228125
Sultanpur - फल-सब्जी विक्रेता संघ चुनाव में जमकर चले लात -घूसे, वीडियो वायरल
Katka, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर में आज मंडी परिषद में फल -सब्जी विक्रेता चुनाव में वोटिंग हो रही थी। इसी दौरान दो पक्ष आपस में भिड़ गए,मामला हाथपाई तक पहुंच गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को लात-घूसे व बेल्ट से जमकर पीट दिया। हैरत की बात तो यह रही कि इतना सब कुछ होने के बाद भी मंडी सचिव को कुछ पता तक नहीं चला। वहीं मंडी परिसर में हो रहें चुनाव में न कोई प्रशासन की व्यवस्था दिखी और न ही कोई सुरक्षा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली में सम्राट चौधरी के लिए जनरल पूल बंगला आवंटन स्वीकृति
Patna, Bihar:दिल्ली में सम्राट चौधरी के घर का नया पता 6 k कामराज मार्ग Allotment of General Pool Bungalow No. 06, Kamraj Lane (Type-VII), New Delhi - reg. Sir/Ma'am, I am directed to convey the approval of the Competent Authority for allotment of General Pool Bungalow No. 06, Kamraj Lane (Type-VII), New Delhi in favour of Shri Samrat Chaudhary, Hon'ble Chief Minister, Government of Bihar, against utilization of two slots of the Government of Bihar under the State Quota, on payment of normal licence fee. 2. It is requested that acceptance of the allotment may kindly be conveyed to this Directorate within eight days from the date of issue of this letter. The possession of the Bungalow may kindly be arranged to be taken over from the Concerned CPWD Enquiry office, after obtaining an Authority Slip from this Directorate through an authorized representative. 3. The allotment of the aforesaid mentioned bungalow will, however, be subject to the following conditions: a) That the State Govt. would be responsible for depositing the licence fee with the Directorate by the 7th of every month. b) The allotment would automatically stand cancelled and the accommodation will revert to the General Pool in the event of its vacation by Shri Samrat Chaudhary, Hon'ble Chief Minister, Govt. of Bihar due to any reason such as transfer, retirement etc. and the State Government will not allot it to any other person on its own which would be an unauthorized action.0
0
Report
दिल्ली में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली मे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात0
0
Report
एसीबी ने बेरला ग्राम विकास अधिकारी को 8.50 लाख रिश्वत लेते दबोचा
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं बेरला ग्राम विकास अधिकारी 8.50 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार एसीबी ने ग्राम विकास अधिकारी राजकुमार को रंगे हाथ दबोचा कन्वर्जन और एनओसी के नाम पर मांगी थी रिश्वत आवासीय भूखंड पर मेडिकल स्टोर चला रहा था परिवादी पहले भेजा नोटिस, फिर मांगे कंजर्वन के नाम पर 10 लाख रूपए एसीबी के सत्यापन के दौरान 8.50 लाख रूपए में तय हुआ सौदा एसीबी ने आरोपी के कब्जे से बरामद किए 8.50 लाख रुपए एएसपी नरेंद्र कुमार पूनिया के नेतृत्व में कार्रवाई आवासीय भूखंड पर संचालित मेडिकल स्टोर को लेकर कार्रवाई का भय दिखाकर लाखों रुपए की रिश्वत मांगने वाले ग्राम विकास अधिकारी को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पंचायत समिति सूरजगढ़ की ग्राम पंचायत बेरला में तैनात ग्राम विकास अधिकारी राजकुमार को एसीबी ने 8 लाख 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए दबोच लिया। आरोपी आवासीय भूखंड को व्यावसायिक श्रेणी में परिवर्तित करने और एनओसी जारी करने के बदले मोटी रकम मांग रहा था। एसीबी झुंझुनूं चौकी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार पूनियां ने बताया कि एसीबी चौकी झुंझुनूं को