Back
उन्नाव में शिक्षामित्र की हत्या: पति ही कातिल निकला, गिरफ्तार
GPGYANENDRA PRATAP
Feb 17, 2026 04:17:16
Unnao, Uttar Pradesh
स्लग- पति ही निकला पत्नी का हत्यारा ।
एंकर- खबर, उन्नाव से है जहां , शिक्षामित्र की मौत का 19 दिन बाद पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है । पति ओमकार ही पत्नी की हत्या का आरोपी निकला । पत्नी के अवैध संबंधों के चलते रात के अंधेरे में हत्या कर बदमाशों द्वारा हत्या करने की पुलिस को सूचना दी। आरोपी ने खुद अज्ञात के खिलाफ दर्ज हत्या का मुकदमा दर्ज कराते हुए पुलिस को गुमराह करता रहा । पुलिस ने पति पर शक होने पर उसे हिरासत में लिया तो वह पुलिस की जांच में टूट गया और जुर्म कबूल कर लिया । पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Asoha थाना क्षेत्र के गोकुलपुर निवासी ओमकार की पत्नी kantी गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र के पद पर तैनात थी। ओमकार के मुताबिक 28 जनवरी की रात अज्ञात बदमाश घर में घुसे और पत्नी को गोली मारने के बाद मौके से फरार हो गए। हमलावरों पर करीब 3 लाख रुपये के नकदी व कुछ जेवरात लूटकर ले जाने का आरोप लगाया था। ओमकार ने पुलिस को बताया था कि घटना के समय घर के अंदर कमरे में सो रही थी। बच्चे अलग अलग कमरे में थे , वहीं पति का आरोप है कि रात के 1.30 बजे अचानक घर की लाइट चली गई और फायर की आवाज हुई । जैसे कमरे से बाहर आया तो एक युवक घर की छत से भागते हुए दिखाई पड़ा और पत्नी खून से लथपथ पड़ी थी । सूचना पर थाना असोहा पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घर को सील कर जांच की। एसएसपी जेपी सिंह व CO पुरवा टीबी सिंह ने पर पहुंचे और जांच - पड़ताल की थी । SSP ने खुलासे में SOG समेत तीन टीमो को लगाया था ।
पुलिस ने मृतका के पति ओमकार को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। पूछताछ मे बताया कि पत्नी के पास एक छोटा मोबाइल था , जिससे वह किसी व्यक्ति से प्रेम प्रसंग की बाते करती थी मैने करीब एक माह पूर्व काफी समझाया, उससे कई बार मोबाइल लेने का प्रयास किया परन्तु पत्नी ने मोबाइल नही दिया एवं मेरे साथ मारपीट की । तभी से मेरे दिमाग फर भूत सवार हो गया कि या तो यही रहेगी या मै । तब मैने अपने ही तरीके से योजना बनाई और 28 जनवरी को पत्नी व बेटी कमरे में अलग अलग चारपाई पर लेटे थे । घटना करने से पहले घर में लगे इन्वर्टर को बन्द कर दिया जिससे अन्धेरा हो गया । ओमकार ने बताया कि अपनी चारपाई से ही अपनी पत्नी के सिर पर कट्टे से गोली मार दी फिर मै तुरन्त शोर मचाता हुआ छत पर गया तथा एक फायर छत पर किया तथा कट्टे को छिपा दिया । जब मै छत से नीचे कमरे मे आया तो देखा कि मेरी लड़की भी चिल्ला रही थी । मैने लड़की को झूठ बताया कि बदमाश गोली मार कर भाग गया । फिर मै इधर उधर अपने जानने वालों को फोन किया तबतक मेरे घर पर आस पास और पड़ोसी इकट्ठा होने लगे तब मैने पुलिस को सूचना दी कि मेरा घर चारो तरफ से बन्द है कही से भी कोई अन्दर नही आ सकता है । मै बचने के लिये नये नये तरीके सोचता रहा । आरोपी ने बताया कि मैंने अकेले इस घटना को अंजाम दिया है । पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त अवैध तमंचा बरामद किया है। जांच जारी है।
बाईट- टीबी सिंह, CO पुरवा ।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SKSunny Kumar
FollowFeb 17, 2026 05:51:340
Report
SKSanjay Kumar Verma
FollowFeb 17, 2026 05:51:200
Report
Bulandshahr, Uttar Pradesh:मतदाताओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए तत्पर जिला प्रशासन, सरकारी दफ्तरों मे ईआरओ के नेतृत्व लोगों की वोटर आईडी कार्ड सम्बंधित समस्या को निपटाया जा रहा है
0
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowFeb 17, 2026 05:50:410
Report
RSRavi sharma
FollowFeb 17, 2026 05:50:300
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowFeb 17, 2026 05:50:210
Report
CDChampak Dutta
FollowFeb 17, 2026 05:49:000
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowFeb 17, 2026 05:48:380
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowFeb 17, 2026 05:48:230
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowFeb 17, 2026 05:48:060
Report
BBBindu Bhushan
FollowFeb 17, 2026 05:47:550
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowFeb 17, 2026 05:47:440
Report
DIDamodar Inaniya
FollowFeb 17, 2026 05:47:160
Report
VSVaibhav Sharma
FollowFeb 17, 2026 05:46:58104
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 17, 2026 05:45:12Noida, Uttar Pradesh:देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क सुरक्षा जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय परिसर से मैराथन को हरी झंडी दिखाई।
0
Report