Varanasi: डॉ. विजय गुप्ता को मिला मोस्ट एक्टिव मेंबर अवार्ड
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में कैंट स्थित विजयांजली हॉस्पिटल के अधिष्ठाता डॉ. विजय गुप्ता को मोस्ट एक्टिव मेंबर अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान आईएमए बनारस के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में एम्स के पूर्व डायरेक्टर रंदीप गुलेरिया और मेयर अशोक तिवारी ने दिया। इस अवसर पर डॉ. गुप्ता ने सभी वरिष्ठ चिकित्सकों और IMA सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
