221010
कैमूर के नियोजन मेले में मंत्री ने किया वादा “पलायन रोकेंगे, रोजगार देंगे”
Varanasi, Uttar Pradesh:बिहार के कैमूर जिले में नियोजन मेले का आयोजन हुआ था। सूचना के अनुसार वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि यह मेला बिहार से पलायन रोकने में मदद करेगा। उन्होंने बताया कि आचार संहिता के कारण रुके विकास कार्य अब शुरू होंगे। मंत्री ने युवाओं को रोजगार के अवसर देने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री के ऐलान के अनुसार, आगामी चुनाव से पहले बड़ी संख्या में नौकरियां दी जाएंगी। मेले में कई कंपनियां भाग ले रही हैं और युवाओं की भारी भीड़ देखी गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धनबाद में CISF ने अवैध कोयला ढुलाई पर कार्रवाई कर 20 बोरी जब्त की
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में CISF अवैध रूप से कोयला के खिलाफ कार्रवाई कर रहे है। कोलयरी क्षेत्र से लेकर शहर में गलत तरीके से कोयला ढुलाई करने वालो पर CISF की तेज हो गई है। रणधीर वर्मा चौक पर मोटरसाइकिल पर अवैध कोयला लोड कर ढुलाई कर ले जाने के दौरान पकड़ लिया। CISF बाइस बोरी कोयला को जप्त कर अपने साथ ले गयी। CISF इंस्पेक्टर ओम प्रकाश ने बताया कि 2 बाइक से कोयला जब्त किया गया है करीब 20 बोरी कोयला को अवैध रूप से लेकर जा रहे बाइक सवार को रोक कर जब्त किया गया है।0
0
Report
मकराना नगर परिषद सभापति चुनाव: रियाज गौड़ बनाम हारून रशीद चौधरी का सीधा मुकाबला
Didwana, Rajasthan:मकराना नगर परिषद सभापति चुनाव में नाम वापसी के अंतिम दिन चार प्रत्याशियों में से दो प्रत्याशियों के नाम वापस लेने के बाद अब कांग्रेस के रियाज गौड़ और निर्दलीय हारून रशीद चौधरी के बीच सीधा मुकाबला होगा। वहीं भाजपा की ओर से पहले ही कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा गया है। नाम वापसी के लिए शुक्रवार को निर्दलीय प्रत्याशी अब्दुल रहीम, निर्दलीय प्रत्याशी हारून रशीद चौधरी के साथ नगर परिषद पहुंचे और अपना नामांकन वापस लिया। वहीं वार्ड 32 से कांग्रेस पार्षद फारूक अहमद गौड़ ने भी सभापति पद के लिए निर्दलीय के रूप में दाखिल पर्चा वापस ले लिया। इसके बाद चुनाव मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी रियाज अहमद गौड़ और निर्दलीय हारून रशीद चौधरी ही रह गए हैं, जिनके भाग्य का फैसला नगर परिषद मकराना के 60 निर्वाचित पार्षदों द्वारा सोमवार को मतदान के माध्यम से किया जाएगा। वही बोरावड नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए पांच प्रत्याशियों ने 7 नामांकन दाखिल किए थे जिनमें से तीन प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। अब मैदान में कांग्रेस से मनफूल व भाजपा से संजू में सीधा मुकाबला है, जिनके भाग्य का फैसला नगर पालिका बोरावड के नवनिर्वाचित 25 पार्षदों द्वारा 21 सितंबर को मतदान के माध्यम से किया जाएगा।0
0
Report
पटना के दीघा में पुलिस ने हथियार और शराब के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार
