209801
उन्नाव में नाले में मिला लापता युवक का शव, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
Unnao, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के जिला उन्नाव में युवक का शव नाले में मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक जो पांच दिन से लापता था, दही थाना क्षेत्र के राजेपुर का निवासी बताया जा रहा है। शव मिलने पर परिजनों ने हंगामा किया और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। परिजनों का कहना है कि उन्होंने युवक के गायब होने की सूचना पुलिस को दी थी लेकिन पुलिस ने खोजबीन के लिए कोई कदम नहीं उठाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। शव दही थाना क्षेत्र के आवास विकास स्थित नाले में मिला।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गहलोत का चुनाव आयोग- मोदी सरकार पर जोरदार हमला, परिसीमन पर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि ज्ञानेश कुमार को उनके ही सदस्यों ने एक्सपोज कर दिया है. गहलोत का दावा है कि बीजेपी और RSS के पुराने नेता भी पार्टी के रवैये से परेशान होकर प्राइवेटली उनसे दर्द बयां कर रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने राजस्थान परिसीमन पर सवाल उठाए और युवा पीढ़ी को देश व लोकतंत्र के भविष्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी. गहलोत ने कहा कि ज्ञानेश कुमार की हरकतों को देखते हुए उन्हें बर्खास्त करके जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाना चाहिए, लेकिन उन्हें जेल कौन भेजेगा. ज्ञानेश कुमार प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के खास हैं. इस खेल में नरेंद्र मोदी और अमित शाह दोनों गुनहगार हैं. यह लोग आपस में मिले हुए हैं. अशोक गहलोत ने बुधवार को अपने आवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली पर संदेह पहले से ही था. जिस प्रकार से वो हरकतें कर रहे थे, किसी से छुपा हुआ नहीं है. जिस तरह उन्होंने बंगाल और बिहार में तमाशा किया, दिल्ली में तानाशाही की. अब खुद आयोग के दो सदस्यों ने उन्हें एक्सपोज कर दिया है. यह एनडीए सरकार, प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के लिए शर्म की बात है कि उन्होंने ऐसे व्यक्ति का सेलेक्शन किया है. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के सेलेक्शन वाली कमेटी में देश के चीफ जस्टिस को शामिल नहीं किया और ऐसा कानून बना दिया कि वो सेलेक्शन कमेटी में नहीं बैठेंगे. उसी से अंदाजा हो गया था कि मोदी सरकार की मंशा क्या है. वक्त आ गया, देश को उठ खड़ा होना चाहिए : पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव आयोग की हरकतों की वजह से देश बर्बाद हो रहा है. निष्पक्ष चुनाव की उम्मीद समाप्त हो गई है. लोगों का चुनाव से विश्वास उठ गया, इसलिए लोग अब बैलेट पेपर से चुनाव की बात करते हैं, लेकिन यह लोग सुनना पसंद नहीं करते हैं. अब समय आ गया कि देश को उठ खड़ा होना चाहिए. युवाओं को सामने आना चाहिए, क्योंकि जिस तरह से न्यायपालिका, ईडी, सीबीआई,0
0
Report
बीजापुर में छात्राओं ने प्राचार्य पर आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग
Vijayapura, Karnataka:एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बीजापुर की छात्राओं ने प्राचार्य अनिल मिश्र पर लगाये गंभीर आरोप, कलेक्टर से मिल कार्रवाई की मांग बीजापुर। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने प्राचार्य अनिल मिश्रा पर मानसिक प्रताड़ना, जबरन टीसी कटवाने की धमकी और दुर्व्यवहार के आरोप लगाए है छात्राओं ने बीजापुर कलेक्टर के नाम शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। छात्राओं का आरोप है कि स्कूल में खाना और पानी की गुणवत्ता भी खराब है। छात्राओं ने दावा किया कि गर्ल्स हॉस्टल का खाना बॉयस हॉस्टल में बनाया जाता है। वहीं, कई छात्रों को स्कूल से बाहर किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। अपनी समस्याओं को लेकर छात्राओं ने बीजापुर कलेक्टर विश्वदीप से कलेक्टर कार्यालय में मुलाकात की और प्राचार्य अनिल मिश्र के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय से हटाने की मांग की। छात्राओं ने कहा—प्राचार्य के व्यवहार से परेशान हैं, प्रशासन तत्काल मामले में हस्तक्षेप करे।0
0
Report
बीजापुर में मौसमी बिमारियों से ग्रामीण परेशान, स्वास्थ्य टीम तैनात
Vijayapura, Karnataka:छत्तीसगढ़ - तेलंगाना के सरहदी गांव कमटपल्ली मे मौसमी बिमारियों का प्रकोप. दो सप्ताह उल्टी दस्त से कई लोग परेशान. गांव में मौसमी बिमारियों का प्रकोप. बीजापुर कलेक्टर ने बताया की इलाके मे स्वास्थ्य अमला लगातार दौरे कर रहा है. अंदरूनी इलाकों मे भी स्वास्थ्य अमला मुस्तैद है.0
0
Report
Advertisement
मुजफ्फरनगर में नौकरी का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, तीन गिरफ्तार
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर मुजफ्फरनगर नौकरी का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, फर्जी दस्तावेज बनाकर देते थे विदेश में नौकरी का झांसा, विदेश में भेजने के नाम पर की डेढ़ करोड़ रुपए की ठगी, पुलिस ने विशाल सैनी गौरव व शिवम कुमार को किया अरेस्ट, शातिर ठगों पर प्रतिबिंब पोर्टल पर 30 से अधिक शिकायतें दर्ज, तीनों शातिर ठग बुढाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं, SP इंदु सिद्धार्थ ने ठगी घटनाओं का खुलासा किया, साइबर क्राइम थाना पुलिस ने की ठगो पर कार्रवाई।0
0
Report
मोगा-जालन्धर हाईवे पर LPG टैंकर गैस लीकेज, एक तरफा ट्रैफिक रोक
Moga, Punjab:ਮੋਗਾ-ਜਲੰਧਰ ਹਾਈਵੇਅ ’ਤੇ LPG ਗੈਸ ਟੈਂਕਰ ਵਿੱਚੋਂ ਲੀਕੇਜ, ਇਕ ਪਾਸੇ ਦਾ ਟ੍ਰੈਫਿਕ ਰੋਕਿਆ ਮੋਗਾ-ਜਲੰਧਰ ਹਾਈਵੇਅ ’ਤੇ ਸਤਿਥ ਪਿੰਡ ਦੋਸਾਂਝ ਕੋਲ ਐਲਪੀਜੀ ਗੈਸ ਨਾਲ ਭਰੇ ਟੈਂਕਰ ਵਿੱਚੋਂ ਗੈਸ ਲੀਕ ਹੋਣ ਦੀ ਘਟਨਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ। ਡਰਾਈਵਰ ਦੀ ਸੂਝਬੂਝ ਨਾਲ ਗੈਸ ਦੀ ਲੀਕੇਜ ਨੂੰ ਫਿਲਹਾਲ ਅਸਥਾਈ ਤੌਰ ’ਤੇ ਬੰਦ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਡਰਾਈਵਰ ਦੇ ਦੱਸਣ ਮੁਤਾਬਕ ਟੈਂਕਰ ਵਿੱਚ ਕਰੀਬ 20 ਟਨ ਐਲਪੀਜੀ ਗੈਸ ਮੌਜੂਦ ਹੈ। ਫਾਇਰ ਬ੍ਰਿਗੇਡ ਦੇ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਅਨੁਸਾਰ ਹਾਲੇ ਵੀ ਥੋੜ੍ਹੀ-ਬਹੁਤ ਗੈਸ ਲੀਕ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ। ਕਿਸੇ ਵੀ ਅਣਸੁਖਾਵੀਂ ਘਟਨਾ ਨੂੰ ਰੋਕਣ ਲਈ ਫਾਇਰ ਬ੍ਰਿਗੇਡ ਦੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਵੱਲੋਂ ਮੌਕੇ ’ਤੇ ਮੁਕੰਮਲ ਪ੍ਰਬੰਧ ਕਰ ਲਏ ਗਏ ਹਨ। ਸੁਰੱਖਿਆ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਹਾਈਵੇਅ ’ਤੇ ਇਕ ਪਾਸੇ ਦਾ ਟ੍ਰੈਫਿਕ ਵੀ ਰੋਕ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਮੌਕੇ ’ਤੇ ਫਾਇਰ ਬ੍ਰਿਗੇਡ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਮੌਜੂਦ ਹਨ ਅਤੇ ਸਥਿਤੀ ’ਤੇ ਲਗਾਤਾਰ ਨਜ਼ਰ ਰੱਖੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ。0
0
Report
इटावा में खाद्य विभाग का मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ा अभियान; टॉप 3 की होर्डिंग
