209859
Unnao - सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट पर पुलिस की कड़ी नजर, SP दीपक भूकर ने दी सख्त चेतावनी
Nawabganj, Uttar Pradesh:उन्नाव जनपद में सोशल मीडिया के ज़रिए फैल रही भ्रामक व भड़काऊ सूचनाओं पर अंकुश लगाने के लिए उन्नाव पुलिस सक्रिय हो गई है। एसपी दीपक भूकर ने साफ कहा है कि मीडिया सेल सोशल मीडिया गतिविधियों पर पूरी नजर बनाए हुए है और अगर कोई व्यक्ति जानबूझकर अफवाह फैलाता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर विकास के ठोस नमूने, विजय शाह ने आभार व्यक्त किया
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में मध्य प्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ। मध्य प्रदेश शासन में कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने इस मौके पर मध्य प्रदेश के विकास में भूमिका निभाने वाले सभी मुख्यमंत्री, सरकारों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों का आभार मानते हुए शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2003 के बाद से प्रदेश में भाजपा सरकारों के कार्यकाल में जो प्रगति और विकास के कार्य हुए हैं वह पहले की सरकारों द्वारा किए गए कार्य से कई गुना श्रेष्ठ है। स्थापना दिवस कार्यक्रम में VO, परेड ग्राउंड में आयोजित इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश विकास की उपलब्धियाँ और प्रगति का बखान किया गया। मंत्री विजय शाह ने कहा कि 2003 के बाद से मध्य प्रदेश में भाजपा सरकारों ने जो काम किया वह मध्य प्रदेश के स्थापना में सबसे श्रेष्ठ कार्य कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि पिछले 23 सालों में शिक्षा, स्वास्थ्य सिंचाई और इन्फ्रास्ट्रक्चर में जो काम हुए हैं वह पहले की सरकारों से कई गुना ज्यादा है। इसके लिए उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री यों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष आभार माना। बाइट, विजय शाह मंत्री। स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया साथ ही प्रदेश के विकास के लिए संकल्प लिया गया। समारोह स्थल पर उत्कृष्ट कृषि उत्पादों और जिले में हुए श्रेष्ठ कार्यों की प्रदर्शनी लगाई गई। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समारोह में महापौर विधायक जनप्रतिनिधि और आम नागरिक शामिल हुए। आज मंत्री विजय शाह का जन्म दिवस है।0
0
Report
रीवा में दीपावली से पहले नकली मिठाइयों के खिलाफ बड़ी छापेमारी, 1 क्विंटल जब्त
Rewa, Madhya Pradesh:दीपावली के त्योहार से पहले रीवा में खाद्य विभाग ने नकली मिठाइयों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शहर के नए बस स्टैंड पर टीम ने छापेमारी कर करीब 1 क्विंटल नकली मिठाई और अन्य खाद्य सामग्री जब्त की है। जब्त सामग्री में मिल्क केक और मावा भी शामिल हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमरीश दुबे के मुताबिक, इन मिठाइयों को दूध की जगह स्टार्च और फ्लेवर का इस्तेमाल करके तैयार किया गया था। जानकारी के अनुसार, मिठाइयों की यह खेप बनारस से आभा ट्रैवल्स के माध्यम से भेजी गई थी और गौतम ट्रैवल्स की बस से रीवा लाई गई थी। कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए बस स्टैंड पर रखी मिठाइयों को जब्त कर लिया। हालांकि, मौके पर संबंधित व्यापारी मौजूद नहीं मिला। फिलहाल खाद्य विभाग ने जब्त सामग्री के मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। त्योहार से ठीक पहले नकली मिठाइयों की इतनी बड़ी खेप पकड़े जाने से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और लोगों की सेहत को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।0
0
Report
जालौन में कालपी बार संघ अध्यक्ष की अपहरण के बाद हत्या, परिवार में हड़कंप
