icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
209868
Devendra KumarDevendra KumarFollow29 Nov 2024, 07:20 am

उन्नाव- बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र आगरा - लखनऊ एक्सप्रेसव पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Bangarmau, Uttar Pradesh:

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र गांव सिरधरपुर निवासी जान मोहम्मद बाइक से हरदोई जनपद के बघौली क्षेत्र गांव महेरी रिश्तेदारी गए थे। जहां से लौटते वक्त आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे सर्विस रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी ,जिसमें वो बुरी तरह घायल हो गया। राहगीरों ने जब देखा तो पुलिस को सूचना दी, मौके पर पुलिस पहुंची और नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उसे भर्ती कराया जहां के डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सीएम नायब सैनी के अंबाला दौरे पर 2047 एक्शन प्लान और शिक्षा पुरस्कार बैठक

VRVIJAY RANAJust now
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज कई बैठकों में रहेंगे मौजूद सीएम नायब सैनी शाम को अम्बाला दौरे पर जाएंगे सीएम सुबह करीब 10:30 बजे अपने आवास पर पहुंचे लोगों से मुलाकात करके उनकी समस्याएं सुनेंगे सीएम की अध्यक्षता में सुबह करीब 11:00 बजे सरस्वती हेरिटेज बोर्ड की बैठक होगी सरस्वती हैरिटेज बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच भी मौजूद रहेंगे सीएम 12:00 बजे विकसित हरियाणा संकल्प 2047 एक्शन प्लान के तहत पीडबलयूडी और एफसीआर विभाग की लेंगे बैठक सीएम नायब सैनी शाम को अंबाला पहुंचेंगे सीएम अम्बाला में उत्कृष्ट शिक्षा पुरुस्कार कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर करेंगे शिरकत
0
0
Report

नोएडा-गाजियाबाद से मादक पदार्थ सप्लाय नेटवर्क का भंडाफोड़, 13 लाख नकद बरामद

Ghaziabad, Uttar Pradesh:अपराध और नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत अपराध शाखा की स्वाट टीम और विजयनगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके कब्जे से विभिन्न प्रकार के अवैध मादक पदार्थ तथा 13 लाख रुपये नकद बरामद किए। बिहार निवासी कौस्तुभ मिश्रा उर्फ कार्तिक को संतोष मेडिकल सर्विस थाना विजयनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। वह बिहार से मादक पदार्थ लाकर नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में ऑनलाइन माध्यम से बिक्री और सप्लाई करता है। इसके साथी विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और हॉस्टलों के व्हाट्सएप समूहों में जुड़कर युवाओं को मादक पदार्थों का प्रचार करते थे तथा ऑनलाइन ऑर्डर लेकर उनको सप्लाई करते थे। पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसने ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा यूनिवर्सिटी से बीटेक और एमबीए की पढ़ाई की है। वह अपने कई साथियों के साथ मिलकर लंबे समय से नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली-एनसीआर में एमडीएमए, चरस, स्मैक, कोकीन तथा विभिन्न प्रकार के गांजा उत्पादों की तस्करी और बिक्री का नेटवर्क संचालित कर रहा था। ग्राहकों से ऑनलाइन ऑर्डर प्राप्त करके यूपीआई के माध्यम से भुगतान लेकर पार्सल की डिलीवरी करता था। उसके कई साथी पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में गिरफ्तार होकर जेल जा चुके है। कौस्तुभ मिश्रा गौतमबुद्ध नगर के थाना नॉलेज पार्क में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में वांछित भी चल रहा था। इसके कब्जे से 894 ग्राम विभिन्न प्रकार का इम्पोर्टेड गांजा, 2 ग्राम अवैध कोकीन, 13 लाख रुपये नकद तथा पैकिंग सामग्री बरामद हुई। सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली उपासना पाण्डेय ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार के तहत इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया है। विभिन्न प्रकार के मादक पदार्थ की सप्लाई करने वाले 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब इसके अन्य साथियों और नेटवर्क से जुड़े लोगों की तलाश कर रही है。
0
0
Report
Advertisement

