209801
उन्नावः मोबाइल चोरी के शक में युवक ने नाबालिग को पीटा, वीडियो वायरल
Achalganj, Uttar Pradesh:अचलगंज के टीका खेड़ा गांव का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक नाबालिक को एक युवक मोबाइल चोरी के शक में डंडे से पीट रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पीड़ित लड़के की मां रेखा ने पुलिस को शिकायती पत्र देने की बात कही है। मामले में अचलगंज पुलिस ने वीडियो की जांच कर और शिकायती पत्र मिलने के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जयपुर के स्पा सेंटरों पर पुलिस ने छापा, 8 युवक गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में स्पा सेंटरों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 युवक गिरफ्तार जयपुर पुलिस ने स्पा सेंटरों की आड़ में चल रही संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बजाज नगर थाना क्षेत्र के विभिन्न स्पा सेंटरों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 8 युवकों को गिरफ्तार किया है। बजाज नगर क्षेत्र में संचालित करीब 11 स्पा सेंटरों की जांच की। पुलिस के अनुसार स्पा सेंटर संचालकों को पहले ही पुलिस की ओर से जारी गाइडलाइन की जानकारी देकर नियमों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन कई स्थानों पर नियमों का उल्लंघन सामने आया। पुलिस की विशेष टीम ने 5 जून को महिला पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर विभिन्न स्पा सेंटरों की जांच की। इस दौरान ब्लिस थाई स्पा, उमंग लग्जरी स्पा, ब्लू स्टार थाई स्पा और स्वागत थाई स्पा सहित कई स्पा सेंटरों की तलाशी ली गई। कार्रवाई में कुल 8 युवकों को बीएनएसएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया गया।0
0
Report
डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला नागरिक अस्पताल के निरीक्षण में स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया
Jhajjar, Haryana:आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना प्रशासन की प्राथमिकता: डीसी वर्षा खांगवाल मरीजों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करें स्वास्थ्य कर्मी डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया, विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना तथा अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित करना रहा। डॉक्टर मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार रखें और उन्हें शालीनता भरा माहौल दें। इससे सरकार द्वारा प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं पर आमजन का भरोसा और बढ़ेगा। स्वास्थ्य सेवाओं का आमजन को मिले त्वरित लाभ इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादयान ने डीसी का स्वागत करते हुए अस्पताल में संचालित स्थानीय स्वास्थ्य सेवाओं, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों तथा मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध आधुनिक चिकित्सा उपकरणों, विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाओं तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया। निरीक्षण के दौरान डीसी वर्षा खांगवाल ने ओपीडी में पहुंचकर मरीजों से बातचीत की तथा उन्हें मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मेडिकल ऑफिसर, नर्सिंग स्टाफ और पैरामेडिकल कर्मचारियों से ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या, उपचार व्यवस्था, दवाइयों की उपलब्धता तथा अन्य आवश्यक सेवाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए उन्हें समय पर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। मरीजों के स्वास्थ्य लाभ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है अस्पताल परिसर की स्वच्छता डीसी वर्षा खांगवाल ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था का निरीक्षण किया; परिसर की स्वच्छता बनाए रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि