224001
सुल्तानपुरः आबकारी और मोतिगरपुर पुलिस की संयुक्त छापेमारी, 500किग्रा. लहन और 37 ली. कच्ची शराब बरामद
Kadipur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री को लेकर आबकारी और मोतिगरपुर पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। क्षेत्र में छापेमारी कर 37 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की और 500 किग्रा. लहन को नष्ट कर फुरतीदीन निषाद को बेलहरी चौकी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। उप्र आबकारी एक्ट के तहत तीन मुकदमे मोतिगरपुर थाने में दर्ज किए गए। अभियान में आबकारी निरीक्षक डॉ. संजय उपाध्याय, बेलहरी चौकी इंचार्ज भरत सिंह और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कांग्रेस के उप महापौर पद के लिए चार नामांकन, अंदरूनी सहमति बनाम विरोध
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से चुनावी खबर उप महापौर चुनाव को लेकर कांग्रेस में सियासी हलचल तेज आज कांग्रेस की ओर से उप महापौर पद के लिए चार नामांकन दाखिल कांग्रेस जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल बोले—“जीत निश्चित है” चार नामांकन को लेकर बोले मदन गोपाल—पार्टी के भीतर भी लोकतंत्र, सभी को अपनी बात रखने का अधिकार “दावा पेश करने का सभी को अधिकार है” votिंग के नंबर को लेकर बोले-अभी आंकड़े पर कुछ नहीं कह सकते कांग्रेस में महिला प्रत्याशी पर सहमति के सवाल पर भी बोले मदन गोपाल-अंदर सहमति बन सकती है“आप इंतजार करिए आज” अब नामांकन वापसी और कांग्रेस के अंतिम फैसले पर टिकी निगाहें उप महापौर की कुर्सी पर कौन बैठेगा? कांग्रेस के सियासी फॉर्मूले पर सबकी नजर0
0
Report
जमुई में छात्रा के साथ घटना पर सांसद लवली आनंद ने कार्रवाई की मांग
Sitamarhi, Bihar:त्रिपुरारी शरण जमुई में छात्रा के साथ घटना पर सांसद लवली आनंद ने कार्रवाई की मांग0
0
Report
MP में 23 सितम्बर को नो UPI डे; व्यापारी MDR विरोध के चलते लामबंद
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल MP में 23 सितंबर को नो UPI डे, व्यापारियों का सांकेतिक विरोध 2 हजार से ज्यादा के UPI पेमेंट पर MDR का विरोध, व्यापारी लामबंद UPI स्कैनर पर काला कपड़ा डालकर विरोध जताएंगे व्यापारी व्यापारियों ने कहा इससे अतिरिक्त भार पड़ेगा सरकार को बीच का रास्ता निकालना चाहिए ग्राहक ने कहा हमेशा कैश लेकर नहीं चल सकते बाइट- व्यापारी बाइट- ग्राहक0
0
Report
Advertisement
चूरू नगर परिषद में उप सभापति के लिए भाजपा- कांग्रेस के नामांकन, माहौल गरम
Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा-चूरू लोकेशन--चूरू उप सभापति पद के लिए भाजपा से ओमप्रकाश और कांग्रेस से लीलाधर ने भरा नामांकन चूरू। नगर परिषद चूरू में उप सभापति पद के चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों ने मंगलवार को अपना-अपना नामांकन दाखिल किया। भाजपा की ओर से वार्ड 60 के पार्षद ओमप्रकाश इन्दौरिया ने निर्वाचन अधिकारी श्वेता कोचर के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं कांग्रेस की ओर से वार्ड 42 के पार्षद लीलाधर चुलेट ने उप सभापति पद के लिए नामांकन दाखिल किया। भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश इंदौरिया के साथ पार्षद अभिषेक चोटिया, सुनील ढाका और नारायण बेनीवाल मौजूद रहे। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी लीलाधर चुलेट के साथ सभापति चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार रहे संजय भाटी, जाकिर हुसैन आदि मौजूद रहे। उप सभापति पद के लिए भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल होने के बाद नगर परिषद में चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं。 बाईट__ओमप्रकाश इंदौरिया, भाजपा उपसभापति प्रत्याशी。 बाईट__लीलाधर चुलेट, कांग्रेस उपसभापति प्रत्याशी。0
0
Report
बिहार में बाढ़ पीड़ितों के बीच सोनू सूद ने राहत की रपट दी
