icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
209868
Devendra KumarDevendra KumarFollow24 Mar 2025, 06:09 am

Unnao: गर्भवती महिला की गई जान, परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लगाया मारपीट का आरोप

Bangarmau, Uttar Pradesh:

बांगरमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक गर्भवती महिला की जान जाने का मामला सामने आया है। महिला के पति बलराम ने बताया कि डॉक्टरों ने महिला को सामान्य बताकर भर्ती किया लेकिन शाम 7 बजे उसे तेज दर्द हुआ और वह चिल्लाने लगी। परिजनों का आरोप है कि नर्स और डॉक्टर ने दर्द से कराह रही महिला के बाल पकड़कर पीटा। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लखनऊ ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में उसकी जान चली गई। परिवार ने देर शाम महिला का अंतिम संस्कार कर दिया। पति बलराम ने बताया कि समय की कमी के कारण अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई लेकिन अगली सुबह कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर मुकेश कुमार ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

इटियाथोक उपडाकघर से बैग में रखी 50 हजार का नगदी भी बरामद किया है

Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। उपडाकघर से गुरुवार दोपहर को डाक विभाग के एक अभिकर्ता का बैग में रखा पचास हजार रुपया चोरी हो गया। चोरी की वारदात के बाद उप डाकघर कार्यालय में घंटों अफरातफरी का माहौल रहा।सूचना पर पहुंची डायल 112 व कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी है। *घटना का विवरण* इटियाथोक थाना क्षेत्र के अयाह गांव निवासी संत प्यारे तिवारी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह गुरुवार सुबह करीब दस बजे इटियाथोक उपडाकघर के कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने अपने बैग में पचास हजार रुपये डाकखाने में जमा करने के लिए रखे थे। *चोरी की प्रक्रिया* आरोप है, कि वह अपना बैग टेबल पर रखकर सामने काउंटर पर चले गए।थोडी ही देर बाद लौटने पर बैग में रखा सारा रुपया गायब मिला। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। *सीसीटीवी फुटेज और पुलिस कार्रवाई* इटियाथोक उप डाकघर में उप पोस्टमास्टर पद पर कार्यरत कमलेश कुमारी वर्मा ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, उच्चाधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से कई बार सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए अवगत कराया जा चुका है । मौके पर मौजूद कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा न होने से लोगों के बीच चोर उचक्कों का भय बना रहता है। लोगों का कहना है कि यहां किसी गार्ड की भी तैनाती नहीं है। इस घटना के बाद से उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है।
0
0
Report

Noida, Uttar Pradesh:
0
0
Report

श्योपुर दौरे में सांसद-सरपंचों के बीच हंगामा; भ्रष्टाचार के आरोप उठे

Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर क्षेत्रीय सांसद शिवमंगल सिंह तोमर का बुधवार का श्योपुर दौरा दिनभर चले राजनीतिक विवाद और हंगामे के बीच खत्म हुआ। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक से लेकर निषादराज भवन में आयोजित पंच-सरपंच सम्मेलन तक जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच तीखी बहस देखने को मिली。 दिशा बैठक में श्योपुर विधायक बाबू जंडेल ने जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने मेडिकल कॉलेज निर्माण, 35 गांवों की नहर परियोजना और जल जीवन मिशन की बंद पड़ी नल-जल योजनाओं में कथित गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की। विधायक ने विधानसभा में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कपड़े फाड़ने और एफआईआर दर्ज कराने तक की चेतावनी दी। सांसद शिवम सिंह तोमर ने संबंधित मामलों में कलेक्टर को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए。 इसके बाद निषादराज भवन में वीबी-जी राम जी योजना के तहत आयोजित पंच-सरपंच सम्मेलन में विवाद और बढ़ गया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीरज जाट द्वारा पंचायत फंड के सदुपयोग और पारदर्शिता की बात कहे जाने पर कई सरपंच नाराज हो गए। सरपंचों का आरोप था कि पंचायतों को विकास के लिए पर्याप्त राशि नहीं मिल रही और इसके बावजूद उन्हें ‘चोर’ कहा जा रहा है。 मामला बढ़ने पर सांसद तोमर जवाब देने के लिए खड़े हुए, लेकिन सरपंचों की नारेबाजी और विरोध के बीच उन्हें कार्यक्रम बीच में ही छोड़कर जाना पड़ा। सम्मेलन में उपसरपंच को मंच पर जाने से रोके जाने को लेकर भी नाराजगी सामने आई।
0
0
Report
Advertisement