अस्पताल की साफ-सुथरी और स्वच्छ व्यवस्था मरीजों के स्वास्थ्य लाभ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने निर्देश दिए कि अस्पताल परिसर, वार्डों, शौचालयों और अन्य सार्वजनिक स्थानों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए ताकि संक्रमण फैलने की संभावनाएं न्यूनतम हों। कैंटीन में बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को किया प्रोत्साहित निरीक्षण के दौरान डीसी ने अस्पताल परिसर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित कैंटीन का दौरा किया। उन्होंने कहा कि यह पहल महिला सशक्तिकरण के दिशा में एक सराहनीय प्रयास है, इससे अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को गुणवत्तापूर्ण भोजन एवं जलपान की सुविधा मिल रही है और समूह से जुड़ी महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर भी प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने समूह की महिलाओं को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित किया। डीसी खांगवाल ने बढ़ती गर्मी के मौसम में डायरिया तथा मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों के प्रति विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग इन बीमारियों की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाए और अस्पताल में आने वाले मरीजों को स्वच्छता, साफ पेयजल के उपयोग और व्यक्तिगत स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के बारे में जागरूक करें। चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ को निर्देश दिए कि वे मरीजों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करें और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। डीसी ने अस्पताल के विभिन्न विभागों और इकाइयों का गहन निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्दायerdale दीं: आपातकालीन विभाग, औषधालय, ओपीडी, सामान्य वार्ड, बायोटेक्नोलॉजी लैब, नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू), कैंसर डे केयर सेंटर, टीकाकरण काउंटर, बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन कक्ष, डेंटल विभाग, शिशु वार्ड, प्रसव कक्ष तथा आयुष्मान केंद्र सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। राज्य सरकार और जिला प्रशासन का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक तक बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है; इसके लिए अस्पतालों में सुविधाओं की नियमित मॉनिटरिंग चल रही है। उन्होंने कहा कि मरीजों को समय पर उपचार, आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता और बेहतर स्वास्थ्य वातावरण प्रदान करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आह्वान किया कि वे अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएं तथा मरीजों को परिवार के सदस्य की तरह सम्मान और सहयोग दें।0
0
Report
स्नो बेरी आउटलेट
Kanpur, Uttar Pradesh:शहर के स्वरूप नगर इलाके में दिल्ली की तर्ज पर स्नोबैरी अर्टिजनल डिजर्ट्स की शुरुआत की गई,, जहां उच्च क्वालिटी का कोरियन बिंगसू, चुरोस, अर्टिजनल क्रियेशन्स, प्रीमियम इंग्रिडेंट्स मेड विद लव और सबसे आकर्षक कुनाफ़ा केक पूरी शुद्धता के साथ शहरवासियों के स्वाद का हिस्सा बनेगा,, निदेशक संकेत महाना ने बताया कि शहरवासियों की बेहद मांग पर दिल्ली से फ्रेंचाइजी लायी गयी है,, उन्होंने बताया स्नोबेरी कि प्रतिष्ठान में हैंडमेड स्वाद के साथ ड्रिंक्स, चॉकलेट्स और केक्स विद आइस क्रीम डेसर्ट्स ग्राहकों को खूब भा रहा है,, आने वाले समय मे रेंज को और भी बढ़ाया जाएगा । स्नोबेरी का ये आउटलेट ग्राहकों को बेहद मुफीद माहौल में लाजवाब स्वाद से रूबरू करवाएगा । बाइट- संकेत महाना, निदेशक0
0
Report
Advertisement
पेशकार साहब ने कोर्ट रूम को बेडरूम बना दिया, हलचल तेज
Varanasi, Uttar Pradesh:पेशकार साहब ने कोर्ट रूम को बनाया 'बेडरूम' !0
0