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ जालौन जालौन में कालपी बार संघ अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की अपहरण के बाद हत्या, अधिवक्ता गयादीन की कार सवार अपहरणकर्ताओ ने अपहरण के बाद हत्या की वारदात को दिया अंजाम बीते दिन फाइल के बहाने फोन कर दुर्गा मंदिर चौराहे पर बुलाकर कार सवारो ने किया था अपहरण, अपहरण की सूचना पर परिजनों ने दी पुलिस को दी थी शिकायत, परिजनों की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया था अपहरण का मुकदमा, कानपुर में संदिग्ध हालत में बार संघ अध्यक्ष का शव मिलने से परिजनों में मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची जालौन की कालपी पुलिस कर रही पूछताछ, घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज की कर रही तलाश, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र की घटना।0
0
Report
Advertisement
दिव्यांग बच्चों के हुनर से दीपावली में रोशन बीकानेर, आत्मनिर्भरता की नई कहानी
Bikaner, Rajasthan:दिव्यांग बच्चों के हुनर से रोशन होंगे घर, दीपावली पर आत्मनिर्भरता की अनूठी पहल करीबी 60 बच्चे अपने हाथों से तैयार कर रहे रंग-बिरंगे दीपक और हैंडीक्राफ्ट दीपक और पारंपरिक वस्तुओं की बिक्री से बच्चों को मिल रहा प्रोत्साहन सिर्फ दीपावली ही नहीं, कई त्योहारों पर भारतीय परंपरा और संस्कृति को भी दे रहे बढ़ावा कुछ हाथों में चुनौतियां हैं लेकिन उन्हीं हाथों में ऐसा हुनर भी है जो दूसरों के घरों को रोशन कर सकता है इस दीपावली बीकानेर में करीब 60 दिव्यांग बच्चे सिर्फ मिट्टी के दीपक नहीं बना रहे बल्कि अपने आत्मविश्वास, आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख रहे हैं जिन बच्चों को अक्सर मदद की जरूरत के नजरिए से देखा जाता है वही बच्चे अपनी मेहनत और कला से समाज को कुछ नया देने की कोशिश कर रहे हैं यह कहानी है हौसलों की, हुनर की और उन सपनों की, जो किसी शारीरिक चुनौती के आगे हार मानने को तैयार नहीं…..देखिए इस खास रिपोर्ट में ! रोशनी के त्योहार दीपावली पर हर घर में दीपक जलेंगे लेकिन बीकानेर में तैयार हो रहे इन दीपकों की चमक कुछ खास है क्योंकि इन्हें उन बच्चों ने अपने हाथों से बनाया है जिनके जीवन में शारीरिक चुनौतियां जरूर हैं, लेकिन उनके हौसलों की कोई सीमा नहीं। दिव्यांग सेवा संस्था पिछले 10 वर्षों से इन बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ अलग-अलग हुनर सिखाकर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है संस्था से जुड़े करीब 60 बच्चे इस बार दीपावली के लिए रंग-बिरंगे और आकर्षक दीपक तैयार कर रहे हैं कोई दीपकों को आकार दे रहा है, तो कोई उन्हें रंगों से सजा रहा है हर दीपक के पीछे इन बच्चों की मेहनत, लगन और कुछ कर दिखाने का जज्बा नजर आता है। संस्था और उससे जुड़े लोगों की कोशिश सिर्फ दीपक बनवाने तक सीमित नहीं है उनका उद्देश्य है कि समाज इन बच्चों के हुनर को पहचाने, इनके बनाए दीपकों और दूसरी चीजों को खरीदे और इन्हें आगे बढ़ने का प्रोत्साहन मिले इनकी बनाई वस्तुओं की बिक्री से मिलने वाली राशि भी बच्चों को प्रोत्साहित करने में मदद करती है यानी जब कोई इनके हाथों से बना दीपक खरीदता है तो वह सिर्फ एक सामान नहीं खरीदता, बल्कि किसी बच्चे के आत्मविश्वास को भी मजबूत करता है खास बात यह है कि बच्चों की यह कला केवल दीपावली तक सीमित नहीं है समय-समय पर अलग-अलग त्योहारों और उत्सवों के लिए ये बच्चे हैंडीक्राफ्ट और पारंपरिक वस्तुएं तैयार करते हैं इसके जरिए भारतीय संस्कृति, परंपरा और लोक कला को भी आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है यह पहल इन बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की एक कोशिश भी है ताकि उनकी पहचान उनकी चुनौतियों से नहीं बल्कि उनकी प्रतिभा और हुनर से बने इस दीपावली अगर आप भी किसी के घर को रोशन करने के लिए दीपक खरीद रहे हैं तो एक बार इन बच्चों के हाथों से बने दीपकों को जरूर मौका दीजिए क्योंकि यहां जलने वाला हर दीपक सिर्फ रोशनी नहीं फैलाएगा बल्कि किसी बच्चे के सपनों, आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता को भी नई रोशनी देगा.0
0
Report
उदयपुर के गोगुंदा में स्कूल बस पर पथराव, 62 बच्चे और 10 स्टाफ घायल
