228001
Sultanpur- अमित शाह के विरुद्ध परिवाद में हुई गवाही, 7 फरवरी को होगी अब सुनवाई
Ahimane, Uttar Pradesh:डॉ. भीमराव अम्बेडकर को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा लोकसभा में टिप्पणी करने के प्रकरण में गुरुवार को MP/MLA कोर्ट में गवाह का बयान दर्ज हुआ। अब कोर्ट में 7 फरवरी सुनवाई की तिथि नियत हुई है। जिसमें दूसरे गवाह का बयान दर्ज होना है। बीते 15 जनवरी को परिवादी ने अपना बयान कोर्ट में दर्ज कराया था। आपको बता दें कि 7 जनवरी को MP/MLA कोर्ट के विशेष मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा के समक्ष परिवाद दाखिल हुआ था।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रanchi के Ashok Nagar में व्यवसायी के घर चोरी; अंगरक्षक घायल, चोर सीसीटीवी में पकड़ा गया
Ranchi, Jharkhand:बीती रात रांची के अशोक नगर रोड नम्बर छह स्थित व्यवसाई अखिलेश पांडेय के आवास में चोरी हुई है। जबकि, एक और मकान में भी चोरी का असफल प्रयास किया गया। घटना के संबंध में हटिया डीएसपी नीरज कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में एक ही चोर दिखाई दे रहा है, जो मुद गूंघे हुए था और पाइप के सहारे घर में प्रवेश किया था। चोरी गई संपत्ति का अभी आकलन नहीं हो सका है। वहीं, मौके पर मौजूद व्यवसाई के अंगरक्षक के पैर के अंगूठे में गोली लगी है, जो संभवतः उसके अपने पिस्तौल से चूक की वजह से लगी बताई जाती है। घायल अंगرक्षक का इलाज हो रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।0
0
Report
शिवपुरी के कालोनियों में भारी जलभराव, बारिश ने प्रशासन की पोल खोल दी
New Delhi, Delhi:सागरपुर शिवपुरी.नसीरपुर मे बारिस ने विधायक पार्षद प्रशासन की पोल खोली कालोनीयों जल भराव हुआ जनता परेशान रास्ता ना मिलने पर लोग जंगल के रास्ते से दीवार कूद कर आगे बढ़ रहे है लोकेशन... शिवपुरी एंकर... राजधानी दिल्ली मे तीन दिन से दिन रात रुक रुक बारिस हो रही है मानसून की बारिस आने से पहले विधायक ओर पार्षद ने दावे किये नालो ओर नाली की सफाई पुरी हुई कालोनीयों मे जल भराव नहीं होगा. पहली बारिस के बाद सागरपुर.शिवपुरी. नसीरपुर मे जगह जगह जल भराव हुआ पहली बारिस ने पोल खोल दी पूर्व विधायक बीजेपी घर गेट जल भराव हो गया नाले की सफाई नहीं हुई अन्दर गंदगी जमा है. लोग को जलभराव के अन्दर रास्ता पार करना पड़ रहा है कई लोग जंगल के रास्ते से दीवार कूद करके आगे बढ़ रहे है स्थानीय निवासी विधायक. पार्षद ओर प्रशासन पर सवाल खडे कर रहे है सीवर जाम है मेन गेट से कालोनीयों मे अन्दर जल भराव हुआ है अगर समय रहते जल्दी प्रशासन इलाके मे गन्दा पानी नहीं निकाला तो बीमारी पैदा हो सकती है आप अभी सुने लोग समस्याओ लेकर अपनी बात रख रहे है0
0
Report
बगहा में अतिक्रमण हटाने टीम पर हमला: ग्रामीणों ने जेसीबी फूंकी, कई घायल
Bagaha, Bihar:बगहा - अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, आक्रोशित ग्रामीणों ने जेसीबी फूंकी, घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात, वन विभाग की जमीन से अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल, बगहा 2 आरओ रवि प्रकाश चौधरी के साथ SDPO निहार भूषण नें संभाला मोर्चा, वाल्मीकि टाइगर रिजर्व की टीम के साथ अतिक्रमणकारियों ने किया बदसलूकी, वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के ठाड़ी धनैया इलाके की घटना0
0
Report
Advertisement
11 साल के फरार आरोपी किशन शर्मा गिरफ्तार
New Delhi, Delhi:द्वारका जिले की एंटी जेल बेल एवं घोषित अपराधी सेल ने लंबे समय से कानून से बचकर भाग रहे एक घोषित अपराधी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। करीब 11 साल पुराने दहेज उत्पीड़न और अमानत में खयानत के मामले में फरार चल रहे आरोपी किशन शर्मा को पुलिस ने गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी किशन शर्मा वर्ष 2014 में दर्ज मामले में लगातार अदालत में पेश नहीं हो रहा था। इसके चलते 11 सितंबर 2025 को द्वारका कोर्ट ने उसे घोषित अपराधी घोषित कर दिया था। इसके बाद से पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी।0
0
Report
ग्राम मडिक के गांव में नाली-कारंजा और सफाई समस्याओं से लोग परेशान, अधिकारी चुप
