icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पटना के जक्कनपुर में स्कॉर्पियो से मासूम मौत, चालक ने गार्ड रूम में आत्महत्या

Patna, Bihar:राजधानी पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र स्थित गया लाइन गुमटी रोड की केटीपीएस कॉलोनी में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे के बाद दो परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कॉलोनी गेट के पास खेल रहे ढाई वर्षीय मासूम प्रियांशु राज को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल बच्चे को परिजन आनन-फानन में निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो का आगे और पीछे दोनों पहिया बच्चे के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही गंभीर चोटें आईं। मृतक प्रियांशु राज के पिता मंजीत कुमार गायघाट में जूनियर इंजीनियर (जेई) के पद पर कार्यरत हैं। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने स्कॉर्पियो चालक अनुराग राज को पकड़ लिया और कॉलोनी के गार्ड रूम में बंद कर दिया। इसी दौरान जब उसे बच्चे की मौत की जानकारी मिली, तो उसने गार्ड रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अनुराग राज बेउर थाना क्षेत्र के विशुनपुर पकड़ी का रहने वाला था。 घटना की सूचना मिलते ही जक्कनपुर थाना पुलिस और वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे।एफएसएल टीम ने घटनास्थल की जांच की। सदर एसडीपीओ रंजन कुमार ने बताया कि चालक के शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को कराया जाएगा। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस पूरे मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।
0
0
Report

चितकोहरा ओवरब्रिज पर 15 दिन भारी वाहनों का परिचालन बंद, मरम्मत शुरू

Patna, Bihar:अनीसाबाद को एयरपोर्ट से जोड़ने वाली चितकोहरा रेलवे ओवरब्रिज पर आज से 15 दिन तक भारी वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। इस दौरान पुल की मरम्मत होगी। भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किया गया है। इस पुल से रोज स्कूली बस, ट्रक, हाइवा सहित करीब 20 हजार वाहन गुजरते हैं। ओवरब्रिज के एक्सपेंशन ज्वाइंट्स और बियरिंग काफी पुराने हो चुके हैं। भारी वाहनों के दबाव के कारण बियरिंग में गैप आ गया था, जिससे पुल पर कंपन महसूस होने लगी थी। एयरपोर्ट पेट्रोल गोलंबर से आने वाले भारी वाहनों को हार्डिंग रोड की ओर से जाना होगा। अनीसाबाद की ओर से आने वाले वाहन चितकोहरा गोलंबर से मीठापुर होते हुए गर्दनीबाग 15 नंबर पुल से जाएंगे। तकनीकी जांच में पुल की मरम्मत आवश्यक पाए जाने के बाद बिहार राज्य पुल निर्माण निगम ने बियरिंग बदलने और सुपर स्ट्रक्चर को मजबूत करने का काम शुरू किया है। मरम्मत के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर अगले 15 दिन तक पुल पर भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि कार्य पूरा होने के बाद पुल की मजबूती बढ़ेगी और इसकी लाइफ भी बढ़ेगी।
0
0
Report

टोंक में भ्रामक लेबलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 7488 एनर्जी ड्रिंक सीज

Tonk, Rajasthan:भ्रामक लेबलिंग पर बड़ी कार्रवाई, टोंक जिले के उनियारा में एनर्जी ड्रिंक की 7488 बोतलें सीज गईं। प्रदेश में चलाए जा रहे 'शुद्ध आहार, मिलावट पर वार' अभियान के तहत टोंक जिले की फूड सेफ्टी टीम ने उनियारा उपखंड में नैनवा रोड पर स्थित मैसर्स श्री श्याम ट्रेडर्स से एनर्जी ड्रिंक की 7488 बोतलें सीज की गईं। सीएमएचओ टोंक डॉ. शैलेन्द्र सिंह चौधरी ने बताया कि जांच के दौरान बोतलों के लेबल पर "Stimulates Mind", "Energizes Body" और "Same Great Taste" जैसे दावे अंकित पाए गए, जिन्हें खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुसार भ्रामक प्रचार माना जाता है। टीम ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत नमूने लेकर शेष 7488 बोतलों को सीज किया गया। एफएसएसएआई के निर्देशों के अनुसार कैफीनेटेड बेवरेज पर "एनर्जी ड्रिंक", "स्पोर्ट्स ड्रिंक", "स्टिमुलेट्स माइंड" जैसे दावों का उल्लेख भ्रामक श्रेणी में आता है। हाल ही में इस संबंध में पेय पदार्थ निर्माता कंपनियों को नोटिस भी जारी किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि अधिक कैफीन वाले ऐसे पेय गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और बच्चों के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