कासिमपुरा निवासी एक परिवादी ने शिकायत दी थी। परिवादी बेरला गांव में अपने आवासीय भूखंड पर मेडिकल स्टोर संचालित करता है और उसके पास ड्रग लाइसेंस भी है। आरोप है कि ग्राम विकास अधिकारी राजकुमार ने उसे नोटिस जारी कर कहा कि वह आवासीय भूखंड का व्यावसायिक उपयोग कर रहा है और इसका कन्वर्जन नहीं कराया गया है। एसीबी के अनुसार प्रारंभिक बातचीत में आरोपी ने कन्वर्जन प्रक्रिया के नाम पर 10 लाख रुपए की मांग की। शिकायत मिलने पर एसीबी ने गोपनीय सत्यापन कराया जिसमें आरोपी द्वारा 8.50 लाख रुपए रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। जांच में सामने आया कि भूखंड के कन्वर्जन की वैधानिक प्रक्रिया के तहत शुल्क ऑनलाइन जमा होता है और इसके लिए किसी अधिकारी को नकद राशि देने की आवश्यकता नहीं होती। इसके बावजूद आरोपी ने परिवादी पर दबाव बनाते हुए कथित तौर पर कहा कि रकम नहीं देने पर उसके खिलाफ उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी जाएगी। एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार पूनियां के नेतृत्व में ट्रेप कार्रवाई की गई। तय योजना के अनुसार आरोपी ने पहले परिवादी को अपने कार्यालय बुलाया। लेकिन बाद में स्थान बदल गया। इसके बाद उसने परिवादी को सूरजगढ़ स्थित एक निजी मेडिकल स्टोर पर बुलाया। जैसे ही परिवादी ने आरोपी को 8 लाख 50 हजार रुपए की राशि सौंपी, पहले से निगरानी कर रही एसीबी टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। तलाशी के दौरान पूरी रिश्वत राशि आरोपी के कब्जे से बरामद कर ली गई। आरोपी से पूछताछ जारी है। ब्यूरो ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसके आय से अधिक संपत्ति सहित अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है.0
0
Report
Advertisement
देवरिया में डीएम व एसपी का पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Deoria, Uttar Pradesh:जनपद में शांति, कानून-व्यवस्था और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने सोमवार को थाना कोतवाली क्षेत्र में प्रशासनिक व पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया। अधिकारियों ने सुभाष चौक, रेलवे चौकी समेत प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील इलाकों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान व्यापारियों, दुकानदारों, महिलाओं और आम नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने गए। एसपी ने लोगों से किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। वहीं ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता, अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।0
0
Report
IIT Jodhpur ने Borophene से 2D मटेरियल विकसित किया, सुरक्षा और बैटरियों में क्रांति
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर के वैज्ञानिकों ने परमाणु स्तर पर ऐसे अत्याधुनिक वंडर मटेरियल्स विकसित किए हैं, जो आने वाले समय में ऊर्जा, सड़क सुरक्षा, स्मार्ट सेंसर और इलेक्ट्रॉनिक्स की दुनिया में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। संस्थान की नैनोसेन्स लैब में चल रहे इस शोध को भविष्य की तकनीकों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नैनोसेन्स लैब के प्रमुख और मेटलर्जिकल एंड मैटेरियल्स इंजीनियरिंग विभाग के वैज्ञानिक डॉ. प्रणय रंजन के नेतृत्व में शोधकर्ताओं ने Borophene नामक अत्यंत हल्के और धात्विक 2D मटेरियल पर काम किया है। यह सामग्री भविष्य की हाई-स्पीड बैटरियों, सुपरकैपेसिटर, गैस सेंसर और नैनो इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए बेहद उपयोगी मानी जा रही है। वैज्ञानिकों का दावा है कि Borophene की संरचना और इलेक्ट्रॉनिक गुण इसे अन्य 2D मटेरियल्स से अलग बनाते हैं। आईआईटी जोधपुर की टीम ने बिना बिजली के चमकने वाला विशेष पेंट भी विकसित किया है। यह तकनीक मरुधर पेंट्स एंड पॉलीमर्स के सहयोग से तैयार की गई है। यह पेंट दिन में सूर्य की रोशनी को सोखकर