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर उदयपुर के गोगुंदा से खबर, उदयपुर-पिंडवाड़ा हाईवे पर बदमाशों का आतंक, बदमाशों ने स्कूल बस पर किया पथराव, जोधपुर जिले के निजी स्कूल की बताई जा رہی बस, पत्थर लगने से बस चालक जसवंत सिंह,शिक्षक योगेश सहित तीन को आई छोटे, बस के आगे का शीशा फूटा, चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी को तेज गति से भगाया, सूचना पर बेकरिया थाना पुलिस पहुंची मौके पर, घायलो का स्थानीय चिकित्सालय में कराया गया उपचार, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू, पिकनिक पर आ रही दो स्कूल बसों में सवार थे 62 बच्चे और 10 स्कूल स्टाफ, बेकरिया थाने से महज 1 किलोमीटर की दूरी पर हुई वारदात, पुलिस जुटी मामले की जांच में,0
0
Report
अमरौहा में यातायात माह का शुभारंभ, एसपी ने पुलिसकर्मियों और छात्रों को शपथ दिलाई
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा में यातायात माह का आगाज, एसपी लखन सिंह यादव ने पुलिसकर्मियों और छात्राओं को दिलाई सड़क सुरक्षा की शपथ अमरौहा की नवनिर्मित पुलिस लाइन में रविवार को यातायात माह का शुभारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने पुलिसकर्मियों, एनसीसी कैडेट्स और स्कूली छात्राओं को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई। 1 से 30 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत स्कूल-कॉलेजों और चौराहों पर जागरूकता कैंप लगाकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। एसपी ने कहा कि नियम तोड़ने वालों और बाइक पर पटाखा साइलेंसर लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। लोगों की जान बचाना पुलिस की प्राथमिकता है。 बाइट: लखन सिंह यादव पुलिस अधीक्षक अमरोहा0
0
Report
Advertisement
धौलपुर के पास स्कॉर्पियो-ट्रक भिड़ंत में महिला समेत दो की मौत, कई घायल
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर राजस्थान सीमा से सटे मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। स्कॉर्पियो और ट्रक की भिड़ंत में महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए। हादसा मध्यप्रदेश के बाबा देवपुरी के पास बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो सवार भोपाल से बदायूं जा रहे थे। तभी ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने धौलपुर नजदीक हoune के चलते घायलों को तुरंत धौलपुर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। सभी घायलों को धौलपुर जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। दो घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।0
0
Report
बालाघाट बायपास पर थोक पटाखा स्टॉक से बड़ा हादसा का खतरा
Raebareli, Uttar Pradesh:त्यौहार के मौके पर जहाँ एक तरफ दीपावली की आतिशबाजी को लेकर तैयारियाँ जोरों पर हैं, वहीं दूसरी तरफ शहर के बायपास रोड पर एक बड़े हादसे का खतरा मंडरा रहा है... जून 2017 में खैरी स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट को बालाघाट का कोई नागरिक भूल नहीं पाया है, जिसमें 23 बेकसूर मजदूरों की मौत चली गई थी और 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे... इससे पहले 2015 में किरनापुर की पटाखा फैैक्ट्री में हुए धमाके में भी 3 मजदूरों की मौत हुई थी... इतने दर्दनाक हादसों के बावजूद जिला प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया है... बालाघाट के बायपास स्थित तीन थोक पटाखा दुकानों पर दीपावली के त्यौहार को देखते हुए क्षमता से काफी अधिक आतिशबाजी का स्टॉक जमा कर लिया गया है... चौंकाने वाली बात यह है कि थोक पटाखा एसोसिएशन के अध्यक्ष ने खुद स्वीकार किया है कि माँग को देखते हुए अतिरिक्त पटाखों का भंडारण किया गया है... उनका कहना है कि इस बात की जानकारी प्रशासन को है और नियमनुसार 33% अतिरिक्त स्टॉक रख सकते है और उसका चालान भी हम जमा करते है..जहाँ ये थोक दुकानें स्थित हैं, उससे महज कुछ ही दूरी पर पेट्रोल पंप, लोगों के रिहाइशी मकान और अन्य कई व्यापारिक प्रतिष्ठान मौजूद हैं... अगर यहाँ जरा सी भी लापरवाही या हादसा होता है, तो उसका असर कितना तबाही भरा होगा, इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है... सुरक्षा के नाम पर इन दुकानों में पानी-रेत की बाल्टियाँ और चंद फायर सेफ्टी उपकरण ही नजर आते हैं... भीषण अग्निकांड जैसी स्थिति में ये मामूली इंतजाम पूरी तरह नाकाफी साबित होंगे.. बड़ा सवाल यह है कि अगर कोई अनहोनी घटती है, तो इसका जिम्मेदार कौन होगा—अतिरिक्त भंडारण की इजाजत देने वाला प्रशासन या फिर नियमों को ताक पर रखने वाले व्यापारी...0