अवैध वसूली के लिए पिटाई: कटनी के दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरा फरार

Katni, Madhya Pradesh:बेरहमी से पिटाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार कटनी के माधवनगर थाना क्षेत्र के अमीरगंज में अवैध वसूली को लेकर एक व्यक्ति को लाठी-डंडों से हमला कर 52 वर्षीय व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मामले का तीसरा आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं। मारपीट का पूरा घटनाक्रम पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस के मुताबिक, इलाके में रहने वाले 52 वर्षीय सनत कुमार यादव को तीन युवक कथित तौर पर अवैध वसूली के लिए लगातार परेशान कर रहे थे। आरोप है कि रुपए देने से इनकार करने पर शुभम गुप्ता, अनिल केवट और सुशील यादव ने सनत कुमार के साथ विवाद किया। इसके बाद शुभम गुप्ता और अनिल केवट ने लाठी-डंडों से सनत कुमार पर हमला कर दिया। मारपीट में वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घायल की शिकायत पर कार्रवाई शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों शुभम गुप्ता और अनिल केवट को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं तीसरा आरोपी सुशील यादव अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रहा है।
0
0
Report

रतलाम के प्राचीन गणेश नाथ मंदिर में घी-चांदी से नया श्रृंगार, भक्त प्रभावित

Ratlam, Madhya Pradesh:गणेश उत्सव की शुरुआत होने वाली है और इसके साथ ही गणपति मंदिरों में श्रद्धा का सैलाब उमड़ने वाला है। रskatlalम में भी भगवान गणेश का एक ऐसा प्राचीन मंदिर है, जहां विराजमान प्रतिमा अपनी अनोखी विशेषता के लिए श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र है। रत्नालाम के रामगढ़ में स्थित प्राचीन गणेश नाथ सिद्धि विनायक मंदिर करीब 150 साल से ज्यादा पुराना बताया जाता है। फाइल: मंदिर की देखरेख सिखवाल समाज ट्रस्ट द्वारा की जा रही है। पुरानी संरचना को बरकरार रखते हुए मंदिर में कांच और आकर्षक रंगरोगन से इसे नया स्वरूप दिया गया है। बतायाजा रहा है कि कभी यह एक छोटा सा मंदिर था, जिसे राजा-महाराजाओं के समय कर एकत्रित करने वाले साहरदार कस्तूरचंद ने बाद में भव्य रूप दिया। मंदिर की सबसे खास बात है यहाँ विराजमान लाल पत्थर की गणेश प्रतिमा। प्रतिमा को स्पर्श करने पर पत्थर जैसी कठोरता के बजाय नर्म अहसास होता है। दरअसल, प्रतिमा का श्रृंगार केवल घी और चांदी के वर्क से किया जाता है और पुराना श्रृंगार हटाए बिना उस पर नया श्रृंगार चढ़ता रहा। इससे घी और चांदी की परत मोटी होती गई। औऱ अब यही प्रतिमा छूने पर शरीर की तरह नर्म अनुभव कराती है। मान्यता है कि मंदिर के दरवाजे पर नारियल बांधने से मनोकामना पूर्ण होती है। बाइट - राजकुमार शर्मा (कोषाध्यक्ष सिखवाल समाज) बाइट - हरीश पुरोहित (श्रद्धांलू) बाइट - गणेश बैरागी (पुजारी) WT_GANESH_PRATIMA_R. MP4 रत्नलाम चंद्रशेखर सोलंकी
0
0
Report

लातेहर भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता के लिए देवेंद्र महतो का मोर्चा; आंदोलन तेज करने की चेतावनी