Patna, Bihar:पटना एंकर पटना के दीघा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को हथियार और शराब के साथ गिरफ्तार किया है। मामला दीघा बाटा इलाके का है। दीघा थानाध्यक्ष अवनीश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी एक जगह जमा होकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान की घेराबंदी की। पुलिस ने मौके से दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धीरज और विकास के रूप में हुई है। सेंट्रल एसपी ममता कल्याणी ने बताया कि आरोपियों के पास से दो पिस्टल, दो देसी कट्टा, 14 जिंदा कारतूस और विदेशी शराब की दो बोतलें बरामद की गई हैं। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि हथियार कहां से आए और वे किस वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। मामले की जांच जारी है।0
0
Report
Advertisement
संभल में डीएम ने पर्यटन प्रोजेक्टों की तेजी के निर्देश दिए; तीर्थस्थलों पर निरीक्षण Highlight
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल में डीएम अंकित खंडेलवाल ने पर्यटन विभाग और नगरीय विकास विभाग के पर्यटन प्रोजेक्टों के कार्यों का निरीक्षण किया। उनके अचानक निरीक्षण से हलचल मच गई। DM ने टूरिज्म फैसिलेशन सेंटर, चंदायन तीर्थ, महिष्मति नदी समेत नगर पालिका के प्रोजेक्टों पर तेजी लाने के निर्देश जारी किए। चंदौसी चौराहे पर राजपूत राजा पृथ्वी राज चौहान की प्रतिमा स्थापित करने से पहले बिजली विभाग को लाइन शिफ्टिंग के निर्देश दिए गए। संभल sadar तहसील क्षेत्र का मामला。0
0
Report
रामकला गुर्जर निर्विरोध सरमथुरा नगरपालिका चेयरमैन, स्वागत समारोह में आतिशबाजी
Dholpur, Rajasthan:निर्विरोध चेयरमैन बनी रामकला गुर्जर ने ली शपथ, समर्थकों ने आतिशबाजी कर किया जोरदार स्वागत सरमथुरा (धौलपुर) सरमथुरा नगरपालिका की नवनिर्वाचित चेयरमैन रामकला गुर्जर ने शुक्रवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। नगरपालिका कार्यालय में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में रिटर्निंग अधिकारी राकेश न्योल ने रामकला गुर्जर को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद नवनिर्वाचित पार्षदों एवं कांग्रेस पदाधिकारियों ने रामकला गुर्जर का स्वागत किया। इस दौरान समर्थकों और स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। लोगों ने आतिशबाजी कर नवनिर्वाचित चेयरमैन का जोरदार स्वागत किया। गौरतलब है कि सरमथुरा नगरपालिका चेयरमैन का पद ओबीसी महिला वर्ग के लिए आरक्षित था। नामांकन वापसी के अंतिम दिन दो प्रत्याशियों के नामांकन वापस लेने के बाद रामकला गुर्जर निर्विरोध चेयरमैन निर्वाचित हुई हैं।0
0
Report
जयपुर के PAVITRA सॉफ्टवेयर से प्रदूषण नियंत्रण में वैज्ञानिक फैसलों की गति तेज
Jaipur, Rajasthan:जयपुर-PAVITRA सॉफ्टवेयर से प्रदूषण नियंत्रण में वैज्ञानिक फैसलों को बढ़ावा0
0
Report
Advertisement
छिंदवाड़ा के पंडाल में त्रयंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग की झलक श्रद्धालुओं को लुभा रही
Chhindwara, Madhya Pradesh:गणेश पंडाल में 12 ज्योतिर्लिंग में से एक नासिक में स्थित त्रयंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग की झलक दर्शकों का लुभा रही मन छिंदवाड़ा में गणेश उत्सव की धूम सारे शहर में दिखाई दे रही है श्रद्धालु लगातार पंडालों में पहुंच रहे है भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद ले थे है और वहाँ बनी झाकियों का मनमोहक नजारा भी ले रहे है .जी मीडिया की टीम इस बार पहुंची है छिंदवाड़ा के श्याम टॉकीज में जहां श्री आदि शक्ति गणेश पूजा समिति के द्वारा भगवान गणेश की स्थापना लगभग 44 वर्षों से की जा रही है और पिछले 5 वर्षों से अलग अलग ज्योतिर्लिंग की थीम बनाई जा रही है.