209871
Unnao - ग्राम पंचायत फाजिलपुर में अवैध तरीके से हुई खुदाई, श्रमिक परेशान
Safipur, Uttar Pradesh:उन्नाव,सफीपुर में अवैध तरीके से जेसीबी मशीन से हुई अमृत सरोवर योजना में चयनित तालाब की खुदाई,सोशल मीडिया पर खबर वायरल होने के बाद भी प्रशासन नींद से नहीं जागा, साथ ही प्रशासन ने अपनी कमियों पर पर्दा डालने के लिए तालाब में रातो रात पानी भी भरवा दिया,पूरा मामला सफीपुर विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत फाजिलपुर मजरे शहादत नगर का है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शाहजहांपुर में हिंदू युवक की हत्या: लोग फुल एनकाउंटर और घर ढहाने की मांग
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:नाम शिव कुमार लोकेशन शाहजहांपुर शाहजहांपुर में हिंदुओं की हत्या के मामले में स्थानीय लोगों ने थाने का घेराव करके हाईवे जाम कर दिया है। युवक की हत्या से नाराज लोग आरोपी के फूल एनकाउंटर की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा आरोपी का घर बुलडोजर से गिराये जाने की भी मांग कर रहे हैं। फिलहाल तनाव को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। दरअसल कल कांट थाना क्षेत्र में मुस्लिम युवक द्वारा एक हिंदू युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। सुबह में पुलिस ने आरोपी का हाफ एनकाउंटर किया था। आज सुबह स्थानीय लोगों ने थाने का घेराव करके स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। परिवार वालों की मांग है कि आरोपी का फूल एनकाउंटर किया जाए। इसके अलावा उसके घर को गिराया जाए। इस परिवार के लोगों ने हाईवे पर बैठकर पूरा रास्ता जाम कर दिया। जिससे वाहनों का लंबा जाम लग गया। सूचना के बाद मौके पर भारी पुलिस पहुंच गई है। परिवार वालों का कहना है कि जब तक आरोपी का फूल एनकाउंटर नहीं किया जाएगाआप वह सड़क से नहीं हटेंगे फिलहाल पुलिस मौके पर स्थिति को काबू करने में जुटी हुई है।0
0
Report
झांसी बेतवा पुल क्षतिग्रस्त, मरम्मत में देरी से लोगों के आवागमन पर असर
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी बेतवा नदी पर बने एरच पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद चल रहे मरम्मत कार्य में देरी को लेकर गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत भड़क गए हैं, वायरल वीडियो में विधायक लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को खरी खोटी सुनाते हुए दिखाई दे रहे हैं, अधिकारी जब ठेकेदार को उनकी ही जाति का बताकर कुछ नहीं करने की बात कहते हैं तो विधायक जवाहर राजपूत गुस्से में कहते हैं, राजपूत है तो क्या हुआ, हमसे क्या लेना देना, आप कार्रवाई करिये, ब्लैक लिस्ट करिये.. वीडियो में ठेकेदार पर बड़े अधिकारियों का हाथ होने की भी बात विभागीय स्तर पर निकल कर सामने आ गई, लेकिन पुल की मरम्मत नहीं होने से यहां से बड़ी आबादी का आवागमन प्रभावित हो रहा है, और बच्चे जान जोखिम उठाकर पुल से पैदल गुजरते है, वहीं भाजपा नेता अमित चौरसिया ने DM को पत्र लिखकर ठेकेदार की शिकायत की है, वीडियो में विधायक भी मामला जिलाधिकारी के संज्ञान में लाने की बात कह रहे हैं।0
0
Report
GenZ पर नई बहस तेज: वैश्विक ट्रेंड
Ratlam, Madhya Pradesh:0
0
Report
Advertisement
सोनभद्र में डीएम-एसपी की मानवीय पहल: घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाकर दिखे संवेदनशील प्रशासन
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में प्रशासन का एक ऐसा मानवीय चेहरा देखने को मिला, जिसने मौके पर मौजूद हर shख्स का दिल जीत लिया। दुद्धी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में शामिल होने जा रहे जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा का काफिला गुरमुरा के पास सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति को तड़पता देख तुरंत रूका। इसके बाद उन्होंने घायल को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजवाकर समय पर इलाज की व्यवस्था की और बेहतर चिकित्सा सुविधा के निर्देश दिए। उनकी संवेदनशीलता की लोगों ने प्रशंसा की; यह घटना दुद्धी में सम्पूर्ण समाधान दिवस के मंच पर घटित हुई।0
0
Report
चमोली घाटी में नेटवर्क, पानी और पैदल रास्तों की समस्याओं पर ग्राम प्रधानों ने DM से मुलाकात की
Karnaprayag, Uttarakhand:चमोली जिले के सीमांत क्षेत्र न्याय पंचायत मलारी के विभिन्न ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों ने आज घाटी की विभिन्न समस्याओ को लेकर डीएम चामोली से मुलाकात की। ग्राम प्रधानों ने कहा कि घाटी में नेटवर्क, पानी, और पैदल रास्तों को लेकर परेशानियों का सामना कर रहा है, जिसे जिलाधिकारी ने their इन सभी समस्याओं के निस्तारण को लेकर आश्वासन दिया। बरसात के कारण घाटी के पैदल रास्ते, पेयजलापूर्ति को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिलादिकारी चमोली गौरव कुमार ने ग्राम प्रधानों को सकारात्मक भरोसा दिया है।0
