209801
उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुई दुर्घटना के चलते डॉक्टर सहित दो की गई जान
Husain Nagar, Uttar Pradesh:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर उन्नाव के बांगरमऊ क्षेत्र में एक गंभीर दुर्घटना हुई। एक कार पीछे से ट्रक में जा घुसी, जिसमें डॉक्टर सहित दो लोगों की मौके पर ही जान चली गई। मृतकों में सिद्धार्थ नगर सीएचसी तितौली के एक डॉक्टर शामिल थे, जो आगरा में एक बैठक के लिए जा रहे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसी दौरान, एक अन्य घटना में एक कार पलट गई, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी बांगरमऊ में भर्ती कराया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हरकी पैड़ी मार्ग पर सड़क धंसी, चार फीट गहरा गड्ढा—हाईवे जोखिम बरकरार
Haridwar, Uttarakhand:हरकी पैड़ी मुख्य मार्ग पर अचानक धंसी सड़क, करीब चार फीट गहरा गड्ढा बनने से मचा हड़कंप। सड़क धंसने के वक्त स्कूल बस चपेट में आई बड़ा हादसा टला। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल। यात्री बाहुल्य हरकी पैड़ी मार्ग पर सड़क धंसने से सुरक्षा व्यवस्था और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हुए। खास बात यह कि इसी जगह कुछ दिन पहले सड़क की मरम्मत कर गड्ढा भरा गया था, लेकिन दोबारा सड़क धंसने से स्थानीय व्यापारियों में नाराजगी। नगर कोतवाली से हरकी पैड़ी जाने वाला प्रमुख मार्ग होने के चलते दिन-रात बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और देश-विदेश से आने वाले यात्रियों की आवाजाही रहती है। वहीं इसी रास्ते से स्कूल बसों समेत बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं, ऐसे में सड़क धंसने की घटना ने बढ़ाई चिंता। स्थानीय व्यापारियों ने बताया सड़क अचानक बैठी और देखते ही देखते करीब चार फीट गहरा गड्ढा बन गया। हालांकि आनन फानन में विभाग ने सड़क मरम्मत शुरू कर आवाजाही सुचारु कर दी है।0
0
Report
बदलेटा सिद्ध बाबा धाम में कुश्ती दंगल, पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच
Karauli, Rajasthan:बदलेटा के सिद्ध बाबा धाम में सजा कुश्ती का अखाड़ा, पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच बालघाट। ग्राम पंचायत बालघाट के पट्टी बदलेटा बुजुर्ग स्थित प्रसिद्ध सिद्ध बाबा मंदिर परिसर में वार्षिक मेले के अवसर पर विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ। दंगल में आसपास के गांवों के साथ कई राज्यों से आए पहलवानों ने अखाड़े में उतरकर अपने दांव-पेच आजमाए। पहलवानों के रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु मौजूद रहे।0
0
Report
करौली में नव साक्षरों व कर्मियों को सम्मान, जिला स्तरीय समारोह सम्पन्न
Karauli, Rajasthan:नव साक्षरों,कार्मिकों को मिला सम्मान, करौली। बीआरसीएफ कार्यालय करौली में जिला स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। साक्षरता परियोजना अधिकारी अशोक कुमार मीना ने बताया कि साक्षरता में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित के लिए जिला स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार गुप्ता रहे ।0
0
Report
Advertisement
अयोध्या: फर्जी VIP पास मामले पर मदन मोहन पांडे ने कहा जांच होगी
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या, उत्तर प्रदेश: श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन के लिए फर्जी VIP पास पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य मदन मोहन पांडे ने कहा, "मुझे व्यक्तिगत जानकारी नहीं है मगर यह जानकारी मुझे सोशल मीडिया से मिली है। अगर ऐसा कुछ है तो जांच होगी और उस पर कार्रवाई की जाएगी..."0
0
Report
अजमेर में दूसरे चरण के मतदान दल रवाना, सशस्त्र पुलिस तैनाती मजबूत
Ajmer, Rajasthan:अजमेर - दूसरे चरण के मतदान को लेकर अजमेर में शुरू हुई मतदान दलों की रवानगी पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर से वाहन और मतदान टोलियों को किया जा रहा रवाना संवेदनशील इलाकों में तैनात रहेगी सशस्त्र पुलिस टुकड़ी अन्य इलाकों में भी पुलिस का किया पुख्ता बंदोबस्त अंतिम प्रशिक्षण के साथ मतदान दलों को निर्वाचन अधिकारी कर रहे रवाना0