इस वर्ष भी समिति ने नासिक में स्थित त्रयंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग की झलक बनाई है जो हूबहू वैसी ही प्रतीत होती है .शाम होते ही यहां श्रद्धालुओं का यहां पहुंचना शुरू हो जाता है और भगवान श्री गणेश के साथ साथ श्रद्धालु ज्योतिर्लिंग के भी दर्शन करते है . समिति के सदस्यों का कहना है कि भक्तों को 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन करीब से नहीं हो पाते है जिसकी वजह से उन्होंने अब ज्योतिर्लिंग की झलक पंडाल में देने की कोशिश की है जिससे श्रद्धालु यहाँ आकर करीब से भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर सके .वही अलग अलग पंडालों में भी भगवान श्री गणेश की प्रतिमा विराजी है जहां बच्चों और बड़ों में खासा उत्साह देखने मिल रहा है छिंदवाड़ा के बैंक कॉलोनी में पिछले 30 वर्षों से गणेश जी की स्थापना की जाती है जिसमें हर उम्र के लोगों में अच्छा उत्साह और भक्ति देखने मिलती है बच्चों से लेकर बड़े तक यह होने वाले आयोजनों में भाग लेते है और भगवान गणेश की पूजा अर्चना करते है.0
0
Report
2 हजार से अधिक UPI ट्रांजैक्शन पर नोटिफिकेशन: ग्वालियर पेट्रोल पंप कैश पेमेंट की ओर क्यों मजबूर?
Morena, Madhya Pradesh:केंद्र सरकार की ओर से 2 हजार रुपये से अधिक के UPI ट्रांजैक्शन को लेकर जारी नोटिफिकेशन के बाद अब इसका असर जमीनी स्तर पर भी दिखाई देने लगा है। ग्वालियर में कई पेट्रोल पंपों पर डिजिटल पेमेंट को लेकर अलग-अलग तरह के बोर्ड लगाए गए हैं। कहीं फोन-पे और पेटीएम से भुगतान नहीं लेने की सूचना दी जा रही है, तो कहीं ग्राहकों से सीधे कैश पेमेंट लिया जा रहा है। VO- ग्वालियर के कई पेट्रोल पंपों पर लगे ये बोर्ड अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। 2 हजार रुपये से अधिक के UPI ट्रांजैक्शन को लेकर जारी सूचना के बाद पेट्रोल पंप संचालकों में भी असमंजस की स्थिति दिखाई दे रही है। हालांकन नोटिफिकेशन की वास्तविक व्यवस्था और उसकी लागू होने की तारीख को लेकर स्थिति स्पष्ट होना जरूरी है, लेकिन उसके पहले ही कई जगह डिजिटल भुगतान लेने से इनकार किया जा रहा है। सवाल ये है कि क्या नोटिफिकेशन का मतलब 2 हजार रुपये से ज्यादा का हर UPI भुगतान बंद होना है, या इसके पीछे कोई अलग नियम और शर्तें हैं? फिलहाल ग्राहकों के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि डिजिटल पेमेंट को लेकर जारी नोटिफिकेशन वास्तव में क्या कहता है और पेट्रोल पंपों पर कैश की ओर लौटने की यह शुरुआत क्यों हो रही है? बाइट पंप कर्मचारी0
0
Report
नाशिक में 75 हजार किलोग्राम भेसळयुक्त बटर जप्त, जांच तेज
Ahilyanagar, Maharashtra:आगामी सण-उत्सवांच्या पार्श्वभूमीवर अन्नपदार्थांच्या तपासणीसाठी अन्न व औषध प्रशासनाने विशेष मोहीम सुरू केली आहे. अहिल्यानगरच्या निंबळक परिसरातील एमआयडीसी भागातील अरिहंत कोल्ड स्टोरेजवर अन्न-औषध प्रशासनाने मोठी कारवाई केली आहे. या कारवाईत तब्बल ७५ हजार ३५६ किलो पाश्चराइज्ड कुकिंग बटरचा साठा ताब्यात घेण्यात आला असून, या साठ्याची किंमत तब्बल ३ कोटी ९५ लाख ६२ हजार रुपये आहे. ‘मधुरामा क्रीमी डिलाईट’ या ब्रँडच्या बटरच्या दर्जा आणि लेबलिंगबाबत संशय निर्माण झाल्यानंतर प्रशासनाकडून रात्री उशिरा ही कारवाई करण्यात आली. कारवाई दरम्यान विविध बॅचमधील चार बटरचे नमुने तपासणीसाठी घेण्यात आले आहेत. हे नमुने प्रयोगशाळेत पाठवण्यात आले असून, अहवाल प्राप्त झाल्यानंतर बटरचा दर्जा तसेच अन्न सुरक्षा नियमांचे उल्लंघन झाले आहे की नाही, हे स्पष्ट होणार आहे.