0
Report
CMO के अचानक निरीक्षण में PHC अस्पताल ताले में बंद, इंचार्ज फरार
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी ख़बर CMO के औचक जांच में ताले में बंद मिला अस्पताल, इंचार्ज भी रहे फरार, नानपारा क्षेत्र की अर्बन पीएचसी का CMO ने किया औचक निरीक्षण, CMO डॉ. संजय कुमार के औचक निरीक्षण में चिकित्सा अधिकारी मिले मौके पर गायब, नानपारा PHC पहुंचे सीएमओं संजय कुमार तो ताले में बन्द मिला पूरा अस्पताल. सीएमओ के सामने चौकीदार ने खोला अस्पताल. बार-बार मिल रही थी CMO को इस PHC के गैर जिम्मेदार अधिकारी डॉक्टर और कर्मचारियों की गंभीर शिकायत. देर से आना जल्दी जाना व अस्पताल से भाग भाग कर PHC इंचार्ज डॉ.राजित राम निजी चिकित्सा संस्थान पर चला रहे थे अपना कारोबार. सीएमओं ने निरीक्षण के बाद रोकी सैलरी माँगा सभी कर्मियों का स्पष्टिकरण. CMO के औचक निरीक्षण से मौके पर मचा हड़कम्प,0
0
Report
Advertisement
खाटू श्याम मंदिर चोरी: पुलिस ने सुरेश कालबेलिया को गिरफ्तार, 35 किलो तांबा बरामद
Jaipur, Rajasthan:जिला भीलवाड़ालोकेशन –जहाजपुर रिपोर्टर -अंजनी कुमार पाराशर मो.9928206174 vijaypa85829215 मन्दिर मे पहले प्रसाद चढ़ाया, फिर दानपात्र किया साफ! मंदिर चोरी का आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में खुला दूसरी वारदात का राज। जहाजपुर खाटू श्याम मंदिर में चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का चोरी करने का तरीका भी चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पहले मंदिर में भगवान को प्रसाद चढ़ाया और उसके बाद दानपात्र में रखी नकदी चोरी कर फरार हो गया। थानाधिकारी दयाराम चौधरी ने बताया कि खाटू श्याम मंदिर समिति की ओर से दानपात्र से नकदी चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता से जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी सुरेश कालबेलिया को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने एक और चोरी की वारदात का खुलासा किया। उसने कबूल किया कि जिस कबाड़ी के यहां वह अक्सर कबाड़ बेचने जाता था, उसी सतू कबाड़ी के यहां से करीब 35 किलो तांबा चोरी कर लिया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी गया तांबा बरामद कर लिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की कार्रवाई की गई। मामले के खुलासे के बाद क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई की सराहना की जा रही है।0
0
Report
कृत्रिम हाथ: मेडिकल टेक्नोलॉजी ने मरीजों की जिंदगी में नया आयाम दिखाया
Noida, Uttar Pradesh:कृत्रिम हाथ0
0
Report
ब्लू ओसियन: बाजार में नई रणनीति से क्रांति
Noida, Uttar Pradesh:ब्लू ओसियन0
0
Report
Advertisement
बांकीपुर उपचुनाव में बारिश के बावजूद मतदान 35%, भाजपा का प्रचंड बहुमत दावा
Patna, Bihar:भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भरोसा जताया कि पार्टी का उम्मीदवार बांकीपुर उपचुनाव में प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करेगा। संजय सरावगी ने प्रशांत किशोर और अन्य विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे चुनाव आचार संहिता और नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। उपचुनाव में कम मतदान को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि आमतौर पर उपचुनावों में मतदान प्रतिशत कम ही रहता है। उन्होंने कहा कि पहले भी मतदान 19 प्रतिशत तक रहा है, लेकिन इस बार बारिश के बावजूद करीब 35 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसे भाजपा जनता के समर्थन के रूप में देख रही है। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि जब बिहार विधानसभा का सत्र चल रहा था, तब नेता प्रतिपक्ष यूरोप में थे और उन्हें बिहार की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है।0
0
Report
द्वारका के मोहन गार्डन से ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार, कई चोरी मामले उजागर
New Delhi, Delhi:द्वारका जिले के मोहन गार्डन थाना पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक शातिर ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार कर चोरी की वारदातों का बड़ा खुलासा किया है। आरोपी के कब्जे से एक चोरी का मोबाइल फोन और चार चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं। आरोपी पहले भी नौ आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है। पुलिस के मुताबिक, डीसीपी द्वारका के निर्देश पर वाहन चोरी पर लगाम लगाने के लिए मोहन गार्डन थाना पुलिस लगातार अभियान चला रही थी। इसी दौरान इंस्पेक्टर मुकेश अंटिल के नेतृत्व में गठित टीम ने विकास नगर निवासी प्रदीप (25 वर्ष) को संदिग्ध हालत में दबोच लिया।0