0
Report
महराजगंज में यातायात माह नवंबर-2026 का शुभारंभ, जागरूकता रैली निकालकर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को महराजगंज में यातायात माह नवंबर-2026 का शुभारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली पुलिस कार्यालय से निकलकर उद्योग चौराहा, नगर तिराहा और नवीन सब्जी मंडी होते हुए हनुमानगढ़ी पहुंची। इसके बाद नगर तिराहा होते हुए यातायात कार्यालय पर रैली का समापन हुआ। इस दौरान लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना पुलिस, प्रशासन और प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। यातायात नियमों का पालन चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपने और दूसरों के जीवन की सुरक्षा के लिए जरूरी है। थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, प्रतिसार निरीक्षक रूपेश कुमार, यातायात निरीक्षक अरुणेंद्र प्रताप सिंह, गुड्डू प्रभाकर, विनोद सिंह, सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
कटनी के चेतनोदय तीर्थक्षेत्र में जैन समाज का सामूहिक श्रमदान, स्वच्छता बनाये रखने की मिसाल
Katni, Madhya Pradesh:जैन समाज द्वारा चेतनोदय तीर्थक्षेत्र कटनी में सामूहिक श्रमदान अभियान आयोजित किया गया। कटनी में चेतनोदय तीर्थक्षेत्र कटनी की स्वच्छता, सुंदरता एवं संरक्षण के उद्देश्य से संगठित जैन समाज ने आज सामूहिक श्रमदान अभियान आयोजित किया गया। अनुराग जैन ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य तीर्थक्षेत्र की साफ-सफाई एवं सुंदरता बनाए रखने के साथ-साथ समाज में सेवा, सहयोग, समर्पण और एकता की भावना को मजबूत करना है। इस पुनीत कार्य में जैन समाज के सभी पुरुषों, महिलाओं एवं बच्चों से परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है। सभी समाजजन अपने श्रम एवं सहयोग से तीर्थक्षेत्र की स्वच्छता और व्यवस्था में योगदान देकर धर्म एवं समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।0
0
Report
नए कोर्ट परिसर का शिलान्यास, 208 करोड़ में 5 मंजिला भवन, 54 कोर्ट रूम
Kota, Rajasthan:for liveKota - नए कोर्ट परिसर का हुआ शिलान्यास, 208 करोड़ में बनेगा 5 मंजिला कोर्ट परिसर,54 कोर्ट रूम, वकीलों के 247 चैंबर बनेंगे, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, हाइकोर्ट चीफ जस्टिस संजय अग्रवाल ने किया शिलान्यास, विधivat पूजा अर्चना के बाद रखी भवन की नींव, विधि एवं न्याय विभाग मंत्री जोगाराम पटेल,राजस्थान HC के न्यायाधिपति सुदेश बंसल,जिला एवं सत्र न्यायधीश हेमराज गौड़ भी रहें मौजूद, हाईटेक सुरक्षा एवं पर्यावरण अनुकुल बनेगा परिसर, जुलाई 2028 तक होगा निर्माण कार्य पूर्ण, कार्यक्रम जिले के न्यायधीश एवं अधिवक्ता मौजूद0
0
Report
दीपावली से पहले मिलावट रोकथाम: 25 जगहों पर छापेमारी, 49 नमूने
Ghaziabad, Uttar Pradesh:दीपावली और आगामी त्योहारों के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए जिला प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे इंटर डिस्ट्रिक्ट अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने एक दिन में 25 स्थानों पर छापेमारी कर 49 खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए वहीं अनियमितताएं मिलने पर दो खाद्य कारोबारियों के लाइसेंस निरस्त करने के लिए रिपोर्ट भेजी गई है। एडीएम सिटी विकास कश्यप ने बताया कि अभियान के तहत 18 टीमों ने अलगअलग स्थानों पर कार्रवाई की त्योहारों के दौरान मिलावट की आशंका को देखते हुए जनपद स्तर पर चार विशेष टीमें भी गठित की गई हैं। ये टीमें खोया मावा पनीर और दीपावली पर इस्तेमाल होने वाली अन्य खाद्य सामग्री की गुणवत्ता पर नजर रखेंगी। उन्होंने बताया कि हापुड़ बुलंदशहर