रात में स्वयं चमकता है। इसका उपयोग हाईवे डिवाइडर, सड़क मोड़, सुरक्षा संकेतक और इमरजेंसी एग्जिट जैसी जगहों पर किया जा सकेगा, जिससे बिजली की बचत के साथ सड़क सुरक्षा भी बढ़ेगी। इसके अलावा नैनोसेन्स लैब में Borophene आधारित स्मार्ट गैस सेंसर भी विकसित किए जा रहे हैं। ये सेंसर खतरनाक गैसों की पहचान कर औद्योगिक सुरक्षा, पर्यावरण निगरानी और स्मार्ट सिटी परियोजनाओं में उपयोगी साबित होंगे। संस्थान ने इन तकनीकों को औद्योगिक स्तर तक पहुंचाने के लिए टाटा ग्रुप सहित कई कंपनियों के साथ सहयोग भी शुरू किया है। वैज्ञानिकों का मानना है कि यह शोध भारत को उन्नत सामग्री निर्माण के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका है।0
0
Report
करनाल में पिता पर 3 महीने की बेटी नाले में फेंककर हत्या का आरोप
Noida, Uttar Pradesh:KARNAL (HARYANA): MAN ARRESTED FOR ALLEGEDLY KILLING 3-MONTH-OLD DAUGHTER BY THROWING HER INTO DRAIN AMID DOMESTIC DISPUTE IN CHAR CHAMAN AREA. करनाल, हरियाणा: पिता पर उनकी 3 महीने की बेटी को नाले में फेंककर मारने के आरोप में पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार किया। SHO रामलाल ने बताया, हमें सूचना मिली थी एक अनीता नाम की महिला का पति उसकी 3 महीने की बेटी को छीन कर ले गया है। पुलिस ने पूरी रात ऑपरेशन चलाया और 3-4 घंटे में हमने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची को बरामद कर लिया गया है। पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पारिवारिक विवाद पहले से था, पिता इसी कारण बच्ची को छीनकर ले गया और गला दबा कर उसकी हत्या कर दी। हमने नाले से बच्ची का शव बरामद किया है।0
0
Report
Advertisement
प्रशांत में सुपर अल नीनो: 150 साल बाद वैश्विक संकट की आहट
Noida, Uttar Pradesh:प्रशांत महासागर में बन रहा सुपर अल नीनो 150 साल बाद महासूखे, विनाश की आहट? दुनिया, भारत पर क्या असर पड़ेगा? 150 साल पहले इस फिनोमिना से क्या हुआ था?0
0
Report
पत्नी और सालों पर पति की पीट पीट कर हत्या का आरोप गांव में सनसनी
Shripalpur, Uttar Pradesh:देवरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के बिशुनपुर कला गांव के महुआबारी टोला में सोमवार को घरेलू विवाद ने भयावह रूप ले लिया। पत्नी और उसके दो भाइयों पर पति को बेरहमी से पीटकर मौत के घाट उतारने का आरोप लगा है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपितों की तलाश में जुट गई है। जानकारी के अनुसार महुआबारी निवासी 40 वर्षीय मुकेश सिंह पुत्र टेल्हू सिंह का अपनी पत्नी संगम देवी से लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। सोमवार को किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। आरोप है कि इसी दौरान पत्नी ने अपने दो भाइयों के साथ मिलकर मुकेश सिंह को कमरे में बंद कर डंडे और बेल्ट से जमकर पीटा। मारपीट में मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पत्नी घायल अवस्था में मुकेश को लेकर महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि मौत की पुष्टि होते ही पत्नी अस्पताल में शव छोड़कर फरार हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सीओ सलेमपुर मनोज कुमार तथा फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। घटना के बाद से आरोपित घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। मुकेश सिंह चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। परिवार में उनका 10 वर्षीय बेटा आयुष तथा दो बेटियां पूजा और अमृता हैं। घटना के बाद बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद के दौरान मारपीट की घटना हुई थी। गंभीर रूप से घायल मुकेश सिंह को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच की जा रही है तथा आरोपितों की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है।0
0
Report
बकरीद पर्व को लेकर परतावल में डीएम और एसपी ने किया फ्लैग मार्च