0
Report
नोएडा: ऑनलाइन निवेश नाम पर 48 लाख की साइबर ठगी, आरोपियों की तलाश शुरू
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा निवेश के नाम पर दो लोगों से 48 लाख रुपये की साइबर ठगी। ऑनलाइन निवेश का झांसा देकर आरोपियों ने खाते से रकम उड़ाई。 पीड़ितों की शिकायत पर साइबर थाने में मुकदमा दर्ज。 पुलिस बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की जांच में जुटी。 संदिग्ध खातों को फ्रीज कराने की कार्रवाई शुरू की गई。 साइबर पुलिस ने लोगों से ऑनलाइन निवेश में सतर्क रहने की अपील की。0
0
Report
Advertisement
NH-31 पर भीषण टक्कर, बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत
Katihar, Bihar:समेली में सड़क हादसा, एनएच-31 पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत बखरी के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की आमने-सामने टक्कर टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया पोठिया थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी कटिहार जिले के समेली प्रखंड अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर बखरी के समीप दोपहर 12.30 के करीब भीषण सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान समेली प्रखंड के पूर्वी चांदपुर पंचायत अंतर्गत विष्णीचक गांव, वार्ड सं० - 11 निवासी छोटू कुमार , उम्र 23 वर्ष, पिता स्व० प्रकाश शर्मा के छोटे पुत्र के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार छोटू कुमार अपनी बाइक से समेली की ओर से डूमर जा रहा था। इसी दौरान बखरी के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पोठिया थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया। वही घटना की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों ने पोठिया थाना पुलिस को दूरभाष पर दिया। घटनास्थल पर पोठिया थाना के अपर थानाध्यक्ष सहित बिहार पुलिस के जवान मौजूद रहे और दुर्घटना की जांच में जुटे रहे। वही कोढा यातायात पुलिस गस्ती के एसआई सहित बिहार पुलिस बल घटना से पहुंचकर जांच में जुट गई है, बताया जाता है कि छोटू कुमार तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनकी असामयिक मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त हो गया। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है。0
0
Report
हाई रिज़्क जंप: खिलाड़ी का साहसपूर्ण प्रदर्शन
Noida, Uttar Pradesh:हाई रिस्क जंप0
0
Report
पुलिस व एसओजी की मुठभेड़ में चेन स्नैचर गिरोह का एक बदमाश घायल, दूसरा गिरफ्तार
Murtazanagar, Uttar Pradesh:उन्नाव। थाना दही पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में चेन स्नैचिंग की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे आरोपी को मौके से दबोच लिया गया। दोनों के कब्जे से लूटी गई चेन, एक अन्य वारदात की चेन, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, 26 जुलाई 2026 की सुबह थाना दही क्षेत्र के आवास विकास स्थित पार्क में एक महिला से चेन लूट की घटना हुई थी। इस संबंध में थाना दही में बीएनएस की धारा 309(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थी। 31 जुलाई की रात करीब 11:30 बजे बस्ती खेड़ा मोड़ के पास वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक को रोकने का प्रयास किया। बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि दूसरे को पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में घायल बदमाश की पहचान असलम टांडा उर्फ टांडा निवासी थाना मोहम्मदपुर खाला, जनपद बाराबंकी तथा दूसरे आरोपी की पहचान मोहम्मद अतीक उर्फ राजू उर्फ काजू निवासी थाना रेउसा, जनपद सीतापुर के रूप में हुई। पुलिस ने असलम के कब्जे से महिला से लूटी गई सोने की चेन, लूट में प्रयुक्त सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। वहीं अतीक के पास से बरामद पीली धातु की चेन थाना पारा, लखनऊ में 23 जुलाई 2026 को दर्ज एक अन्य लूट के मुकदमे से संबंधित पाई गई। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल उन्नाव में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी शातिर अपराधी हैं और इनके विरुद्ध लखनऊ, बाराबंकी एवं सीतापुर के विभिन्न थानों में लूट, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस, धोखाधड़ी एवं अन्य गंभीर धाराओं में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।0
0
Report
Advertisement