वैशाली पुलिस ने आधी रात औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी

Hajipur, Bihar:वैशाली पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में है। जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने आधी रात बेलसर थाना पर अचानक दस्तक दी। औचक निरीक्षण के दौरान ड्यूटी से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक हर व्यवस्था की गहन पड़ताल की गई।देर रात वैशाली के पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने बेलसर थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सदर-2 लालगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे। बिना किसी पूर्व सूचना के पहुंचे एसपी ने सबसे पहले रात्रि ओडी ड्यूटी, संतरी ड्यूटी और रात्रि गश्ती की स्थिति की जांच की।इसके बाद थाना हाजत, थाना परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और थाने के संचालन की बारीकी से समीक्षा की गई। ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और जवानों से पूछताछ कर उनकी कार्यशैली का आकलन किया गया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की ढिलाई न बरतने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।एसपी शुभांक मिश्रा ने कहा कि जिले में अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। सभी पुलिसकर्मियों को चौकन्ना रहकर प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने, रात्रि गश्ती को और मजबूत बनाने, संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।पुलिस अधीक्षक ने यह भी स्पष्ट किया कि ड्यूटी में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आम लोगों की सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और त्वरित पुलिस कार्रवाई ही पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आधी रात हुआ यह औचक निरीक्षण साफ संकेत है कि वैशाली पुलिस अब हर स्तर पर जवाबदेही और सतर्कता के साथ काम कर रही है.
0
0
Report
Advertisement

पाकुड़ में प्रेम प्रसंग के विवाद पर पुलिस ने भारी बल तैनात, शांति कायम

Pakur, Jharkhand:पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र के रामपुर लखनपुर गांव में हुई दो पक्षों के बीच विवाद मामले को फिलहाल पुलिस ने शांत करा दिया है...बताया जा रहा है प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया था...सूचना मिलते ही पुलिस बल गांव पहुंचे और इसके बाद गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है... रातभर पुलिस कैम्प कर रहीं हैं... सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है... प्रशासन ने इस मामले में दोनों पक्षों को बुलाकर बैठक की...इस दौरान प्रशासन ने दोनों पक्षों को किसी प्रकार विवाद नहीं करने की अपील की...साथ ही चेतावनी भी दी गई की अगर दोनों पक्षों में विवाद उत्पन्न होता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी...सूचना मिलते ही एसडीपीओ कुमार गौरव,अंचलाधिकारी मनोज कुमार, थाना प्रभारी विनय कुमार तथा एसआई गौतम दास भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे...उधर अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया और देर रात से ही गांव में कैंप कर लगातार निगरानी की... इस दौरान एसडीपीओ कुमार गौरव ने बताया कि प्रेम प्रसंग के मामले में मामूली विवाद उत्पन्न हो गया था...शांति समिति की बैठक कर दोनों पक्ष को समझाया गया है...गांव में विवाद ना बढ़े जिसको लेकर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात की गई है...पुलिस मामले की जांच कर रही है...जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी...फिलहाल गांव में भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद हैं और मामला फिलहाल शांत हैं... अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि दो समुदायों के बीच विवाद की सूचना मिलने के बाद तत्काल सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई...फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और गांव में शांति बनी हुई है...प्रशासन प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर रखे हुए है...अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने, किसी भी भ्रामक सूचना को साझा नहीं करने तथा आपसी सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील की है...
0
0
Report

