Sultanpur - पहलगाम पर्यटकों के नृशंस हत्या के विरोध में मार्च,पटेल चौक पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
Kadipur, Uttar Pradesh:इस्लामिक आतंकवादियों द्वारा कश्मीर राज्य के पहलगाम में पर्यटकों की नृशंस हत्या के विरोध में आज शाम कादीपुर नगर में आक्रोशित जनमानस ने पैदल मार्च कर पाकिस्तान एवं इस्लामिक आतंकवादी के विरुद्ध आवाज बुलंद किया। नगर भ्रमण के उपरांत कादीपुर पटेल चौक स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा के समक्ष मोमबत्ती जला दो मिनट का मौन रख शहीद पर्यटकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित जनसमूह ने सरकार से आतंकवादियों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्यवाही की मांग की है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
