Varanasi: चाइनीज मंझे की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की गई जान
Varanasi, Uttar Pradesh:कज्जाकपुरा निवासी 21 वर्षीय युवक की चाइनीज मंझे की चपेट में आने से जान चली गई। परिजनों की चीत्कार सुनकर सभी की आंखें नम हो गई हैं। युवक के परिवार में नववर्ष को लेकर उत्साह था लेकिन पिछले साल ने उन्हें कभी न भरने वाला जख्म दिया है। युवक के पिता पहड़िया स्थित सुरभि होटल के सामने सैलून चलाते हैं और उसका बड़ा भाई भी वहीं काम करता है। विवेक प्रेमलता इंस्टीट्यूट से आईटीआई कर रहा था और साड़ी के डिब्बे की डिजाइन बनाने का काम करता था।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
