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया की जांच कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी
0
0
Report
Advertisement

लोसल नगरपालिका चुनाव: भाजपा 10 साल बाद सत्ता वापसी के लिए जोश से मैदान में

Sikar, Rajasthan:जिला - सीकर लोकेशन - लोसल विधानसभा - धोद स्थानीय रिपोर्टर - रामगोपाल सैनी LOSEAL में पालिका चुनावों को लेकर भाजपा की अहम बैठक, 10 साल बाद सत्ता में वापसी के लिए कार्यकर्ताओं में भरा जोश एंकर खबर सीकर जिले के लोसल से हैं जहां पर आगामी नगर पालिका चुनावों की तैयारियों को लेकर लोसल में भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। पिछले 10 वर्षों से पालिका बोर्ड की सत्ता से बाहर चल रही भाजपा ने इस बार स्थानीय निकाय में अपना बोर्ड बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। बैठक में धोद विधायक गोरधन वर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह करंगा तथा भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री ओमप्रकाश बिजारणियां सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने केंद्र और राजस्थान की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया, ताकि आम जनता को पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा सके। इस दौरान नेताओं ने कार्यकर्ताओं में नया जोश भरते हुए कहा कि सभी को आपसी मतभेद भुलाकर पूरी एकजुटता और मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतरना होगा। विधायक सहित अन्य वक्ताओं ने स्पष्ट संदेश दिया कि पार्टी नेतृत्व जिस भी कार्यकर्ता को टिकट देकर मैदान में उतारे, सभी कार्यकर्ता निष्ठा के साथ दिन-रात मेहनत कर उसे ऐतिहासिक जीत दिलाएं और लोसल नगर पालिका में भाजपा का परचम लहराने का संकल्प पूरा करें।
0
0
Report

श्रीगंगानगर में फर्जी 15CB से 815 करोड़ विदेशी धन भेजने के आरोप: सीए पर बड़ा घोटाला

Sri Ganganagar, Rajasthan:राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर से सामने आया कथित विदेशी मुद्रा घोटाला सामने आया है। आयकर विभाग की जांच के बाद इस मामले में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट पर आरोप हैं कि उन्होंने कथित रूप से फर्जी और संदिग्ध कंपनियों के लिए बिना पर्याप्त दस्तावेजी जाँच किए बड़ी संख्या में फॉर्म 15CB जारी किए। इन प्रमाणपत्रों के आधार पर करीब 815.52 करोड़ रुपये की राशि विदेश भेजे जाने का आरोप है। आयकर विभाग (अन्वेषण) के उप निदेशक कन्हैया लाल मीणा की ओर से 21 अगस्त 2026 को दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में रायसिंहनगर निवासी सीए शेरिल गुप्ता के खिलाफ आयकर विभाग ने मामला दर्ज करवाया है। 1,674 फॉर्म 15CB के जरिए विदेश भेजी गई रकम एफआईआर में दर्ज विवरण के अनुसार, कथित लेन-देन सामान्य कारोबारी गतिविधियों से मेल नहीं खाते थे। जांच में 66 प्रेषकों से जुड़े कुल 1,674 फॉर्म 15CB सामने आए हैं, इनके आधार पर विदेशों में लगभग 815,52,13,553 रुपये भेजे जाने का आरोप है। मामले की गंभीरता इस बात से भी समझी जा सकती है कि इतनी बड़ी राशि के विदेश प्रेषण के लिए बड़ी संख्या में प्रमाणपत्रों का इस्तेमाल किया गया। आयकर विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि इन लेन-देन के पीछे वास्तविक कारोबारी गतिविधियां थीं या कंपनियों और दस्तावेजों का इस्तेमाल केवल धन को विदेश भेजने के लिए किया गया। फॉर्म 15CB और इसका महत्व: फॉर्म 15CB एक चार्टर्ड अकाउंटेंट द्वारा जारी किया जाने वाला प्रमाणपत्र है, जिसका इस्तेमाल भारत से विदेश धन भेजे जाने वाले कुछ मामलों में कर संबंधी जानकारी और लागू टैक्स प्रावधानों के आकलन के लिए किया जाता है। बैंक द्वारा विदेश प्रेषण की प्रक्रिया में इससे जुड़ी जानकारी महत्वपूर्ण हो सकती है। यदि किसी प्रमाणपत्र में गलत या भ्रामक जानकारी दी जाती है या आवश्यक दस्तावेजों की जांच किए बिना प्रमाणपत्र जारी किया जाता है, तो आयकर विभाग का आरोप है कि संबंधित सीए ने कंपनियों के खातों, बहीखातों और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की उचित जांच किए बिना बड़ी संख्या में 15CB प्रमाणपत्र जारी किए। जांच में शेल कंपनियों के इस्तेमाल के आरोप सामने आए हैं, जहाँ कुछ कंपनियाँ या तो आयकर रिटर्न दाखिल नहीं कर रही थीं या उनका घोषित कारोबार और टर्नओवर बहुत कम था, फिर भी उनके नाम से विदेशों में करोड़ों रुपये का प्रेषण किया गया। 66 प्रेषक और 1,674 प्रमाणपत्र से जुड़ी जांच आगे बढ़ रही है, और पुलिस अब कथित धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश के पहलुओं की भी जांच कर रही है। आरोपी के against BNS धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू की गई है; एफआईआर में 318(4), 234, 229 तथा 3(5) की धाराओं के उल्लेख के साथ IPC की धारा 420 और 120-B का भी उल्लेख किया गया है।
0
0
Report

