228125
Sultanpur: राष्ट्रीय लोक अदालत में उमड़ी फरियादियों की भीड़
Katka, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर में आज 10 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत की शुरुआत हो गई है ।आम जन अपनी समस्याओं के निस्तारण करने के लिए जनपद सुल्तानपुर के जिला एवं सत्र न्यायालय में आ रहे हैं। फरियादों की भीड़ भी बढ़ गई है। जनपद न्यायाधीश लक्ष्मीकांत शुक्ला ने कहा है कि मामलों का अधिक मामलों का निस्तारण करते हुए त्वरित न्याय दिलाने का कार्य करें।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ग्वालियर: आरक्षक अंकित तोमर की संदिग्ध मौत, CCTV फुटेज में रामहित गुर्जर हिरासत में
Morena, Madhya Pradesh:एंकर- ग्वालियर में आरक्षक अंकित तोमर की संदिग्ध मौत के मामले में जांच लगातार नए मोड़ ले रही है। अब पुलिस की जांच में एक ऐसे युवक का नाम सामने आया है, जो आरक्षक के लापता होने के बाद उसके साथ देखा गया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वीओ - पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक अंकित तोमर की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिला है। SSP धर्मवीर सिंह के मुताबिक अंकित के लापता होने के बाद रामहित गुर्जर नाम का युवक उनके साथ देखा गया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने रामहित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।अभी तक की पुलिस जांच में सामने आया है कि रामहित, अंकित को शिवपुरी लिंक रोड स्थित नवीन लोहा मंडी क्षेत्र तक छोड़ने गया था,जहां बाद में आरक्षक का शव बरामद हुआ। अंकित विभागीय डाक लेकर पोहरी जाने के लिए निकले थे और उनके भांजे ने उन्हें बस स्टैंड पर बस में बैठाया था। इसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया और परिजनों का संपर्क टूट गया।आपको बता दे कि गुरुवार सुबह शिवपुरी लिंक रोड स्थित नवीन लोहा मंडी क्षेत्र में आरक्षक का शव मिलने के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें रामहित की मौजूदगी सामने आई। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।आरक्षक अंकित तोमर की मौत रहस्य बनी हुई है। पुलिस हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट ,अन्य सबूतों का कलेक्ट करने का इंतजार किया जा रहा है। बाइट- धर्मवीर सिंह यादव - SSP ग्वालियर0
0
Report
लोक जनशक्ति पार्टी ने Kunzer टाउन हॉल में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की
Gulmarg, Lok Jan Shakti Party Holds Workers Meeting at Town Hall KUNZER Barmulla Continue its struggle for the rights of the people and will remain connected with the grassroots. A workers meeting of the Lok Jan Shakti Party (LJP) was held today at Town Hall Kunzer under the supervision of Party State President Mohd Rafiq Malik. The meeting witnessed the participation of party workers, senior leaders, and a large number of local residents from different areas of Kunzer. During the meeting, several important public issues and grievances were highlighted by the participants and members of the public. The gathering discussed problems related to basic amenities, public welfare, unemployment, road connectivity, drainage issues, electricity, water supply, and other day-to-day hardships being faced by the people. Addressing the workers and the public, the party leadership assured that all genuine grievances and concerns of the general public would be taken up before the concerned authorities and every possible effort would be made for their redressal. The leaders emphasized that the Lok Jan Shakti Party remains committed to serving the people and raising their voice on every platform. While interacting with the media, State President Mohd Rafiq Malik and Vice President Ashiq Hussain strongly criticized the ruling National Conference, alleging that the party has failed to address the problems and grievances of the common people. They said that the National Conference has only used public votes to enjoy protocol and power, while ignoring the real issues affecting the masses. The leaders further stated that people are now looking for honest and dedicated leadership that can genuinely work for public welfare and development. They