Latehar, Jharkhand:लातेहार झारखंड में भर्ती परीक्षाओं की व्यवस्था और नियुक्ति प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर देवेंद्र नाथ महतो ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ‘भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा’ के तहत आज लातेहार पहुंचे महतो ने युवाओं को संबोधित करते हुए पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया, योग्यता के आधार पर नियुक्ति और कथित भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की मांग की। देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि उनकी यात्रा झारखंड के सभी 24 जिलों तक पहुंच रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जेपीएससी और जेएसएससी की कई नियुक्ति प्रक्रियाओं को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। शिक्षक, पुलिस, दरोगा, चौकीदार और होमगार्ड समेत विभिन्न पदों की भर्ती में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की जरूरत है। महतो ने दावा किया कि आंदोलन, भूख हड़ताल, विधानसभा घेराव और सत्याग्रह के बाद सरकार ने कुछ मामलों में कार्रवाई शुरू की। उन्होंने कहा कि कई परीक्षाओं में जांच, रोक और रद्द किए जाने जैसी कार्रवाई हुई है, लेकिन भर्ती व्यवस्था में स्थायी सुधार के लिए ठोस कदम उठाना जरूरी है। नौकरी किसी की पहचान, पैरवी या पैसे के आधार पर नहीं, बल्कि योग्यता और प्रतिभा के आधार पर मिलनी चाहिए। सरकार से भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता की गारंटी देने की मांग की। युवाओं से बोले महतो- अधिकारों के लिए आवाज उठाएं लातेहार में युवाओं और आम लोगों को संबोधित करते हुए देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि अपने अधिकारों की आवाज उठाने से डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि भर्ती व्यवस्था में सुधार की यह लड़ाई किसी एक जाति, धर्म या राजनीतिक दल तक सीमित नहीं है, बल्कि रोजगार की तैयारी कर रहे सभी युवाओं से जुड़ी हुई है। महतो ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। उन्होंने चक्का जाम और आर्थिक नाकेबंदी जैसे आंदोलनात्मक कदम उठाने की बात कही। साथ ही लोकतांत्रिक तरीके से सरकार के खिलाफ राजनीतिक संघर्ष जारी रखने का भी ऐलान किया। इस दौरान भर्ती प्रक्रिया में सुधार, युवाओं को निष्पक्ष अवसर देने और नियुक्तियों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। महतो ने कहा कि युवाओं की वर्षों की मेहनत किसी भी तरह की अनियमितता की भेंट नहीं चढ़नी चाहिए। उन्होंने सरकार से ऐसी व्यवस्था बनाने की मांग की, जिसमें मेहनत और योग्यता के आधार पर युवाओं को उनका अधिकार मिल सके。
0
0
Report
Advertisement

नीमकाथाना नगरपालिका चुनाव: भाजपा- कांग्रेस प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी तेज, मतगणना पर सभी की निगाह

Sikar, Rajasthan:चुनाव के बाद प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी। भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी की. सीकर जिले के नीमकाथाना में नगर निकाय चुनाव में मतदान संपन्न होने के बाद अब भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों में सियासी हलचल तेज हो गई है। चुनाव परिणाम से पहले अपने-अपने प्रत्याशियों को एकजुट रखने के लिए दोनों प्रमुख दलों ने बाड़ाबंदी शुरू कर दी है। भाजपा की ओर से पहले ही अपने प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी कर उन्हें सुरक्षित स्थान पर भेजा गया था इसके बाद आज कांग्रेस ने भी अपने प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी की। कांग्रेस के प्रत्याशियों को विधायक आवास पर एकत्रित किया गया, जहां से उन्हें गाड़ियों के जरिए सुरक्षित स्थान के लिए रवाना किया गया। बाड़ाबंदी के पीछे मुख्य उद्देश्य चुनाव परिणाम के बाद बोर्ड बनाने के लिए जरूरी बहुमत के आंकड़े को सुरक्षित रखना माना जा रहा है। 40 वार्डों वाली नीमकाथाना नगर पालिका में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। वहीं कई वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी मुकाबला रोचक बनाया है। मतदान के बाद अब दोनों ही दल अपने-अपने स्तर पर सीटों का गणित लगाने में जुटे हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही नगर निकाय में अपना बोर्ड बनाने का दावा कर रहे हैं। ऐसे में प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी ने चुनावी चर्चाओं को और तेज कर दिया है। अब सभी की निगाहें 4 सितंबर को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं। मतगणना के बाद ही साफ होगा कि नीमकाथाना में किस दल को बहुमत मिलता है और कौन शहरी सरकार बनाने में सफल रहता है।
0
0
Report