Dholpur, Rajasthan:बसेडी क्षेत्र की पंचायत समिति बसेड़ी के ग्राम पंचायत मूडिक के गांव मई में गंदगी कीचड़ से लोग परेशानी का सामना कर रहा है ग्राम पंचायत मडिक के गांव के लोगों ने कई बार उपखंड अधिकारी व विकास अधिकारी को ज्ञापन दे चुके हैं परंतु ग्राम विकास अधिकारी व सरपंच द्वारा कारंजा नाली निर्माण नहीं कराया गया है और ना ही कभी सफाई व्यवस्था कराई गई है इसको लेकर गांव के लोगों में पंचायत समिति विकास अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी व सरपंच के नाराजगी जताते हुए जिला कलेक्टर धौलपुर से आग्रह किया है की ग्राम पंचायत मडिक के गांव मई में नाली व कारंजा व सफाई व्यवस्था कराई राज्य की उच्च माध्यमिक विद्यालय में बच्चों को पढ़ने के लिए रास्ते में पानी भर जाता है जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है जहां नन्हे मुन्ने बच्चे आंगनबाड़ी केंद्र के लिए पढ़ने के लिए जाते हैं जहां रास्ते में निकलना भी भारी पड़ रहा है प्रशासन व ग्राम पंचायत के अधिकारी व कर्मचारियों की अनदेखी के चलते हुए बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है0
0
Report
सागर में किसान संगठनों का सरकार के खिलाफ विरोध तेज, मूंग-उड़द खरीदी पर आंदोलन
Sagar, Madhya Pradesh:सागर जिले में भी किसानों का प्रदर्शन... एंकर/ एमपी के सागर में भी किसान सरकार के निर्णयों के खिलाफ है और किसान खुली चुनौती दें रहे हे कि किसानों पर अत्याचार का जवाब करारा दिया जायेगा। सागर के रहली में किसानों ने भारतीय किसान संघ के बैनर तले सरकार को ज्ञापन दिया। इसमें मूंग और उड़द खरीदी को लेकर मांग की गई साथ ही खाद और यूरिया को लेकर भी नाराजगी जाहिर की गईं हे। बाइट/ ब्रजेश सिंह ( नेता भारतीय किसान संघ रहली सागर)0
0
Report
Advertisement
विद्या विहार शिक्षा नगरी के लिए शहरी सेवा शिविर-2026 में राहत के उपाय
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं इवेंट के लिए स्पॉन्सर एवी नं. 15 नगरपालिका विद्या विहार : शिक्षा नगरी की गरिमा के अनुरूप विकास और जनसेवा की नई पहचान झुंझुनूं जिले की नगरपालिका विद्या विहार शिक्षा, स्वच्छता, सुव्यवस्थित शहरी विकास और जनसेवा के क्षेत्र में निरंतर उल्लेखनीय कार्य कर रही है। देश-विदेश में अपनी पहचान रखने वाली पिलानी शिक्षा नगरी का महत्वपूर्ण हिस्सा होने के कारण विद्या विहार का विशेष महत्व है। यहां स्थित बिट्स पिलानी सहित अनेक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में देश के विभिन्न राज्यों से हजारों विद्यार्थी अध्ययन करने आते हैं। ऐसे में नगरपालिका का प्रयास है कि विद्यार्थियों, स्थानीय नागरिकों और आगंतुकों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा क्षेत्र को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाया जाए। सूरजगढ़ उपखंड अधिकारी एवं नगरपालिका प्रशासक जयसिंह के निर्देशन तथा अधिशासी अधिकारी प्रियंका बुडानिया के नेतृत्व में नगरपालिका आमजन को राहत पहुंचाने के लिए प्रभावी ढंग से कार्य कर रही है। राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारते हुए नागरिकों को त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। शहरी सेवा शिविर-2026 के माध्यम से नगरपालिका ने आमजन को बड़ी राहत प्रदान की है। शिविरों के दौरान अब तक 69-ए योजना के तहत 26 पट्टे, कृषि भूमि नियमन के अंतर्गत 33 पट्टे तथा 25 नामांतरण (म्यूटेशन) के मामलों का निस्तारण कर पात्र लोगों को लाभान्वित किया गया है। इन कार्यों से अनेक परिवारों को भूमि संबंधी अधिकार और प्रशासनिक राहत समय पर प्राप्त हुई है। नगरपालिका विद्या विहार केवल प्रशासनिक कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि क्षेत्र की स्वच्छता, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, हरित वातावरण तथा सुव्यवस्थित शहरी विकास पर भी विशेष ध्यान दे रही है। शिक्षा नगरी की गरिमा के अनुरूप ऐसा वातावरण विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है, जहां विद्यार्थियों, शिक्षकों, स्थानीय नागरिकों और देशभर से आने वाले अभिभावकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों। जनसहभागिता, पारदर्शी कार्यप्रणाली और विकासोन्मुख सोच के साथ नगरपालिका विद्या विहार शिक्षा नगरी की पहचान को और अधिक सशक्त बनाने तथा आमजन को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है。0
0
Report