कोरबा राम मंदिर परिसर टावर केबल काटने वाले दो गिरफ्तार, चोरी गिरोह का शक

Korba, Chhattisgarh:कोरबा निगम क्षेत्र के सीतामणी स्थित राम मंदिर परिसर में लगे मोबाइल टावर पर दो लोग चढ़कर दिनदहाड़े टावर की केबल काट रहे थे। लोगों को संदेह होने पर उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया गया। इस दौरान केबल कटने से संबंधित कंपनी के उपभोक्ता के मोबाइल से नेटवर्क गोल हो गया जिससे परेशान भीड़ ने दोनों की जमकर पिटाई भी कर दी, अपनी भड़ास निकालने के बाद लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को पकड़कर थाने लाए। पकड़े गए दोनों संदिग्ध नशे की हालत में थे। लोगों को उनके पास से गांजा, चिलम और नशीले इंजेक्शन (एम्पुल) जैसी सामग्री मिली। टावर में कार्यरत कर्मचारियों के दावे के अनुसार पिछले तीन महीनों में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 33 से अधिक मोबाइल टावरों में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं और यह वारदातें एक संगठित गिरोह द्वारा की जा रही हैं। हालांकि, इस दावे की पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस ने दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और यह जांच की जा रही है कि क्या उनका संबंध जिले में हुई अन्य मोबाइल टावर चोरी घटनाओं से है। बाइट - टावर कर्मचारी
0
0
Report

मोहनिया चेकपोस्ट पर 650 पेटी अवैध विदेशी शराब जब्त, चालक गिरफ्तार

Khajuria Khurd, Bihar:मोहनिया चेकपोस्ट पर लगभग 85 लाख रुपए के अवैध विदेशी शराब जब्त उत्पाद विभाग ने राजस्थान नंबर ट्रक से 650 पेटी शराब के साथ चालक को गिरफ्तार किया उत्पाद विभाग और मद्यनिषेध टीम को मोहनिया चेकपोस्ट पर एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई सघन जांच के दौरान, विभाग ने हरियाणा की तरफ से आ रहे एक संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान ट्रक (नंबर RJ 32 GE 8700) से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। उत्पाद विभाग के मोहनिया चेकपोस्ट प्रभारी संतोष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि चेकिंग के दौरान ट्रक से कुल 650 पेटी (लगभग 5,670 लीटर) विदेशी शराब जब्त की गई है। जब्त की गई शराब की अनुमानित बाजारी कीमत 80 से 85 लाख रुपये के बीच बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो जयपुर, Rajasthan का निवासी है। पूछताछ में चालक ने खुलासा किया कि उसे यह ट्रक और शराब कानपुर में हैंडओवर की गई थी। हालांकि, यह शराब कहां ले जाई जा रही थी, इसकी जांच और पूछताछ विभाग द्वारा की जा रही है। प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि ट्रक के नंबर और दस्तावेजों की सत्यता जांचने के लिए डीटीओ (DTO) कार्यालय से संपर्क किया जा रहा है। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मद्यनिषेध कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए आगे भी ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
0
0
Report

कल्याण कोर्ट ने 9 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोपी पिता को जन्मठेप की सजा सुनाई

Kalyan, Maharashtra:नौ वर्षाच्या अल्पवयीन मुलीवर लैंगिक अत्याचार करणाऱ्या नराधम बापाला कल्याण कोर्टाने जन्मठेपेची शिक्षा सुनावली आहे. बापाने आपल्या 9 वर्षाच्या सख्ख्या अल्पवयीन मुलीवर लैंगिक अत्याचार करणाऱ्या नराधम बापाला कल्याण कोर्टाने जन्मठेपची शिक्षा सुनावली आहे. जवळपास 14 वर्ष हा खटला कल्याण कोर्टात सुरू होता अखेर याच्या आता निर्णय लागला आहे. कल्याण पूर्व येथील कोळशेवाडी पोलीस स्टेशनचे हद्दीत 2012 साली एक धक्कादायक प्रकार समोर आला होता. 9 वर्षाच्या अल्पवयीन मुलीवर सख्या बापाकडून लैंगिक अत्याचार केल्याची घटना घडली होती. एका व्यक्तीने हा कृत्य पाहिल्यानंतर त्यांनी याची माहिती कोळशेवाडी पोलिसांना दिली. व अटक करण्यात आली होती अखेर 14 वर्षानंतर या नराधम बापाला जन्मठेपची शिक्षा लागली आहे. कल्याण सत्र न्यायालयाचे न्यायाधीश लक्ष्मीकांत बिडकर यांनी या प्रकरणात बापाला जन्मठेप ची शिक्षा सुनावली आहे.
0
0
Report
Advertisement