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद पहुंचे और पीड़ित परिवारों का हाल जाना। सोनू सूद ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का भ्रमण कर लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया और उनकी समस्याओं को करीब से समझा। इस दौरान उन्होंने कहा कि जलस्तर में कमी जरूर आई है, लेकिन बाढ़ प्रभावित लोगों की मुश्किलें अभी भी बरकारार हैं। आपको बताते चले कि बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद आज बेगूसराय पहुंचे, जहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। इस दौरान सोनू सूद ने बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात की, उनका सुख-दुख जाना और राहत सामग्री का वितरण किया।सोनू सूद ने कहा कि बिहार के कई जिले अभी भी बाढ़ की चपेट में हैं। जलस्तर में कमी आने के बावजूद लोगों की समस्याएं पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं। उन्होंने कहा कि बिहार उनके रग-रग में बसा है और बिहार के लोग देश के अलग-अलग हिस्सों में जाकर मेहनत करते हैं और देश के विकास में अपना योगदान देते हैं। उन्होंने कहा कि जब बिहार के लोग मुश्किल दौर से गुजर रहे हों, तो हर किसी का दायित्व बनता है कि वह अपनी क्षमता के अनुसार मदद के लिए आगे आए। सोनू सूद ने भरोसा दिलाया कि बिहार में जब-जब आपदा की स्थिति आएगी, वह पीड़ित लोगों के साथ खड़े नजर आएंगे और यथासंभव मदद करेंगे। वही सोनू सूद ने बिहार सरकार से भी बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बाढ़ के स्थायी निदान के लिए ठोस और कारगर व्यवस्था की जरूरत है, ताकि हर साल आने वाली इस आपदा से लोगों को राहत मिल सके और वे सुकून की जिंदगी जी सकें। सोनू सूद ने कहा कि बिहार के लोगों से उनका जुड़ाव लगातार बढ़ रहा है, इसलिए बिहार के प्रति भी उनका दायित्व बनता है। उन्होंने एक बार फिर भरोसा दिलाया कि आपदा के समय वह बिहार के लोगों के साथ खड़े रहेंगे0
0
Report
हमीरपुर में दबंगों ने शिक्षक पर बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-शिक्षक के साथ दबंग युवकों ने की मारपीट, दबंगों ने शिक्षक पर जमकर बरसाये लात घूसें, शिक्षक को घेरकर बेल्ट से भी पिटाई करते रहे आरोपी, शिक्षक के चीखने चिल्लाने पर नही पसीजा दबंगों का मन, आपसी विवाद के चलते गाँव के दबंगों ने शिक्षक को बेरहमी से पीटा, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, करीब 1 माह पुराना बताया जा रहा है वायरल वीडियो, पूर्व में ही पीड़ित शिक्षक की तहरीर पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा किया दर्ज, जलालपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है वायरल वीडियो।0
0
Report
Advertisement
नमो सेवा अनकही कहानियों के उद्घाटन के साथ दिल्ली में 1250 नुक्कड़ नाटक आज
New Delhi, Delhi:पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा — आज से नमो सेवा अनकही कहानियों को शुभारंभ आज से हो गया है इस अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक किया जाएगा दिल्ली में 1250 नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिल्ली के विकास और किए जा रहे कार्यो की झलक नुक्कड़ नाटक में देखने को मिलेगा आज 75 स्थानों पर नुक्कड़ नाटक किया जाएगा इस नुक्कड़ नाटक में जन सेवा भाव की झलक भी देखेगी0
0
Report
पटना: त्रैमासिक बैंकर्स मीटिंग में बिहार के किसान-श्रमिक सुविधाओं पर जताई चिंता
Patna, Bihar:रजनीश पटना राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की 98 वी त्रैमासिक बैठक उपमुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव,कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा,ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार बैठक में उपस्थित बैंकों की त्रैमासिक समीक्षा बैठक में हर मानक पर हो रही है समीक्षा मार्च 2026 में हुए बैठक में जिन बैंकों का sakh जमा अनुपात 50 फीसदी से कम था उसके परफार्मेंस पर हो रही है चर्चा कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा का बैठक में सख्त रुख दूसरे राज्यों से बिहार की स्थिति का तुलना कर कहा कि बिहार के किसान और मजदूरों को सुविधा नहीं दे पा रहा है इसका कारण बताएं जिन बैंकों के पास सबसे ज्यादा डिपॉजिट उनकी स्थिति sakh जमा अनुपात में सबसे खराब0
0
Report
फरीदाबाद में पानी के टैंकर ने स्कूटी सवार महिलाओं टक्कर दी, एक की मौत