बलिया में संजय निषाद के बयान पर विरोध, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटा दिया
Ballia, Uttar Pradesh:संजय निषाद के पुराने बयान के विरोध में डाक बंगले में जबरदस्त प्रदर्शन, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाया यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के एक पुराने बयान को लेकर बलिया के पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शन कार्यों का कहना था कि मंत्री संजय निषाद ने कुछ महीने पूर्व बलिया के लोगों को अंग्रेजों का दलाल कहा था। प्रदर्शनकारी लगातार मंत्री संजय निषाद से अपने बयान पर माफी मांगने की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट सहित पुलिस फोर्स ने प्रदर्शनकारियों को हटा दिया। हालांकि इस दौरान मंत्री संजय निषाद बलिया के पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में ही मौजूद रहे。0
0
Report
पत्नी के प्रेमी पर कुल्हाड़ी हमला: पति गिरफ्तार
Dhamtari, Chhattisgarh:धमतरी जिले के केरेगांव थाना क्षेत्र के बाजार कुर्रीडीह गाँव में प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आया है। पत्नी के प्रेमी शंकर सूर्यवंशी पर पति योगेंद्र सोरी ने कुल्हाड़ी से गले पर वार कर हत्या कर दी। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल धमतरी लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार पूर्णिमा सोरी और योगेंद्र सोरी के बीच पिछले वर्ष से प्रेम-प्रसंग चल रहा था; शंकर समय-समय पर उसकी मुलाकात करता था। करीब 15 दिन पहले पूर्णिमा अपने दो बच्चों के साथ शंकर के घर गई थीं, फिर लौट आईं। 8 जुलाई शाम 7 बजे शंकर फिर आया, रात में सभी ने साथ भोजन किया; 3 बजे रात को योगेंद्र ने गले पर वार कर दिया। 108 एम्बुलेंस से शंकर को अस्पताल लाया गया, पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। केरेगांव थाने ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी योगेंद्र सोरी को गिरफ्तार किया। आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।0
0
Report
Advertisement
ग्वालियर एयरफोर्स अधिकारी की 12 वर्षीय बेटी स्कूल से लापता, चार घंटे में बरामद
Morena, Madhya Pradesh:एंकर- ग्वालियर में एक एयरफोर्स अधिकारी की 12 साल की बेटी स्कूल से अचानक लापता हो गई, जिससे परिवार और स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। बच्ची ने टीचर से झूठ बोलकर स्कूल से बाहर जाने की परमीशन ली और दूसरी स्कूल बस में बैठकर निकल गई,सूचना मिलते ही पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और लोकेशन ट्रेसिंग की मदद से महज चार घंटे के अंदर बच्ची को करीब सात किलोमीटर दूर हाईवे से सकुशल बरामद कर लिया। वीओ- दरअसल मामला ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र के स्कूल का है, जहां सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली 12 वर्षीय छात्रा छुट्टी के बाद अपनी स्कूल बस में बैठने के बजाय दूसरी बस में सवार होकर बाहर निकल गई। उसने टीचर से कहा कि उसके माता-पिता सूर्य मंदिर गए हैं और वह भी वहीं जा रही है। जब टीचर ने परिजनों से संपर्क करने के लिए मोबाइल नंबर मांगा, तो छात्रा ने गलत नंबर लिख दिया। कॉल करने पर सच्चाई सामने आई और तुरंत स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही महाराजपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्कूल सहित आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की,जांच के दौरान छात्रा का बैग जड़ेरुआ बांध के पास मिला,जिससे पुलिस ने तलाशी का दायरा बढ़ाया। लगातार लोकेशन ट्रेस और सीसीटीवी के आधार पर पुलिस टीम ने करीब चार घंटे की तलाश के बाद महाराजपुरा क्षेत्र के जहांगीरपुर हाईवे से छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया।पुलिस के अनुसार छात्रा सुरक्षित है और उसे उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। समय रहते स्कूल प्रबंधन द्वारा सूचना देने और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बच्ची को सुरक्षित तलाश लिया। फिलहाल पुलिस यह भी पता लगा रही है कि छात्रा स्कूल से अकेले क्यों निकली और उसके पीछे क्या वजह थी। बाइट- धर्मवीर सिंह यादव- SSP ग्वालियर0
0
Report
उत्तराखंड कांग्रेस 2027 के चुनाव के लिए पूरी तरह एक्शन मोड में
