221001
वाराणसी में कांग्रेस जनों ने गंगा की स्वच्छता के लिए किया पूजन और लिया संकल्प
Varanasi, Uttar Pradesh:हर वर्ष की तरह इस बार भी वाराणसी के कांग्रेस जनों ने शीतला घाट पर मां गंगा का पूजन, अर्चन और दुग्धाभिषेक कर गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का आयोजन महानगर कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रमोद वर्मा ने किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद पाण्डेय, जिला अध्यक्ष राजेश्वर पटेल और महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे मौजूद रहे। सभी ने संयुक्त रूप से कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की परंपराओं और धरोहरों की सच्ची हितैषी रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
समस्तीपुर में लड़की से छेड़खानी वाला वीडियो वायरल, चार आरोपी गिरफ्तार
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में लड़की से छेड़खानी का वीडियो वायरल । कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर बांध बाइपास रोड की घटना वीडियो में युवकों पर गाली-गलौज, छेड़खानी और अभद्र व्यवहार का आरोप 23 सितंबर की रात सोशल मीडिया के जरिए पुलिस को मिली वीडियो की जानकारी । वीडियो की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत घटनास्थल की पहचान की पुलिस के बयान पर कर्पूरीग्राम थाना में केस दर्ज । BNS, POCSO और IT Act की संबंधित धाराओं में कार्रवाई पुलिस के मुताबिक, छह घंटे के भीतर चार आरोपी गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपियों में विकास कुमार, राहुल कुमार, राम बाबू सहनी और अवधेश पासवान पुलिस के अनुसार चारों आरोपी बालिग आरोपियों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया पूछताछ में घटना 15 सितंबर की होने की जानकारी मिली पुलिस ने एक आरोपी के मोबाइल से घटना से संबंधित वीडियो बरामद किया पुलिस के मुताबिक, वीडियो आगे कुछ लोगों को फॉरवर्ड किया गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुआ गिरफ्तार आरोपी विकास कुमार पर शराब तस्करी के मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी एसपी अरविंद प्रताप सिंह की लोगों से अपील—वायरल वीडियो प्रसारित न करें पुलिस ने कहा—पीड़िता नाबालिग प्रतीत हो रही है, पहचान उजागर होने से बचाना जरूरी कॉर्ट में हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आए आरोपी आरोपी विकास कुमार और राहुल कुमार कोर्ट परिसर में हाथ जोड़कर माफी मांगते दिखे वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा0
0
Report
मेहंदीपुर बालाजी में ट्रैफिक-नशा रोकथाम के लिए एसपी-जन संवाद
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा मेहंदीपुर बालाजी थाने में दौसा एसपी पीयूष दीक्षित ने ली बैठक श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर गहन मंथन, एसपी के सामने लोगों ने खोला समस्याओं का पिटारा, स्मैक और नशे के खिलाफ सख्ती की मांग, सामूहिक प्रयास पर जोर, भिक्षावृत्ति पर लगे अंकुश, बैठक में पुलिस के सामने उठी मांग, बाहरी लोगों की पहचान और सत्यापन का मुद्दा भी बैठक में गरमाया, पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस ने शांति व्यवस्था पर किया फोकस, एसपी बोले—जनता की समस्याओं का समाधान पुलिस की प्राथमिकता, एएसपी शंकरलाल मीणा, मानपुर सीओ अशोक मीणा और बालाजी थानाधिकारी सचिन शर्मा रहे मौजूद दौसा जिले की धार्मिक नगरी मेहंदीपुर बालाजी में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस और आमजन में संवाद हुआ। दौसा एसपी पीयूष दीक्षित ने मेहंदीपुर बालाजी थाने में सीएलजी सदस्यों, व्यापारियों और आमजन के साथ बैठक कर कई मुद्दों पर विशेष चर्चा की। इस दौरान लोगों ने कस्बे की समस्याएं सीधे एसपी के सामने रखीं।