icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

शेखपुरा में महागठबंधन का विरोध प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन

Sheikhpura, Bihar:मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महागठबंधन का विरोध प्रदर्शन शेखपुरा में देखने को मिला। महागठबंधन से जुड़े राजनीतिक दलों के लोगों ने शहर में प्रतिरोध मार्च निकाला। शहर के स्टेशन रोड स्थित राजद कार्यालय से निकला प्रतिरोध मार्च दल्लू चौक,कटरा चौक चांदनी चौक होते हुए समाहरणालय के मुख द्वार तक पहुंचा।इस दौरान महागठबंधन से जुड़े कांग्रेस,राजद,सीपीआई,माले के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करते हुए पद से हटाए जाने की मांग की。
0
0
Report

पालकमंत्री शिरसाट की अध्यक्षता में छत्रपती संभाजीनगर में दुष्काळ समीक्षा बैठक; उपायों पर जोर

Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:पालकमंत्री संजय शिरसाट यांच्या अध्यक्षतेखाली छत्रपती संभाजीनगर जिल्हाधिकारी कार्यालयात दुष्काळाच्या अनुषंगाने आढावा बैठक पार पडली. या बैठकीत जिल्ह्यातील तालुकानिहाय दुष्काळ परिस्थितीचा आढावा घेण्यात आला. संभाव्य दुष्काळ परिस्थितीवर काय उपाययोजना केल्या पाहिजे यावर सविस्तर सकारात्मक चर्चा करण्यात आली. संभाव्य पाणी टंचाई, चारा टंचाई बाबत नियोजन, शेतकरी, शेतमजूर, वन्य प्राणी यांच्यासाठीच्या उपाययोजना कशा असाव्यात याबाबत प्रशासनाला पालकमंत्र्यांनी निर्देश दिले.
0
0
Report

भोपाल में गरबा पार्टनर बुकिंग: 1000 से 6500 रुपये के पैकेज वायरल

Noida, Uttar Pradesh:भोपाल भोपाल में गरबा के लिए रेंट पर मिलेगी पार्टनर! एक हजार से 6500 तक में गरबा पार्टनर गरबा करते कपल्स की फोटो के साथ जारी हो रहीं पोस्ट सोशल मीडिया पर जारी किया जा रहा बुकिंग का पैकेज भोपाल और इंदौर से जुड़े 21 से ज्यादा सोशल मीडिया अकाउंट्स के पोस्ट और स्क्रीनशॉटस वायरल इनमें गरबा पार्टनर, पैकेज या पार्टनर मैचिंग से जुड़े ऑफर बताए गए हैं भोपाल में इंस्टा अकाउंट्स किए जा रहे संचालित गरबा खेलने के लिए पार्टनर उपलब्ध कराने के अलग-अलग पैकेज बताए गए 2 घंटे से लेकर पूरा दिन और 3 दिन तक साथ रहने के पैकेज शामिल पोस्ट में कीमत 1000 से 6500 रुपए तक पैकेज में यहगरबा खेलने के साथ डांस सीखने, सेल्फी और फोटो खिंचवाने का भी पैकेज इंस्ट्राग्राम रील बनाने, मैचिंग आउटफिट और सोशल मीडिया के लिए कंटेंट तैयार करने का पैकेज कुछ पोस्ट में व्यक्तिगत नजदीकी से जुड़े ऑफर भी लिखे गए हैं बाइट-
0
0
Report
Advertisement

जंतर-मंतर 2.0 को लेकर दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 23 हजार CAPF जवान तैनात