Report
चारधाम यात्रा के दौरान ज्योतिर्मठ में गेट सिस्टम से ट्रैफिक सुधरा, स्थानीय खुश
Karnaprayag, Uttarakhand:चारधाम यात्रा के चरम दौर में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बढ़ते यातायात दबाव के बीच चमोली जिले के अंतर्गत ज्योतिर्मठ में जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा लागू किया गया गेट सिस्टम प्रभावी साबित हो रहा है। जिससे स्थानीय लोग, व्यापारियों और यात्रियों ने इसे जाम की समस्या से राहत दिलाने वाला महत्वपूर्ण कदम बताते हुए प्रशासन की पहल की सराहना की है। जनपद चमोली में इन दिनों देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए पहुंच रहे हैं। यात्रा शुरू होने के 43 दिनों के भीतर ही 9,08,619 श्रद्धालु श्री बद्रीनाथ धाम तथा 55,411 श्रद्धालु श्री हेमकुंड साहिब के दर्शन कर चुके हैं। प्रतिदिन 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के आगमन से बद्रीनाथ हाईवे पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। ज्योतिर्मठ से मारवाड़ी के मध्य अक्सर लगने वाले जाम को देखते हुए जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देश पर तहसील प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से गेट सिस्टम लागू किया है। इस व्यवस्था के तहत निर्धारित समयांतराल पर एक दिशा से वाहनों का संचालन किया जा रहा है, जिससे यातायात को व्यवस्थित और सुचारु बनाए रखने में मदद मिल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गेट सिस्टम लागू होने से नगर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। पहले घंटों तक जाम की स्थिति बनी रहती थी, जिससे स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और पैदल यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब वाहनों की आवाजाही अधिक व्यवस्थित होने से लोगों को राहत मिली है। ब्रहमकपाल तीर्थपुरोहित संगठन के अध्यक्ष अमित सती, स्थानीय व्यापारी हर्षा शाह, सलीम और समीर डिमरी ने प्रशासन एवं पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गेट सिस्टम लागू होने के बाद ज्योतिर्मठ क्षेत्र में जाम की समस्या काफी हद तक नियंत्रित हुई है और आवाजाही पहले की तुलना में अधिक सुगम हुई है। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि बद्रीनाथ एवं हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और सुचारु यातायात संचालन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में वाहनों के दबाव को देखते हुए गेट सिस्टम संचालित किया जा रहा है। यातायात का दबाव कम होने पर आवश्यकता के अनुसार व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। उन्होंने यात्रियों से प्रशासन द्वारा निर्धारित यातायात नियमों का पालन करने तथा सहयोग बनाए रखने की अपील भी की।0
0
Report
JDA Zone-8 टेंडर घोटाला: 0.51% बिल में आवंटन से उठे सवाल, जांच की मांग
Jaipur, Rajasthan:जयपुर JDA के जोन-8 से जुड़ा बड़ा खुलासा。 जयपुर विकास प्राधिकरण की टेंडर प्रक्रिया पर उठे सवाल。 रोडकट और मेंटेनेंस कार्यों में के टेंडर में आया बड़ा झोल。 अन्य जोनों में 41% तक बिलो में जा रहे टेंडर。 लेकिन जोन-8 में चौंकाने वाली दरों पर आवंटन。 मथुरिया कंस्ट्रक्शन कंपनी को मिला लाखों का फायदा。 सिर्फ 0.51% (आधा प्रतिशत) बिलो में दिया गया टेंडर。 टेंडर प्रक्रिया में मिलीभगत पूरी आशंका 。 जोन - 8 अभियंताओं की भूमिका पर उठ रहे सवाल。 JDA के अन्य ठेकेदारों ने जताई नाराजगी。 JDA को लाखों के राजस्व नुकसान。 अन्य जोनों से तुलना में आखिर इतना बड़ा अंतर कैसे ? क्या जानबूझकर दी गई ऊंची दर ? या फिर सिस्टम में ही की गई कोई बड़ी गड़बड़ी ? अंदरखाने सेटिंग को लेकर गहराया शक。 टेंडर प्रक्रिया की पारदर्शिता पर उठे गंभीर सवाल ? JDA के उच्च अधिकारीयों की ओर से लिए जाने वाले फैसले का इंतजार。 क्या होगी टेंडर प्रक्रिया की जांच ? क्या JDA के राजस्व का नुकसान बचाने के लिए रद्द होगा टेंडर ? क्या जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई या नहीं ?0
