icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
209859
Atul Kumar SrivastavaAtul Kumar SrivastavaFollow4 Feb 2025, 09:55 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दुद्धी की लऊवा नदी में नहाते वक्त 16 वर्षीय चमन अंसारी डूबा, गांव में मातम

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के दुद्धी में लऊवा नदी में नहाना 16 वर्षीय छात्र को भारी पड़ गया। लवकुश पार्क के समीप नदी में नहाते समय छात्र अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन छात्र को अचेत हालत में बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से छात्र को सीएचसी दुद्धी ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के मल्देवा गांव निवासी 16 वर्षीय चमन अंसारी पुत्र फिरोज अंसारी लवकुश पार्क के समीप बह रही लऊवा नदी में नहाने गया था। नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। एंबुलेंस मौके पर पहुंची और छात्र को अचेत अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉ. मनोहर सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कस्बा चौकी प्रभारी श्यामजी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चमन अंसारी राजकीय इंटर कॉलेज दुद्धी में कक्षा नौ का छात्र था और तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। लऊवा नदी में डूबने से एक और युवक की मौत ने नदी की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

शामली: देव अस्पताल संचालक का बेटा आर्यन गिरफ्तार, पुलिस ने अवैध ऑटोमेटिक पिस्टल के साथ पकड़ा

Shrvan PanditShrvan PanditFollow5m ago
Shamli, Uttar Pradesh:

श्रवण पंडित/शामली : शामली जनपद के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के सिटी के सिसौली बस स्टैंड के पास देव हॉस्पिटल में महिला मरीज को देखने आई महिलाओं और उनके परिवार के लोगों के साथ अस्पताल संचालक के बेटे ने की मारपीट की और कई राउंड गोलियां भी चलाई।वहीं पीड़ित मौके से अपनी जान बचाकर भागे, पुलिस को दी सूचना,पुलिस ने आरोपी की बिजनौर के बॉर्डर से गिरफ्तारी की। पकड़े गए आरोपी अस्पताल संचालक का बेटा है जिस पर पहले भी पुलिस पर हत्या के प्रयास के लिए गाड़ी चढ़ाने व 307 के अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने गिरफ्तार कर आरोपी को जेल भेज दिया वहीं आरोपी की गाड़ी पर विधायक का टिगर भी लगा हुआ है। .... आपको बता दे।कि मामला शामली जनपद के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के सिटी के सिसौली बस स्टैंड के पास देव हॉस्पिटल का है। जहां कल देर रात एक महिला डिलीवरी के दौरान भर्ती कराई गई थी । थानां भवन थानां क्षेत्र के गाव सोंटा के रहने वाले शोएब की पत्नी मुस्कान को देखने के लिए जब उसके देवर और उसके भाई गांव से आए।तो उनके साथ अस्पताल संचालक अर्जुन नरदेव के बेटे आर्यन ने उनके साथ मारपीट की महिलाओं के साथ बदतमीजी करते हुए शोएब पर पिस्टल तान दी। और जान से मारने की नीयत से कई राउंड गोलियां चलाई।जिसमें पीड़ित लोगो ने मौके से भाग कर अपनी जान बचाई,और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया।लेकिन जब तक वह अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। आरोपी ने पीड़ितों पर जानलेवा हमला करते हैं उनकी गाड़ी पर कई गोलियां चलाई।जिसमें एक गोली गाड़ी के फ्रंट सीशे से पर लगी है। उक्त अस्पताल संचालक का बेटा पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है।जिसमें 2 कांस्टेबल पर जानबूझकर गाड़ी चढ़कर हत्या करने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत है। वही पीड़ित कांस्टेबल ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में आकर पुलिस अधिकारी को अपनी आपबीती बताएं। वही एसपी शामली एनपी सिंह का कहना है कि अस्पताल संचालक के बेटे को अवैध ऑटोमेटिक पिस्टल रखने और मरीज के परिवार पर जानने वाला करते हुए कई राउंड गोलियां चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है।पुलिस अब आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।वहीं पुलिस अब अवैध ऑटोमेटिक पिस्टल बिजनौर के समर राणा सिक्योरिटी है जिस पुलिस अब उसकी भी तलाश कर रही है। 

 

बाइट ... एनपी सिंह एसपी शामली

0
0
Report
Advertisement

जीआईसी महापंचायत में गूंजी किसानों की हुंकार, 600 रु गन्ना भाव से एम्स और हाईकोर्ट बेंच तक उठीं मांग

ZAFAR IQBALZAFAR IQBALFollow8m ago
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर के जीआईसी मैदान में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के बैनर तले ‘किसान बचाओ, देश बचाओ’ के आह्वान पर विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में मुजफ्फरनगर समेत छह जिलों और उत्तराखंड के एक जिले से बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और बसों के जरिए पहुंचे। हजारों किसानों के साथ महिलाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही। महापंचायत की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने की, जिनका किसानों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। महापंचायत के बाद किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर 33 सूत्रीय ज्ञापन मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम एडीएम प्रशासन को सौंपा गया। एडीएम और एएसपी ने ज्ञापन लेकर किसानों को मांगों पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
0
0
Report

