उन्नाव में अवैध खनन जारी, प्रशासन बना मूकदर्शक
Nadaoli, Uttar Pradesh:जनपद उन्नाव के ब्लॉक औरास में इन दिनों खनन माफिया बेखौफ होकर अवैध खनन कर रहे हैं। हल्का नंबर चार के बछौली गांव में रात के अंधेरे में जेसीबी मशीन और दर्जनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से जमकर खनन किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह अवैध खनन पुलिस और राजस्व विभाग की मिलीभगत से हो रहा है जिससे शासन को लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांवों में प्रतिदिन रात को जेसीबी मशीन से खनन जारी है लेकिन प्रशासन चुप्पी साधे हुए है। ग्रामीणों ने बताया कि बछौली गांव में रंजीत यादव द्वारा जेसीबी से खनन किया गया। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस और लेखपाल को दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ ED की चार्जशीट
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ विशेष PMLA अदालत में पूरक चार्जशीट दाखिल की है। साथ ही रायपुर स्थित उनकी ₹9.06 करोड़ की दो अचल संपत्तियां कुर्क की गई हैं।
ED के अनुसार, 2019-2023 के दौरान सिंडिकेट द्वारा जुटाए गए अवैध धन में से ₹860 से ₹880 करोड़ अग्रवाल के निर्देश पर पार्टी दफ्तर 'राजीव भवन' पहुंचाए गए, जिसमें से करीब ₹72 करोड़ उनके नियंत्रण में थे। मामले में अब तक कुल कुर्की ₹610.34 करोड़ तक पहुंच चुकी है।
