221002
चंदौली में मेगा क्रेडिट कैंप: समूह की महिलाओं को सीसीएल से मिला लाभ
Varanasi, Uttar Pradesh:चंदौली में जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत समूह की महिलाओं को सीसीएल से लाभान्वित कराने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में मेगा क्रेडिट कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सखियों ने अपने अनुभव साझा किए और प्रसन्नता जाहिर की। जिलाधिकारी ने सखियों का हौसला बढ़ाते हुए अधिकारियों की तारीफ की और ईमानदारी से दायित्व निभाने पर जोर दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पाकुड़ के छुरीधारी गांव में पेयजल और सड़क समस्या, ग्रामीणों की तत्काल मदद की मांग
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड स्थित आदिम जनजाति बहुल गांव छुरीधारी आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है... लिट्टीपाड़ा प्रखंड मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर पहाड़ी और जंगली इलाके में बसे इस गांव में लगभग 300 की आबादी निवास करती है...यहां के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल, सड़क और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं की कमी है... दुर्गम भौगोलिक स्थिति के कारण यह गांव विकास की मुख्यधारा से अब तक कटा हुआ है...जिससे ग्रामीणों को रोजमर्रा की जिंदगी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है...ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पेयजल की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है...पूरा गांव एक पुराने और गंदे कुएं के पानी पर निर्भर है, जिसे पीने के लिए लोग मजबूर हैं...इस पानी के उपयोग से डायरिया सहित कई जलजनित बीमारियों का खतरा बना रहता है...ग्रामीणों ने बताया कि कई बार दूषित पानी पीने से लोग बीमार पड़ चुके हैं...बरसात के मौसम में कुएं का पानी लाल हो जाता है...जिससे स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, लेकिन अब तक इस समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है...गांव तक पहुंचने वाली सड़क की हालत भी बेहद खराब है... मुख्य सड़क से गांव को जोड़ने वाला मार्ग जर्जर हो चुका है, जो बरसात में पथरीला और कीचड़युक्त हो जाता है...ऐसे में गांव का संपर्क प्रखंड मुख्यालय और अन्य क्षेत्रों से लगभग कट जाता है...ग्रामीणों के अनुसार, सड़क नहीं होने के कारण बीमार लोगों को अस्पताल तक पहुंचाना बेहद कठिन हो जाता है...गंभीर मरीजों और गर्भवती महिलाओं को खाट या कंधे पर उठाकर मुख्य सड़क तक लाना पड़ता है...कई बार तो समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण रास्ते में ही उनकी मौत हो जाती है...ग्रामीणों ने चिंता जताई है कि बरसात का मौसम नजदीक है, ऐसे में यदि जल्द ही सड़क और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं की गई तो समस्याएं और बढ़ जाएंगी...गांव के प्रधान जगदीश पहाड़िया समेत कई ग्रामीणों ने उपायुक्त से इस दिशा में ठोस पहल करने की मांग की है...वहीं पंचायत की मुखिया माड़ी पहाड़ीन ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क स्वीकृत हो चुकी है और जल्द ही नापी कार्य शुरू होगा...यह सड़क अमरभिटा से छुरीधारी होते हुए कर्माटांड़ पंचायत भवन तक बनेगी...साथ ही पेयजल समस्या के समाधान के लिए डीप बोरिंग और पानी टंकी की प्रक्रिया भी चल रही है...0
0
Report
हरदोई के सवायजपुर में एक श्रद्धांजलि सभा में राज्य मंत्री व पूर्व सांसद मैं दिखा मन मुटाव