Ramgarh Hatyakand: 10 Aropiyon ko umr ke sath saza, har par 28,700 rupaye jurmana

Alwar, Rajasthan:रामगढ़ हत्याकांड में बड़ा फैसला, 10 आरोपियों को उम्रकैद, प्रत्येक पर 28,700 रुपए का जुर्माना अलवर। रामगढ़ थाना क्षेत्र के गुर्जरपुर खुर्द में वर्ष 2019 में हुए सनसनीखेज हत्याकांड में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या-3 की अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। न्यायालय की पीठासीन अधिकारी ज्योति के. सोनी ने मामले में आरोपी वीरवती को छोड़कर शेष सभी आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने प्रत्येक दोषी पर 28,700 रुपए का अर्थदंड भी लगाया है। विशिष्ट लोक अभियोजक अजीत यादव ने बताया कि मामले के अनुसार 15 जून 2019 को गुर्जरपुर खुर्द निवासी कवरपाल के खेत के पास मंडल खुर्द निवासी सुनील और देवकी के बीच मोटरसाइकिल तेज चलाने को लेकर कहासुनी हुई थी। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था, लेकिन इसी विवाद को लेकर पुरानी रंजिश बनी रही। इसके दो दिन बाद 17 जून 2019 की शाम करीब 6 बजे परिवादी की भाभी भीमवती अकेली बोरवेल पर पानी लेने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान प्रकाश, भीम सिंह, मुकेश, ओम सिंह, करण, लालाराम, मेवाराम, सुनील, कर्री, धनसिंह और वीरवती धारदार हथियारों और बंदूकों से लैस होकर वहां पहुंचे और भीमवती के साथ मारपीट शुरू कर दी। भीमवती की चीख-पुकार सुनकर उसके परिजन बंशी, हुकमचंद, रामचरण, श्रीचंद, गणपत, पूरण, सलोनी और कवरपाल मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने का प्रयास किया। आरोप है कि हमलावरों ने उनके साथ भी धारदार हथियारों और बंदूकों से हमला कर दिया। इस हमले में बंशी के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हुए थे। घटना के बाद रामगढ़ थाने में आरोपियों के खिलाफ धारा 143, 148, 149, 323, 341, 336, 302 सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने जांच पूरी कर अदालत में चालान पेश किया। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से 24 गवाहों के बयान करवाए गए और 77 दस्तावेज अदालत में पेश किए गए। वहीं बचाव पक्ष की ओर से भी बयान और साक्ष्य प्रस्तुत किए गए। दोनों पक्षों की लंबी सुनवाई और पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने वीरवती को छोड़कर शेष सभी नामजद आरोपियों को दोषी माना और सभी को आजीवन कारावास तथा 28,700 रुपए प्रत्येक के अर्थदंड की सजा सुनाई।
0
0
Report
Advertisement