0
Report
स्वाइन फ्लू के लिए जिला अस्पताल बौराड़ी में बैड और टेस्टिंग की व्यवस्था बढ़ी
New Tehri, Uttarakhand:स्वाइन फ्लू को लेकर जिला अस्पताल बौराड़ी में बढ़ाए गए बैड। टिहरी जिले में भी मौसम में बदलाव के चलते वायरल डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ी है, वही स्वाइन फ्लू को लेकर भी अस्पताल में बैड की संख्या बढ़ाई गई है, साथ ही जांच की भी उचित व्यवस्था की गई है। सी.एम.एस. का कहना कि स्वाइन फ्लू को लेकर रैपिड किट की व्यवस्था की गई है, वही किसी तरह के सिम्टम्स मिलने पर जांच बढ़ाई जाएगी और लोगों को साफ उबला पानी पीने की सलाह दी जा रही है।0
0
Report
Advertisement
जम्मू-कश्मीर-लद्दाख उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायधीश बने जस्टिस पुष्पेन्द्र सिंह भाटी
Srinagar, Uttarakhand:Justice Pushpendra Singh Bhati took oath as the Chief Justice of the High Court of Jammu and Kashmir and Ladakh at a ceremony held at the Shalimar Auditorium of Sher-e-Kashmir University of Agricultural Sciences and Technology (SKUAST), Kashmir. The oath of office was administered to Justice Bhati by Lieutenant Governor Vinai Kumar Saxena, who is currently discharging the functions of the Lieutenant Governor of Jammu and Kashmir during the leave of LG Manoj Sinha. The ceremony began with the rendition of the national song, followed by the National Anthem. Thereafter, the Registrar General of the High Court read out the warrant of appointment issued by the President of India. Following the reading of the warrant, LG Saxena administered the oath of office to Justice Bhati. Both the Lieutenant Governor and the Chief Justice subsequently signed the oath roll papers, after which Saxena handed over the warrant of appointment to Justice Bhati. The ceremony concluded with the rendition of the national song and the National Anthem. Chief Minister Omar Abdullah, National Conference president Dr Farooq Abdullah, J&K Assembly Speaker Abdul Rahim Rather, cabinet ministers, judges of the High Court, Chief Secretary Atal Dulloo, Director General of Police Nalin Prabhat and other senior civil and police officers attended the ceremony. Justice Bhati was appointed Chief Justice of the High Court of Jammu and Kashmir and Ladakh by President Droupadi Murmu on September 5. He succeeds Justice Sanjeev Kumar, who had been serving as the Acting Chief Justice since June 2.0
0
Report
दिल्ली में राष्ट्रीय महिला आयोग वर्कशॉप के साथ केरल मंत्री बिंदु कृष्णा सुर्खियों में
Noida, Uttar Pradesh:Kerala Minister Bindu Krishna National Women's Commission वर्कशॉप के साथ केरल मंत्री बिंदु कृष्णा सुर्खियों में0
0
Report
हल्द्वानी दौरे पर नितिन ने युवाओं से संवाद, बीजेपी अध्यक्ष का दूसरा दिन
Dehradun, Uttarakhand:हल्द्वानी: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन के हल्द्वानी दौरे का दूसरा दिन, युवा संवाद कार्यक्रम में कर रहे हैं शिरकत। युवाओं से संवाद कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन。0
0
Report
Advertisement
भीषण बाढ़ में आरा के पिरौटा गांव के मजदूर डूबे, मौत की पुष्टि
Mumbai, Maharashtra:भीषण बाढ़ की चपेट में आकर भोजपुर जिले के आरा के पिरौटा गांव में 35 वर्षीय तपेश्वर पासवान अपने मवेशी के लिए चारा लाने घर से निकले थे और तेज धार वाले पानी से भरे गड्ढे में गिरने से डूबकर मौत हो गई। तपेश्वर पासवान मजदूरी करते थे और अपने परिवार की जीविका चलाते थे। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक का पोस्टमार्टम आरा के सदर अस्पताल में किया गया है।0
0
Report