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। आगामी त्योहार बकरीद के मद्देनजर जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल चौक पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने बाजार, मुख्य मार्गों तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने आमजन, व्यापारियों एवं क्षेत्रवासियों से बातचीत कर त्योहार को आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने की भी अपील की। पैदल गश्त के दौरान स्थानीय पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
बकरीद पर्व को लेकर अमेठी पुलिस अलर्ट, टीकरमाफी बाजार में निकला फ्लैग मार्च
Amethi, Uttar Pradesh:बकरीद पर्व को लेकर अमेठी पुलिस अलर्ट, टीकरमाफी बाजार में निकला फ्लैग मार्च सीओ अमेठी के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस रही मौजूद, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील अमेठी। बकरीद पर्व को सकुशल संपन्न कराने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अमेठी पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आई। इसी क्रम में टीकरमाफी बाजार में सीओ अमेठी के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस फोर्स ने फ्लैग मार्च निकाला और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम बाजार, मुख्य चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों में पहुंची तथा लोगों से शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं क्षेत्र में लगातार पुलिस की सतर्क नजर बनी हुई है ताकि आमजन सुरक्षित माहौल में पर्व मना सकें।0
0
Report
झारखंड में बीजेपी ने राज्यसभा के लिए प्रत्याशी उतारने का निर्णय किया
Ranchi, Jharkhand:रांची बीजेपी चुनाव समिति की बैठक के बाद बीजेपी प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी ने कहा, झारखंड में राज्य सभा की दो सीटें रिक्त ही रही है उसके लिए निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी कर दिया है। इसको लेकर झारखंड बीजेपी चुनाव समिति की बैठक संपन्न हुई । प्रदेश चुनाव समिति ने ये निर्णय लिया है कि बीजेपी चुनाव लड़ेगी और अपने प्रत्याशी उतारेगी। बीजेपी न सिर्फ प्रत्याशी उतारेगी बल्कि वो उम्मीदवार जीतेगा भी। बीजेपी जिसे भी मैदान में उतारेगी वो पार्टी का कार्यकर्ता होगा。 झामुमो के द्वारा निर्वाचन आयोग को पत्र लिखे जाने पर बीजेपी प्रदेश महामंत्री ने कहा ,चोर की दाढ़ी में तिनका, उल्टा चोर कोतवाल को डांटे। महागठगंधन की हालत किसी से छुपी नहीं है। राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और जेएमएम में जो नूरा कुश्ती चल रहा है वो किसी से छुपा नहीं है। उन लोगों में खुद ने सहमति नहीं है। जिस 56 के वो दावे कर रहे हैं वो 56 है क्या , आज उनके अंदर ही अंतर्कलह है । जिनका झारखंड को खरीदने और बेचने का पुराना अनुभव वो दूसरे को ज्ञान न दें。0
0
Report
स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार बनारस की गंगा आरती में पहुंचे, भीड़ उमड़ी
Barh, Bihar:निशांत कुमार स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद आज पहली बार गंगा दशहरा पर संध्या आरती में बख्तियारपुर पहुंचे। बख्तियारपुर के लोगों से उनका करीबी रिश्ता रहा है। निशांत का काफिला जैसे ही सीढ़ी घाट पहुंचा, उन्हें देखने हजारों लोग जमा हो गए। उन्होंने गंगा आरती में शामिल होकर विधि विधान से मां गंगा की पूजा अर्चना की। इसके बाद बनारस के पंडितों ने शंख ध्वनि के साथ मां गंगा की संध्या आरती की। निशांत को अपने बीच देख बख्तियारपुर के लोग भी काफी उत्साहित दिखे। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर सीढ़ी घाट पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई। हालांकि पूरे कार्यक्रम के दौरान निशांत कुमार मीडिया के सवालों से बचते दिखे। बख्तियारपुर में ट्रॉमा सेंटर की मांग पर उन्होंने अपनी सहमति दिखाई। बख्तियारपुर के लोगों ने उनसे कहा कि यहां की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर कीजिए, ताकी लोग आपको हमेशा याद रखें। इसपर वे मुस्कुरा कर भीड़ का अभिनंदन कर आगे निकल गए।0
