राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु प्रधान न्यायाधीश,ने प्रचार वाहन किया रवाना।
Unnao, Uttar Pradesh:सुनिश्चित राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु प्रधान न्यायाधीश, सुनील कुमार वर्मा द्वारा जनपद न्यायालय परिसर, उन्नाव से आज दिनांक-29.08.2025 को प्रातः 10:00 बजे प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया |अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उन्नाव मनीष निगम ने बताया कि उक्त प्रचार वाहन जनपद न्यायालय परिसर से बड़ा चौराहा होते हुए, शहर के प्रमुख मार्गों से होकर सार्वजानिक स्थलों से होते हुए तहसीलों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा तक जाकर राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक- 13.09.2025 का प्रचार करेगा।हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम हुआ पूरा, करीब एक घंटे तक KGMU में चला पोस्टमार्टम
Lucknow, Uttar Pradesh:समाजवादी पार्टी संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम पूरा हो गया है। जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के KGMU में करीब एक घंटे तक पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चली। सूत्रों के अनुसार, प्रतीक यादव को पहले से लीवर और लंग्स से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याएं थीं। हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी। प्रतीिक यादव के निधन के बाद राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में शोक की लहर है। परिवार और समर्थकों की निगाहें अब मेडिकल रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं।