Noida, Uttar Pradesh:जंतर-मंतर 2.0 को लेकर दिल्ली में सुरक्षा का बड़ा इंतजाम दिल्ली में प्रदर्शन को देखते हुए 23 हजार CAPF जवानों की तैनाती की जा रही है 8 से 12 अक्टूबर तक दिल्ली में 221 कंपनियां रहेंगी तैनात MHA ने दिल्ली पुलिस को अतिरिक्त 110 CAPF कंपनियां दी हैं इनमें 85 CRPF, 10 SSB, 7 RAF, 7 ITBP और 1 CISF कंपनी शामिल है इसके अलावा दिल्ली पुलिस के करीब 20 हजार पुलिसकर्मी भी प्रदर्शन के दौरान तैनात रहेंगे दूसरे राज्यों से बुलाई गई कंपनियां जुलाई में दिल्ली में करीब 150 CAPF कंपनियां तैनात थीं, जबकि किसान आंदोलन के दौरान 93 कंपनियां लगाई गई थीं अब 10 अक्टूबर से जंतर-मंतर पर दोबारा बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया गया है प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जुटेंगे इस दौरान आसपास के राज्यों को भी अलर्ट रहने के लिए कहा गया है इन राज्यों में यूपी और हरियाणा हैं 10 अक्टूबर को पूरा नई दिल्ली एरिया सील रहेगा दिल्ली की सीमाओं पर पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी नई दिल्ली के सभी मेट्रो स्टेशन पुलिस बंद करवा सकती है नई दिल्ली के मार्केट भी जरूरत पड़ने पर बंद करवा सकती है मल्टीलेयर्ड बैरिकेडिंग होगी सीसीटीवी कैमरे के जरिए कंट्रोल रूम से निगरानी होगी FRS कैमरे भी लगाए जायेंगे BNSS 163 लागू रहेगी किसी तरह के प्रोटेस्ट या लोगों के इकठ्ठा होने की अनुमति नहीं रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर भी निगरानी रहेगी खास तौर पर क्रिमिनल एलिमेंट प्रदर्शनकारी बनकर न घुस पाए इसे लेकर खास निगराणी
0
0
Report

बारापूला फेस-3 पर भारी जाम, यात्रियों को 2-3 घंटे देरी

New Delhi, Delhi:बारापूला फेस 3 जिसकी शुरुआत लोगों की सहूलियत के लिए की गई थी जिसने समय को कम करना था पर उल्टा उसने अब लोगों के ट्रैवल के समय को बढ़ा दिया है बारामुला फेस 3 फ्लाईओवर पर काफी ज्यादा जाम देखा जा सकता है लोगों को 2 से 3 घंटे लग रहे हैं अपने रास्ते को पूरा करने में जब यह फ्लावर की शुरुआत की गई थी तो बताया गया था कि दिल्ली से नोएडा के बीच 15 मिनट में सफर तय कर पाएंगे लेकिन अब जो है काफी ज्यादा समय लग रहा है क्योंकि जब पुराने वाले 12 पूरा फ्लावर और नए वाले का ट्रैफिक मर्ज होता है तो बॉटल नेक बन जाता है जिस वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है मयूर विहार से जहां से फ्लावर की शुरुआत है वहां पर पुलिस खड़ी है जो अनाउंस करके स्पीकर में बोल रहे हैं लोगों को कह रही है कि सीधा ना जाए ट्रैफिक है राइट लेकर अक्षरधाम से निकले तो वही हर थोड़ी दूरी पर फ्लाईओवर पर ट्रैफिक पुलिस वाले कर्मी तैनात है जो ट्रैफिक की आवा जाहि में मदद कर रहे हैं इस परेशानी का संज्ञान लेते हुए दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी विभाग और डिलीट ट्रैफिक पुलिस मिलकर इस पर काम कर रहे हैं ऑफिसर और कंसलटेंट कर दिए गए हैं जो पूरे फ्लावर की स्टडी करेंगे रे डिजाइन पर काम करेंगे देखेंगे कि क्या बीच में जगह है जहां पर यू टर्न दिया जा सके ऐसी आशंका जताई जा रही है कि गुरुद्वारे के पास जो सराय काले खान के आगे आता है वहां पर न्यूटन दिया जाएगा कुछ समस्या का समाधान ताकि हो सके और गूगल मैप पर भी जो यह रास्ता अभी तक अपडेट नहीं हुआ है क्योंकि वह लोगों को खाली दिखता है पर वहां पर असलियत में ट्रैफिक होता है तो उसे पर भी अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं जो गूगल मैप से संबंध में बनाकर इस समस्या को सुलझाने में लगे हैं बारापूला से ट्रैफिक दिखाते हुए पुलिसकर्मी दिखाते हुए डिटेल में रिपोर्ट
0
0
Report