दरम्यान, संपूर्ण बटरचा साठा सुरक्षितपणे जप्त करून प्रशासनाच्या ताब्यात ठेवण्यात आला आहे. प्रयोगशाळेच्या अहवालात भेसळ, निकृष्ट दर्जा किंवा अन्न सुरक्षा मानकांचे उल्लंघन आढळल्यास संबंधितांविरोधात अन्न सुरक्षा कायद्यानुसार कठोर कारवाई करण्यात येणार असल्याची माहिती अन्न व औषध प्रशासनाने दिली आहे. सण-उत्सवांच्या काळात मोठ्या प्रमाणात खाद्यपदार्थांची विक्री होत असल्याने नागरिकांच्या आरोग्याच्या दृष्टीने अन्न-औषध प्रशासनाकडून तपासणी मोहीम अधिक तीव्र करण्यात आली आहे.0
0
Report
Advertisement
बरेली में 6.32 किलोग्राम अफीम बरामद, ₹30 लाख कीमत; NDPS केस दर्ज
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली। 6 किलो 320 ग्राम अवैध अफीम बरामद ANTF यूनिट बरेली और थाना भमोरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई चेकिंग के दौरान आरोपी के कब्जे से मिली 6 किलो 320 ग्राम अफीम बरामद अफीम की कीमत करीब ₹30 लाख बताई गई आरोपी के पास से हीरो होंडा पैशन मोटरसाइकिल भी बरामद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गिरफ्तार आरोपी की पहचान विशाल के रूप में हुई भमोरा थाना क्षेत्र की घटना0
0
Report
धनबाद में UPI MDR 0.4% के मुद्दे पर सियासी घमासान, सत्ता-विपक्ष भिड़े
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में UPI ट्रांजेक्शन पर 0.4 प्रतिशत MDR चार्ज को लेकर सियासी घमासान शुरू हो गया है। सत्ता पक्ष जहां इसे UPI व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जरूरी बता रहा है, वहीं विपक्ष इसे लेकर सवाल खड़े कर रहा है। धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने कहा कि UPI पर आम लोगों के लिए किसी प्रकार के सरचार्ज में बढ़ोतरी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि UPI के जरिए दिन हो या रात, आसानी से भुगतान किया जा सकता है और इस डिजिटल व्यवस्था को चलाने के लिए भी संसाधनों की जरूरत होती है। राज सिन्हा, विधायक धनबाद। वहीं JMM के वरिष्ठ नेता पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने UPI चार्ज के पीछे किसी तरह की डील होने का आरोप लगाया और कहा कि जब देश को पैसों की जरूरत है तो राज्यों को भी अपने संसाधनों की जरूरत है। उन्होंने केंद्र सरकार के MMDR कानून को लेकर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि इसके जरिए राज्यों के अधिकार प्रभावित किए जा रहे हैं। चंद्रशेखर अग्रवाल जेएमएम नेता। गौरतलब है कि नए UPI MDR ढांचे के तहत 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी भुगतान पर 0.4 प्रतिशत MDR लागू होगा। यह शुल्क ग्राहक से नहीं लिया जाना है और व्यक्ति-से-व्यक्ति UPI भुगतान पर कोई शुल्क नहीं है।इसी मुद्दे को लेकर धनबाद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।0
0
Report
मोदी के जन्मदिन पर महायज्ञ से देश की प्रगति और गरीब कल्याण का आह्वान