बैठक में यातायात व्यवस्था, बाहर से आकर रह रहे लोगों के सत्यापन, भिक्षावृत्ति पर रोक और नशे की रोकथाम को लेकर मुख्य रूप से चर्चा हुई।वहीं दौसा एसपी ने आगामी पंचायत चुनावों में कानून-व्यवस्था का सहयोग कर शांतिपूर्वक चुनाव कराने की बात पर जोर दिया। उन्होंने मुख्य रूप से नशे के खिलाफ पुलिस और जनता के सहयोग पर खुलकर बात की। इस दौरान व्यापारियों ने स्थानीय समस्याओं के साथ पुलिस व्यवस्था को लेकर भी सुझाव दिए। एसपी पीयूष दीक्षित ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।बैठक में एएसपी शंकरलाल मीणा, मानपुर सीओ अशोक मीणा और बालाजी थानाधिकारी सचिन शर्मा भी मौजूद रहे。0
0
Report
जोधपुर महापौर चुनाव: भाजपा- कांग्रेस के बीच 11 पार्षद निर्णायक
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान के दूसरे बड़े शहर जोधपुर नगर निगम के महापौर पद के लिए कल मतदान होगा। चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। 100 सदस्यीय नगर निगम में बहुमत के लिए 51 वोट जरूरी हैं और इसी आंकड़े ने भाजपा-कांग्रेस के बीच मुकाबले को बेहद दिलचस्प बना दिया है। मतदान के बाद ही साफ होगा कि जोधपुर की महापौर की कुर्सी पर भाजपा के प्रसन्नचंद मेहता बैठेंगे या कांग्रेस के राजेंद्र सोलंकी। नगर निगम चुनाव में भाजपा के 45, कांग्रेस के 44, 10 निर्दलीय और आरएलपी का एक पार्षद निर्वाचित हुआ है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस के बीच महज एक सीट का अंतर है। दोनों दल निर्दलीय पार्षदों को अपने पाले में करने में जुटे हैं। यही वजह है कि चुनाव से पहले पार्षदों की बाड़ेबंदी से लेकर समर्थन के दावों तक सियासी हलचल तेज है। भाजपा का 52 का दावा भाजपा ने वार्ड 82 से निर्वाचित वरिष्ठ नेता प्रसन्नचंद मेहता को महापौर प्रत्याशी बनाया है। मेहता लंबे समय से संगठन से जुड़े रहे हैं और भाजपा में विभिन्न संगठनात्मक जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। उनके नामांकन के बाद पार्टी ने अपनी रणनीति तेज कर दी। भाजपा की ओर से सात निर्दलीय पार्षदों के समर्थन का दावा किया गया है। इससे पार्टी की संख्या 45 से बढ़कर 52 होने का दावा किया जा रहा है, जो बहुमत के आंकड़े से एक अधिक है। भाजपा के इस दावे के बावजूद अंतिम तस्वीर मतदान के दौरान ही स्पष्ट होगी। क्रॉस वोटिंग की आशंका के बीच सभी दल अपने-अपने पार्षदों को लेकर सतर्क हैं। कांग्रेस ने राजेंद्र सोलंकी पर लगाया दांव कांग्रेस ने पूर्व जेडीए अध्यक्ष राजेंद्र सोलंकी को महापौर प्रत्याशी बनाया है। सोलंकी ने इस बार पार्षद का चुनाव नहीं लड़ा था। उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी नेताओं में गिना जाता है और वे पहले जेडीए अध्यक्ष समेत कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। सोलंकी के सामने सबसे बड़ी चुनौती बहुमत के लिए जरूरी 51 वोट जुटाने की है। कांग्रेस के पास फिलहाल 44 पार्षद हैं, इसलिए उसे अपने मौजूदा समर्थन के अलावा कम से कम सात वोटों की जरूरत होगी। 11 पार्षदों पर टिकी निगाहें जोधपुर मेयर चुनाव में भाजपा-कांग्रेस के बीच मुकाबले के बीच निर्दलीय और आरएलपी के कुल 11 पार्षद निर्णायक भूमिका में हैं। भाजपा की ओर से सात निर्दलीयों के समर्थन का दावा है, जबकि कांग्रेस खेमे के साथ चार पार्षदों के होने की चर्चा है। यही वजह है कि इन पार्षदों को चुनाव का संभावित किंगमेकर माना जा रहा है। अब नजर कल होने वाली वोटिंग पर है। मतदान के दौरान यदि किसी खेमे में क्रॉस वोटिंग होती है तो पूरे समीकरण बदल सकते हैं। दोनों प्रमुख दलों के लिए यह चुनाव केवल महापौर की कुर्सी का नहीं, बल्कि जोधपुर नगर निगम में बोर्ड के नियंत्रण का भी सवाल है। जोधपुर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का गृह जिला है। ऐसे में नगर निगम का यह मुकाबला दोनों प्रमुख दलों के लिए राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि किसके पक्ष में अंतिम बहुमत बनेगा, इसका फैसला अब पार्षदों के वोट से ही होगा.0