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में आगामी त्यौहार को लेकर खाद्य विभाग द्वारा अभियान चलाया जाएगा, वहीं टॉप 3 मिलावटखोर की फोटो चौराहों पर होर्डिंग में लगाई जाएगी, मई माह खाद्य विभाग की चेकिंग के दौरान अभद्रता मामले में लिए गए तेल के सैंपल असुरक्षित पाए गए, आगे की कार्यवाही में विभाग जुटा हुआ है। इटावा जनपद में बीते मई माह में खाद्य विभाग की टीम के द्वारा शहर के रामलीला रोड स्थित एक गोदाम पर शासन के दिशा निर्देश पर action लेने के लिए पहुंची थी; इस दौरान वहां मौजूद गोदाम मालिक और कर्मियों के द्वारा अधिकारियों के साथ अभद्रता की गई थी। राइस ब्रांड ऑयल करीब 2500 लीटर सीज करते हुए सैंपल को टेस्ट के लिए भेजा गया था; जांच रिपोर्ट में ऑयल असुरक्षित घोषित किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार राइस ब्रांड तेल की एसिड वैल्यू निर्धारित मानक से 6 गुना से अधिक पाई गई, नमूने में रेजिडेंसी भी पॉजिटिव पाया गया। inspect के दौरान स्टॉक रिकॉर्ड नहीं मिले थे; मौके पर लाइसेंस के बावजूद पैकिंग मशीन या लैब नहीं पाई गई, वहीं खाली टीन मिले थे। कर्मियों के आधार पर लाइसेंस पहले ही निलंबित किया गया था; जुलाई में निलंबन की पूर्णता के प्रावधान के बावजूद विभाग ने आगे कार्रवाई जारी रखी। उच्च न्यायालय ने रिट याचिका पर हस्तक्षेप से मना किया और खाद्य विभाग के पोर्टल पर असत्य घोषणा के साथ नया केंद्रीय लाइसेंस लिया गया। जनपद में मिलावटी कार्य जारी रहा। विभाग के खाद्य सहायक आयुक्त द्वितीय राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए शुद्ध रहने का अभियान जनपद में चलाया जाएगा और टॉप 3 मिलावटखोर चिन्हित कर उनकी फोटो होल्डिंग के जरिए जनता के सामने लाई जाएगी। मिलावट रोकने के लिए सख्त चेतावनी है, समय रहते मिलावट बंद कर दें अन्यथा कड़ी कार्रवाई होगी।0
0
Report
Advertisement
सुभासपा जौनपुर-जफराबाद और केराकत में प्रत्याशी उतारने की तैयारी, राजभर का दावा
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर की जफराबाद और केराकत सीट पर सुभासपा की नजर, ओमप्रकाश राजभर बोले- चुनाव में उतारेंगे अपने प्रत्याशी जौनपुर जफराबाद, आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को जौनपुर की जफराबाद विधानसभा क्षेत्र में आयोजित बूथ समीक्षा बैठक में प्रदेश सरकार के मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर पहुंचे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया。 बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पूरे उत्तर प्रदेश में बूथ स्तर पर संगठन की समीक्षा की जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक करीब 85 विधानसभा क्षेत्रों में बूथ स्तर की तैयारियों की समीक्षा की जा चुकी है और पार्टी संगठन को चुनाव के लिए मजबूत किया जा रहा है。 जौनपुर की दो सीटों पर प्रत्याशी उतारने का दावा ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि जौनपुर जिले की जफराबाद और केराकत विधानसभा सीटों पर सुभासपा अपने प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर रही है। हालांकि सीटों के अंतिम बंटवारे को लेकर उन्होंने कहा कि चुनाव की अधिसूचना जारी होने के समय तस्वीर स्पष्ट होगी。 उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी घटक दल अपने-अपने स्तर पर संगठन और बूथ की तैयारी कर रहे हैं। सीटों के बंटवारे को लेकर उन्होंने कहा कि जब सरकार बनाना लक्ष्य है तो आपसी विवाद का कोई कारण नहीं है。 बोले- पूर्वांचल की जनता चाहती है कि राजभर समाज का मुख्यमंत्री बने प्रदेश के बंटवारे और मुख्यमंत्री पद से जुड़े सवाल पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि वह पिछले करीब 24 वर्षों से यह बात कहते आ रहे हैं कि यदि उत्तर प्रदेश का बंटवारा होता है तो प्रदेश का पहला मुख्यमंत्री राजभर समाज से होना चाहिए। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह स्वयं मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं, तो उन्होंने कहा कि उस समय तक वह रहेंगे या नहीं, यह भविष्य की बात है। उन्होंने कहा कि इस विषय पर पार्टी में बातचीत चलती रहती है और पूर्वांचल के लोगों की राय भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का मानना है कि जनता की इच्छा और राय को ध्यान में रखा जाना चाहिए。 कानून व्यवस्था पर सरकार का किया बचाव प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर मंत्री ने भाजपा सरकार का बचाव करते हुए कहा कि सरकार के काम का मूल्यांकन राजनीतिक चश्मे से नहीं बल्कि जमीनी स्तर पर किया जाना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि पिछली सरकारों के मुकाबले मौजूदा सरकार में बड़े अपराधियों और माफिया पर कार्रवाई हुई है。 उन्होंने कहा कि छोटी-मोटी घटनाओं को छोड़ दिया जाए तो बड़े माफिया का प्रभाव काफी हद तक समाप्त हुआ है। सरकार ने कानून व्यवस्था को लेकर सख्त कार्रवाई की है。 सड़क, शौचालय और डिजिटल लाइब्रेरी का किया जिक्र ओमप्रकाश राजभर ने सरकार की विकास योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि गांवों में सड़क, शौचालय और अन्य बुनियादी सुविधाओं पर काम हुआ है। उन्होंने डिजिटल लाइब्रेरी का जिक्र करते हुए कहा कि अब गांव के युवाओं को पढ़ाई के लिए हर बार शहर जाने की जरूरत नहीं है。 उन्होंने बताया कि गांव-गांव उत्सव भवन बनाए जाने की दिशा में भी काम किया जा रहा है और इसके लिए सरकार की ओर से बजट उपलब्ध कराया गया है。 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सरकार काम कर रही है。 सपा सरकार पर भी साधा निशाना मंत्री ने समाजवादी पार्टी की पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उस समय सरकारी नौकरियों में भ्रष्टाचार और सिफारिश का बोलबाला था। उन्होंने दावा किया कि मौजूदा सरकार में बड़ी संख्या में युवाओं को बिना पैसे के सरकारी नौकरी दी गई है उन्होंने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को लेकर भी sपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर राजनीतिक तंज कसा और कहा कि सरकार के विकास कार्यों को जनता के सामने जमीनी स्तर पर देखा जाना चाहिए。 जफराबाद विधायक को लेकर भी बोले राजभर जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक को लेकर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि विधायक सुभासपा के चुनाव चिन्ह पर जीतकर विधानसभा पहुंचे थे, लेकिन अब समाजवादी पार्टी की टोपी पहनकर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने इस मुद्दे पर विपक्ष को चुनौती देते हुए कहा कि उनकी पार्टी अपने संगठन के दम पर चुनाव मैदान में उतरने के लिए तैयार है。 ओमप्रकाश राजभर ने अपने विधानसभा क्षेत्र जहूराबाद का भी जिक्र किया और विपक्षी दलों को वहां चुनाव हराकर दिखाने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मजबूत किया जा रहा है और आने वाले विधानसभा चुनाव में संगठन पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेगा。 बाईट ओम प्रकाश राजभर मंत्री0
0
Report
मधुबनी जिले में शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण शुरुआत हुई है।शहर के वाट्सन स्कूल परिसर में केंद्र