बेगूसराय में इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन: पुतले दहन से चुनावी आरोप तेज

Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले का दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र और बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चुनाव में कथित तौर पर वोट चोरी किए जाने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को जेल भेजने की मांग भी की। आपको बताते चले दरअसल, बुधवार को बेगूसराय के बरौनी प्रखंड मुख्यालय के मुख्य द्वार के सामने इंडिया गठबंधन के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक जुटे। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले का दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कथित तौर पर वोट की चोरी कर सत्ता हासिल की गई है। प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि लोकतंत्र में जनता के मत की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है, लेकिन चुनाव में कथित अनियमितताओं के कारण मतदाताओं के अधिकारों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसी को लेकर इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपने आक्रोश का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए और जिन लोगों पर कथित तौर पर वोट चोरी का आरोप है, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।वहीं, प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को जेल भेजने की मांग भी उठाई। हालांकि, प्रदर्शन के दौरान लगाए गए वोट चोरी के आरोप भी लगाया गया है। अब देखना होगा कि इंडिया गठबंधन के इन आरोपों और मांगों पर केंद्र सरकार तथा चुनाव आयोग की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।
0
0
Report

लोहरदगा में धीरज प्रसाद साहू ने SIR रद्द करने की मांग, इस्तीफे तक आंदोलन

Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- पूर्व राज्य सभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने लोहरदगा में एसआईआर को रद्द करने की मांग की। इन्होंने कहा की यह देश हित में उठाया जाने वाला कदम नहीं है। साथ ही इन्होंने कहा कि वोट चोरी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस आंदोलनरत है। जब तक मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा देश हित में नहीं मिल जाता है तब तक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा। लोहरदगा के अरू मैदान में आयोजित स्वर्गीय नन्दलाल प्रसाद स्मारक फुटबाॅल टूर्नामेंट में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने पूर्व राज्य सभा सांसद धीरज प्रसाद साहू पहुंचे थे। मौके पर आयोजन समिति के संरक्षक दुर्गेश प्रसाद साहू ने कहा की आदिवासी प्रतिभा को मंच प्रदान करने का काम वर्षो से इनके परिवार के द्वारा किया जा रहा है। जो आगे भी जारी रहेगा। बाइट- धीरज प्रसाद साहू, पूर्व राज्य सभा सांसद बाइट- दुर्गेश कुमार साहू, संरक्षक लोहरदगा से गौतम लेनिन की रिपोर्ट
0
0
Report
Advertisement

बिहार में बाल श्रम और नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान तेज, 9060121115 नंबर जारी

Chapra, Bihar:बाल श्रम और नशे के खिलाफ सरकार सख्त, जारी हुआ 9060121115 नंबर जारी छपरा में बाल श्रम और नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान को लेकर बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के उपाध्यक्ष एवं राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त अरविंद कुमार सिंह ने बड़ा संदेश दिया है। छपरा परिसदन में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि बिहार को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए पंचायत स्तर तक जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है। सरकार ने प्रत्येक प्रखंड की तीन पंचायतों को बाल श्रम मुक्त बनाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षित करने के लिए सरकार मध्याह्न भोजन, पोशाक सहित कई योजनाएं चला रही है। वहीं, आईटीआई कॉलेज छपरा में नशा मुक्ति को लेकर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने नशा नहीं करने और दूसरों को भी नशे से दूर रखने की शपथ ली। बाल श्रम और नशे के खिलाफ सूचना देने के लिए 9060121115 नंबर जारी किया गया है।
0
0
Report

प्रशांत किशोर का दावा: पटना से जन सुराज की लहर बिहार पर पड़ेगी

MRMD Riyaz10m ago
Patna, Bihar:बिहार की सियासत में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने एक बार फिर बड़ा राजनीतिक दावा किया है। नवादा में आयोजित स्नातक संवाद कार्यक्रम में पहुंचे प्रशांत किशोर ने कहा कि पटना निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज जीतकर आ रहा है। उन्होंने दावा किया कि यह जीत सिर्फ एक क्षेत्र तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसका असर पूरे बिहार की राजनीति पर पड़ेगा। प्रशांत किशोर ने कहा कि जब जनता बदलाव का संदेश देगी, तो बिहार का हर जनप्रतिनिधि काम करने के लिए मजबूर होगा। उन्हें यह समझ में आ जाएगा कि बिहार में बदलाव की हवा चल चुकी है और अगर उन्होंने काम नहीं किया तो जनता उन्हें उनकी कुर्सी से हटा देगी। वहीं, MLC चुनाव को लेकर भी प्रशांत किशोर ने मतदाताओं से बड़ी अपील की। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में सबसे पढ़े-लिखे मतदाता मतदान करते हैं और ये ऐसे मतदाता हैं जो 10 हजार रुपये में अपना वोट बेचने वाले नहीं हैं। प्रशांत किशोर ने स्नातक मतदाताओं से बांकीपुर से शुरू हुए बदलाव को आगे बढ़ाने की अपील करते हुए कहा कि बिहार में सत्ता परिवर्तन, शिक्षकों के सम्मान और वेतनमान तथा स्नातकों के रोजगार जैसे मुद्दों को ध्यान में रखकर मतदान किया जाए।
0
0
Report