0
Report
Advertisement
अजमेर नगर निगम में भाजपा की आठवीं जीत, महापौर-उपमहापौर पद संभाल
Ajmer, Rajasthan:अजमेर नगर निगम में भाजपा लगातार 8वीं बार काबिज हो गई. सूबे की उपमुख्यमंत्री और जिले की प्रभारी मंत्री दिया कुमारी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित समारोह के दौरान महापौर और उपमहापौर ने पदभार ग्रहण किया. ढोल नगाड़ों के बीच अतिथियों की अगुवानी की गई. विधिवत पूजा अर्चना और सनातनी परम्परा के अनुसार मेयर अनामिका शर्मा और डिप्टी मेयर हेमंत सांखला ने सभी का आशीर्वाद लेकर पद संभाला. इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर रहा. उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने कहा कि अब अजमेर के समुचित विकास में चौगुनी रफ्तार हो जाएगी.0
0
Report
जयपुर: 10 हजार रिश्वत लेते SI गिरफ्तार; एसीबी ने जाल बिछाकर मामला पकड़ा
Jaipur, Rajasthan:भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बार फिर एसीबी ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है । एसीबी ने जयपुर के नाहरगढ़ थाने में तैनात एसआई गिरधारी लाल को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। रिश्वत की ये रकम परिवादी के खिलाफ दर्ज मामले में राहत दिलाने और उसका मोबाइल फोन वापस दिलाने की एवज में ली गई थी। इस संबंध में परिवादी की ओर से एसीबी मुख्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि परिवादी के खिलाफ दर्ज आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज था। जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद परिवादी को अपने जब्त सामान और मोबाइल वापस लेने थे। एसआई गिरधारी लाल ने मुकदमे में राहत देने और जब्त मोबाइल छोड़ने के बदले 25 हजार रूपए रिश्वत मांग कर प्रताड़ित कर रहा है। आरोपी गिरधारी लाल परिवादी से बतौर पेशगी 5 हजार रूपए पहले ही ले चुका था। एसीबी ने परिवादी की शिकायत का सत्यापन कर जाल बिछाया और गुरुवार को नाहरगढ़ थाने में एसआई गिरधारी लाल को परिवादी से 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया। फिलहाल एसीबी अधिकारी पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रहे है। एसीबी की ओर से आरोपी एसआई गिरधारी लाल की ओर से जिन फाइलों की जांच की जा रही है उन्हें भी खंगाला जा रहा है। वहीं एसीबी टीम ने आरोपी के निवास पर सर्च किया है। माना जा रहा है कि जांच के दौरान कई और खुलासे सामने आ सकते है।0
0
Report
झालावाड़ में विसर्जन से पहले सुरक्षा के लिए फ्लैग मार्च, SDRF अलर्ट
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिला मुख्यालय सहित जिले के विभिन्न कस्बों में कल 10 दिन से विराजित बप्पा की विदाई होगी। Anant Chaturdashi के अवसर पर प्रतिमा विसर्जन जुलूस व शोभायात्राओं का आयोजन होगा। ऐसी में बड़े धार्मिक कार्यक्रम को लेकर झालावाड़ पुलिस सतर्क रही। डीएसपी हर्षराज सिंह खरेड़ा के नेतृत्व में झालावाड़ तथा झालरापाटन शहर के मुख्य बाजारों में फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च का प्रारम्भ बस स्टैंड परिसर से हुआ, जो शहर के राधारमन, मोटर गैराज, बड़ा बाजार, मंगलपुरा होते हुए मामा भांजा चौराहे तक पहुंचा। इसके पश्चात झालरापाटन पहुंचा और बस स्टैंड से शुरू हुआ फ्लैग मार्च गिन्दौर गेट, पीपली चौराहा, चोपड़िया बाजार, सूर्य मंदिर, लंका गेट होते हुए प्रतिमा विसर्जन स्थल चंद्रभागा नदी की तट तक पहुंचा। फ्लैग मार्च समाप्ति के बाद डीएसपी हर्षराज सिंह खरेड़ा ने थाना अधिकारियों सहित प्रतिमा विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया और सुरक्षा बंदोबस्त का जायजा लिया। संभावित हादसों से बचाव हेतु SDRF तथा विशेषज्ञ तैराकों की टीम को मौके पर अलर्ट रखने के निर्देश दिए गए। डीएसपी ने धार्मिक त्योहारों को लेकर सभी लोगों से सौहार्द कायम रखने की अपील की। फ्लैग मार्च के दौरान झालावाड़ तथा झालरापाटन थाना अधिकारी सहित लगभग 100 पुलिस जवान मौजूद रहे और शहरवासियों को सुरक्षा का भाव दिया गया।0