Madhubani, Bihar:Central School,MADHUBANI,BINDU BHUSHAN THAKURR मधुबनी जिले में शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण शुरुआत हुई है।शहर के वाट्सन स्कूल परिसर में केंद्रीय विद्यालय में पठन पाठन के शुभारंभ पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर मधुबनी के सांसद अशोक यादव विधायक माधव आनंद डीडीसी तुषार कुमार सहित शिक्षा अधिकारी व शिक्षक गणमान्य लोग उपस्थित थे ।उद्घाटन समारोह में स्कूल में नामांकित बच्चों और अभिभावकों सहित काफी संख्यां में लोग मौजूद थे। अभिभावकों ने बताया जिले में नए केंद्रीय विद्यालय के शुरू होने से जिले के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा का अवसर मिलेगा। केंद्रीय विद्यालय मधुबनी के लिए KVS ने जुलाई 2026 में विद्यालय खोलने का आदेश जारी किया था।इसके तहत जिले में दो केंद्रीय विद्यालय की शुरुआत हुई।एक स्कूल झंझारपुर अनुमंडल मुख्यालय में और दूसरा मधुबनी सदर अनुमंडल मुख्यालय में प्रारंभ किया गया गया है।हालांकि स्कूल के लिए जमीन का आवंटन हो गया है भवन बनने में समय लगेगा।तत्काल दोनो जगह पुराने स्कूल परिसर में ही अलग भवन में पढ़ाई की शुरुआत की गई है।बाल वाटिका में कक्षा 1 से 5 तक कि पढ़ाई प्रारम्भ की गई है।सभी कक्षाओं में 40-40 बच्चों का नामांकन किया गया है।केंद्रीय विद्यालय खुल जाने से इलाके के लोगों में भी काफी खुशी है।सांसद अशोक यादव ने कहा इलाके के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी।उन्होंने कहा बेहतर शिक्षा के लिए सरकार संकल्पित है।0
0
Report
झामएम उम्मीदवार शम्भू राम निलंबित: 5 सदस्यीय समिति जांच करेगी
Narayanpur, Jharkhand:झारखंड मुक्ति मोर्चा के गढ़वा जिला अध्यक्ष शम्भू राम के खिलाफ बड़ी संगठनात्मक कार्रवाई हुई है। केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय की ओर से 23 सितंबर 2026 को जारी कार्यालय आदेश के तहत शम्भू राम को जांच पूरी होने तक तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. पार्टी की ओर से जारी आदेश में विभिन्न जनसंचार माध्यमों, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और गढ़वा जिले के वरिष्ठ नेताओं से प्राप्त सूचनाओं का हवाला देते हुए संगठन विरोधी गतिविधियों के आरोपों की जांच कराने की बात कही गई है. मामले की जांच के लिए पार्टी ने पांच सदस्यीय समिति गठित की है। समिति में केंद्रीय समिति के सदस्य तनवीर आलम, मो. ताहिर अंसारी, जवाहर पासवान, राजकिशोर यादव और लल्ल राम को शामिल किया गया है। समिति को 10 दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट केंद्रीय कार्यालय को सौंपने का निर्देश दिया गया है. दरअसल, हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर शम्भू राम की गढ़वा विधानसभा से भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के साथ तस्वीर और वीडियो वायरल हुए थे। इसके बाद शम्भू राम ने प्रेस वार्ता कर अपनी सफाई भी दी थी। हालांकि, देर रात एक और वीडियो वायरल होने के बाद मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया. वायरल वीडियो में भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी और जेएमएम जिला अध्यक्ष शम्भू राम आपस में बातचीत करते और हंसते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में विधायक को यह कहते हुए सुना जा रहा है कि, जब भी वे कुछ बोलते हैं, पूरा जेएमएम उन्हें गरियाने लगता है, जिसमें मुखिया जी यानी शम्भू राम भी शामिल हैं। इस पर दोनों के बीच ठहाका लगता है. इसके बाद शम्भू राम को यह कहते हुए सुना जा रहा है कि पार्टी के लोग उनसे पूछते हैं कि विधायक के खिलाफ वे क्यों नहीं बोल रहे हैं। इस पर वे जवाब देते हैं—“बोलबई न यार।” इसके बाद वे जोर से हंसते हुए नजर आते हैं. बताया जा रहा है कि किसी व्यक्ति ने इस बातचीत का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा और जेएमएम के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया और मामले की शिकायत रांची स्थित पार्टी कार्यालय तक पहुंची। इसके बाद 23 सितंबर को शम्भू राम के निलंबन की कार्रवाई की गई. फिलहाल, शम्भू राम के खिलाफ लगे आरोपों की जांच पांच सदस्यीय समिति करेगी। अब सबकी नजरें समिति की रिपोर्ट पर टिकी हैं। आरोपों पर अंतिम स्थिति जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी.0