त्योहारों के बीच जबलपुर के ट्रेनों में भीड़, रिजर्वेशन मुश्किल

Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर में त्योहारों के समीप आते ही ट्रेन इन दिनों हाउसफुल चल रही है जिसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है नवरात्रि दीपावली और छठ पूजा के चलते अब ट्रेनों में भीड़ बढ़ना शुरू हो गई है जिसके कारण महाराष्ट्र से उत्तर की ओर जाने वाली ट्रेनों में खासी भीड़ देखने को मिल रही है वहीं दुर्गा पूजा के चलते मैहर के रास्ते जाने वाली ट्रेनों में भी काफी भीड़ देखने को मिल रही है हालत है कि जनरल कोच में यात्री जैसे तैसे सफर कर रहे हैं वहीं रिजर्वेशन मिलना भी मुश्किल हो रहा है यात्रियों का कहना है कि दो-तीन माह पहले रिजर्वेशन करवाओ तब जाकर कन्फर्म टिकट मिल पाती है नहीं तो यात्रा करना मुश्किल हो जाता है दीपावली और छठ पूजा के लिए अभी से रिजर्वेशन कराए जा रहे हैं यात्रियों का कहना है कि इसके बाद भी रिजर्वेशन में काफी परेशानी आ रही है दो-तीन माह पहले ही रिजर्वेशन हो जाए तो अच्छा है नहीं तो काफी परेशानी होती है हालांक‌ा रेलवे प्रशासन का कहना है कि त्योहारों को देखते हुए अलग-अलग रूटों पर स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है त्योहारों को देखते हुए 50 अप और 50 डाउन ट्रेन दीपावली छठ पूजा और नवरात्रि के लिए चलाई जा रही है जिससे कि यात्रियों को परेशानी ना हो जहां पर यात्रियों की भीड़ ज्यादा रहती है उस स्थान के लिए विशेष ट्रेनों के इंतजाम किए जा रहे हैं साथ ही आरपीएफ और जीआरपी यात्रियों की सुरक्षा के लिए विशेष रूप से तैनात की जाती है त्योहारों में यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसका ध्यान रखा जा रहा है रिजर्वेशन में भी परेशानी ना हो इसके लिए बड़ी संख्या में स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही हैं जिससे की दूसरी ट्रेनों पर बोझ कम हो छठ पूजा हो या फिर दीपावली या नवरात्रि रेल यात्रा करना इस दौरान मुश्किल हो जाता है यदि आपका रिजर्वेशन ना हो हालांकि रेल प्रशासन के द्वारा स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही हैं लेकिन रिजर्वेशन अभी से मिलना मुश्किल दिखाई दे रहा है हालांकि रेल प्रशासन कह रहा है कि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसका वह इंतजाम कर रहे हैं लेकिन देखने वाली बात होगी कि जितनी ट्रेन रेलवे के द्वारा त्योहार स्पेशल चलाई जा रही है क्या वह यात्रियों के लिए काफी होती हैं
0
0
Report
Advertisement

पितकी स्कूल में चोरी: चावल-गैस सिलेंडर गायब, 125 बच्चों का मिड-डे मील आज चालू

Jamshedpur, Jharkhand:सरायकेला नीमडीह में स्कूल में चोरी, मिड-डे मील की सामग्री, चावल और गैस सिलेंडर गायब, लैपटॉप-टैब छोड़ गए चोर । उत्क्रमित मध्य विद्यालय पितकी में ताला तोड़कर चोरी, आज 125 बच्चों का मिड-डे मील तत्काल रहेगा चालू । नीमडीह थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पितकी में बीती रात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने मिड-डे मील किचन से चावल की 4 बोरी, 2 गैस सिलेंडर और बर्तन चुरा लिए, जबकि कार्यालय में रखे लैपटॉप, टैब और म्यूजिक सिस्टम को छोड़ दिया। घटना के कारण आज स्कूल के 125 बच्चों का मिड-डे मील तत्काल रहेगा चालू । प्रतिदिन की तरह आज सुबह सहायक शिक्षिका ऑलिव धनवार स्कूल पहुंची तो देखा कि मुख्य गेट, कार्यालय और किचन रूम के ताले टूटे हुए हैं। सूचना पर ग्राम प्रधान सह विद्यालय अध्यक्ष गौरी शंकर सिंह मौके पर पहुंचे। जांच में पाया गया कि मुख्य गेट के पास एक सिलेंडर बोरे में बंधा पड़ा था और कार्यालय की तीन अलमारियां खुली थीं। प्रधानाध्यापक शिवराम गोप ने बताया कि चोरी रात करीब 2 से 3 बजे के आसपास हुई है। उन्होंने घटना की सूचना अध्यक्ष गौरी शंकर एवं बीआरसी नीमडीह और नीमडीह थाना को लिखित आवेदन देकर दी है। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी पितकी गांव में कोई घरों में चोरी की घटनाएं हुई हैं और इस स्कूल में यह दूसरी बार चोरी हुई है। चोरों ने शिक्षा की मंदिर को भी नहीं छोड़ा।
0
0
Report