0
Report
Advertisement
ऋषिकेश में परिवहन मंत्री के स्वागत: ट्रांसपोर्टर्स के मुद्दों पर बड़ा मंच
Rishikesh, Uttarakhand:उत्तराखंड के नए परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा के स्वागत के लिए तीर्थनगरी ऋषिकेश में तैयारियां जोरों पर हैं। आगामी 11 जून को ऋषिकेश की तमाम ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन मिलकर एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन करने जा रही हैं। ऋषिकेश के पूर्व पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा के नेतृत्व में हुई एक अहम बैठक में यह फैसला लिया गया। इस बैठक में बस, ट्रक, ऑटो, जीप और टैक्सी एसोसिएशन के प्रतिनिधि शामिल हुए। पूर्व पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा ने साफ किया कि यह सिर्फ एक स्वागत समारोह नहीं होगा, बल्कि क्षेत्र के ट्रांसपोर्टर्स की समस्याओं को सीधे मंत्री के सामने रखने का एक बड़ा मंच बनेगा। खास बात यह है कि इस कार्यक्रम में परिवहन विभाग के उच्च अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। प्रदीप बत्रा खुद ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े रहे हैं, इसलिए ट्रांसपोर्टर्स को उनसे काफी उम्मीदें हैं। इस साझा प्रयास से चंबा, उत्तरकाशी, टिहरी और ऋषिकेश क्षेत्र के ट्रांसपोर्टर्स की पुरानी और उलझी हुई समस्याओं का मौके पर ही निपटारा होने की उम्मीद है।0
0
Report
मुरैना जल जीवन मिशन: करोड़ों खर्च के बाद भी ग्रामवासियों को पानी नहीं मिला
Morena, Madhya Pradesh:देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के उद्देश्य से जल जीवन मिशन की शुरुआत की थी।इरादा साफ था हर घर नल, हर घर जल… लेकिन मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से सामने आई तस्वीरें इस महत्वाकांक्षी योजना की जमीनी हकीकत पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। यहां करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद ग्रामीणों को नसीब हुआ है सिर्फ पाइपों का जाल… लेकिन पानी की एक बूंद तक नहीं। आखिर कहां गया करोड़ों का बजट?और क्यों आज भी ग्रामीण पानी के लिए पुराने संसाधनों पर निर्भर हैं? देखिए इस ग्राउंड रिपोर्ट… ये तस्वीरें मुरैना जिले के ग्रामीण इलाकों की हैं जहां सरकारी फाइलों में जल जीवन मिशन सफल नजर आता है… दावा है कि घर-घर नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं… लेकिन जब टीम ने जमीनी हकीकत देखी, तो तस्वीर कुछ और ही निकली। गावों में पाइपलाइन जरूर बिछा दी गई है… लेकिन इन पाइपों में आज तक पानी नहीं पहुंचा। ग्रामीणों का कहना है कि नल सिर्फ दिखावे के लिए लगाए गए… ना कभी पानी आया… और ना ही कोई जिम्मेदार अधिकारी उनकी सुनने पहुंचा। लोग आज भी कुएं, हैंडपंप और पुराने जल स्रोतों के भरोसे अपनी प्यास बुझाने को मजबूर हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब गांवों में पानी पहुंचा ही नहीं, तो फिर सरकारी रिकॉर्ड में योजना को सफल कैसे दिखा दिया गया? नल जल योजन के बारे में जब जिम्मेदारों से बात की तो उनका क्या जवाब था सुनिए। क्या सिर्फ कागजों में काम पूरा कर करोड़ों रुपये खर्च दिखा दिए गए? ग्रामीण आरोप लगा रहे हैं कि अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत से योजना को सिर्फ कागजी सफलता बनाकर छोड़ दिया गया… और जनता आज भी मूलभूत सुविधा के लिए संघर्ष कर रही है। मुरैना में जल जीवन मिशन की यह तस्वीरें कई गंभीर सवाल खड़े करती हैं। जिस योजना का उद्देश्य गांव-गांव तक शुद्ध पानी पहुंचाना था… वहीं अब ग्रामीण सूखी पाइपलाइन और अधूरे वादों के बीच जीने को मजबूर हैं। अब सवाल ये है कि क्या इस मामले की निष्पक्ष जांच होगी? क्या जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होगी? या फिर करोड़ों रुपये की यह कहानी भी सरकारी फाइलों में दबकर रह जाएगी…0
0
Report
