Unnao - सांसद साक्षी महाराज का शहाबुद्दीन बरेलवी पर पलटवार, कहा "जिहादी मानसिकता"
Netua Grameen, Uttar Pradesh:उन्नाव के सांसद और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता साक्षी महाराज ने ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी ने आरोप लगाया था कि प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले का आयोजन 54-55 बीघा वक्फ बोर्ड की जमीन पर हो रहा है। इस बयान के बाद साक्षी महाराज ने इसे "जिहादी मानसिकता" करार देते हुए जोरदार पलटवार किया। साक्षी महाराज ने कहा प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ वर्ल्ड का सबसे बड़ा मेला है। यह केवल भारत का नहीं, बल्कि पूरे विश्व का गौरव है। 40 से 50 करोड़ लोग इस मेले में डुबकी लगाने वाले हैं। इससे कुछ लोग बौखला गए हैं। जिहादी और विरोधी टाइप के लोग इस आयोजन के महत्व और उसकी लोकप्रियता को पचा नहीं पा रहे हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ ED की चार्जशीट
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ विशेष PMLA अदालत में पूरक चार्जशीट दाखिल की है। साथ ही रायपुर स्थित उनकी ₹9.06 करोड़ की दो अचल संपत्तियां कुर्क की गई हैं।
ED के अनुसार, 2019-2023 के दौरान सिंडिकेट द्वारा जुटाए गए अवैध धन में से ₹860 से ₹880 करोड़ अग्रवाल के निर्देश पर पार्टी दफ्तर 'राजीव भवन' पहुंचाए गए, जिसमें से करीब ₹72 करोड़ उनके नियंत्रण में थे। मामले में अब तक कुल कुर्की ₹610.34 करोड़ तक पहुंच चुकी है।