रांची के कई इलाकों में आज घंटों बिजली कटौती, शटडाउन से घरेलू-व्यापार प्रभावित

Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची के कई इलाकों के लोगों को आज घंटों बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। बिजली विभाग ने केबल स्ट्रिंगिंग और बिजली नेटवर्क को मजबूत करने के लिए निर्धारित शटडाउन का ऐलान किया है। इस दौरान कई रिहायशी इलाकों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी, जिससे घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ दुकान, कार्यालय और छोटे कारोबार भी प्रभावित हो सकते हैं. विभाग के अनुसार करमटोली के रामेश्वर कॉलोनी और स्वामी सहजानंद नगर में सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। वहीं दुर्गा पहाड़ और भरमटोली क्षेत्र में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक शटडाउन रहेगा। बिजली विभाग का कहना है कि यह शटडाउन केबल स्ट्रिंगिंग और रखरखाव कार्य को सुरक्षित तरीके से पूरा करने के लिए आवश्यक है। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे मोबाइल, इनवर्टर और अन्य जरूरी उपकरण पहले से चार्ज कर लें तथा आवश्यक घरेलू और व्यावसायिक कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा कर लें। कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
0
0
Report

बड़काडीह में कब्र स्थल पर मड़वा गाड़ने से बवाल, ग्रामीणों ने थाने घेरा

Gumla, Jharkhand:कब्र स्थल पर कथित रूप से मड़वा गाड़ने की घटना को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। गांव की पारंपरिक मान्यताओं के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए सैकड़ों महिला-पुरुष ग्रामीण घाघरा थाना पहुंच गए और पुलिस से मामले में हस्तक्षेप की मांग की। गुमला | घाघरा थाना क्षेत्र के बड़काडीह गांव में कब्र स्थल पर कथित रूप से मड़वा गाड़ने की घटना को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। गांव की परंपरा के अनुसार दोनों का अंतिम संस्कार गांव की सीमा पर स्थित कब्र स्थल में किया गया。 ग्रामीणों का आरोप है कि 31 जुलाई को गांव के समीप रहने वाली धनमुनि भगताइन सहित अन्य दो महिलाओं ने इसी अंत्येष्टि स्थल पर मड़वा गाड़ा, खिचड़ी का सेवन किया और इसके बाद पूरे गांव में भ्रमण किया। इस घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। शनिवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण धनमुनि भगताइन के घर पहुंचे और विरोध जताते हुए कहा कि जहां मृतकों को दफनाया गया है, वहां मड़वा गाड़ना उनकी सामाजिक और पारंपरिक मान्यताओं के विरुद्ध है। ग्रामीणों का कहना है कि मड़वा विवाह जैसे शुभ अवसरों पर गाड़ा जाता है, न कि कब्र स्थल पर। उनका आरोप है कि इस कृत्य से मृतकों की आत्मा का अपमान हुआ है और गांव की परंपराओं को ठेस पहुंची है। विवाद बढ़ने के बाद धनमुनि भगताइन ने रविवार को चार-पांच ग्रामीणों के खिलाफ घाघरा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने संबंधित लोगों को थाना बुलाया। इसकी जानकारी मिलते ही बड़काडीह गांव के सैकड़ों महिला-पुरुष भी थाना पहुंच गए और पुलिस के सामने अपना पक्ष रखते हुए परंपराओं से छेड़छाड़ का आरोप दोहराया। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद घाघरा पुलिस ने मामले को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने का प्रयास किया। पुलिस ने सभी को आपसी सौहार्द बनाए रखने, किसी भी प्रकार के विवाद से बचने तथा सामाजिक सद्भाव के साथ रहने की सलाह दी। फिलहाल पुलिस की समझाइश के बाद स्थिति सामान्य बताई जा रही है。
0
0
Report

दुमका में अवैध लकड़ी कारोबार के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई; चिराई लकड़ी जब्त

