icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
209801
Umesh Trivedi Buero PinewZ Zee MediaUmesh Trivedi Buero PinewZ Zee MediaFollow1 Mar 2026, 04:25 pm

होली पर्व को शांतिपूर्ण, सकुशल सम्पन कराने हेतु प्रशासन अलर्ट

Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव :मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में उन्नाव प्रशासन होली पर्व को लेकर पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जेपी सिंह व भारी पुलिस बल के साथ शहर में फ्लैग मार्च किया। अधिकारियों ने होलिका दहन स्थलों का सघन निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं। होलिका दहन स्थलों के आसपास सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की व्यवस्था की गई है, जबकि संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों से कड़ी नजर रखी जाएगी। प्रशासनिक टीम ने गंगाघाट कोतवाली व सदर कोतवाली क्षेत्र में पैदल मार्च कर आमजन से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्नाव में होली पर्व को शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

UPSSSC होमगार्ड भर्ती: 52 प्लाटून कमांडर, 243 ब्लॉक ऑर्गनाइजर पद

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ होमगार्ड विभाग में जल्द ही 295 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें प्लाटून कमांडर के 52 पद और ब्लॉक ऑर्गनाइजर के 243 पद शामिल हैं। कुल मिलाकर 295 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 जून से शुरू होगी। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने बुधवार को भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। होमगार्ड मुख्यालय के अधीन प्लाटून कमांडर और ब्लॉक ऑर्गनाइजर पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी 16 जून से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे और शुल्क जमा कर पाएंगे। आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 6 जुलाई निर्धारित की गई है। आवेदन में संशोधन करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई होगी। 6 जुलाई के बाद कोई भी आवेदन शुल्क स्वीकार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र का प्रिंटआउट तब तक नहीं निकाल सकेंगे, जब तक उनके द्वारा जमा शुल्क का समायोजन बैंक द्वारा नहीं कर दिया जाता। बैंक से शुल्क का समायोजन 13 जुलाई तक अनिवार्य रूप से कराना होगा। इस अवधि में अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र में अनुमन्य विवरणों में संशोधन भी कर सकेंगे। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
0
0
Report

पुणे के कमला नेहरू अस्पताल में हीटस्ट्रोक वार्ड शुरू, लोगों से सावधानी बरतने की अपील

ARAarti RaiJust now
Noida, Uttar Pradesh:बढ़ते तापमान के बीच स्वास्थ्य प्रशासन अलर्ट पर; नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील पुणे के कमला नेहरू अस्पताल में हीटस्ट्रोक वार्ड बनाया गया पारा तेज़ी से ऊपर चढ़ने लगा है, और पूरे ज़िले में गर्मी की तपिश साफ़ महसूस की जा रही है। अभी तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, जिसे देखते हुए स्वास्थ्य प्रशासन ने हीटस्ट्रोक (लू लगने) के बढ़ते खतरे के मद्देनज़र एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। पुणे नगर निगम के कमला नेहरू अस्पताल में हीटस्ट्रोक के इलाज के लिए एक खास वार्ड शुरू कर दिया गया है। इस वार्ड में मरीज़ों के शरीर का तापमान कम करने के लिए कूलिंग की सुविधाएँ हैं, साथ ही ORS पैकेट, ग्लूकोज़ और ज़रूरी दवाइयों का भी पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। हीटस्ट्रोक के मामलों में तुरंत इलाज मुहैया कराने के लिए डॉक्टरों और नर्सों की भी तैनाती की गई है। मौसम विभाग की इस भविष्यवाणी के बाद कि अप्रैल और मई के महीनों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर जा सकता है, स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियाँ काफी पहले से ही शुरू कर दी थीं। बढ़ते तापमान के कारण शरीर में पानी का स्तर कम हो सकता है, जिससे डिहाइड्रेशन (पानी की कमी), चक्कर आना या उल्टी जैसी बीमारियाँ हो सकती हैं। अगर नागरिकों को ऐसे कोई भी लक्षण महसूस होते हैं, तो उन्हें घरेलू नुस्खे आज़माने के बजाय तुरंत अपने नज़दीकी हीटस्ट्रोक वार्ड से संपर्क करना चाहिए। gर्मी से खुद को बचाने के लिए क्या करें? 1. शरीर में पानी का सही स्तर बनाए रखने के लिए खूब पानी पिएँ। 2. जहाँ तक हो सके, दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे के बीच धूप में बाहर निकलने से बचें। 3. हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें। 4. जब भी बाहर निकलें, तो अपने सिर को ढकने के लिए टोपी, रुमाल या छाते का इस्तेमाल करें। 5. बाहर के वेंडरों से खाना खाने से बचें, क्योंकि गर्मी में खाना जल्दी खराब हो जाता है। 6. नींबू पानी और नारियल पानी जैसे तरल पदार्थ खूब पिएँ, और खुले में बिकने वाला खाना खाने से बचें इसके बजाय ताज़ा बना हुआ खाना ही खाएँ। 7. सूती कपड़े पहनें और दिन के सबसे गर्म समय में छोटे बच्चों को खेलने के लिए बाहर न भेजें। 8. ताज़े फल खाएँ अगर आपको कोई भी खराब लक्षण महसूस होता है, तो किसी मेडिकल विशेषज्ञ से सलाह लें।
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

