221003
वाराणसी में विकलांग व्यक्ति की खुलेआम गांजा बिक्री
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में जब कमिश्नरेट सिस्टम लागू हुआ, तो उम्मीद थी कि अपराध पर नियंत्रण मिलेगा, लेकिन हालिया हालात कुछ और ही दिखाते हैं। थाना शिवपुर के चांदमारी पुलिस चौकी क्षेत्र में मीरापुर बसही रोड पर एक विकलांग व्यक्ति खुलेआम गांजा बेच रहा है। यह बिक्री देशी शराब की दुकान और साइकिल की दुकान के पास हो रही है। जब SHO शिवपुर से इस मामले के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि यह उनके संज्ञान में नहीं है और जांच करवाई जाएगी। इस जवाब से मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खबर उपलब्ध नहीं है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
फतेहपुर लूट: बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे से लाखों लूटे, पुलिसिंग पर सवाल
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर में लाखों की लूट से मचा हड़कंप, लूट ने खखरेरू थाने की पुलिसिंग की खोली पोल बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर की लूट, तमंचे की बट से किया हमला दुकान बंद करते घर जाते समय वारदात को दिया अंजाम बैग में चादी और सोने के साथ-साथ भरी थी नगदी एसपी ने मौके का किया निरीक्षण पीड़ित शिवकुमार मौर्या केवटमई गांव का है रहने वाला खखरेरू थाना क्षेत्र के अंजना कबीर गांव की घटना0
0
Report
मालगाड़ी की चपेट में आकर यात्री युवक के दोनों पैर कटे
Munger, Bihar:मालगाड़ी के चपेट में आकर एक यात्री युवक के दोनों पैर कटे। अस्पताल में चल रहा है इलाज। मुंगेर : दरअसल मामला है कि जमालपुर -भागलपुर रेलखंड के बीच चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक यात्री मालगाड़ी की चपेट में आ जाने के कारण उसका दोनों पैर कट गया । वही घटना की जानकारी मिलने के बाद जमालपुर रेल पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्तपाताल में भरती कराया। घायल युवक की पहचान राम कुमार के रूप में हुई जो ईस्ट कॉलोनी गेट नंबर एक का रहने वाला बताया। घायल युवक ने रेल पुलिस को बताया कि वह जमालपुर स्टेशन पर उतरेगा लेकिन ट्रेन आगे बढ़ गई जिसके बाद घर के पास उतरने के कारण चलती ट्रेन से सुरंग पर उतरने की कोशिश किया लेकिन दूसरे रेलवे ट्रैक पर आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया ।0
0
Report
Advertisement
सिमडेगा में पास्का पर्व: कब्रिस्तानों की रोशनी और प्रार्थना से आत्मा शांति
Simdega, Jharkhand:सिमडेगा- सिमडेगा में मसीह समाज के द्वारा पास्का पर्व भक्ति भाव से मनाया गया। पर्व के अवसर पर कब्रिस्तान को भव्य तरीके से सजाया जाए वहां पर रोशनी की व्यवस्था की गई । मसीह समाज के लोगों ने अपने पूर्वजों के कब्रो की साफ सफाई रंग रोगन कर फूल मालाओं से आकर्षक तरीके से सजाया गया। रात्रि से लेकर अहले सुबह तक कब्रिस्तान में जाकर ईश्वर की आराधना कर अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए लोगों ने प्रार्थना की । इस मौके पर गिरजाघर में भी प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया जिसमें दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई।0
0
Report
BARMER: PACL ज़मीन घोटाले मामले के लिए राष्ट्रीय इनपुट दाखिल
Barmer, Rajasthan:BARMER National Input For PACL land scam matter PTC0
0
Report
मोथाबाड़ी BDO कार्यालय से NIA ने 6 कर्मियों से पूछताछ