Dumka, Jharkhand:दुमका में वन विभाग ने अवैध लकड़ी कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई; लाखों रुपये मूल्य की चिराई गई लकड़ी जब्त की गई है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में एक गोदाम से करीब एक हजार सीएफटी विभिन्न प्रजातियों की लकड़ी बरामद हुई है। हालांकि कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपित लकड़ी तस्कर मौके से फरार हो गया। दुमका वन विभाग की टीम ने दुमका शहर के दुधानी सरूवा स्थित तेलीपाड़ा इलाके में एक गोदाम पर छापेमारी कर लाखों रुपये मूल्य की चिराई गई विभिन्न प्रजातियों की लकड़ी जब्त की है। छापेमारी की सूचना मिलते ही कथित लकड़ी तस्कर महादेव मंडल मौके से फरार हो गया। वन विभाग की टीम ने जब्त की गई सभी लकड़ियों को 10 पिकअप वैन के माध्यम से वन विभाग कार्यालय पहुंचाया। विजयपुर निवासी महादेव मंडल लंबे समय से अवैध रूप से लकड़ी का कारोबार कर रहा था। डीएफओ सात्विक व्यास को गुप्त सूचना मिली थी कि गोदाम में भारी मात्रा में लकड़ी जमा की गई है। सूचना के आधार पर उनके निर्देश पर प्रशिक्षु आईएफएस पुष्कर काले के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने गोदाम पर छापेमारी की गईं। गोदाम खुलवाने पर अंदर भारी मात्रा में चिराई गई लकड़ी का भंडार मिला। पूरे गोदाम में विभिन्न प्रजातियों की लकड़ियां रखी हुई थीं। वन विभाग ने करीब एक हजार सीएफटी लकड़ी जब्त की है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 10 लाख रुपये आंकी जा रही है। फिलहाल वन विभाग फरार आरोपित महादेव मंडल की तलाश में जुटा है।
0
0
Report
Advertisement

बेगूसराय में बहियार से शव मिलने से इलाके में हड़कंप, मौत के कारणों की जांच जारी

Begusarai, Bihar:बेगूसराय से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां बहियार से एक व्यक्ति का शव बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आपको बताते चले कि मामला बेगूसराय के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरिया स्थित बहियार का है। यहां एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान स्वर्गीय राजेंद्र पंडित के पुत्र विनोद पंडित के रूप में हुई है।परिजनों के अनुसार, विनोद पंडित घर से खेत जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान उनका शव बहियार में पड़ा मिला। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने मुफस्सिल थाना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि नशीले पदार्थ के सेवन से विनोद पंडित की मौत हुई हो सकती है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक मौत के कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
0
0
Report

कानपुर देहात में भाजयुमो अध्यक्ष रोहित मिश्रा का भव्य स्वागत; 2027 विधानसभा का बिगुल

Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के आगमन पर कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर दिखाई दिया। जिले की सीमा से लेकर अकबरपुर और फिर संदलपुर तक उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए जगह-जगह फूल बरसाए, विशाल मालाएं पहनाईं और 2027 के विधानसभा चुनाव का बिगुल भी फूंका। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा मंगलवार रात करीब नौ बजे कानपुर देहात की सीमा में पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद वह रात करीब दस बजे अकबरपुर पहुंचे। यहाँ युवा मोर्चा के कार्यकर्ता करीब पांच घंटे से उनके इंतजार में डटे हुए थे। प्रदेश अध्यक्ष के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बना। सड़क से मंच तक कार्यकर्ताओं ने उन्हें गोद में उठाकर पहुंचाया। क्रेन से विशाल माला पहनाई गई, जबकि बुलडोजरों से पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया। करीब 25 मिनट तक कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद उनका काफिला संदलपुर के लिए रवाना हुआ। रास्ते में भी कई स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। देर रात करीब 12 बजे डॉ. रोहित मिश्रा संदलपुर स्थित भाजयुमो जिला अध्यक्ष परवेश कटियार के गेस्ट हाउस पहुंचे, जहां आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने लगभग एक घंटे तक कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने युवाओं में जोश भरते हुए वर्ष 2027 में एक बार फिर भाजपा सरकार बनाने का आह्वान किया। अपने संबोधन में डॉ. रोहित मिश्रा ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ष 2024 में झूठ के बड़े-बड़े गुब्बारे बनाए गए थे, लेकिन 2027 में युवा मोर्चा छोटी-छोटी पिन लेकर उन गुब्बारों को फोड़ने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के युवा योद्धा पूरी तरह तैयार हैं और 2027 में फिर भाजपा की सरकार बनेगी। राम मंदिर से जुड़े चंदा चोरी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि राम मंदिर बात कम से कम वह तो नगर जिन्होंने गोलियां चलवाई और न जाने कितनी मांगों का सिंदूर मिटाया उन्होंने कहा कि चोरी में शामिल लोगों कठोर कार्यवाही नीचे सरकार करेगी और ऊपर भगवान राम उनका हिसाब करेंगे कार्यक्रम के बाद डॉ. रोहित मिश्रा जिला अध्यक्ष परवेश कटियार के आवास के लिए रात्रि विश्राम हेतु रवाना हो गए।
0
0
Report

