Back
उन्नाव CRS हैक: 2600 से अधिक फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी
GPGYANENDRA PRATAP
Dec 27, 2025 10:08:54
Unnao, Uttar Pradesh
उन्नाव में सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (CRS) में दो ग्राम पंचायत की आईडी हैक करके 2600 से अधिक फर्जी जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बना दिए गए, इससे भी बड़ी हैरानी की बात यह है, जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने की मॉनिटरिंग और समीक्षा का जिम्मेदार विभाग पंचायती राज 4 सालों तक सोता रहा, 4 साल बाद विभाग को पता चला कि मियागंज ब्लाक की दो ग्राम पंचायत बिनैका और आशिवान तरफ कादिरपुर की आईडी न सिर्फ हैक की गई बल्कि 2600 से अधिक फर्जी जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा दिए गए, दोनों ग्राम पंचायत के सचिवों ने जब एडियो पंचायत को इस बारे में जानकारी दी तो हड़कंप मच गया, वही एडियो पंचायत ने अब डीपीआरओ को पत्र लिखकर आगे के कदम उठाए जाने की निर्देश मांगे हैं। वही जब मामले की जानकारी उन्नाव के डीएम गौरांग राठी को हुई तो उन्होंने डीपीआरओ को कड़ी फटकार लगाते हुए, पूरी रिपोर्ट तलब की है।
वहीं पहले इस मामले में Hasanaganj तहसील के निमादपुर, संदाना, मकुर की CRS ID हैक करके तकरीबन 7000 फर्जी जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने का मामला सामने आया था, इस मामले में 7 अगस्त 2025 को नवाबगंज ब्लॉक के मकूर के ग्राम पंचायत सचिव सुशील कुमार ने एक FIR भी दर्ज कराई थी, पुलिस ने एक सिंडिकेट का खुलासा किया था जिसमें कुशीनगर के धर्मेंद्र मद्धेशिया और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया था, लेकिन अब ऐसा ही मामला मियागंज ब्लाक से आया है, जहां की बिनैका ग्राम पंचायत की CRS पोर्टल की ID हैक करके 1 जनवरी 2021 से 31 दिसंबर 2021 तक 1082 फर्जी जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए गए, आशिवान तरफ कादिरपुर की ID हैक करके ठीक इसी तरह 1 जनवरी 2021 से 31 दिसंबर 2021 तक 1525 फर्जी जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिए गए, और ये जानकारी 4 साल बाद दोनों ग्राम पंचायत के सचिवों को हुई, दोनों सचिवों ने 19 दिसंबर 2025 को डीपीआरओ को इस बारे में पत्र लिखकर कार्रवाई के निर्देश मांगे हैं। खास बात यह है कि जो भी फर्जी दस्तावेज जारी हुए हैं वो लोग इन दोनों ग्राम पंचायत के निवासी नहीं है, ऐसे में बड़ा सवाल यह उठता है कि वह कौन और कहां के लोग हैं जिनके फर्जी जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र यहां उन्नाव की इन ग्राम पंचायत से बनाए गए हैं, साथ की क्या इन जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र का यूज किस तरीके किया जा रहा है। ये मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से भी जुड़ा हो सकता है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AMAjay Mishra
FollowDec 27, 2025 12:02:450
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowDec 27, 2025 12:02:320
Report
0
Report
DRDamodar Raigar
FollowDec 27, 2025 12:02:130
Report
DKDeepesh Kumar
FollowDec 27, 2025 12:02:02Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के लोनी में दिनदहाड़े रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई
0
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowDec 27, 2025 12:01:340
Report
JGJugal Gandhi
FollowDec 27, 2025 12:01:180
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowDec 27, 2025 12:01:050
Report
RVRaunak Vyas
FollowDec 27, 2025 12:00:47Bikaner, Rajasthan:चांदी ने अब तक के रिकॉर्ड तोडे, सोना में बढी चमक, चांदी 22400 रू महंगी रही, सोना 1700 रू महंगा रहा, आज सराफा बाजार में चांदी 258,000 रू प्रति किलो
0
Report
RMRakesh Malhi
FollowDec 27, 2025 12:00:380
Report
APAbhay Pathak
FollowDec 27, 2025 12:00:140
Report
VSVishnu Sharma
FollowDec 27, 2025 11:57:510
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowDec 27, 2025 11:57:350
Report
0
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowDec 27, 2025 11:56:540
Report