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में एनएचपीसी के पास पानी के टैंकर ने स्कूटी सवार दो महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार 36 वर्षीय आशा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, उसके साथ स्कूटी पर सवार दूसरी महिला कर्मचारी का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। ड्यूटी से वापस घर लौट रही थी महिला सराय थाना पुलिस के अनुसार एसजीएम नगर की 22 फुट रोड पर रहने वाली आशा (36) ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हाउसकीपिंग स्टाफ के तौर पर काम करती थी। इन दिनों उसकी ड्यूटी एनएचपीसी के पास स्थित ईएसआईसी के गर्ल्स हॉस्टल में लगी हुई थी। सोमवार रात को ड्यूटी खत्म करने के बाद वह अपनी एक महिला सहकर्मी के साथ स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रही थी। टैंकर ने स्कूटी को मारी टक्कर बताया गया है कि एनएचपीसी के पास पहुंचने के दौरान पानी के टैंकर ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों महिलाएं सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया। आशा को गंभीर चोटें आई थीं और उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई। इलाज के दौरान हुई मौत परिजनों के अनुसार अस्पताल में डॉक्टरों ने आशा का इलाज शुरू किया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया। वहीं, दूसरी घायल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। टैंकर कब्जे में, चालक फरार सराय थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि हादसे के बाद पुलिस ने पानी के टैंकर को कब्जे में ले लिया है। उसका चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के कारणों और चालक की पहचान को लेकर जांच की जा रही है。0
0
Report
Advertisement
गरबा प्रवेश पर सुरक्षा-चेक और निरीक्षण: हिंदू उत्सव समिति की एडवाइजरी
Bhopal, Madhya Pradesh:*हिन्दू उत्सव समिति ने गरबो को लेकर जारी की एडवाइजरी, गरबो में बाउंसर से लेकर DJ सब हिंदू हो,गरबा संचालक वाराह की पूजन और पंचगव्य पिलाकर प्रवेश दे,मुस्लिम लड़के पकड़े गए तो लाठी डंडे,लातो से पूजन होगी* - गरबो को लेकर हिंदू उत्सव समिति भोपाल से एडवायजरी जारी की साफ कहा जो हमारे निर्देश मानेगा वही गरबा करवा पाएगा.... - सिर्फ आधार कार्ड से काम नही चलेगा आजकल 10 रुपये फर्जी आधार बन रहे है... - गरबा आयोजक DJ ,लेकर सुरक्षा बाउंसर सब हिन्दू रखे मुस्लिमो काम के नाम पर मुस्लिमो को एंट्री देते है.... - हिन्दू उत्सव समिति ने साफ कहा वो गरबो में औचक निरीक्षण करेंगे पकड़े गए तो पूजन से लेकर इलाज ऑन द स्पॉट होगा... - मुस्लिमो की मानसिकता लव जिहाद वाली होती है... - गौ मूत्र का पान करे,भगवान वाराह की पूजन करेगे गरबा में माता की आराधना करें... (चौपाल)0
0
Report
गणेश विसर्जन जुलूस में नाबालिग पर धारदार हमला, अस्पताल में 10 टांके
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के गोला कस्बे में गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान नाबालिग छात्र पर धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है. डीजे पर डांस के दौरान चप्पल लगने को लेकर पहले विवाद हुआ और कुछ देर बाद छात्र की गर्दन पर हमला कर दिया गया. घायल छात्र को आनन-फानन में निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गर्दन पर करीब 10 टांके लगाए गए. फिलहाल छात्र की हालत स्थिर बताई जा रही है. डीजे पर डांस के दौरान शुरू हुआ विवाद: घटना गोला कस्बे के खटिकाना टोला की बताई जा रही है. जहां बीती रात में गणेश प्रतिमा को डीजे के साथ विसर्जन के लिए सरयू तट ले जाया जा रहा था. जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल थे. इसी दौरान कौड़ीराम स्थित आरपीएम स्कूल का हाईस्कूल छात्र 15 वर्षीय ऋषभ कुमार सोनकर भी जुलूस में डांस कर रहा था. बतायि गया कि डांस के दौरान एक युवक के हाथ में मौजूद चप्पल ऋषभ को लग गई. इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई. मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया और जुलूस आगे बढ़ गया. आरोप है कि विवाद शांत होने के कुछ देर बाद उसी युवक ने ऋषभ की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. अचानक हुए हमले से जुलूस में अफरा-तफरी मच गई. घायल छात्र को जुलूस में शामिल युवकों ने तत्काल संभाला और निजी अस्पताल पहुंचाया. गर्दन पर लगे करीब 10 टांके: अस्पताल में डॉक्टरों ने छात्र का इलाज शुरू किया. गर्दन पर लगी चोट के चलते करीब 10 टांके लगाए