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में काशी-गंगा घाटी के प्राचीन डीएनए अध्ययन से आबादी के रिश्ते उजागर

JPJai Pal7m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में काशी और मध्य गंगा घाटी के प्राचीन निवासियों के डीएनए पर पहला ऐतिहासिक वैज्ञानिक अध्ययन शुरू. सिंधु घाटी सभ्यता (राखीगढ़ी) और गंगा घाटी के प्राचीन लोगों के आनुवंशिक संबंधों, समानताओं और अंतर का लगाया जाएगा पता. एएसआई और बीएचयू की उत्खनन यात्रा के दौरान वाराणसी के राजघाट क्षेत्र से बरामद किया गया था यह मानव कंकाल. कला संकाय के AIHC एवं पुरातत्व विभाग में संरक्षित इस कंकाल का अब तक नहीं हुआ था कोई वैज्ञानिक या जैविक विश्लेषण. प्राचीन डीएनए विशेषज्ञ डॉ. प्रज्वल प्रताप सिंह ने कंकाल से सावधानीपूर्वक लिए जैविक नमूने. AIHC-पुरातत्व विभाग और प्राणीशास्त्र विभाग (ज्ञान प्रयोगशाला) का संयुक्त अंतःविषयक शोध अभियान. 3 प्रमुख वैज्ञानिक विश्लेषण: A. Ancient DNA टेस्ट: आनुवंशिक वंशावली और वंश परंपरा का विश्लेषण. B. Isotope टेस्ट: खान-पान, आहार प्रणाली और भौगोलिक गतिशीलता की सटीक जानकारी. C. Radiocarbon Dating: कंकाल की सटीक समय-अवधि, आयु और स्वास्थ्य स्थिति का आकलन. नमूना संग्रह के दौरान प्रो. सुजाता गौतम, डॉ. सचिन तिवारी और डॉ. जोस टॉम राफेल रहे मौजूद; विभागाध्यक्ष प्रो. एम.पी. अहिरवार और आनुवंशिकी विज्ञानी प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे के मार्गदर्शन में हो रहा अध्ययन.
0
0
Report
Advertisement

बेगूसराय में घरेलू विवाद के बाद महिला ने एसिड पिया, मौत

Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां एक महिला की एसिड पीने से इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि महिला ने घरेलू विवाद के बाद यह कदम उठाया था। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जिनेतपुर गांव की है। मृतका की पहचान गांव निवासी दीपक कुमार की पत्नी अस्मिता कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि 26 जुलाई को महिला ने घर में एसिड पी लिया था, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई थी।मृतका के पति दीपक कुमार ने बताया कि घटना के समय वह काम के सिलसिले में घर से बाहर गए हुए थे। उनके अनुसार, किसी बात से नाराज होकर उनकी पत्नी ने घर में रखा एसिड पी लिया। गंभीर हालत में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कई दिनों तक इलाज चला, लेकिन आज उसकी मौत हो गई।पति का यह भी कहना है कि अस्मिता कुमारी लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान रहती थीं। उनका दावा है कि इसी कारण उन्होंने यह कदम उठाया। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।घटना की सूचना मिलने के बाद मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। महिला की मौत के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। बाइट: दीपक कुमार, मृतका के पति
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top