0
Report
Advertisement
किशनगंज गैस गोदाम में खाली-भरे सिलेंडर छुपाने का मामला उजागर
Kishanganj, Bihar:मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव में एलपीजी गैस की कमी के बीच किशनगंज में एलपीजी गैस का खेल फिर उजागर हो गया है। गैस उपलब्ध होने के बावजूद उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटाया जा रहा था। आज जब परेशान लोगों ने गोदाम के अंदर घुसकर देखा तो राज खुल गया; गैस गोदाम में दर्जनों भरे हुए सिलेंडर खाली सिलेंडरों के बीच छुपाकर रखा गया था. आक्रोशित उपभोक्ताओं ने गोदाम में हंगामा कर दिया और जिला प्रशासन से शिकायत किया है. मामला किशनगंज शहर के हालिम चौक स्थित अरहान भारत गैस एजेंसी का बताया जा रहा है. पिछले तीन दिनों से सैकड़ों उपभोक्ता गैस सिलेंडर लेने के लिए यहाँ आए, लेकिन एजेंसी संचालक बार-बार यही कहकर टाल रहे थे कि गैस उपलब्ध नहीं है. लेकिन आज उपभोक्ताओं के धैर्य का बांध टूट गया. जब वे गोदाम के अंदर पहुंचे तो उनके सामने सच आ गया... दर्जनों भरे हुए एलपीजी सिलेंडर खाली सिलेंडरों के ढेर में छुपाकर रखे गए थे. आक्रोशित लोगों ने तुरंत जिला प्रशासन को सूचना दी और गोदाम में जमकर हंगामा किया, जिसके बाद गोदाम मालिक भरें हुये सिलिंडर को बाटने का बहाना बनाकर मौके से हटा दिया गया. उपभोक्ता श्यामल कुमार ने बताया कि गैस बुक करने के बावजूद होम डिलीवरी नहीं हुई. फिर एजेंसी संचालक ने दोबारा बुकिंग करने को कहा, फिर दोबारा बुक करने के बावजूद आज तक गैस नहीं मिली. उन्होंने बताया कि गैस के अभाव में तीन दिन से घर में खाना नहीं पक रहा है. उपभोक्ताओं ने कहा कि गैस देने के नाम पर एजेंसी के संचालक रोज चक्कर कटवा रहे हैं, जबकि गोदाम में गैस भरी पड़ी है, फिर भी नहीं दे रहे. वही एजेंसी संचालक से पूछने पर गैस आपूर्ति कम होने का बहाना बना रहे हैं. जब मामले को लेकर जिला आपूर्ति पदाधिकारी से सवाल किया गया तो उन्होंने सिर्फ कहा कि जांच करेंगे और कैमरे के सामने बोलने से बचते नजर आएं.0
0
Report
गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ग्राम कल्याण कार्यक्रम के लिए अहमदाबाद से भरूच ट्रेन रवाना
Noida, Uttar Pradesh:अहमदाबाद: गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत 'ग्राम कल्याण कार्यक्रम' के लिए अहमदाबाद से भरूच तक ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं।0
0
Report
हरदोई में वोट न मिलने पर प्रधान-भाई ने दीवार गिराई, वीडियो वायरल
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में वोट नहीं दिया तो दीवार गिराने का आरोप, प्रधान और भाई का वीडियो वायरल हरदोई के विकासखंड कोथावां के नरा मदनापुर गांव में पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। गांव निवासी रामेश्वर प्रसाद ने आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान श्रीराम और उसके भाई सीताराम ने उनकी निर्माणाधीन दीवार को गिरा दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। पीड़ित रामेश्वर प्रसाद के अनुसार उन्होंने पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान श्रीराम को वोट नहीं दिया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर प्रधान पक्ष उनसे नाराज चल रहा था। रामेश्वर अपने घर के सामने सहन की जमीन पर निर्माण कार्य करा रहे थे, तभी प्रधान श्रीराम और उसका भाई सीताराम मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि पहले निर्माणाधीन दीवार को नुकसान पहुंचाया गया और बाद में ट्रैक्टर बुलाकर पूरी दीवार गिरा दी गई। ग्रामीणों का कहना है कि विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकियां भी दी गईं। घटना के दौरान मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। अब इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित ने अतरौली थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
Advertisement