सूरजपुर में लटकते तार से ट्रैक्टर चपेट, आग लग गई, कोई हताहत नहीं
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग सूरजपुर बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही नीचे लटके हुए तार के चपेट में आया ट्रैक्टर ट्रैक्टर में लगी भीषण आग बुरी तरह जला ट्रैक्टर राहत की बात कोई हताहत नहीं बिजली विभाग को लेकर स्थानीय लोगो में आक्रोश बिश्रामपुर के शिवनंदनपुर इलाके की घटना0
0
Report
Advertisement
अलीगढ़ में एसएसपी ने बड़ी कार्रवाई, 8 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ में एसएसपी नीरज जादौन ने की बड़ी कार्रवाई अवैध गतिविधियों में संयुक्त 8 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड एसएसपी की कार्रवाई में 7 दरोगा व 1 सिपाही शामिल सस्पेंड किए गए सभी पुलिस कर्मियों पर बिठाई गई विभागीय जांच जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पुलिसकर्मी किए गए सस्पेंड धन उगाई व गलत गतिविधियों में संलिप्त मिलने पर की गई कार्रवाई पीड़ित से रुपए वसूलने के मामले में दरोगा 'रोहित तोमर' पर FIR दर्ज विभागीय जांच के बाद एसएसपी ने दिए कार्रवाई के आदेश अलीगढ़ एसएसपी नीरज जादौन के द्वारा की गई कार्रवाई।0
0
Report
जम्मू में श्री माता वैष्णो देवी नारायणा क्लिनिक विशेष स्वास्थ्य सेवाएं बढ़ाएगा
Noida, Uttar Pradesh:JAMMU (J&K): SHRI MATA VAISHNO DEVI NARAYANA MULTISPECIALITY CLINIC EXPANDS SPECIALTY HEALTHCARE SERVICES IN JAMMU0
0
Report
गाजीपुर हत्याकांड पर अजय राय का आरोप- पुलिस अपराधी से मिलीभगत, सरकार पर सवाल
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर विनीत राय हत्याकांड पर गरजे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, बोले- अपराधियों के साथ खड़ी है पुलिस गाजीपुर में खत्म हो चुका है प्रशासन का इकबाल — अजय राय विनीत राय के परिजनों से मिले अजय राय, बोले- सुनियोजित तरीके से हुई हत्या पहले से मिल रही थी धमकी, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई— अजय राय होटल पर मारपीट और तोड़फोड़ के आरोपियों को छोड़ने का लगाया आरोप कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले- पुलिस और अपराधी मिलकर कर रहे काम नोनहरा थाने में सियाराम उपाध्याय मौत मामले पर उठाया सवाल कहा- सरकार अपराधियों को दे रही संरक्षण एनकाउंटर और पथराव मामले पर बोले- जनता का भरोसा टूट चुका है संजय निषाद के बयान पर सवाल सुनते ही बिना जवाब दिए आगे बढ़े अजय राय गाजीपुर के चर्चित होटल व्यवसायी विनीत राय हत्याकांड को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय आज गाजीपुर पहुंचे और सदर कोतवाली क्षेत्र के बड़ीबाग स्थित मृतक विनीत राय के आवास पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन पर जमकर निशाना साधा। अजय राय ने साफ कहा कि विनीत राय की हत्या सुनियोजित तरीके से की गई और पुलिस पहले से मिली धमकियों के बावजूद कार्रवाई करने में पूरी तरह विफल रही। इतना ही नहीं, उन्होंने पुलिस पर अपराधियों के साथ मिलकर काम करने का भी गंभीर आरोप लगाया। दरअसल 29 मई की देर रात होटल व्यवसायी विनीत राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज हत्याकांड को लेकर आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय गाजीपुर पहुंचे। उन्होंने बड़ीबाग स्थित मृतक विनीत राय के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की। मीडिया से बातचीत के दौरान अजय राय ने कहा कि यह हत्या पूरी तरह सुनियोजित थी। उन्होंने आरोप लगाया कि हत्या से पहले आरोपियों द्वारा लगातार धमकियां दी जा रही थीं। इतना ही नहीं, होटल पर पहुंचकर मारपीट और तोड़फोड़ भी की गई थी। परिजनों ने आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंपा था, लेकिन पुलिस ने कोई सख्त कार्रवाई नहीं की और आरोपियों को छोड़ दिया। अजय राय ने कहा कि इससे साफ साबित होता है कि प्रदेश का प्रशासन पूरी तरह लचर हो चुका है। उन्होंने कहा कि गाजीपुर