Sawayajpur, Uttar Pradesh:*आबकारी राज्य मंत्री ने दी छात्र राजनीति के पुरोधा स्वर्गीय चंद्र विशाल को दी श्रद्धांजलि* आबकारी राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल पूर्व सांसद डॉ अशोक बाजपेई में दिखा मन मुटाव हरदोई के सवायजपुर निवासी छात्र राजनीति के पुरोधा रहे स्वर्गीय चंद्र विशाल दीक्षित की तेरहवीं संस्कार में श्रद्धांजलि सभा में सोमवार को प्रदेश के आबकारी राज्य मंत्री( स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक बाजपेई भी मौजूद रहे। चर्चा का विषय तब बना जब मंत्री के कार्यक्रम स्थल एक साथ मौजूद रहने के बावजूद पूर्व सांसद और मंत्री के बीच कोई औपचारिक मुलाकात नहीं हुई। वही मंत्री के बुलाने के बाद भी पूर्व सांसद डॉ अशोक बाजपेई ने मंत्री को कोई तवज्जो नहीं दी और अपने समर्थकों के साथ बैठे रहे भाई पूर्व सांसद के साथ बैठे क्षेत्रीय विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू मंत्री के बुलावे पर उनके पास जाकर अलग बैठक कक्ष में मुलाकात की । इस दौरान मंत्री ने विधायक से क्षेत्र के बारे में जानकारी ली । मंत्री और पूर्व सांसद के बीच मेल-मिलाप न होना कार्यक्रम में लोगों के बीच चर्चा का विषय बना। वही कार्यक्रम से जाते समय भी राज्य मंत्री और पूर्व सांसद का आमना सना हुआ लेकिन एक दूसरे को दोनों ने दरकिनार कर दिया। राज्य मंत्री भी जाते समय पूर्व सांसद से नहीं मिले। श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से पूर्व सपा विधायक बाबू खा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य पी के वर्मा ,पूर्व सपा जिलाध्यक्ष पद्मराग सिंहपम्मू यादव , कमलेश पाठक, अवनिकांत बाजपेई, महेश मिश्रा अनिल सिंह वीरू, के के मिश्रा स्वामी सिंह रामकुमार मिश्रा, महेश त्रिपाठी सहित काफी संख्या लोग जुटे।0
0
Report
बलरामपुर में पोते ने दादा की धारदार हथियार से हत्या कर दी
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर मामूली विवाद के बाद पोते ने अपने दादा की धारदार हथियार से मारकर कर दी हत्या घटना के बाद मौके से फरार हो गया था आरोपी पोता जिसे पुलिस ने घेराबंदी करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर ही किया गिरफ्तार दादा ने पोते को नहाने और कपड़ा धोने की बात कह रहा था इसके अलावा कुछ काम धाम नहीं करते हो इन सब बातों से आरोपी पोता नाराज हो गया और घर पर ही रखे धारदार हथियार से अपने दादा के गर्दन और सिर पर वार कर दिया जिससे मौके पर ही आरोपी के दादा की मौत हो गई घटना के बाद से मौके से आरोपी फरार हो गया था जिसे पुलिस ने राजपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश किया है चांदो थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव की घटना0
0
Report
Advertisement
रायगढ़ में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, धनागर गाँव से मिलावटी शराब पकड़ी
Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ ब्रेकिंग, देर रात रायगढ़ पुलिस और आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, धनागर गाँव में शराब की बोतलों को पैकिंग करने का मामला सामने आया, पुराने बोतल में शराब भरने का किया जा रहा था काम, पुलिस ने सैकड़ों बोतल शराब जप्त की, खाली बोतल और ढक्कनों को पुलिस ने जप्त नहीं किया, लंबे समय से मिलावट का खेल चल रहा था, कोतरा रोड थाना क्षेत्र का पूरा मामला0
0
Report
काशी की चाय अड़ी में बहस गरम, महंगाई और युद्ध तक बातें फैलीं
Varanasi, Uttar Pradesh:काशी में कमच्छा की प्रसिद्ध चाय की अड़ी पर जुटे लोगों में हुई जबरदस्त बहस. देश के अलग अलग मसले पर खुलकर बोले काशी वासी. काशी के विकास पर जमकर एक-दूसरे पर चलाये शब्दों के तीर. महँगाई से लेकर अमेरिका-ईरान युद्ध को लेकर भी हुई बहस. WKT- चाय पीते लोगों के साथ هंसी मजाक के साथ बातचीत0