गंडक नदी के कटाव ने फिर बढ़ाई दहशत, बाढ़ के बाद गांवों में फिर संकट

Bagaha, Bihar:नेपाल से निकलने वाली नारायणी गंडक नदी का कहर बदस्तूर जारी है। हालांकि जलस्तर में फिलहाल गिरावट दर्ज की गई है जो कटाव के लिए और अधिक खतरनाक होगा। इंडो-Nepal सीमा पर स्थित वाल्मीकिनगर गंडक बाराज से महज 77 हजार क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज किया गया है, बावजूद इसके सैलाब थमा जरूर है लेकिन लोगों की मुश्किलें कम नहीं हुईं हैं। क्योंकि अब बाढ़ के बाद कटाव का सितम जारी है। पश्चिम चम्पारण के जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने इलाके का दौरा कर हर हाल में लोगों की सुरक्षा को लेकर सख्ती के निर्देश दिए हैं। डीएम ने हाथी पाँव समेत बोल्डर पीचिंग वर्क करवाने को कहा है, लेकिन धरातल पर जो काम हो रहे हैं वे डीएम के आदेश से हटकर दिख रहे हैं। ग्रामीण मनमानी और आपदा में सरकारी पैसे के बंदरबांट का आरोप लगा रहे हैं। संवेदक उपेंद्र यादव और उनके सहयोगी योगेंद्र गुप्ता पल्ला झाड़ रहे हैं और अभियंता हालात सामान्य होने का दावा कर रहे हैं। दरअसल गंडक नदी का बढ़ता जलस्तर इलाके में सैलाब लाता है, तौ घटता जलस्तर कटाव की विनाशलीला करती है। मंगलपुर के साथ मधुबनी के रेवहिया गाँव का वजूद मिट गया है क्योंकि सैकड़ों घर और फसल लगी जमीन समेत कई सरकारी भवन जल मीनार, नल जल की टंकी गंडक में समाहित हो चुके हैं। जल संसाधन विभाग की ओर से फ्लड फाइटिंग में एंटी रोजन वर्क कराया जा रहा है, लेकिन नदी की मुड़ती धारा और तेज प्रवाह यहां बचाव कार्य में लगें बांस पाइलिंग समेत बोरीयां तेजी से बहा ले जा रहे हैं। मौके पर अधिकारी ऊपर से आदेश मिलने की दलील दें रहे हैं मानों बस्ती के नामोनिशान मिटने का इंतजार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिलहाल बालू की बोरियों और कच्चे बांस से बांध बनाने का प्रयास हो रहा है जो नाकाम साबित हो रहा है क्योंकि नदी की धारा सीधे चियोरही पंचायत की ओर तीव्र गति से बढ़ रही है। कटाव की त्रासदी से हाहाकार मचा है। वहीं एंटी रोजन के तौर पर चल रहे कार्य अभी ناکाफी हैं, लेकिन जल संसाधन विभाग के कनीय अभियंता पप्पू कुमार इस उपलब्धता के बदौलत कटाव पर काबू पाने में मजदूरों और ठीकेदार के साथ जुटे हैं। हर साल गंडक नदी से बाढ़ और कटाव की त्रासदी इलाके के लोगों की मजबूरी है क्योंकि भूगोलिक बनावट ही नदी से घिरा हुआ है। बगैर बोल्डर पीचिंग और गाइड बांध या रिंग बांध के कटाव से निजात पाना नामुमकिन है। देखने वाली बात होगी कि बम्बू रोल और बालू की जगह मिट्टी वाली बोरियां कब तक काबू पाती हैं। अधिकारी हालात काबू में होने का दावा कर रहे हैं। नदी की विकराल रूप आगे क्या रंग दिखाती है ये देखने वाली बात होगी।
0
0
Report
Advertisement

कैमूर के नौघरा में 58 करोड़ 17 लाख के अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय का उद्घाटन

Khajuria Khurd, Bihar:स्लग - कैमूर के नौघरा में 58 करोड़ से बने अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय का हुआ उद्घाटन अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने बच्चे और बच्चियों के लिए 560 बेड के हाईटेक भवन का किया शुभारंभ, विद्यार्थियों को मिलेगी मुफ्त आवासीय शिक्षा वियो - कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम नौघरा में नवनिर्मित अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय का उद्घाटन गुरुवार को बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान द्वारा किया गया। 58 करोड़ 17 लाख रुपये की लागत से बने इस 560 बेड वाले हाईटेक भवन के शुरू होने से जिले में अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र छात्राओं के लिए पहली बार आधुनिक आवासीय शैक्षणिक व्यवस्था उपलब्ध हुई है। इसमें आधे बच्चे रहेंगे और आधे बच्चियां के लिए बनाया गया है। इस अवसर पर आयोजित उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री जमा खान ने कहा कि राज्य सरकार सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि इस नए परिसर में छात्रों के पठन-पाठन और रहने के लिए अत्याधुनिक व्यवस्थाएं की गई हैं। परिसर में सुसज्जित कक्षाओं के साथ-साथ सर्वसुविधायुक्त छात्रावास, स्वच्छ पेयजल, शौचालय तथा सुरक्षित व अनुशासित शैक्षणिक माहौल सुनिश्चित किया गया है। अब स्थानीय और दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले छात्र-छात्राओं को बेहतर पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री व चेनारी विधायक मुरारी गौतम, कैमूर डीडीसी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी सत्येंद्र त्रिपाठी समेत कई अन्य जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। विद्यालय के शुभारंभ से स्थानीय अभिभावकों और विद्यार्थियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
0
0
Report