0
Report
Advertisement
कपासन नगर पालिका की नवनियुक्त अध्यक्ष सरोज बारेगामा ने विकास योजनाओं की घोषणा की
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन नगर पालिका की नवनियुक्त अध्यक्ष सरोज बारेगामा और उपाध्यक्ष नीतू ईनाणी ने पदभार ग्रहण किया. नगर पालिका परिसर के बाहर बस स्टैंड पर आयोजित समारोह में मुंगाना धाम से आए बटुकों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कराई. कार्यक्रम में विधायक अर्जुनलाल जीनगर सहित जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे. अध्यक्ष सरोज बारेगामा ने कपासन के विकास को लेकर कई प्राथमिकताएं गिनाईं. उन्होंने गुलाब सागर सौंदर्यीकरण के दूसरे चरण, नगर में सीवरेज लाइन, राजेश्वर तालाब की पाल के सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार की बात कही. इसके अलावा सामुदायिक भवन, चौपाटी, मसाला चौक और सुंदर सिंह भंडारी बस स्टैंड के जीर्णोद्धार सहित विभिन्न विकास कार्य करवाने की बात कही.0
0
Report
हनुमानगढ़ में पांच दिन बैंकिंग, 28–30 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल
Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) 5-डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंकर्स का प्रदर्शन, 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी हड़ताल Hanumangarh में पाँच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने सहित various लंबित मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों का आंदोलन तेज हो गया है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के केंद्रीय आह्वान पर गुरुवार को कार्यालय समय समाप्त होने के बाद Hanumangarh टाउन-जंक्शन रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बाहर बैंकर्स ने प्रदर्शन कर विरोध दर्ज करवाया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने पाँच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने सहित अपनी अन्य मांगों को लेकर नारेबाजी की और सरकार तथा संबंधित विभागों से मांगों का शीघ्र समाधान करने की मांग की। बैंक कर्मचारियों ने कहा कि 11 सितंबर 2026 को हुई राष्ट्रव्यापी हड़ताल के बावजूद भारतीय बैंक संघ और वित्तीय सेवा विभाग की ओर से पाँच दिन बैंकिंग लागू करने तथा अन्य लंबित मुद्दों के समाधान की दिशा में अपेक्षित सकारात्मक पहल नहीं की गई है। इसी के चलते संगठन की ओर से आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है। कर्मचारियों ने बताया कि आगामी 28, 29 और 30 सितंबर को लगातार तीन दिनों तक देशभर में पूर्ण बैंक हड़ताल रहेगी。0
0
Report
AGTF ने लॉरेंस बिश्नोई के शूटर्स गिरफ्तार कर हथियार बरामद
Jaipur, Rajasthan:जयपुर एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई, गिरफ्तार किए गए 2 शूटर्स की निशानदेही पर किए हथियार बरामद. विदेश में निर्मित 2 पिस्टल और 36 जिंदा कारतूस बरामद. पाली में सिरोही रोड के पास स्थित झाड़ियों से बरामद किए हथियार, नेशनल हाईवे से 200 मीटर दूर बबूल की झाड़ियों में थैली में छिपा रखे थे हथियार. 3 दिन पहले कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के दो शूटर्स को AGTF ने किया था गिरफ्तार, जोधपुर में व्यापारी की हत्या करने का टास्क मिला था दोनों शूटर्स को. AGTF के ADG दिनेश एमएन के नेतृत्व में हुई कार्रवाई.0
0
Report
Advertisement
AGTF की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस बिश्नोई के दो शूटर्स गिरफ्तार, विदेशी पिस्टल-36 कारतूस बरामद