0
Report
भोपाल में विधायक प्रदीप पटेल के सरकारी आवास पर चोरी; लैपटॉप-नकदी गायब
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल भोपाल में मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल के सरकारी आवास में चोरी अलमारी तोड़ पीए का लैपटॉप-नकदी ले गए चोर लैपटॉप में विधानसभा के जरूरी दस्तावेज विधायक के रेस्ट हाउस के खंड-3 के कमरा नंबर-74 में ठहरे हुए थे विधायक पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही अरेरा हिल्स थाना क्षेत्र का मामला0
0
Report
Advertisement
दिल्ली क्राइम ब्रांच ने शास्त्री पार्क मुठभेड़ में हाशिम बाबा गैंग गुर्गे को गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने शास्त्री पार्क इलाके में एक मुठभेड़ के बाद हाशिम बाबा गैंग गुर्गे को गिरफ्तार किया है। इस बदमाश के पैर में गोली लगी है जिसका नाम आमिर है। देर रात इसके आने का इनपुट मिला था। इस बदमाश ने 2 साल पहले दिवाली की रात शाहदरा इलाके में चाचा भतीजा की दिवाली मनाने के दौरान गोली मारकर क्या करती थी उसके बाद से यह फरार था और वांटेड था।0
0
Report
दिल्ली शाहदरा दिवाली गोलीकांड: दो की मौत, एक बच्चा घायल; CCTV से विवरण
Noida, Uttar Pradesh:क्राइम ब्रांच के मुताबिक 31.10.2024 को रात करीब 8:00 बजे दिल्ली के शाहदरा के फर्श बाज़ार इलाके में दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान आकाश शर्मा छोटू और उसके भतीजे ऋषभ शर्मा को उनके घर के बाहर हथियारबंद हमलावरों ने गोली मार दी थी। आकाश शर्मा और ऋषभ शर्मा की चोटों के कारण मौत हो गई, जबकि आकाश शर्मा का बेटा कृष भी गोली लगने से घायल हो गया। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई और बाद में सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो गई। इस बदमाश के ऊपर 14 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं मुठभेड़ के बाद इसके पास से 1 पिस्टल (0.32 बोर) 2. 04 ज़िंदा कारतूस (0.32 बोर) 04 खाली कारतूस बरामद हुई हैं।0
0
Report
हरिद्वार में चारधाम यात्रा के दौरान बसों पर सख्त चेकिंग, 45 चालान
Haridwar, Uttarakhand:चारधाम यात्रा के बीच हरिद्वार में परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन देखने को मिला है। यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले वाहन संचालकों पर विभाग ने शिकंजा कस दिया है। परिवहन विभाग की यह कार्रवाई हरिद्वार में पिछले दिनों बसों में हुई आगजनी के बाद एहतियातन तौर पर देखी जा रही है। जिससे यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। जिलाधिकारी के निर्देश पर दो दिनों तक चले रात्रिकालीन चेकिंग अभियान में बाहरी राज्यों से आने वाली बसों की गहन जांच की गई। जांच के दौरान कई बसों में सीटों से छेड़छाड़, एचएसआरपी नंबर प्लेट का अभाव, इमरजेंसी गेट में खामियां, प्रेशर हॉर्न और बिना परमिट-टैक्स के संचालन जैसी गंभीर अनियमितताएं मिलीं। कार्रवाई करते हुए परिवहन विभाग ने 45 बसों के चालान किए, 6 वाहनों को सीज किया और 5 वाहनों की फिटनेस निरस्त कर दी। परिवहन अधिकारी नेहा झा ने बताया कि चार धाम यात्रा अपने चरम पर है। जिसके चलते हरिद्वार में यात्रियों का आना लगातार जारी है। परिवहन विभाग की ये कार्रवाई यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की गई है, जो आगे भी जारी रहेगी।0
0
Report
Advertisement
सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए पहुंचे अभ्यर्थियों से चर्चा, जानिए परीक्षा की ताजा तस्वीर
Lucknow, Uttar Pradesh:सिपाही भर्ती परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों से बात चीत।0
0
Report
वैशाली के शाहपुर में हत्या के बाद शव को आत्महत्या बताने की कोशिश; तीन गिरफ्तार
Hajipur, Bihar:खबर वैशाली से है जहाँ महनार थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव स्थित आमगाछी में मिले युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है।पुलिस ने हत्या के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।सबसे खास बात यह है कि युवक की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई थी।इस बारे में महनार एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि इस घटना में शामिल मंटू कुमार दास, सोनू कुमार एवं गुलशन कुमार को तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।एसडीपीओ ने बताया कि 9 मई 2026 को शाहपुर गांव के आमगाछी में सत्तन पासवान के 24 वर्षीय पुत्र छोटू पासवान का शव आम के पेड़ से लटका हुआ मिला था।प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा था,लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर मृतक की पत्नी के आवेदन पर 11 मई को अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी।जांच में पता चला कि घटना के दिन छोटू पासवान और मंटू कुमार के बीच पिकअप वाहन में धक्का लगने को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश में तीनों आरोपियों ने हत्या की साजिश रची।आरोपियों ने पहले छोटू पासवान को शराब पिलाई और बाद में उसकी शर्ट फाड़कर उसी से गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को आम के पेड़ से लटका दिया गया ताकि मामला आत्महत्या लगे।0
0
Report
दमोह : सिंधी कैंप में ट्रांसफॉर्मर आग से बिजली आपूर्ति बाधित, बड़ा हादसा टला
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह में नहीं थम रहा बिजली ट्रांसफॉर्मर्स में आग लगने का सिलसिला, बीती रात टला बड़ा हादसा... एंकर/ दमोह में गर्मी की शुरुआत के बाद से ही लगातार बिजली के ट्रांसफॉर्मर्स में आग लगने की घटनाएं सामने आ रही है और बिजली विभाग का लाखों का नुकसान हो रहा है तो इस वजह से लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। बीती रात शहर के सिंधी कैंप इलाके में एक ट्रांसफार्मर में आग लग गई आग की वजह से पूरा बिजली का पोल लाल हो गया। लोगों की पहुंच वाली ऊंचाई पर लगे ट्रांसफार्मर के आसपास कुछ कारें भी खड़ी थी जो समय रहते लोगों ने हटा ली वरना आग की ज़द में करीब आधा दर्जन कारें आ सकती थी। इस तरह यहां बड़ा हादसा टल गया लेकिन ट्रांसफार्मर जलने की वजह से पूरे सिंधी कैंप इलाके में बिजली आपूर्ति बंद है और आज दोपहर तक लोगों को बिजली मिल पाएगी।0
0
Report
Advertisement
इंदौर के एमवाय अस्पताल में स्ट्रेचर पर इलाज के कारण भारी कार्रवाई
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के एमवाय अस्पताल में बीमार बच्चे को करीब एक किलोमीटर तक स्ट्रेचर पर ले जाने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। जांच के बाद हेल्प डेस्क इंचार्ज और सिक्योरिटी ऑफिसर की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं, वहीं अस्पताल की व्यवस्थाएं संभाल रही बीवीजी कंपनी पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा तीन नर्स, एक डॉक्टर और एक वार्ड बॉय का एक दिन का वेतन काटा गया है। एमवाय अस्पताल के अधीक्षक और एचओडी को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। एमवाय