Noida, Uttar Pradesh:कल रात को मोथाबाड़ी BDO ऑफिस के 6 कर्मियों से पूछताछ की NIA ने । दोपहर को पुलिस सुपर घटना के वक़्त NIA DIG को जो जो तथ्य दिए थे वो सब कार्यकर्ताओं के साथ बात कर के क्रॉस चेक किया जा रहा है । इसके अलावा NIA की एक और टीम कल रात को कलियाचौक थाने में गई थी जहाँ एक सिविक वालंटियर से लगातार पूछताछ की गई थी । सूत्रों के मुताबिक यह वही सिविक वालंटियर है जिसने 1 अप्रैल को जोदूपुर मोड़ पर बैटरी रिक्शा और माइक का अरेंजमेंट किया था ।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में फिट इंडिया के तहत संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: तालकटोरा स्टेडियम में फिट इंडिया अभियान के तहत संडे ऑन साइकिल का आयोजन किया गया।0
0
Report
जयपुर में उपनिरीक्षक- प्लाटून कमांडर परीक्षा 2025: 199 सेंटर, दो पारी
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर। उपनिरीक्षक-प्लाटून कमांडर प्रतियोगी परीक्षा-2025 जयपुर में 199 एग्जाम सेंटर्स पर परीक्षा। दो पारियों में होगी परीक्षा आयोजित। 10 बजने के साथ एग्जाम सेंटर्स के एंट्री गेट हुए बंद। सुबह 10 बजे बाद एंट्री बंद। अभ्यर्थियों को चेकिंग के बाद ही दी गई एंट्री। एंट्री बन्द होने से पहले भागते दौड़ते पहुंच अभ्यर्थी। पहली पारी सुबह 11 से दोपहर 1बजे तक। दूसरी पारी दोपहर 3 शाम 5 बजे तक होगी। पहले दिन 74 हजार 855 अभ्यर्थी पंजीकृत। दूसरे दिन 74 हजार 861 अभ्यर्थी पंजीकृत。0
0
Report
ताज़ा खबर नहीं मिली
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
पटौन्दा की ढाई कड़ी रामलीला ने ऑस्ट्रेलिया में इतिहास रच दिया
Baran, Rajasthan:ऑस्ट्रेलिया के विश्वविद्यालय में गूँजी पाटोन्दा की 'ढाई कड़ी की रामलीला', अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जिले का बढ़ाया मान बारां हाड़ौती की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत ने सात समंदर पार एक नया इतिहास रचा है। बारां जिले के अंता क्षेत्र के पाटोन्दा गांव में पिछले 165 वर्षों से आयोजित हो रही अद्वितीय 'ढाई कड़ी की रामलीला' अब अंतर्राष्ट्रीय शोध का विषय बन चुकी है। इस अनूठी लोक कला की महत्ता को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया की क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी ने अपनी प्रतिष्ठित पुस्तक 'रुटलेज हैंडबुक ऑफ फेस्टिवल 2018' में इस पर एक विशेष अध्याय शामिल किया है। पाटोन्दा की इस विरासत को विश्व पटल पर लाने का श्रेय डॉ. अनुकृति शर्मा को जाता है। उनके गहन शोध के बाद ही इस रामलीला की बारीकियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया।इसके महान रचयिता गुरु गणपत लाल दाधीच द्वारा रचित इस रामलीला के 'ढाई कड़ी' के छंदों और संवादों की शैली इतनी विलक्षण है कि विदेशी शिक्षाविद् भी इसे भारतीय संस्कृति का एक अनूठा मॉडल मान रहे हैं। गांव की इस रामलीला की ख्याति केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मंच पर भी मनवाया है। भारत सरकार के आमंत्रण पर इस रामलीला दल ने अयोध्या में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय रामायण मेले' में अपनी कला का प्रदर्शन किया। खास बात यह रही कि कलाकारों का पूरा खर्च भारत सरकार द्वारा वहन किया गया, जो पाटोन्दा की इस कला के प्रति राष्ट्रीय सम्मान को दर्शाता है। इस आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहाँ के कलाकारों को