गए. उपचार के बाद छात्र की हालत स्थिर बताई जा रही है. वहीं, घटना की सूचना मिलने पर 112 पुलिस टीम भी अस्पताल पहुंची और घायल छात्र व मौके पर मौजूद लोगों से घटना की जानकारी ली. पुलिस ने घटना के संबंध में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है. फिलहाल आरोपी युवक की पहचान सामने नहीं आई है. खबर लिखे जाने तक छात्र के परिजनों की ओर से पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई थी. पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी. गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे पर डांस को लेकर शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में हिंसक हो गया. आरोप है कि कहासुनी के बाद नाबालिग छात्र की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला किया गया. फिलहाल पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है और शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।0
0
Report
कौशाम्बी में दो युवकों की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:दो युवकों की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल कौशाम्बी ज़िले में दो युवकों के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग दोनों युवकों को लात-घूंसों से पीटते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद मारपीट शुरू हो गई। फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर पुलिस जांच में जुटी है। कोखराज थाना क्षेत्र के गेरसा चौराहा के पास मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में दो युवकों के साथ कई लोग मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। दोनों युवकों की लात-घूंसों से जमकर पिटाई की गई। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। विवाद के बाद मारपीट की घटना सामने आई। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
वार्ड 15 से अनुराधा शर्मा का निर्विरोध उपचेयरमैन चुनाव तय
Dholpur, Rajasthan:सरमथुरा नगरपालिका में उपचेयरमैन पद के चुनाव को लेकर मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया हुई। वार्ड नंबर 15 से कांग्रेस पार्षद अनुराधा शर्मा ने उपचेयरमैन पद के लिए अपना आवेदन प्रस्तुत किया। निर्धारित समय सुबह 11 बजे तक उपचेयरमैन पद के लिए केवल एक ही आवेदन प्राप्त हुआ। ऐसे में अनुराधा शर्मा का उपचेयरमैन पद पर निर्विरोध निर्वाचन होना तय माना जा रहा है। अनुराधा शर्मा के निर्विरोध निर्वाचन की संभावना से उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने एक-दूसरे को बधाई दी। वहीं, चुनाव प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद नजर आया। सरमथुरा थानाधिकारी कैलाश सामरी के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता तैनात रहा और नगरपालिका परिसर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी गई।0
0
Report
पटना ब्रेकिंग: बिहार समेत 4 राज्यों में विधान परिषद चुनाव की घोषणा
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग- विधान परिषद चुनाव का ऐलान, बिहार समेत 4 राज्यों में विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन सीटों पर चुनाव का ऐलान 29 सितंबर 2026 को जारी होगा चुनावी नोटिफिकेशन 6 अक्टूबर तक दाखिल होंगे नामांकन 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच 9 अक्टूबर नाम वापसी की अंतिम तारीख 23 अक्टूबर 2026 को होगा मतदान मतदान का समय सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक 27 अक्टूबर को होगी वोटों की गिनती 31 अक्टूबर 2026 तक चुनाव प्रक्रिया पूरी होगी बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव होगा0
0
Report
सिरोही आबूरोड नगरपालिका चुनाव: तीनों दलों के पक्षधर नामांकन, मतदान आज 2:30-5 बजे
Sirohi, Rajasthan:सिरोही आबूरोड नगरपालिका चुनाव -2026 उपाध्यक्ष के लिए तीन नामांकन भरे गए भाजपा की ओर से साधना ढाका, कांग्रेस से कांतिलाल परिहार और लता कोली ने भरा नामांकन 2.30 बजे से 5 बजे तक होगा मतदान मतदान के बाद परिणाम होगा घोषित रीटर्निग अधिकारी रामस्वरूप जौहर की देखरेख में मतदान की प्रक्रिया हो रही संपन्न मौके पर शहर थानाधिकारी हरचंद देवासी सहित पुलिस का जाब्ता है मौजूद0
0
Report
Advertisement