अस्पताल में सामने आई इस गंभीर लापरवाही ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक न्यूरोलॉजिकल समस्या से पीड़ित बच्चे का इलाज एमवाय अस्पताल में चल रहा था। नियमानुसार मरीज की स्थिति को देखते हुए संबंधित विशेषज्ञ डॉक्टर को स्वयं पहुंचकर जांच करनी थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। डॉक्टरों ने बच्चे को सुपर स्पेशलिटी अस्पताल भेजने के निर्देश दे दिए। भीषण गर्मी के बीच बच्चे के माता-पिता उसे स्ट्रेचर पर लेकर एमवाय अस्पताल से सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तक जाने को मजबूर हुए। इस दौरान का वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया और प्रशासन ने जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की। जांच में पाया गया कि मरीज को रेफर करने के बजाय डॉक्टर स्वयं मौके पर पहुंचकर इलाज कर सकते थे, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। मामले को गंभीर मानते हुए हेल्प डेस्क इंचार्ज और सिक्योरिटी ऑफिसर की सेवाएं समाप्त कर दी गईं। अस्पताल का काम संभालने वाली बीवीजी कंपनी पर एक लाख रुपये की पेनल्टी लगाई गई है, जबकि तीन नर्स, एक डॉक्टर और एक वार्ड बॉय का एक दिन का वेतन काटा गया है। साथ ही एमवाय अस्पताल के अधीक्षक अशोक यादव और डिपार्मेंट के एचओडी परेश सिसोदिया को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है, इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के निर्देश दिए हैं0
0
Report
हज यात्रा 2026: जयपुर पहुंचते ही 424 हाजियों का गर्मजोशी से स्वागत
Jaipur, Rajasthan:हजयात्रा 2026 के मुक़द्दस सफर की वतन वापसी, 424 हाजियों की चौथी फ्लाइट बीती रात पहुंची, जद्दा एयरपोर्ट से उड़ान भरकर जयपुर एयरपोर्ट पहुंची, हाजियों के एयरपोर्ट पर पहुंचने पर उनका फूल-मालाओं से स्वागत, हाजियों के जयपुर पहुंचने पर परिजनों में काफी खुशी व उत्साह, राजस्थान स्टेट हज कमेटी की ओर से हाजियों के वतन वापसी पर जयपुर एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया, राजस्थान स्टेट हज के निवर्तमान सदस्य अब्दुल हकीम खान ने बताया कि हजयात्रा 2026 के मुक़द्दस सफर से 424 हाजियों की चौथी फ्लाइट जद्दा एयरपोर्ट से उड़ान भरकर बीती रात 8 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंची, हाजियों के एयरपोर्ट पर पहुंचने पर उनका फूल-मालाओं से इस्तकबाल किया गया, हाजियों की फ्लाइट के आने सिलसिला 13 जून तक जारी रहेगा, आज हाजियों की पांचवी फ्लाइट रात तक पहुंचना प्रस्तावित0
0
Report
बॉबी उर्फ अरबाज गिरफ्तार: धर्म छिपाकर महिला से यौन शोषण व धर्मांतरण का दबाव
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में कैंट थाना पुलिस ने धर्म छिपाकर महिला का यौन शोषण करने और उस पर धर्मांतरण का दबाव बनाने में वांछित बॉबी उर्फ अरबाज को गिरफ्तार कर लिया। जेल जाने से पहले अरबाज ने खुद को बेकसूर बताया। कहा कि दोनों को एक-दूसरे के धर्म के बारे में पूरी जानकारी थी, लेकिन पहली पत्नी के पास जाने से दूसरी नाराज हो गई और उसने रिपोर्ट करा दी। कैंट थाने में दर्ज रिपोर्ट में महिला ने आरोप लगाया था कि बॉबी ने खुद को हिंदू बताकर उसका लंबे समय तक यौन शोषण किया। काफी समय बाद उसे पता लगा कि वह अरबाज है। वह उसे लंबे समय तक ब्लैकमेल कर संबंध बनाता रहा। आरोपी पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि बॉबी उर्फ अरबाज को नकटिया मोहनपुर बिजली उपकेंद्र के सामने से गिरफ्तार किया गया। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया0
0
Report
Advertisement