Noida, Uttar Pradesh:एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई, गिरफ्तार किए गए 2 शूटर्स की निशानदेही पर किए हथियार बरामद विदेश में निर्मित 2 पिस्टल और 36 जिंदा कारतूस बरामद पाली में सिरोही रोड के पास स्थित झाड़ियों से बरामद किए हथियार, neशनल हाईवे से 200 मीटर दूर बबूल की झाड़ियों में थैली में छिपा रखे थे हथियार 3 दिन पहले कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के दो शूटर्स को AGTF ने किया था गिरफ्तार, जोधपुर में व्यापारी की हत्या करने का टास्क मिला था दोनों शूटर्स को, AGTF के ADG दिनेश एमएन के नेतृत्व में हुई कार्रवाई,0
0
Report
बिलासपुर जेल के वायरल वीडियो से सुरक्षा पर सवाल, सत्यापन के बाद ही पुष्टि
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर केंद्रीय जेल से जुड़ा एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति जेल परिसर के भीतर मोबाइल फोन पर बातचीत करते नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति जेल में बंद रितेश निखारे उर्फ मैडी है। हालांकि वीडियो कब का है और इसमें दिखाई दे रहा व्यक्ति वास्तव में कौन है, इसकी स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। वहीं जेल अधीक्षक ने वीडियो को करीब दो साल पुराना बताया है।सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो बिलासपुर केंद्रीय जेल का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक मोहम्मद आमिर नाम की आईडी से वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें रितेश निखारे उर्फ मैडी के जेल के अंदर मोबाइल फोन पर बातचीत करने का दावा किया गया है। वीडियो में एक व्यक्ति जेल परिसर के भीतर फोन पर बातचीत करता दिखाई दे रहा है और दावा है कि वह मुलाकाती समय के दौरान अपने परिजनों और दोस्तों से बात कर रहा था। हालांकि वीडियो की तारीख, स्थान और उसमें दिखाई दे रहे व्यक्ति की पहचान की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। इधर जेल अधीक्षक खोमेश मंडावी ने वायरल वीडियो को करीब दो साल पुराना बताया है। ऐसे में अब जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि वीडियो वास्तव में केंद्रीय जेल का है या नहीं, इसे कब रिकॉर्ड किया गया था और वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति कौन है। अगर जांच में वीडियो जेल परिसर का पाया जाता है और मोबाइल के इस्तेमाल की पुष्टि होती है, तो प्रतिबंधित मोबाइल फोन जेल के अंदर पहुंचने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है। फिलहाल वायरल वीडियो की सत्यता की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति सामने आएगी।0
0
Report
आग लगने के बाद आरटीओ ने ट्रेवल्स बसों की जांच शुरू, दो बसों पर चालान
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -नोएडा से महोबा जा रही ट्रेवल्स की बस मे आग लगने से 9 लोगों की मौत और कई यात्रियों के घायल होने की घटना के बाद बसों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। इसी क्रम में छतरपुर आरटीओ अधिकारी मधु सिंह के नेतृत्व में यात्री बसों की चेकिंग कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान करीब 4 से 5 बसों की जांच की गई। इनमें मुख्य रूप से ट्रेवल्स की दो बसों की जांच की गई। एक बस में इमरजेंसी गेट के पास सीटें लगी मिलने पर उसे जब्त कर लिया गया। RTO अधिकारी मधु सिंह मुताबिक इमरजेंसी गेट के पास लगी सीटों को हटवाने और आवश्यक सत्यापन के बाद ही बस को छोड़ा जाएगा। वहीं जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर दो बसों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। एक बस پر 15 हजार रुपये और दूसरी बस پر 5 से 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा खजुराहो ट्रेवल्स की बस की भी जांच कर कार्रवाई की गई। आरटीओ अधिकारी ने बस संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी बसों में आग्निशामक यंत्र उपलब्ध हों और इमरजेंसी गेट पूरी तरह चालू तथा बाधारहित रहे। यात्री सुरक्षा से जुड़े नियमों में کسی भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों ने आगे भी बसों की जांच जारी रखने की बात कही。0