Noida, Uttar Pradesh:2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी अभी से पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। कांग्रेस पार्टी के महासचिव केसी बेलुगोपाल के आगमन पर पेश है देहरादून से खास रिपोर्ट Vo लगातार दो विधानसभा चुनावों में हार का सामना कर चुकी कांग्रेस इस बार कोई भी कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहती। यही वजह है कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने राज्य में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी कड़ी में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) केसी वेणుగोपाल दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे हैं, जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और प्रदेश कार्यालय में भारी उत्साह का माहौल है। कांग्रेस आलाकमान उत्तराखंड संगठन को धरातल पर मजबूत करने के लिए पूरी शिद्दत से जुट गया है। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल पार्टी को मजबूत करने के लिए तीन स्तरों पर महत्वपूर्ण बैठकें कर रहे हैं पहली बैठक प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों से होगी जमीनी स्तर (ग्रासरूट) के फीडबैक पर काम किया जा सके。 दूसरी बैठक कांग्रेस के सभी अग्रिम संगठनों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के साथ होगी जिससे हर मोर्चे को सक्रिय किया जा सके。 तीसरी बैठक पॉलिटिकल अफेयर कमेटी (Political Affairs Committee) के वरिष्ठ नेताओं के साथ, जिसमें राज्य के सभी सीनियर लीडर्स शामिल होकर आगामी चुनाव का रोडमैप तैयार करेंगे。 प्रतिमा सिंह प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस पार्टी केसी वेणुगोपाल के इस दौरे को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस बेहद गंभीर है। कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता प्रतिमा सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव के आगमन से जहां एक ओर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है, वहीं दूसरी ओर इन अलग-अलग दौर की बैठकों से पार्टी संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी。 वहीं, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने राज्य की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों पर बात करते हुए कहा कि प्रदेश में इस वक्त राजनीतिक सक्रियता काफी बढ़ चुकी है। उन्होंने साफ किया कि पार्टी आगामी चुनाव को लेकर बेहद सतर्क है और किसी भी स्तर पर कोई चूक नहीं करना चाहती। यही कारण है कि 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अभी से पूरी ताकत झोंक रही है。 बाईट ज्योति रौतेला प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस लगातार दो चुनावों में शिकस्त झेलने के बाद, क्या बैठकों का यह दौर और संगठन में मची यह हलचल 2027 में कांग्रेस की सत्ता में वापसी करा पाएगी? क्या कांग्रेस उत्तराखंड के सियासी समीकरणों में कोई बड़ा फेरबदल करने में कामयाब होगी? यह देखना दिलचस्प होगा ?0
0
Report
झुंझुनूं के ग्रामीण क्षेत्र में 10 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म-छेड़छाड़ पर मामला दर्ज
Jhunjhunu, Rajasthan:खेतड़ी, झुंझुनूं 10 वर्षीय नाबालिक बच्ची से छेड़छाड़ व दुष्कर्म मामला मेडिकल बोर्ड से नाबालिक का करवाया गया मेडिकल आरोपी को भी किया गया डिटेन, हो रही पूछताछ पोक्सो एक्ट के तहत बबाई थाने में हुआ मामला दर्ज डीएसपी राजेंद्र बुरड़क कर रहे पूरे मामले की जांच झुंझुनूं जिले के ग्रामीण क्षेत्र में 10 वर्षीय नाबालिक बालिका से कथित दुष्कर्म एवं छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता को मेडिकल बोर्ड के समक्ष चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा। पुलिस ने मामले में आरोपी को डिटेन कर लिया है। पीड़िता के परिजनों की रिपोर्ट पर बबाई थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच डीएसपी राजेंद्र बुरड़क कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
चिड़ावा स्पेयर पार्ट्स दुकान पर छापा: 63 नकली पिस्टन जब्त