कोटा-चित्तौड़गढ़ मार्ग पर हैंगिंग ब्रिज के पास बस-ट्रोले टक्कर, 3 मरे, 25 घायल

Kota, Rajasthan:कोटा चित्तौड़गढ़ मार्ग पर हैंगिंग ब्रिज के निकट निजी बस व ट्रोले की टक्कर में 3 यात्रियों की मौत 25 घायल कोटा कोटा चित्तौड़गढ़ मार्ग फोर लाइन पर हैंगिंग ब्रिज के निकट देर रात को बस वह तो लेकर टक्कर में तीन यात्रियों की मौत हो गई जबकि 25 यात्रियों के घायल होने की जानकारी मिली है हादसा बुधवार को गुरुवार की मध्य रात 1:30 बजे करीबन फोरलेन पर हैंगिंग ब्रिज के निकट हुआ जिसमें अहमदाबाद से आ रही बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और सामने से आ रहे ट्रोले से भिड़ गए। मौके पर चीख पुकार मच गई अग्निशमन विभाग के राकेश व्यास ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया गया पुलिस मामले की जांच कर रही है
0
0
Report
Advertisement

फागी क्षेत्र में चोर गिरोह सक्रिय, महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल

Dudu, Rajasthan:फागी (जयपुर) जयपुर के फागी क्षेत्र के गांवों में चोर गिरोह सक्रिय, अकेली महिलाओं को बना रहे है शिकार। बाइक सवार गिरोह महिलाओं के साथ कर रहे हैं आभूषण लूटने की वारदात। फागी के मेदवास, केरिया, निमेडा और परवण के आसपास के क्षेत्र में हो रही लूट की वारदात। वारदातों पर नहीं लग पा रही है लगाम, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे हैं सवाल। गिरोह की धरपड़क और खुलासे की मांग को लेकर महिलाओं ने पुलिस थाने में कई बार कर चुकी शिकायत। चोर गिरोह के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने की वजह से क्षेत्र में महिला गांव से बाहर निकलने में भी अब कतराने लगी है।
0
0
Report
Advertisement

धनबाद के कोयला व्यापारी पर गोलीबारी, तीन गोलियाँ लगने से हालत गंभीर

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में फिर एक बार कोयला व्यवसाय विवाद में फायरिंग की घटना हुई है। तेतुलमारी थाना क्षेत्र के शक्तिचौक कतरास भूली मार्ग 8 लेन सड़क स्थित स्पाइभीला रेस्टुरेंट समीप कोयला व्यवसायी मनीष सिंह के कार में अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दिया। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गया। घटना को अंजाम देकर अपराधी मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि अपराधी पहले से घात लगाए हुए था। कोयला व्यवसायी जैसे ही अपराधियों के रेंज में आया ताबड़तोड़ फायरिंग कर दिया। अपराधियों के द्वारा की गई फायरिंग में तीन गोली कोयला व्यवसायी को लगी। घायल अवस्था में कोयला व्यवसायी कार को तेजी से लेकर भागा एनएच 19 बरवाअड्डा थाना क्षेत्र लोहार बरवा पहुँचा। जहां से दोस्तो को घटना की जानकारी दिया। आनन फानन में घायल के दोस्त मौके पर पहुँच घायल कोयला व्यवसायी को अशर्फी अस्पताल लेकर पहुँचे। जहाँ प्राथमिक इलाज के बाद गम्भीर स्थिति को देख डॉक्टरों ने दुर्गापुर रेफर कर दिया। एनएच 19 में क्षतिग्रस्त कार होने की जानकारी मिलने पर बरवाअड्डा थाना की पुलिस पहुँच कार को जब्त कर थाना ले आई। कार में गोली के निशान पुलिस ने पाया। पुलिस मामले की जाँच में जुटी है।
0
0
Report