जम्मू में कांग्रेस का ब्लैक डे प्रदर्शन, केंद्र-चुनाव आयोग के खिलाफ नारे

Jammu, जम्मू में आज कांग्रेस पार्टी की ओर से लोकतंत्र के लिए ‘ब्लैक डे’ मनाते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य विपक्षी सांसदों के साथ अधिकारियों की ओर से कथित तौर पर दुर्व्यवहार, धक्का-मुक्की और बल प्रयोग किया गया। इसी के विरोध में कांग्रेस ने आज देशभर में ‘ब्लैक डे’ मनाने का आह्वान किया है। जम्मू में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला भी फूंका गया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से शांतिपूर्ण विरोध करना विपक्ष का अधिकार है और नेताओं तथा सांसदों के साथ कथित तौर पर किया गया व्यवहार लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। पार्टी ने इस पूरे मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ भी नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और विपक्ष की आवाज को दबाने के आरोपों पर सरकार से जवाब मांगा। मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0
0
Report

होमवर्क नहीं करने पर कोचिंग टीचर ने पांचवीं क्लास के छात्र को बेरहमी से पीटा

Bhopal, Madhya Pradesh:BHOPAL - बागसेवनिया इलाके में 5वीं कक्षा के छात्र मुदित देशमुख के साथ कोचिंग में मारपीट की घटना सामने आई है. आरोप है कि होमवर्क पूरा नहीं करने पर कोचिंग शिक्षक राहुल गौर ने छात्र के साथ मारपीट की. शाम को जब बच्चा घर पहुंचा तो उसके गाल और कान पर चोट के निशान देखकर माता ने पूरी घटना पूछी. बच्चे ने पुलिस को बताया कि राहुल सर ने होमवर्क नहीं करने पर उसे मारा. परिजनों ने मामले की शिकायत बागसेवनिया थाने में दर्ज कराई. पुलिस के अनुसार साकेत नगर निवासी 40 वर्षीय महिला, अपने पति और बेटे मुदित देशमुख के साथ थाने पहुंची थीं. उन्होंने बताया कि उनका बेटा कृष्णा आर्केड, ओंडोर के सामने स्थित एडिक्सन क्लासेस में राहुल गौर सर से कोचिंग पढ़ता है. स्कूल छोड़ने के समय वैन चालक ने उन्हें बताया कि कोचिंग में बच्चे के साथ मारपीट की गई.घर लौटने पर मां ने बेटे के चेहरे और कान पर चोट के निशान देखे और बच्चे ने बताया कि होमवर्क नहीं करने पर राहुल सर ने उसे मारा. बच्चे ने कहा- राहुल सर ने मारा, FIR दर्ज कर ली गई है और गिरफ्तारी की तैयारी चल रही है.
0
0
Report
Advertisement