हनुमानगढ़ नगर परिषद चुनाव: सर्वे के आधार पर टिकट तय होंगे

Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) भाजपा का दावा-सर्वे में नंबर वन दावेदार को मिलेगा टिकट, भाजपा नेता अमित सहू बोले-60 वार्डों में चल रहा सर्वे, निष्ठावान कार्यकर्ता पार्टी प्रत्याशी के साथ खड़े रहेंगे, एक-दो दिन में टिकटों का ऐलान हनुमानगढ़ में आगामी 11 सितंबर को होने वाले नगर परिषद के चुनाव को लेकर भाजपा ने प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है। भाजपा युवा नेता अमित सहू ने बताया कि पार्टी की ओर से अपने स्तर पर नगर परिषद के सभी 60 वार्डो में सर्वे करवाया जा रहा है। सर्वे में अच्छी छवि, पार्टी के प्रति निष्ठा और जीत की संभावनाओं को आधार बनाकर प्रत्याशियों का चयन किया जाएगा। अमित सहू ने कहा कि सर्वे में जो उम्मीदवार अपने वार्ड में सबसे मजबूत स्थिति में रहेगा, उसे पार्टी की ओर से टिकट देने को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा अच्छे अंतर से नगर परिषद में अपना बोर्ड बनाएगी। सहू ने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता पार्टी के प्रति निष्ठावान हैं और कार्यकर्ता "बागी" शब्द नहीं जानते। पार्टी जिस भी कार्यकर्ता को टिकट देगी, उस वार्ड से टिकट की मांग कर रहे अन्य सभी कार्यकर्ता भी उसके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि टिकट वितरण से पहले सभी संबंधित लोगों से बातचीत की जाएगी और सर्वे के आधार पर निर्णय लिया जाएगा। उनके अनुसार पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच इस प्रक्रिया को लेकर सहमति है。
0
0
Report
Advertisement

हनुमानगढ़ थाने में बुजुर्ग को व्हीलचेयर से अंदर पहुंचाने वाला मानवीय कदम

Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ पुलिस ने व्हीलचेयर पर बुजुर्ग की मदद की: काऊ केचर बाधा बना, जवानों ने उठाकर थाने पहुंचाया हनुमानगढ़ जंक्शन थाने में पुलिसकर्मियों की संवेदनशीलता का एक मामला सामने आया है। पंजाब निवासी एक बुजुर्ग दिव्यांग अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए व्हीलचेयर पर थाने पहुंचा, लेकिन मुख्य गेट पर लगे काऊ केचर के कारण वह अंदर नहीं जा पा रहा था। सूचना मिलने पर सब इंस्पेक्टर गजेंद्र शर्मा और हेड कांस्टेबल योगेंद्र तुरंत बाहर आए और बुजुर्ग की शिकायत सुनी। इसके बाद मामले के जांच अधिकारी नवदीप को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस अधिकारियों ने बुजुर्ग की परेशानी को समझते हुए थाने की कार्रवाई वहीं से शुरू की। बुजुर्ग की पहचान ओमप्रकाश के रूप में हुई है, जिन्होंने राजस्थान के संपर्क पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। इसी सिलसिले में वे जंक्शन थाने पहुंचे थे। ऐसे में पुलिस जवानों ने मानवता का परिचय देते हुए बुजुर्ग को व्हीलचेयर सहित उठाया और मुख्य गेट पर लगे काऊ केचर को पार करवाकर थाने के अंदर पहुंचाया। थाने के भीतर पहुंचने के बाद बुजुर्ग दिव्यांग ओमप्रकाश और उनके पुत्रों के बयान दर्ज किए गए।
0
0
Report

निवाई में भाजपा का चुनावी कार्यालय उद्घाटन: 2026 निकाय चुनाव की रणनीति तेज

Tonk, Rajasthan:निवाई टोंक भाजपा का चुनावी शंखनाद: निवाई में प्रधान चुनाव कार्यालय का शुभारंभ, रणनीति पर मंथन शुरू झिलाय रोड स्थित जाट धर्मशाला में भाजपा के प्रधान चुनाव कार्यालय का वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद शुभारंभ किया गया। प्रदेश भाजपा कार्यालय से नियुक्त चुनाव प्रभारी मनोज चौधरी और दिनेश दादिया विशेष रूप से निवाई पहुंचे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक रामसहाय वर्मा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष नितिन छाबड़ा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यालय उद्घाटन के बाद चुनाव प्रभारी मनोज चौधरी ने कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर चुनावी रणनीति, बूथ प्रबंधन और संगठन को मजबूत करने को लेकर मंथन किया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर भाजपा की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं, टिकट की दौड़ में शामिल भाजपा कार्यकर्ता भी अपनी दावेदारी लेकर चुनाव कार्यालय पहुंचे और पार्टी नेताओं के सामने अपना पक्ष रखा। गौरतलब है कि निवाई नगरपालिका के 40 वार्डों में 9 सितम्बर को मतदान प्रस्तावित है। भाजपा के चुनावी कार्यालय के शुभारंभ के साथ ही निवाई में निकाय चुनाव की राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आने वाले दिनों में टिकट वितरण और चुनावी रणनीति को लेकर गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top