CM भजनलाल शर्मा कोटा- दिल्ली एक्सप्रेस वे निरीक्षण बाद जयपुर रोड पर सुरक्षा अलर्ट

Dausa, Rajasthan:दौसासीएम भजनलाल शर्मा देर रात को निकले दौसा होकर कोटा से दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे से आये सीएम जयपुर जाते समय लालसोट के अमरामात रेस्ट एरिया में रुके सीएम जहां लालसोट विधायक रामबिलास मीणा ने किया सीएम का स्वागत कुछ देर सीएम ने विधायक से की बातचीत उसके बाद बांदीकुई क्षेत्र से निकले जयपुर रोड पर सीएम के काफिले को देखते पुलिस प्रशासन रहा अलर्ट केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के दौरे के चलते सीएम गए थे कोटा जहां एक्सप्रेस वे के निरीक्षण के साथ लबान में आयोजित कार्यक्रम में हुए थे शामिल
0
0
Report
Advertisement

नवलगढ़ में कैंडल मार्च: नाबालिग के दुष्कर्म के विरोध में न्याय की मांग तेज

Jhunjhunu, Rajasthan:नवलगढ़, झुंझुनूं श्रीगंगानगर दुष्कर्म कांड के विरोध में नवलगढ़ में कैंडल मार्च युवा संगठन के बैनर तले युवाओं ने किया शांतिपूर्ण प्रदर्शन पीड़िता को न्याय दिलाने की उठाई मांग दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में युवा हुए शामिल पीड़िता के प्रति संवेदना व्यक्त कर न्याय का संकल्प लिया श्रीगंगानगर में एक नाबालिग बालिका के साथ हुए कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना के विरोध में नवलगढ़ के युवाओं ने कैंडल मार्च निकालकर अपना शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराया। इस दौरान युवाओं ने पीड़िता को न्याय दिलाने और आरोपियों को शीघ्र कठोर सजा देने की मांग की। युवा संगठन नवलगढ़ के बैनर तले आयोजित कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। हाथों में मोमबत्तियां लेकर युवाओं ने पीड़िता के प्रति संवेदना व्यक्त की और महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई। इस अवसर पर युवाओं ने कहा कि महिलाओं और बेटियों के खिलाफ बढ़ते अपराध बेहद चिंताजनक हैं। ऐसे जघन्य अपराध करने वालों के खिलाफ त्वरित और कठोर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। युवाओं ने कहा कि समाज के प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए एकजुट होकर आवाज उठाए। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष व त्वरित जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए, ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके ।कैंडल marcher के समापन पर सभी ने दो मिनट का मौन रखकर पीड़िता के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और न्याय मिलने तक उसके साथ खड़े रहने का संकल्प लिया।
0
0
Report

सेवानिवृत्त महेश टीबड़ा ने झुंझुनूं की विद्युत व्यवस्था में बड़े सुधार किए

Jhunjhunu, Rajasthan:महेश टीबड़ा (सेवानिवृत्त एसई, अजमेर डिस्कॉम) ने अपने लंबे प्रशासनिक और तकनीकी अनुभव से झुंझुनूं जिले की विद्युत व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। अजमेर डिस्कॉम में अधीक्षण अभियंता के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने विद्युत आपूर्ति को अधिक सुदृढ़, व्यवस्थित और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करने के लिए कई योजनाओं को गति दी। उनके कार्यकाल में अनेक नए विद्युत विकास कार्य स्वीकृत हुए तथा कई परियोजनाएं सफलतापूर्वक पूर्ण हुईं। उनकी दूरदर्शी योजना और कुशल कार्यशैली का लाभ आने वाले वर्षों में भी जिले की विद्युत व्यवस्था को मिलता रहेगा। हाल ही में सेवानिवृत्त होने के باوجود उनके द्वारा तैयार की गई विकास योजनाएं बिजली आपूर्ति के क्षेत्र में मजबूत आधार प्रदान करेंगी। महेश टीबड़ा का कार्यकाल प्रशासनिक दक्षता, तकनीकी विशेषज्ञता और जनहित के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण माना जाता है।
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement

महावीर इंटरनेशनल ने सम्मानित किया श्यामसुंदर जालान 'नूआंवाला' को समाजसेवा के लिए

Jhunjhunu, Rajasthan:श्यामसुंदर जालान 'नूआंवाला' (महावीर इंटरनेशनल) श्यमासेवा के क्षेत्र में एक सम्मानित और प्रेरणादायी नाम हैं। उम्र के इस पड़ाव में भी उनका सेवा भाव युवाओं के लिए मिसाल बना हुआ है। महावीर इंटरनेशनल के माध्यम से वे चिकित्सा, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जरूरतमंदों की सहायता से जुड़े अनेक सामाजिक कार्यों का संचालन कर रहे हैं। वे समाज के भामाशाहों को जनहित के कार्यों के लिए प्रेरित करते हुए सेवा के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की सहायता, चिकित्सा शिविर, पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता अभियानों में उनकी सक्रिय भूमिका रहती है। उनका मानना है कि समाज की उन्नति सेवा और सहयोग की भावना से ही संभव है। वर्षों से निरंतर किए जा रहे उनके सेवा कार्यों ने उन्हें समाज में एक विश्वसनीय, सक्रिय और प्रेरणास्रोत समाजसेवी के रूप में स्थापित किया है।
0
0
Report

चिड़ावा के डॉ. नितेश जांगिड़ ने सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का नया मानक स्थापित किया

Jhunjhunu, Rajasthan:डॉ. नितेश जांगिड़ के नेतृत्व में उप जिला अस्पताल, चिड़ावा ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने अस्पताल में मरीजों को बेहतर और समयबद्ध चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में कई प्रभावी कदम उठाए हैं। अस्पताल में रेफरल मामलों को कम करने, आवश्यक जांच सुविधाओं का विस्तार करने तथा गंभीर मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के प्रयास सफल रहे हैं। उनके निर्देशन में कई ऐसे गंभीर मरीजों का सफल उपचार किया गया, जिन्हें निजी अस्पतालों से रेफर किया गया था। इसके साथ ही अस्पताल में स्वच्छता, अनुशासन, चिकित्सकीय सेवाओं की गुणवत्ता और मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार पर विशेष ध्यान दिया गया है। डॉ. जांगिड़ का उद्देश्य आमजन को सरकारी अस्पताल में ही बेहतर, सुलभ और निशुल्क चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है। उनके नेतृत्व ने उप जिला अस्पताल की कार्यशैली और जनविश्वास दोनों को मजबूत किया है।
0
0
Report

झुंझुनूं इवेंट: सुरेश मालानी के नेतृत्व में प्रभात फेरी से समाज में जागृति

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं इवेंट अवार्डी एवी नं. 6 6. सुरेश मालानी (श्री हरि कीर्तन प्रभात फेरी, चिड़ावा) श्री सुरेश मालानी भारतीय संस्कृति, आध्यात्म और सामाजिक मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर कार्यरत हैं। उनके नेतृत्व में श्री हरि कीर्तन प्रभात फेरी, चिड़ावा वर्षों से धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य कर रहा है। मंडल द्वारा नियमित प्रभात फेरियों का आयोजन कर लोगों को आध्यात्म, संस्कार और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित किया जाता है। इसके अलावा विभिन्न देवी-देवताओं, संत-महापुरुषों की जयंती एवं पुण्यतिथि पर धार्मिक आयोजन, भजन संध्या और जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। मंडल विशेष रूप से युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों से जोड़ने के लिए भी प्रयासरत है। सामाजिक समरसता, धार्मिक जागरूकता और सेवा भाव को बढ़ावा देने में सुरेश मालानी का योगदान उल्लेखनीय रहा है। उनके नेतृत्व में श्री हरि कीर्तन प्रभात फेरी आध्यात्मिक चेतना के साथ-साथ समाज में सद्भाव और सहयोग की भावना को भी मजबूत कर रहा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top