में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है और पुलिस प्रशासन अपराधियों के साथ मिलकर काम कर रहा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कुछ माह पहले नोनहरा थाने में हुई सियाराम उपाध्याय की मौत का मामला भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि उस मामले में भी किसी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई नहीं हुई और सभी को क्लीन चिट दे दी गई। अजय राय ने कहा कि इससे यह साबित होता है कि सरकार और प्रशासन अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं। वहीं जब मीडिया ने उनसे विनीत राय हत्याकांड के आरोपी एक लाख के इनामिया बदमाश के एनकाउंटर और उसके बाद हुए पथराव को लेकर सवाल पूछा तो अजय राय ने कहा कि प्रशासन का इकबाल पूरी तरह खत्म हो चुका है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पुलिस और अपराधी मिलकर काम कर रहे हैं, उससे जनता का भरोसा टूटता जा रहा है। हालांकि जब कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के बयान को लेकर उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और आगे बढ़ गए। बाइट- अजय राय- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष0
0
Report
Advertisement
सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ता हैं तहसील प्रशासन
Uttar Pradesh:डलमऊ तहसील नहीं मानता उत्तर प्रदेश सरकार का आदेश उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार, सभी उप जिलाधिकारी (SDM) और तहसीलदारों को अनिवार्य रूप से उसी तहसील क्षेत्र में निवास करना होगा जहाँ उनकी तैनाती है। इस आदेश का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करना है ताकि अधिकारियों की उपलब्धता कार्यक्षेत्र में बनी रहे प्रमुख बिंदु और नियम:निवास की अनिवार्यता: अधिकारियों (SDM और तहसीलदारों) को तहसील या ब्लॉक में बने सरकारी आवास में रहना होगा। यदि सरकारी आवास उपलब्ध नहीं है, तो उन्हें उसी क्षेत्र में निजी कमरा लेकर रहना अनिवार्य है।प्रमाण देना आवश्यक: जिला मुख्यालय या अन्य दूर-दराज के क्षेत्रों में रहकर ड्यूटी करने पर रोक है। अधिकारियों को अपने तैनाती स्थल पर निवास करने का प्रमाण भी देना होता है।दंडात्मक कार्रवाई: आदेश का उल्लंघन करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।अधिकारियों की जवाबदेही: मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों (DM) को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि सभी अधिकारी कार्यक्षेत्र में ही रहें, और उन्हें 7 दिनों के भीतर इसका प्रमाण-पत्र शासन को सौंपना होगा। लेकिन डलमऊ तहसील प्रशासन सरकार के आदेश की धज्जियां उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ते तहसील बना जंगली आवास क्या खबर दिखाए जाने के बाद जिला अधिकारी इस मामले का संज्ञान लेती है या नहीं0
0
Report
घाघरा नदी में डॉल्फिन दिखी; वन विभाग ने निगरानी और हानि न पहुँचाने की अपील
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर। ब्रेक घाघरा नदी में दिखाई दी डाल्फिन मछली। लोगो में कौतुहल का माहौल बनी रही डॉल्फिन मछली। वन विभाग के अधिकारियों ने घाघरा नदी का किया निरीक्षण। वन विभाग के अधिकारियों ने डॉल्फिन को हानि न पहुंचाने की अपील की। वन विभाग की टीम लगातार डॉल्फिन मछली की निगरानी कर रही। लहरपुर कोतवाली क्षेत्र का मामला।0
0
Report
डीडवाना से मरवाड़ हॉस्पिटल ग्रुप ने मेडिकल और स्पोर्ट्स एडुकेशन में क्रांति ला दी
Jaipur, Rajasthan:मारवाड़ हॉस्पिटल ग्रुप्स की शुरुआत डॉ सोहन चौधरी ने अक्तूबर 2000 में मोलासर कस्बे से की जिसके बाद डीडवाना, परबतसर, नावां, कुचामन सिटी और झुंझुनू जिले के मलसीसर सहित कुल 6 शाखाएं हैं इसके अलावा ग्रुप स्पोर्ट्स एजुकेशन, स्कूल एजुकेशन और मेडिकल एजुकेशन के क्षेत्र में भी लंबे समय से सक्रिय है....डॉ सोहन चौधरी को डीडवाना में ब्लड डोनेशन क्रांति का जनक कहा जाता है...0
0
Report
Advertisement