0
Report
Advertisement
फर्जी आरपीएफ जवान बनकर अपहरण-हत्या: डीडीयू स्टेशन से आरोपी गिरफ्तार
Buxar, Bihar:एंकर- बक्सर रेलवे स्टेशन से फर्जी आरपीएफ जवान बनकर एक रेल यात्री के अपहरण और हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही रेल पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर आरोपी को डीडीयू रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि वैशाली जिले के चांदसराय गांव निवासी मुकेश राय का पुत्र नितिन कुमार हैदराबाद में एक कंपनी में मजदूरी करता था। 19 सितंबर को वह हैदराबाद-दानापुर स्पेशल ट्रेन से दानापुर के लिए रवाना हुआ था। 20 सितंबर की रात करीब 10 बजे नितिन ने परिजनों को फोन कर बक्सर पहुंचने की जानकारी दी। कुछ देर बाद उसने बताया कि फर्जी आरपीएफ जवान ने उसे पकड़ लिया है और छोड़ने के एवज में 10 हजार रुपये मांगे जा रहे हैं। अगले दिन 20 हजार रुपये की मांग की गई। इसके बाद नितिन का मोबाइल बंद हो गया। परिजनों की सूचना पर जीआरपी ने जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी रोहित तिवारी को डीडीयू स्टेशन से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने आरा-जगजीवन हाल्ट के बीच नितिन को ट्रेन से धक्का देकर फेंकने की बात कबूल की। पुलिस ने निशानदेही पर शव बरामद कर परिजनों से पहचान कराई। जीआरपी डीएसपी के अनुसार आरोपी पूर्व में भी रेल यात्रियों को ट्रेन से धक्का देने की घटनाओं में जेल जा चुका है। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।0
0
Report
बगहा में 4.24 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Bagaha, Bihar:बगहा से बड़ी खबर है जहाँ उत्तर प्रदेश सीमा पर भितहा थाना पुलिस ने बाबू टोला बासबाड़ी के समीप चार किलो 240 ग्राम गांजा के साथ दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ़्तार तस्करों की पहचान रामबेलाश गोंड पिता अशर्फी गोंड़ ग्राम रुपही टांड़ थाना भितहा और अखिलेश यादव पिता हरपाल यादव जमुनिया निवासी के रूप में हुई है। सघन तलाशी अभियान के दौरान मौके पर भितहा थानाध्यक्ष नरेश कुमार औऱ भितहा सीओ अमरदीप कुमार के अलावा राजस्व अधिकारी अमरेंद्र कुमार समेत पुलिस जवान औऱ रिजर्व गार्ड भी मौजूद रहे। इसकी पुष्टि बगहा SDPO निहार भूषण नें किया है। SDPO के मुताबिक जब्त गाजा, बाइक और मोबाइल फोन के जरिए मादक पदार्थो की तस्करी गिरोह का उद्भेदन शीघ्र ही किया जायेगा। बता दें कि जब्त गांजे की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लाखों में आँकी जा रही है.0
0
Report
झारखंड के महापुरुष बिनोद बिहारी महतो की जयंती पर शिक्षा और अधिकार का संकल्प
Dhanbad, Jharkhand:झारखंड आंदोलन के महान प्रणेता और 'झारखंड के भीष्म पितामह' कहे जाने वाले स्व. बिनोद बिहारी महतो को उनकी जयंती पर याद किया गया. धनबाद के एक होटल में आयोजित जयंती समारोह में मंत्री योगेंद्र प्रसाद डुमरी विधायक जयराम महतो टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो पहुंचकर बिनोद बाबू को श्रद्धा सुमन अर्पित किये. मंत्री और विधायकों ने इस अवसर पर कहा कि स्व. बिनोद बाबू का दिया हुआ क्रांतिकारी नारा "पढ़ो और लड़ो" हमेशा समाज के शोषितों, वंचितों और युवाओं को हक के लिए प्रेरित करता रहेगा। बिनोद बिहारी महतो ने शिक्षा को सामाजिक बदलाव का सबसे बड़ा हथियार माना था। उनका