Jhunjhunu, Rajasthan:चिड़ावा में स्पेयर पार्ट्स की दुकान पर छापा 63 संदिग्ध नकली पिस्टन जब्त कॉपीराइट एक्ट के तहत कार्रवाई, दुकानदार हिरासत में ब्रांडेड कंपनी के नाम पर बिक रहे थे कथित नकली पिस्टन झुंझुनूं जिले के चिड़ावा कस्बे की झुंझुनूं रोड स्थित चुंगी नाका के पास एक स्पेयर पार्ट्स की दुकान पर कॉपीराइट एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस और कंपनी की टीम ने 63 संदिग्ध नकली बाइक पिस्टन जब्त किए हैं। मामले में दुकानदार को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार ब्रांडेड वाहन कंपनियों के नाम पर नकली पिस्टन बेचे जाने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद कंपनी प्रतिनिधि रामचंद्र वर्मा और रामावतार मरोडिया के नेतृत्व में टीम ने पुलिस के साथ मिलकर अग्रवाल ब्रदर्स नामक स्पेयर पार्ट्स की दुकान पर छापा मारा। जांच के दौरान दुकान से एक नामी कंपनी के ब्रांड से मिलते-जुलते 63 पिस्टन बरामद किए गए। कंपनी प्रतिनिधियों का आरोप है कि ये पिस्टन नकली हैं और संबंधित कंपनी के कॉपीराइट का उल्लंघन करते हुए बेचे जा रहे थे। इसी आधार पर सभी पिस्टनों को कॉपीराइट एक्ट के प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दुकान संचालक आशुतोष अग्रवाल को हिरासत में लिया। उसके खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। छापेमारी के दौरान नया बस स्टैंड चौकी प्रभारी बलवीर चावला, एएसआई प्रताप सिंह सहित पुलिस जाब्ता मौजूद रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा जब्त किए गए पिस्टनों की तकनीकी जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
झारखंड में कचरे से बिजली उत्पादन: नई नीति मिशन मोड में लागू होगी
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में अब कचरे के बेहतर प्रबंधन के साथ-साथ उससे बिजली उत्पादन की दिशा में भी पहल तेज करने की तैयारी है.. गुरुवार को राजधानी रांची के चाणक्य बीएनआर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के नए नियमों और उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन किया .. इस दौरान विभागीय मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कई अहम बातें कहीं । रांची के चाणक्य बीएनआर में आयोजित State Level Workshop on Solid Waste Management Rules and Convergent Actions में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद, विभागीय सचिव और कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। कार्यशाला का उद्देश्य केंद्र सरकार के नए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियमों को राज्य में मिशन मोड में लागू करने की रणनीति तैयार करना रहा। मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए केंद्र सरकार नए नियम लेकर आई है और झारखंड इसे मिशन मोड में लागू करेगा। उन्होंने कहा कि ओडीएफ एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है, लेकिन वर्ष 2014 और 2026 के लिए एक जैसी वित्तीय व्यवस्था व्यवहारिक नहीं है। इस मुद्दे को उन्होंने दिल्ली में हुई बैठक में भी उठाया था हालांकि अभी तक कोई निर्णय नहीं हुआ है। मंत्री ने बताया कि राज्य में 14 लाख की लागत से सामुदायिक शौचालय बनाने का काम किया जा रहा है वहीं, कचरे से बिजली उत्पादन की योजना पर भी काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से अनुमति मिलने के बाद इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। साथ ही उन्होंने अधिकारियों से दायित्व और जवाबदेही के साथ काम करने का आह्वान किया। साफ-सफाई के साथ ऊर्जा उत्पादन की दिशा में झारखंड की यह पहल कितनी सफल होती है, यह आने वाले समय में स्पष्ट होगा। फिलहाल राज्य सरकार सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को नई सोच और नई रणनीति के साथ आगे बढ़ाने की तैयारी में जुटी है।0
0
Report
जैसलमेर के Chandhan में हाईटेंशन पोल स्टे वायर से छह गोवंशों की मौत, लोगों में रोष
Noida, Uttar Pradesh:जैसलमेर के लाठी से बड़ी खबर, चांधन गांव में हुआ दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन बिजली पोल के स्टे वायर में करंट प्रवाहित होने से छह गोवंशों की दर्दनाक मौत, एक साथ छह गोवंशों की मौत से क्षेत्र में फैली सनसनी, सूचना पर बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण पहुंचे मौके पर, गोवंशों की दर्दनाक मौत पर ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त, ग्रामीणों का आरोप— 'बिजली के पोलों का मेंटेनेंस नहीं करने से हुआ हादसा', बिजली विभाग की लापरवाही के चलते गोवंशों की हुई मौत।0
0
Report
Advertisement