श्रीनगर में कांग्रेस विरोध: CEC हटाने की मांग पर भारी सुरक्षा

Chaka, पुलिस और CRPF ने कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को रोका; राहुल गांधी के साथ कथित बदसलूकी और CEC को बचाने के विरोध में श्रीनगर में पार्टी हेडक्वार्टर के बाहर भारी बैरिकेडिंग कर उसे सील कर दिया गया। गुरुवार को कश्मीर घाटी में कांग्रेस ने ज़बरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ता और नेता लाल चौक की सड़कों पर आकर अपनी मांगें रखना चाहते थे, लेकिन पार्टी ऑफिस के गेट के बाहर पुलिस और सेंट्रल रिज़र्व पुलिस फ़ोर्स (CRPF) के जवानों की भारी तैनाती की गई थी। कांग्रेस हेडक्वार्टर के बाहर बैरिकेड्स लगाए गए थे और सुरक्षा बलों ने परिसर को पूरी तरह सील कर दिया था ताकि कार्यकर्ता बाहर न निकल सकें और प्रदर्शन को मुख्य सड़कों तक न ले जा सकें। यह विरोध प्रदर्शन पार्टी के उस देशव्यापी अभियान का हिस्सा है जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग की जा रही है। कांग्रेस नेताओं ने कुमार पर "वोट चोरी" में मदद करने का आरोप लगाया, जिससे कथित तौर पर BJP को चुनाव जीतने में मदद मिली। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पुलिस को सुरक्षा घेरे के तौर पर तैनात करके उन्हें बचा रहे हैं। पार्टी ने दूसरी जगहों पर इसी तरह के विरोध प्रदर्शनों के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ हुई कथित बदसलूकी पर कड़ी नाराज़गी जताई और श्रीनगर में सुरक्षा इंतज़ामों को लोकतांत्रिक असहमति को दबाने की सरकार की कोशिशों का एक और सबूत बताया। कांग्रेस कार्यकर्ता लाल चौक के पास शहर के बीचों-बीच MA रोड पर स्थित पार्टी हेडक्वार्टर में जमा हुए थे। उनका इरादा बाहर निकलकर सड़क पर धरना देने और अपनी मांगें उठाने का था। जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF की भारी टुकड़ियाँ पहले से ही तैनात थीं। हेडक्वार्टर के गेट और आने-जाने के रास्तों पर कई परतों में बैरिकेड्स लगाए गए थे, जिससे कार्यकर्ता परिसर के अंदर ही फंस गए। सुरक्षा कर्मी दिन भर गेट पर तैनात रहे ताकि पार्टी कार्यकर्ता बाहर निकलकर सड़कों पर तय प्रदर्शन न कर सकें। परिसर के अंदर, कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग, BJP के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और खासकर ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ नारेबाज़ी की। उन्होंने इन आरोपों को दोहराया कि CEC ने मतदाता सूची के 'स्पेशल इंटेंसिव रिवेंज' (SIR) और अन्य उपायों के ज़रिए चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता से समझौता किया है; पार्टी का कहना है कि इन उपायों से बड़े पैमाने पर "वोट चोरी" को बढ़ावा मिला है। कांग्रेस ने घोषणा की है कि जब तक ज्ञानेश कुमार को उनके पद से नहीं हटाया जाता, तब तक पूरे इलाके और देश में ऐसे विरोध प्रदर्शनों जारी रहेंगे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। हेडक्वार्टर के गेट पर तैनाती के अलावा, मोबाइल पुलिस और पैरामिलिट्री यूनिट्स ने आसपास के लाल चौक और एमए रोड इलाकों में भी अपनी मौजूदगी बनाए रखी, ताकि विरोध प्रदर्शन सड़कों पर न फैले। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस की कार्रवाई को जायज राजनीतिक विरोध को दबाने की कोशिश बताया और प्रशासन पर आरोप लगाया कि वह चुनाव आयुक्त को बचाने के लिए केंद्र के निर्देशों पर काम करते हुए संवैधानिक अधिकारों का दमन कर रहा है।
0
0
Report
Advertisement

हजारीबाग में अवैध शराब निर्माण के खिलाफ बड़े कदम: 470 लीटर बरामद

Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग में आगामी त्योहारों के मद्देनजर उपायुक्त हेमन्त सती के निर्देशानुसार एवं सहायक आयुक्त उत्पाद, हजारीबाग के पर्यवेक्षण में अवैध शराब के विनिर्माण एवं कारोबार के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बिहार-झारखंड सीमा क्षेत्र में उत्पाद विभाग एवं उत्पाद विभाग, गया (बिहार) की संयुक्त टीम द्वारा चौपारण अंचल अंतर्गत चौपारण थाना क्षेत्र के भागर झरना ग्राम में छापेमारी अभियान चलाया गया, छापेमारी के दौरान कुल 06 अवैध चुलाई शराब की भट्ठियों को पूर्णतः ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के क्रम में 470 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई, इसके अतिरिक्त घटनास्थल पर शराब निर्माण के लिए तैयार किए गए लगभग 23,000 किलोग्राम किण्वित जावा-महुआ को भी मौके पर ही विनष्ट किया गया। इसमें 200 किलोग्राम क्षमता वाले 90 ड्रम तथा 04 सीमेंट की टंक्तियों में रखा किण्वित जावा-महुआ शामिल था, अवैध चुलाई शराब भट्ठियों के संचालन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत करने की कार्रवाई की जा रही है, उत्पाद विभाग द्वारा आगामी त्योहारों को देखते हुए अवैध शराब के विनिर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रखने की बात कही गई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top