Patna, Bihar:नागौल स्थित जयपुर कॉलोनी में देश के वरिष्ठ संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के नेतृत्व में श्री विद्या दशकोती कुमकुमारचन महायज्ञ का आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देश की प्रगति, विश्व शांति और गरीब कल्याण के लिए किया गया। वाराणसी से आए विद्वान पुरोहितों ने गणेश पूजन और माता ललिता के पूजन से यज्ञ की शुरुआत की। - 11 हजार से अधिक महिलाओं * ने *श्री ललिता सहस्रनाम का 10 करोड़ बार पाठ कर सिंदूर से अर्चन किया। - स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा - "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महामानव हैं। उन्होंने गरीब वर्ग और राष्ट्र उत्थान के लिए अहर्निश प्रयास किया है।" - "2014 के बाद देश की प्रतिष्ठा चतुुद्दिक बढ़ी है। दुनिया भर में भारतीय समुदाय उनके सबल नेतृत्व की प्रशंसा करता है।" - "मोदी जी के कारण ही अयोध्या में राम मंदिर बना, जम्मू-कश्मीर से धारा 370 समाप्त हुआ और नई शिक्षा नीति आई।" - "कश्मीर से किशनगंज तक राष्ट्र उत्थान के लिए मोदी जी अद्भुत काम कर रहे हैं।" युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा - "सामाजिक न्याय आंदोलन की अगुआ प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के आम नौजवान का विकास सुनिश्चित हुआ है। 2047 से पहले भारत को विश्व गुरु बनाना है।" 11 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने स्वयं भोजन करवाया। उन्होंने कहा - "अन्नदान महादान है, अन्न में भगवान का वास होता है।" इस अवसर पर सुधाकर शर्मा, श्रीदेवी, अनंतलक्ष्मी, कराते कल्याणी, अभिजीत रेड्डी , जितेंद्र राव, समिता रेड्डी आदि उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
भिवानी: मंत्री राजेश नागर ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई संकेत दिया
Bhiwani, Haryana:भिवानी: एक्शन में दिखे मंत्री राजेश नागर बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ दिये सख़्त निर्देश सोलर सिस्टम व बिजली बिलों में गड़बड़ी के केसों पर दिए निर्देश काहा, किसी भी उपभोक्ता के गलत बिल वसुलने वाले बिजली अधिकारियों पर होगी कार्रवाई गड़बड़ी करने वाले बिजली अधिकारियों पर कार्रवाई के साथ उपभोक्ताओं से की वसूली भी संबंधित अधिकारी से वसूल की जाएगी PM मोदी के 25 साल के राजनीतिक सेवाकाल पर बोले मोदी के नेतृत्व में पहले गुजरात और अब देश ने तर्की की उसी को लेकर उनके जन्मदिन को एक माह तक सेवा के रूप में मनाया जा रहा है राहुल गांधी के आरोपों पर बोले राजेश नागर भारत अमेरिका के दबाव में नहीं, अमेरिका के मना करने पर भी भारत रूस से तेल ले रहा है हरियाणा में बढ़ते अपराध और भिवानी में आज गायक दिलेर खरकिया की गाड़ी पर फायरिंग पर बोले नागर जब भी कोई वारदात होती है तो पुलिस तुरंत कार्रवाई होती है भिवानी वाली घटना पर भी कार्यवाही होगी जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक लेने पहुँचे थे नागर बैठक में कुल 13 में से 9 का किया समाधान, 4 केस रहे पेंडिग0
0
Report
जालौन में रुपये विवाद के चलते चाचा ने भतीजे को पीटा; CCTV में रिकॉर्ड
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में रुपयों के विवाद में चाचा पर भतीजे को पीटने का आरोप, भतीजे पर महिलाओं से भी मारपीट व अभद्रता का आरोप, खुद सिर फोड़कर पुलिस से की फर्जी शिकायत करने का आरोप, मारपीट की लाइव घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, पीड़ित महिलाओं ने एसपी विनय कुमार सिंह से की शिकायत, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के जेल रोड इलाके का मामला।0
0
Report
PTCL कुचामन में 64 टीमें, 63 मैच और 22 राती क्रिकेट शुरू