नारा "पढ़ो और लड़ो" सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि शोषण और सामाजिक असमानता के खिलाफ संघर्ष का संदेश बना। लवकुश सेवा संघ की ओर से आयोजित समारोह में वक्ताओं ने कहा कि उनके विचार आज भी युवाओं को शिक्षा के साथ अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की प्रेरणा देते हैं। बिनोद बाबू ने समाज के पिछड़े, वंचित और कमजोर वर्गों की आवाज को मजबूत करने के लिए लगातार संघर्ष किया। झारखंड की पहचान, अधिकार और सामाजिक न्याय की लड़ाई में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा。0
0
Report
Advertisement
सीवान के महादेवा में अतिक्रमण हटाने के साथ जेसीबी से कड़ा कदम
Siwan, Bihar:सीवान के महादेवा इलाके में नगर परिषद की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। सड़क किनारे फुटपाथ पर ठेला और दुकान लगाकर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान नगर परिषद की टीम ने दुकानदारों को सड़क और फुटपाथ खाली रखने की चेतावनी भी दी।नगर परिषद के इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। दरअसल, सीवान के महादेवा इलाके में नगर परिषद की टीम अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची। अभियान के दौरान सड़क किनारे फुटपाथ पर ठेला लगाकर कारोबार करने वाले लोगों को चेतावनी दी गई। वहीं, कई दुकानदारों ने अपनी दुकान के आगे बोर्ड, सामान और अन्य सामग्री रखकर सड़क और फुटपाथ पर कब्जा कर रखा था। नगर परिषद की टीम ने ऐसे अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से हटाया। अतिक्रमण हटाने के दौरान मौके पर नगर परिषद के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने दुकानदारों से सड़क और फुटपाथ पर दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की अपील की。0
0
Report
राजस्थान हाईकोर्ट में आयोग की पैरवी के लिए शैलेन्द्र ग्वाला का पैनल नियुक्त
Noida, Uttar Pradesh:जोद्धपुरराजस्थान हाईकोर्ट में नियुक्त किया पैनल अधिवक्ता राज्य निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किया पैनल अधिवक्ता अधिवक्ता शैलेन्द्र ग्वाला को नियुक्त किया पैनल अधिवक्ता राजस्थान हाईकोर्ट में करेंगे राज्य निर्वाचन आयोग की पैरवी आयोग की ओर से प्रकरणों में प्रभावी पैरवी के लिए नियुक्ति0
0
Report
नाबालिग दिव्यांग पीड़िता के साथ दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार
Ramgarh, Dohli, Rajasthan:नाबालिग दिव्यांग पीड़िता से दुष्कर्म के आरोप में 26 वर्षीय युवक गिरफ्तार अलवर। नौगावां थाना पुलिस ने नाबालिग मानसिक रूप से दिव्यांग पीड़िता को बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में 26 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नौगावां थाना क्षेत्र निवासी लक्ष्मण पुत्र बिशन लाल के रूप में हुई है。 पुलिस के अनुसार, मामले में प्रकरण संख्या 342/2026 दर्ज किया गया था। प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत नौगावां थानाधिकारी हरदयाल सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी लक्ष्मण को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी से घटना और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों को लेकर पूछताछ कर रही है। कार्रवाई एसपी सुधीर चौधरी, एएसपी मुख्यालय दीपक कुमार, एएसपी ग्रामीण डॉ. प्रियंका और रामगढ़ वृत्ताधिकारी परमेश्वर दयाल के निर्देशन में की गई। पुलिस टीम में थानाधिकारी हरदयाल सिंह यादव के साथ कांस्टेबल राजेश, मुनीश और श्रीकान्त शामिल रहे। बाइट: हरदयाल सिंह यादव, थानाधिकारी नौगांव0
0
Report
Advertisement