जमालपुर लोको शेड टकराव: चार रेलकर्मियों को निलंबित, सुरक्षा नियम सख्त किए जाएंगे

Munger, Bihar:लोको शेड में लापरवाही पड़ी भारी, चार कर्मी निलंबित वित्त प्रबंधक ने किया शंटिंग यार्ड का निरीक्षण, बोले- सुरक्षा प्रोटोकॉल से नहीं होगा समझौता。 मुंगेर : जमालपुर लोको शेड में दो लोको की आमने-सामने टक्कर और एक लोको के पटरी से उतरने के मामले में मालदा रेल प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। घटना की जांच के बाद लापरवाही के आरोप में चार रेलकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, गुरुवार को मालदा मंडल के डिवीजनल वित्त प्रबंधक प्रवीण कुमार ने जमालपुर लोको शेड का गहन निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया。 वित्त प्रबंधक प्रवीण कुमार ने सीनियर डीएमई डीजल केके दास के साथ शेड के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शंटिंग यार्ड, लोको मरम्मत व्यवस्था, सुरक्षा मानकों और स्टोर की व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की। उन्होंने घटना के संबंध में सीनियर डीएमई से विस्तृत जानकारी ली और भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान वित्त प्रबंधक ने स्पष्ट कहा कि लोको शेड में सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सुरक्षा मानकों और निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एक सितंबर को हुआ था हादसा गौरतलब है कि एक सितंबर को जमालपुर लोको शेड के अंदर शंटिंग के दौरान दो लोको आमने-सामने टकरा गए थे। टक्कर के बाद एक लोको पटरी से उतर गया था। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं थी, लेकिन रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचा था。 मालदा मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने घटना को सुरक्षा में गंभीर चूक मानते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए थे। जांच की जिम्मेदारी एएमई नीरज कुमार को सौंपी गई थी। जांच में चार कर्मी पाए गए दोषी जांच के दौरान हादसे के लिए चार रेलकर्मियों की लापरवाही सामने आई। जांच रिपोर्ट के आधार पर चारों को निलंबित करते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। निलंबित कर्मियों में शंटर आदित्य राज और अमितेश तथा सीनियर टेक्नीशियन विजय कुमार और महेश दास शामिल हैं। रेल सूत्रों के अनुसार शंटिंग के दौरान निर्धारित सुरक्षा मानकों और प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया था। घटना के बाद रेल प्रशासन अब लोको शेड में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने की तैयारी में है。
0
0
Report

लखनऊ में डेसिबल मीटर से मॉडिफाइड साइलेंसर की चेकिंग, 500 यूनिट ज़ब्त

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: ट्रैफिक पुलिस ने डेसिबल मीटर का इस्तेमाल करके मॉडिफाइड साइलेंसर की जांच की और तय लिमिट से ज़्यादा आवाज़ वाले साइलेंसर हटा दिए। लखनऊ, उत्तर प्रदेश: DCP सेंट्रल रवीना त्यागी ने कहा, "यह कैंपेन पूरे लखनऊ कमिश्नरेट में चलाया जा रहा है सभी पांच सिविल पुलिस ज़ोन में अलग-अलग जगहों पर ऑपरेशन चल रहे हैं। इसके अलावा, ट्रैफिक इंस्पेक्टर (TI) और ट्रैफिक के असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ़ पुलिस (ACP) की लीडरशिप में 16 सर्कल में यह ड्राइव चलाई जा रही है। यह पहल – जिसका फोकस मॉडिफाइड साइलेंसर की जांच करना और उन्हें ज़ब्त करना है – 1 सितंबर को शुरू हुई थी आज नौवां दिन है, और हमने अब तक लगभग 500 ऐसी यूनिट ज़ब्त की हैं।"
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top