बाराकपुर इंडस्ट्रीयल एरिया के 632 संवेदनशील बूथों पर CCTV, केंद्रीय बलों की तैनाती से मतदान शांतिपूर्ण

Barrackpore, West Bengal:বারাকপুর শিল্পাঞ্চলে মোট ৬৩২ টি স্পর্শকাতর বুথ রয়েছে সেই বুথগুলিতে লাগানো হবে সিসিটিভি ক্যামেরা। বাইরে ও ভেতরে। যেখানে একটা বুথ সেখানে হাফ সেকশান, আর যেসব জায়গায় দুটো তিনটে বুথ হবে সেখানে এক থেকে দেড় সেকশন কেন্দ্রীয় বাহিনী দেওয়া হবে—এইমনটাই জানা যায় ব্যারাকপুর পুলিশ কমিশনার অমিত কুমার। ভাটপাড়া অঞ্চলে যেসব স্পর্শকাতর অর্থাৎ ২০২১ ও ২০২৪ সালে ঝামেলা হয়েছিল সেই অঞ্চল গুলি ঘুরে দেখেন। এবং সাধারণ মানুষের সঙ্গে কথা বলেন—যাকে তারা নির্বিঘ্নে ভোট দিতে পারেন। অমিত কুমারের দাবি মানুষের সঙ্গে কথা বলেছেন এবং মানুষকে আশ্বস্ত করেছেন—নির্ভিঘ্নে ভোট দিন কোনোরকম অসুবিধা হবে না। তার আরো দাবি কেন্দ্রীয় বাহিনী বুথে থাকলেও রাজ্য পুলিশ লাইন ঠিক করার জন্য বাইরে থাকবে।
0
0
Report
Advertisement

प्रसव के बाद निजी नर्सिंग होम में मौत के बाद पटना में हंगामा

Patna, Bihar:एक निजी नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान महिला की मौत के बाद इलाके में हंगामा मच गया। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने नर्सिंग होम के बाहर जमकर प्रदर्शन किया और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। मृतका की पहचान मीना देवी (पति- जीतू मांझी), निवासी अलाबकस (थाना गौरीचक, जिला पटना) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, मंगलवार देर रात करीब 1 बजे प्रसव पीड़ा होने पर मीना देवी को संपतचक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में भर्ती कराया गया, जहां सुबह लगभग 3:20 बजे उनका सामान्य प्रसव हुआ। बताया जा रहा है कि प्रसव के बाद अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा, जिसके बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पटना के NMCH रेफर कर दिया। PHC प्रभारी डॉ. रेनू के मुताबिक, महिला की स्थिति को देखते हुए एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गई थी। इधर, मृतका के पति जीतू मांझी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि रास्ते में एक आशा कार्यकर्ता के माध्यम से उन्हें जबरन एक निजी नर्सिंग होम में ले जाया गया, जहां बिना स्पष्ट जानकारी दिए ऑपरेशन किया गया। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान महिला की हालत बिगड़ गई और नर्सिंग होम संचालक उसे निजी वाहन से कहीं और ले जाने लगे। परिजनों का कहना है कि उन्होंने बीच रास्ते में वाहन को रोका, तब तक मीना देवी की मौत हो चुकी थी। इसके बाद गुस्साए लोगों ने नर्सिंग होम में जमकर हंगामा किया। घटना की सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (NMCH) भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

बागपत में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर तीन कारों की भिड़ंत, चार घायल

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बीती रात दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार का कहर ऐसा रहा कि आगे-पीछे चल रही तीन कारें आपस में टकरा गईं। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात को सुचारू कराया। बताया जा रहा है कि यह हादसा बड़ौत क्षेत्र के बिजरोल गांव के पास एक्सप्रेसवे पर हुआ, जहां तेज रफ्तार और लापरवाही इस दुर्घटना की बड़ी वजह मानी जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top