पीलीबंगा निकाय चुनाव: शराब बांटने के आरोप वाला वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh: पीलीबंगा निकाय चुनाव में शराब बांटने के गंभीर आरोप, पीलीबंगा के वार्ड नंबर 3 से एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल, महिला ने चुनाव मैदान में खड़े प्रत्याशियों पर दिन-रात मतदाताओं को अवैध शराब बांटने का लगाया आरोप, वीडियो सामने आने के बाद आमजन ने निर्वाचन अधिकारी और उड़नदस्ते से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग, महिला वोट के बदले शराब पिलाकर क्यों कर रहे घर बर्बाद0
0
Report
जोशीमठ-थैंग मार्ग पर देर रात हादसा, दो घायल खाई में गिरें
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:चमोली जोशीमठ चांई थैग मोटर मार्ग पर देर रात को हादसा कर खाई में गिरी दो लोग गंभीर घायल बुधवार देर रात को हुआ हादसा जोशीमठ से थैंग गांव की तरफ जा रही थी कार घायलों को जोशीमठ अस्पताल में कराया गया भर्ती0
0
Report
Advertisement
बारां नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए दल रवाना
Baran, Rajasthan:बारां नगर निकाय चुनाव 2026 दूसरे चरण के लिए मतदान दल रवाना बारां जिले में नगर निकाय चुनाव 2026 के दूसरे चरण के मतदान की तैयारियां पूरी हो गई हैं। 11 सितंबर को होने वाले मतदान के लिए आज गुरुवार को मतदान दल निर्धारित बूथों के लिए रवाना हो रहे हैं。 जिला निर्वाचन अधिकारी व कलक्टर बालमुकुंद असावा ने बताया कि दूसरे चरण में नगरपालिका छबड़ा, मांगरोल और अटरू में चुनाव होने हैं。 इसके लिए आज राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बारां के भीतरी मैदान से मतदान दलों को रवाना किया जा रहा है। रवाना करने से पहले दलों को अंतिम प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें मतदान दिवस की प्रक्रिया, नियमों और बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के बाद सभी दल मतदान सामग्री लेकर पुलिस जाब्ते के साथ निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार चेक पोस्ट पर एंट्री कराते हुए अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो रहे हैं。 प्रशिक्षण स्थल पर मतदान दलों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क और शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई है। इस दौरान राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक अनुराग भार्गव भी मौजूद रहे。 बाइट - सौरभ तिवाड़ी, एएसपी बारां0
0
Report
जशपुर में बाइक चोरी कर भागे चोर को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस के हवाले
Jashpur Nagar, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जशपुर बाईक में बकरी चोरी कर भाग रहे चोर को ग्रामीणों ने पकड़ा, ग्रामीणों ने की चोर की डंडे से पिटाई, पिटाई का वीडियो सोसल मीडिया पर हुआ वायरल, ग्रामीणों ने चोर को पकड़कर किया पुलिस के हवाले, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल, कुनकुरी थाने के श्रीटोली का मामला。0
0
Report
खैरागढ़: एक्सपायरी कीटनाशक मिलने पर कृषि केंद्रों पर कार्रवाई, बिक्री रोक
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़। किसानों को गुणवत्तापूर्ण कीटनाशक और उर्वरक उपलब्ध कराने कृषि विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है। जांच के दौरान गंडई के हरिओम कृषि केन्द्र में बड़ी मात्रा में एक्सपायरी कीटनाशक और विभाग को बताए गए पते से अलग अवैध भंडारण स्थल संचालित होने का मामला सामने आया। विभाग ने कार्रवाई करते हुए केंद्र की कीटनाशक अनुज्ञप्ति निलंबित कर दी। वही भंडारपुर के विकास कृषि केन्द्र, लोधी कृषि केन्द्र और मां भवानी बहुउद्देश्यीय कृषक उत्पादन केन्द्र में भी अनियमितताएं मिलने पर कीटनाशक बिक्री पर रोक लगाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। सूर्यांश कृषि केन्द्र के जगदीश सिन्हा के निवास पर कीटनाशक और उर्वरक का अवैध भंडारण मिलने पर गोदाम सील कर दिया गया। विभाग ने बिक्री प्रतिबंध और जब्ती की कार्रवाई भी की है। अधिकारियों का कहना है कि किसानों के हित में जांच और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।0
0
Report
Advertisement