0
Report
Advertisement
सहारनपुर में स्मैक नेटवर्क पर बड़ा प्रहार; 2.38 किलो स्मैक के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन सवेरा—नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” के तहत नकुड़ पुलिस, एन्टी नारकोटिक्स सेल, सर्विलांस, स्वॉट और एसओजी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने स्मैक तस्करी के नेटवर्क से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 2 किलो 380 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। पुलिस के मुताबिक बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 4 करोड़ 76 लाख रुपये है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 लाख 30 हजार रुपये नकद, चार मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक कांटा और एक अपाचे मोटरसाइकिल भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सन्नी निवासी पखनपुर, थाना गंगोह, हाल निवासी बरेली, अर्शलान उर्फ गुड्डू निवासी बरेली और हर्षित निवासी शाहजहांपुर, हाल निवासी बरेली के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में सन्नी ने कथित तौर पर बताया कि वह लंबे समय से स्मैक तस्करी से जुड़ा है और बरेली के जिलानी उर्फ बबलू से स्मैक खरीदकर आगे सप्लाई करता था। पूछताछ में सहारनपुर के एक अन्य आरोपी अमित उर्फ अनित का भी नाम सामने आया है, जिसके जेल जाने के बाद उसके भतीजे द्वारा कारोबार संभालने की बात बताई गई है। पुलिस ने नकुड़ थाने में NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच कर रही है। साथ ही नशे के कारोबार से अर्जित संपत्ति और धन के संबंध में भी जांच की जा रही है; जांच में अवैध कमाई से जुड़ी संपत्ति सामने आने पर नियमानुसार कुर्की की कार्रवाई की जा सकती है।0
0
Report
ग्रेटर नोएडा में डबल डेकर बस में अग्नि कांड में जल कर मृतकों की संख्या हमीरपुर जिले में हुई तीन,
Odera, Uttar Pradesh:हमीरपुर : ग्रेटर नोएडा में डबल डेकर बस में आग लगने का मामला, बस में सवार हमीरपुर के तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई, हादसे में दो महिला समेत एक युवक की दर्दनाक मौत, महिला ऊषा, सरोज समेत युवक मयंक की हादसे में मौत, अपनी बहु के जन्मदिन से होकर वापस आ रही सरोज की हादसे में हुई मौत, दिल्ली में नौकरी कर रहे बच्चों से मिलकर वापस आ रही ऊषा ने हादसे में गवाई जान, दिल्ली में रहकर प्राइवेट जॉब कर रहे मयंक वापस आते समय हादसे का हुआ शिकार, हमीरपुर के एक साथ तीन लोगों की मौत से मृतक परिवार में पसरा मातम0
0
Report
जयपुर अस्पताल कैंटीन-ढाबों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई
Noida, Uttar Pradesh:Jaipur अस्पतालों की कैंटीन और बाहर के ढाबों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई शुद्ध आहार–मिलावट पर वार अभियान के तहत जयपुर सेकंड में सघन निरीक्षण निजी और सरकारी अस्पतालों की कैंटीन, मेस किचन और फूड स्टॉल्स की जांच दो निजी अस्पतालों और RUHS कैंटीन से चना दाल और रिफाइंड सोयाबीन तेल के सैंपल लिए सैंपल जांच रिपोर्ट आने के बाद होगी आगे की कार्रवाई अस्पतालों के बाहर करीब दो दर्जन ढाबों और फूड स्टॉल्स का निरीक्षण फूड हैंडलर्स को ड्रेस कोड और साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश तेल को बार-बार गर्म कर इस्तेमाल नहीं करने की हिदायत शिकायत के बाद मेस किचन का निरीक्षण, सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली कुछ खाद्य पैकेट्स पर पैकिंग और एक्सपायरी डेट अंकित नहीं मिली गुणवत्ता पर संदेह के चलते पनीर का सैंपल जांच के लिए लिया गया0
0
Report
Advertisement