बिहार कांग्रेस में नया मीडिया विभाग प्रमुख: डॉ. अजय कुमार पासवान ने पदभार ग्रहण किया

MRMD Riyaz11m ago
Patna, Bihar:बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया एवं प्रचार विभाग के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार पासवान ने आज, 7 अक्टूबर को पटना स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में विधिवत अपना पदभार ग्रहण किया。 दोपहर 2 बजे आयोजित पदभार ग्रहण कार्यक्रम में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम समेत पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे。 इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने डॉ. अजय कुमार पासवान को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मीडिया एवं प्रचार विभाग की जिम्मेदारी पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी और तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाना है। राजेश राम ने विश्वास जताया कि डॉ. अजय कुमार पासवान के नेतृत्व में कांग्रेस का मीडिया विभाग और अधिक सक्रिय, सुदृढ़ और प्रभावशाली बनेगा और पार्टी की आवाज को मजबूती के साथ जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। वहीं, पदभार संभालने के बाद डॉ. अजय कुमार पासवान ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। डॉ. अजय कुमार पासवान ने कहा कि बिहार कांग्रेस की नीतियों, विचारधारा और जनहित से जुड़े मुद्दों को मीडिया के माध्यम से अधिक प्रभावी, स्पष्ट और व्यापक तरीके से जनता तक पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी。
0
0
Report
Advertisement

NDPS केस में मीरा देवी गुड़िया की 38 लाख से अधिक संपत्ति फ्रीज, सोनभद्र में बड़ा एक्शन

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। म्योरपुर पुलिस ने NDPS Act के मामले में आरोपी महिला की 38 लाख 83 हजार रुपये से अधिक की संपत्ति फ्रीज कर दी है। मकान, बैंक खाते, मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर समेत कई संपत्तियों पर कार्रवाई की गई है। वहीं जिले में अब तक पांच मामलों में पांच करोड़ 32 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त या फ्रीज की जा चुकी है। सोनभद्र में नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। म्योरपुर पुलिस ने NDPS Act के मामले में आरोपी मीरा देवी उर्फ गुड़िया की 38 लाख 83 हजार 693 रुपये से अधिक की संपत्ति फ्रीज कराई है। पुलिस के मुताबिक थाना म्योरपुर में दर्ज मुकदमे से संबंधित इस कार्रवाई के तहत प्लाट पर बना मकान, दो बैंक खाते, टीवीएस मोटरसाइकिल और सोनालिका ट्रैक्टर को फ्रीज किया गया है। NDPS Act की धारा 68F(2) के तहत सक्षम प्राधिकारी के समक्ष यह कार्रवाई की गई है। आरोपी महिला के खिलाफ मादक पदार्थों की तस्करी और गैंगस्टर एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार नशे के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्तियों पर भी लगातार कार्रवाई की जा रही है। सोनभद्र पुलिस के मुताबिक जिले में अब तक पांच प्रकरणों में कुल पांच करोड़ 32 लाख 39 हजार 695 रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त या फ्रीज की जा चुकी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में चल रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल के दिशा निर्देशन और क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के नेतृत्व में म्योरपुर पुलिस की यह कार्रवाई सामने आई है। नशे के कारोबारियों पर कार्रवाई के साथ अब उनकी संपत्तियों पर भी पुलिस की नजर है। म्योरपुर पुलिस की इस कार्रवाई के बाद नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
0
0
Report

नोएडा में यातायात नियम उल्लंघन पर 4860 ई-चालान, कार्रवाई तेज

Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई, 4860 ई-चालान गौतमबुद्धनगर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस आयुक्त महोदया के निर्देशन एवं पुलिस उपायुक्त यातायात के पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस ने मैन्युअल माध्यम से 1612 और ISTMS कैमरों के जरिए 3248 वाहनों के कुल 4860 ई-चालान किए। इसके साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले 9 वाहनों को सीज किया गया। अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 1719 वाहन चालकों के विरुद्ध भी ई-चालान की कार्रवाई की गई। वहीं, सेक्टर-88 नोएडा में यातायात पुलिस ने आमजन को नकली हेलमेट के नुकसान और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान #सड़क_सुरक्षा_जीवन_रक्षा का संदेश देते हुए यातायात संकेतों और नियमों का पालन करने की अपील की गई। विशेष अभियान में नो पार्किंग के 408, फॉल्टी नंबर प्लेट के 298, विपरीत दिशा में वाहन चलाने पर 316, बिना इंश्योरेंस के 354 और ओवर स्पीड के 397 चालान किए गए। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि वे हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें तथा यातायात नियमों का पालन कर अपनी और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top