Didwana, Rajasthan:डीडवाना-कुचामन जिले में पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर नाइट टेनिस क्रिकेट का बड़ा आयोजन होने जा रहा है। कुचामन सिटी के राजकीय खेल स्टेडियम में PTCL यानी प्रो टेन क्रिकेट लीग का आगाज 19 सितंबर से होगा। 22 दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में राजस्थान के विभिन्न जिलों के साथ महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, दिल्ली, गुजरात सहित देश के कई राज्यों की 64 टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता में कुल 63 मुकाबले खेले जाएंगे। रात के समय होने वाले इन मुकाबलों में क्रिकेट प्रेमियों को लगातार 22 दिनों तक चौके-छक्कों का रोमांच देखने को मिलेगा। टूर्नामेंट की विजेता टीम को 5 लाख रुपए नकद और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 2 लाख रुपए नकद और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। वहीं पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को 51 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। खिलाड़ियों के लिए अन्य आकर्षक पुरस्कार भी रखे गए हैं। PTCL का उद्देश्य स्थानीय और ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर का मंच उपलब्ध कराना है, ताकि क्षेत्र में छिपी क्रिकेट प्रतिभाएं सामने आ सकें और खिलाड़ियों को बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिले। आयोजन को खास बनाने के लिए अंपायरिंग से लेकर कमेंट्री और लाइव प्रसारण तक विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। महाराष्ट्र के नासिक से अनुभवी अंपायरों की टीम कुचामन पहुंची है, जबकि जम्मू-कश्मीर के जाने-पहचाने कमेंटेटर इरफान भट मुकाबलों में कमेंट्री करेंगे। प्रतियोगिता के मुकाबलों की डिजिटल प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया के माध्यम से लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था भी की जा रही है। इसके साथ ही लाइव स्कोरबोर्ड के जरिए दर्शक मुकाबलों का अपडेट भी देख सकेंगे। आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के लिए एंट्री फीस 21 हजार रुपए रखी गई है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध है। टीमों को टी शर्ट लोअर आयोजकों की ओर से उपलब्ध कराया जाएगा। समय पर आवेदन करने वाली टीमों के खिलाड़ियों की टी-शर्ट पर नाम आदि प्रिंट कराने की व्यवस्था भी की जा सकेगी। रात्रिकालीन मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमियों के पहुंचने की उम्मीद है। दर्शकों, अतिथियों और प्रायोजकों के लिए बैठने के साथ आयोजन स्थल पर खान-पान की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। कुचामन में होने वाला यह आयोजन केवल खिलाड़ियों के लिए ही नहीं, बल्कि शहर और आसपास के क्रिकेट प्रेमियों के लिए भी खास आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है। अब इंतजार है उस पहली गेंद का, जिसके साथ शुरू होगा 22 दिनों तक चलने वाला क्रिकेट का रोमांच। कुचामन के राजकीय खेल स्टेडियम में अब अगले 22 दिनों तक क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा। 64 टीमें, 63 मुकाबले और 5 लाख रुपए की विजेता पुरस्कार राशि के साथ PTCL कुचामन में राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट का नया अध्याय शुरू करने जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