और दिल्ली जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों से गाजियाबाद में आने वाले मावा और पनीर की विशेष निगरानी की जा रही है शासन के इंटर डिस्ट्रिक्ट अभियान का उद्देश्य दूसरे जिलों से आने वाली असुरक्षित खाद्य सामग्री की आपूर्ति पर रोक लगाना है इसके लिए टीमें लगातार जांच और छापेमारी कर रही हैं। एडीएम सिटी ने कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट पाए जाने पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि त्योहारों पर मिठाई मावा पनीर और अन्य खाद्य सामग्री खरीदते समय सावधानी बरतें। किसी भी तरह की मिलावट की आशंका होने पर इसकी सूचना प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग को दें.0
0
Report
Advertisement
दुर्ग के वैशाली नगर में करोड़ रुपये की चोरी: राहुल बंसोड़ समेत 9 गिरफ्तार
Durg, Chhattisgarh:दुर्ग जिले के वैशाली नगर में डॉक्टर नमिता मित्तल के सूने मकान से हुई करीब एक करोड़ रुपये की सनसनीखेज चोरी का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी राहुल बंसोड़ अब भी फरार है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 47 लाख 64 हजार रुपये नगद, सोने-चांदी के आभूूषण, डायमंड ज्वेलरी, वाहन और इलेक्ट्रॉनिक सामान समेत करीब एक करोड़ रुपये की संपत्ति बरामद की है। दरअसल डॉक्टर नमिता मित्तल 17 अक्टूबर को परिवार के साथ घर में ताला लगाकर बाहर गई थीं; 23 अक्टूबर को लौटने पर अलमारी से नकदी और कीमती आभूषण गायब मिले। जांच में राहुल बंसोड़ पर संदेह हुआ। इसके बाद टीम ने गोंदिया और नागपुर से लेकर मिर्जापुर, प्रयागराज और भदोही तक आरोपियों का पीछा किया. उत्तर प्रदेश में पुलिस ने प्रदीप कुमार चौधरी को पकड़ा। उसकी निशानदेही पर चोरी की रकम और सोने के आभूषण घर के फर्श के नीचे गड्ढा खोदकर छिपाए गए स्थान से बरामद किए गए। पूछताछ में चोरी के आभूषण भदोहि के ज्वेलर्स सोनू जायसवाल को बेचने की जानकारी मिली। वहीं एसपी शोभराज अग्रवाल ने बताया कि ज्वेलर्स ने कुछ सोने के आभूषणों को भट्टी में गलाकर उनका स्वरूप बदलने की कोशिश की थी। मुख्य आरोपी राहुल ने चोरी की रकम से दिल्ली में सेकेंड हैंड XUV कार खरीदी, जबकि प्रदीप ने सुपर स्प्लेंडर बाइक समेत घर के निर्माण और अन्य खर्चों में पैसा लगाया। सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब राहुल चोरी का माल लेने भिलाई पहुंचा; पुलिस की घेराबंदी की भनक लगते ही वह सुपेला चौक के पास कार छोड़कर फरार हो गया और अपने सहयोगियों को इनोवा से चोरी का माल लेकर निकलने कहा। तड़के करीब 3 बजे घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया गया। इनोवा से नगदी और आभूषण बरामद हुए। मामले में ज्वेलर्स, चोरी का माल छिपाने वाले परिजन और फरार आरोपी को वाहन व अन्य सहायता देने वाले सहयोगियों पर भी कार्रवाई की गई है। पुलिस अब फरार मुख्य आरोपी राहुल बंसोड़ की तलाश के साथ चोरी की शेष संपत्ति और अन्य संभावित आरोपियों की जानकारी जुटा रही है.0
0
Report
मेरठ में नीला ड्रम मामला: हिंदू महासभा की टीम सौरभ के घर पहुँची
मेरठ नीला ड्रम मामले में बड़ा अपडेट अखिल भारतीय हिंदू महासभा की टीम पहुंची सौरभ के घर मीरा राठौर और उनके साथियों ने मकान का किया शुद्धिकरण गंगाजल से धोया गया मकान की चौखट को और दी गई धुनि सौरभ के मकान की की गई थी बेरहमी से निर्मम हत्या आगरा के डीएम से मीरा राठौर ने की थी मुस्कान को खुद फ़ासी देने की मांग0
0
Report
रावतभाटा में राष्ट्रीय एकता दिवस पर सामाजिक भाईचारे की शपथ
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस प्रशासन की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लाइव प्रसारण दिखाया गया। इसके बाद उपस्थित नागरिकों को राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि, नगर के गणमान्य नागरिक और नगर पालिका कर्मचारी शामिल हुए। थाना प्रभारी संजीव स्वामी ने कहा कि देश की अखंडता और सामाजिक समरसता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने जाति, धर्म और वर्ग से ऊपर उठकर एकजुट रहने का संदेश दिया।0
0
Report
Advertisement