किसी रिहर्सल या औपचारिक प्रशिक्षण की आवश्यकता नहीं पड़ती। गांव के बालक, युवा और बुजुर्गों के मन में यह रामलीला इस कदर रची-बसी है कि पीढ़ी-दर-पीढ़ी यह कला बिना किसी कागजी रिहर्सल के हस्तांतरित हो रही है। डेढ़ सदी से भी अधिक समय से यह सिलसिला अनवरत जारी है। पाटोन्दा की यह रामलीला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाली बारां जिले की पहली रामलीला है। यह न केवल आस्था का प्रतीक है, बल्कि राजस्थान की उस जीवंत संस्कृति का उदाहरण है जो आधुनिकता के दौर में भी अपनी जड़ों से मजबूती से जुड़ी हुई है।0
0
Report
टोंक में पुलिस भर्ती परीक्षा: दो पारियों में 19,248 अभ्यर्थी जुटे
Tonk, Rajasthan:टोंक पुलिस उप निरीक्षक और प्लाटून कमांडर की भर्ती परीक्षा आयोजन जिला मुख्यालय 24 सेंटर बनाए गए हे परीक्षा में 2 दिनों में 19248 अभियार्थी परीक्षा में बैठेंगे परीक्षा का आयोजन आज 2 पारियों में होगा पहली पारी सुबह 11 बजे से 1 बजे तक और द्वितीय पारी 3 बजे से 5 बजे तक सम्पन्न होगी प्रति पारी में 9624 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे परीक्षा केंद्रों पर वीडियो ग्राफर की तैनाती की गई और पुलिस जाप्ते का भी तैनाती की गई 40 परीक्षा ऑब्जवर लगाए गए हे 8 पेपर कॉर्डिनेटर लगाए गए हे 4 सतर्कता दल की तैनाती की गई हे परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र में पहुंचने का सिलसिला हुआ शुरू0
0
Report
ख्वाजा गरीब नवाज दरगाह में पहली मीटिंग: सूफी धर्म-एकता मंच से दुनिया को संदेश
Ajmer, Rajasthan:आलमी मशहूर सूफी हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह आलेही की दरगाह पर सूफी इस्लामिक बोर्ड और सर्व धर्म ख्वाजा मंदिर व मौलाइयत कमेटी की कौमी सतेई पहली मीटिंग हुई। इससे क़ब्ल सुल्तानुल हिन्द की बारगाह में मौलाइयत कमेटी के नेशनल लेवल के 20 मेम्बर्स ने चादर पोषी की ओर मुल्क मे अमन चैन की दुआ मांगी। जहा हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज की बारगाह में ख़ादिम सैय्यद गफ़्फ़ार हुसैन चिश्ती ने कमेटी के तमाम ओहदेदारान को आस्तানা शरीफ में हाज़री करवाई और दस्तारबन्दी कर तबर्रुक पेश किया। डेलीगेशन में दिल्ली,राजस्थान,पंजाब,गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र समेत मुख़्तलिफ़ रियासतों के नुमाइंदान मौजूद रहे। दरगाह शरीफ के आहता नूर में कमेटी की ज़ानिब से ट्रू इस्लाम ( सच्चे दीन ) प्रोग्राम का भी इनेकाद किया गया। जिसमें मौलाइयत कमेटी के हिन्दू मुस्लिम ओहदेदारान ने सूफ़ीज़म को लेकर अपने अपने ख्यालात पेश किए। जहा तमाम मेम्बर्स ने वादा किया कि दुनियाभर में इंसानियत भाईचारा और सूफ़ीज़म का पैग़ाम पहुंचाएंगे। गौरतलब है कि मौलाइयत कमेटी मुल्क भर की सूफी ख़ानक़ाहों और दरगाहों को अपने साथ जोड़ेगी ताकि दुनियाभर में सच्चे इस्लाम का पैग़ाम फैलाया जाए और इस्लाम के बारे में जो गलत प्रोपगंडा है उसका खात्मा हो सके। इस मौके पर अजमेर से सदर सैय्यद गफ़्फ़ार हुसैन,महाराष्ट्र से नायब सदर मंसूर अली खान,पंजाब से नायब सदर सूफी राज जैन समेत दौलत अली खान, सरवत संजरी,सूफी अनवर शेख, सैय्यद अब्दुल्ला तन्गल,एहतेशाम सिद्दीकी,पी एम अब्दुल सलाम, सैय्यद तौसीफ़ मदारी मौजूद रहे। बाईट, सैय्यद गफ़्फ़ार हुसैन, कौमी सदर, मौलाइयत कमेटी,अजमेर ( गले मे कत्थई गमछा ) बाईट,सूफी राज जैन,नायब सदर, मौलाइयत कमेटी,पंजाब ( सफेद कपड़े और माथे पर टिका लगाए ) बाईट,मंसूर खान, नायब सदर, मौलाइयत कमेटी,महाराष्ट्र (काली वेस्कॉट पहने हुए ) बाईट,एडवोकेट सूफी अनवर शेख,नायब सदर, मौलाइयत कमेटी,गुजरात ( सफेद चश्मा लगाए,धारीदार कुर्ता पहने हुए ) बाईट, दौलत अली खान, जनरल सैकेट्री, मौलाइयत कमेटी,कर्नाटक (काले कपड़े,हरा गमछा पहने )0
0
Report
Advertisement
अलवर के बूटीयाना मोड़ पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार की मौत
Alwar, Rajasthan:अलवर में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत अलवर जिले के बड़ौदामेव थाना क्षेत्र में बूटीयाना मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन घायल को तुरंत बड़ौदामेव अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान खरसनगी निवासी शरीफ खान के रूप में हुई है। मृतक के भाई शमसुद्दीन ने बताया कि शरीफ खान गांव से बड़ौदामेव किसी से मिलने आया था और वापस लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसके सिर में गंभीर चोट आई। बताया जा रहा है कि शरीफ खान पेशे से ट्रक ड्राइवर था और तीन-चार दिन पहले ही अपने गांव आया था। हादसे के बाद परिवार में शोक की लहर है。 वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच जारी है।0
0
Report
किशनगंज के निजी स्कूल: अभिभावकों से एक खास बुक स्टॉल से किताब खरीदी का फरमान
Kishanganj, Bihar:किशनगंज में शिक्षा के नाम पर निजी स्कूलों के द्वारा छात्र-छात्राओं के अभिभावाकों से पैसे लूट का खेल अब सुर्खियों में है। किशनगंज शहर के हलीम चौक स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रशासन ने अभिभावकों पर फरमान जारी कर दिया कि— किताबें-कॉपियां सिर्फ उनके बताए हुये बुक स्टॉल से खरीदना पड़ेगा। इस वर्ष नए सत्र शुरू होते ही स्कूल के द्वारा अभिभावकों के मोबाइल पर मैसेज भेजा गया है, जैसे बुक लिस्ट, बुक स्टॉल का नाम और उस बुक स्टॉल का पता साफ साफ अंकित किया गया है। मेसेज में साफ साफ लिखा हुआ है शहर के बहादुरगंज मोड़ स्थित बुक स्टॉल, लिटरेचर पॉइंट है और यहाँ से किताब खरीदना है...इस बुक स्टॉल का खास बात यह है कि साल भर बंद रहता है, सिर्फ नए सत्र आरंभ होते ही अपना टारगेट पूरा करने के लिए कुछ दिन के लिए ही खुलता है। स्कूल के आदेश जारी करने के बाद अभिभावक यहां किताब खरीदने तो पहुँच रहे है, लेकिन बुक स्टॉल के कर्मी के द्वारा एमआरपी रेट पर किताबें बेची जा रही है। अभिभावकों का कहना है कि यहाँ किताब खरीदने पर कोई छूट नहीं दी जा रही है, जबकि बाजार में किताबें खरीदने पर 10-20% डिस्काउंट मिलता है, लेकिन स्कूल के फरमान ने यहां पर सौदा महंगा कर दिया है।0
0
Report
बांके बिहारी मंदिर से अव्यवस्था के लगातार सामने आ रहे है वीडियो
Mathura, Uttar Pradesh:*बांके बिहारी मंदिर से अव्यवस्था के लगातार सामने आ रहे है वीडियो,* *आज फिर एक ओर वीडियो आया सामने, जिसमें जूते पहनकर मंदिर में घुसा श्रद्धालु*. *श्रद्धालु के पहनाव से पुलिसकर्मी हो रहा प्रतीत, दूसरे पुलिसकर्मी के टोकने पर नहीं रुका श्रद्धालु* श्रद्धालु पुलिसकर्मी जूते पहनकर VIP कटघरे की जाने की कर रहा था कोशिश मंदिर पर तैनात पुलिसकर्मी की पड़ी नजर, श्रद्धालु को रोका, ओर जूते उतारने के लिए कहा लेकिन श्रद्धालु पुलिसकर्मी फिर भी नहीं माना, इस वीडियो के वायरल हो जाने के बाद, गोस्वामी समाज में आक्रोश गोस्वामी समाज ने कहा कि यह कैसा सनातन ओर व्यवस्था जहां मंदिर में जूते पहनकर घुस रहे श्रद्धालु0
0
Report
Advertisement