reiterated that the Lok Jan Shakti Party will continue its struggle for the rights of the people and will remain connected with the grassroots. The meeting was attended by several prominent party leaders including Mohd Rafiq Malik (State President), Mir Nighat (District General Secretary), Nahida Nabi (State General Secretary), and Ashiq Hussain (Vice President), along with party workers and supporters from different areas. The meeting concluded with a commitment from the party leadership to strengthen the organization at the grassroots level and continue working for the welfare and upliftment of the people.0
0
Report
पुंछ जिले के बफलियाज़ मार्केट में आग, 12 दुकानें जलकर राख, मुआवजे की मांग
Chikri Ban, पुंछ जिले की तहसील सुरनकोट के बफलियाज़ मार्केट में देर रात भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया, आग की चपेट में आकर 12 दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं, जिससे दुकानदारों को नुकसान हुआ। पुंछ जिले की तहसील सुरनकोट के बफलियाज़ मार्केट में देर रात आग लगने से बड़ा हादसा हो गया. आग की चपेट में आकर 12 दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं. जानकारी के अनुसार, बफलियाज़_MARKET में अचानक आग भड़क उठी जिसने देखते ही देखते कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेज थी कि 12 दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की पूरी कोशिश की, लेकिन आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है और मामले की जांच जारी है। इस हादसे में प्रभावित दुकानदारों को लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि बार-बार मांग उठाने के बावजूद इलाके में स्थायी अग्निशमन सेवा उपलब्ध नहीं कराई गई। लोगों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित दुकानदारों को उचित मुआवजा दिया जाए और बफलियाज़ में जल्द से जल्द स्थायी फायर सर्विस की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच जारी है, जबकि प्रभावित परिवार और दुकानदार अपने नुकसान की भरपाई के लिए प्रशासन से सहायता की उम्मीद लगाए हुए हैं。0
0
Report
Advertisement
बलिया में गैस सिलेंडर की कीमत 29 रु बढ़ी, महिलाएं महंगाई से परेशान
Ballia, Uttar Pradesh:घरेलू गैस की कीमतों में 29 रुपए का इजाफा ,बलिया की महिलाओं ने कहा महंगाई ने बिगाड़ा घर का बजट, सरकार करें महंगाई पर कंट्रोल रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी स्थान- बलिया दिनाँक-07-06-2026 घरेलू गैस एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 29 रुपए के इजाफे से बलिया में महिलाएं बेहद नाखुश हैं। महिलाओं का कहना है कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने से उनके घर के बजट पर भी असर पड़ेगा। साथ ही बढी कीमतों का असर किचन और स्वाद पर भी पढ़ने वाला है। वहीं कुछ महिलाओं का कहना है मौजूदा हालात में सिलेंडर के वितरण में भी कई खामियां हैं जबकि सरकार सिर्फ सिलेंडर की कीमत बढ़ा रही है सुविधाए नहीं। वही पेट्रोलियम पदार्थ ,दूध की कीमतों के साथ ही सिलेंडर की कीमतों में भी वृद्धि पर महिलाओं ने कहा कि महंगाई अनकंट्रोल होती जा रही है। ऐसे में महिलाओं के लिए घर चलना मुश्किल होता जा रहा है क्योंकि बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य सहित सामाजिक जिम्मेदारियो को पूरा करने करने के लिए जो बचत महिलाएं करती थी वह अब नहीं कर पाएंगी। लिहाजा सरकार को चाहिए की महंगाई पर काबू करें वरना आम आदमी महंगाई की चक्की में पिसता रहेगा और एक दिन उसके लिए जीना भी मुश्किल हो जाएगा।0
0
Report
होली के दौरान मिलावट: 67 नमूनों में 20 फेल, खोवा-चिप्स में खतरनाक रंग मिलावट
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच रिपोर्ट ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। होली के दौरान लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूनों में लगभग हर तीसरा नमूना फेल पाया गया है। कचरी, चिप्स और खोवा में खतरनाक मिलावट मिलने से लोगों की सेहत पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। विभाग अब संबंधित कारोबारियों के खिलाफ न्यायालय में मुकदमा दायर करने की तैयारी कर रहा है। शासन के सख्त निर्देशों और लगातार छापेमारी के बावजूद मिलावटखोरों के हौसले बुलंद हैं। होली पर्व के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले भर से खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए थे। अब प्रयोगशाला से आई जांच रिपोर्ट में 67 नमूनों में से 20 नमूने फेल पाए गए हैं। इनमें 13 नमूने अधोमानक, 4 असुरक्षित और 3 मिथ्याछाप श्रेणी के निकले हैं। जांच में शमसाबाद क्षेत्र से लिए गए कचरी के नमूनों में सिंथेटिक रंग टार्ट्राजीन और कार्मोइसिन पाए गए। वहीं नवाबगंज क्षेत्र के बरतल से लिए गए चिप्स के नमूने में सनसेट यलो एफसीएफ रंग की पुष्टि हुई है। शहर के मसेनी चौराहा क्षेत्र से लिए गए खोवा के नमूनों में बीआर रीडिंग निर्धारित मानक से अधिक मिली, जिससे उसमें बाहरी वसा मिलाए जाने की आशंका जताई गई है। कृत्रिम रासायनिक रंगों वाले खाद्य पदार्थों का लगातार सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद नुकसानदायक है। इससे आंतों में अल्सर जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। वहीं डेयरी उत्पादों में बीआर रीडिंग अधिक मिलने का मतलब है कि उसमें बाहरी वसा की मिलावट की गई है, जो उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार इस वित्तीय वर्ष में गैर-हानिकारक कमियों से जुड़े 45 मुकदमे एडीएम कोर्ट में दायर किए जा चुके हैं। इनमें से 16 मामलों का निस्तारण हो चुका है और 4 लाख 58 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। अब असुरक्षित पाए गए चार ताजा मामलों में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट यानी सीजेएम कोर्ट में वाद दायर करने की तैयारी चल रही है। खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मिलावटखोरी के खिलाफ कड़े प्रावधान हैं। मानक से कम गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों पर 12 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। वहीं खतरनाक रसायन या हानिकारक रंगों की मिलावट पाए जाने पर तीन वर्ष तक की सजा और एक लाख रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है। गंभीर मामलों में आजीवन कारावास और 10 लाख रुपये तक जुर्माना भी लगाया जा सकता है।0
0
Report
केशव प्रसाद मौर्य ने INDI गठबंधन पर अंधकार कहा; भाजपा विरोध तेज
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, ...INDI गठबंधन का भविष्य अंधकार में है। वो बैठक करें या ना करें, उनकी पराजय सुनिश्चित है क्योंकि वो जनहित में नहीं बल्कि स्वयं के हित में इस प्रकार की बैठकें करते हैं और भाजपा का विरोध करते हैं...0
0
Report
Advertisement
विश्व सायकल दिवस के अवसर पर बेमेतरा में साइकिल रैली, शिविर और जुम्बा का समापन
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा के जय स्तम्भ चौक में विश्व सायकल दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन द्वारा सायकल रैली,ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर एवं जुम्बा कार्यक्रम का आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बेमेतरा के विधायक दीपेश साहू मौजूद थे कार्यक्रम में साजा विधायक ईश्वर साहू कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई अधिकारी कर्मचारीगण भी मौजूद थे...जिला प्रशासन की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में सायकल रैली का आयोजन किया किया गया जिसमें विधायकगण अधिकारीगण एवं स्कूली बच्चों ने साइकल चलाकर नगर भ्रमण किया एवं लोगों से निरन्तर सायकल चलाने की अपील की वही आज ग्रीष्मकालीन खेल कार्यक्रम का भी समापन हुआ है वही जुंबा कार्यक्रम के तहत अतिथिगण अधिकारी एवं स्कूली बच्चे जुंबा अभ्यास करते दिखे ..बेमेतरा विधायक दीपेश ने कहा कि जुंबा कार्यक्रम की जिले में शुरुआत हुई है यह फिटनेस के लिए बेहतर है..उन्होंने कहां को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किए गए आव्हान को लेकर सायकल रैली सकारात्मक पहल है कि हम साइकल दिवस मना रहे है..वही साजा के विधायक ईश्वर साहू ने कहां आज विश्व सायकल दिवस पर जिला प्रशासन ने कार्यक्रम का आयोजन किया जिसने ग्रीष्मकालीन खेल कार्यक्रम का समापन हुआ और विजेता बच्चों को सम्मानित भी किया गया है...0
0
Report
फोरलेन पर चार पहिया वाहन की टक्कर से युवक की मौत, चालक फरार
Mau, Uttar Pradesh:पिढवल मोड़ पर हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश, अंडरपास की उठी मांग प्रकाश पाण्डेय/मऊ मऊ जनपद के घोसी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पिढवल मोड़ के समीप फोरलेन पार करते समय बाइक सवार एक युवक की चार पहिया वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान उदित कुमार (28) पुत्र उमेश कुमार, निवासी हासापुर किरकिट के रूप में हुई है। बताया जाता है कि उदित कुमार अपने घर से बाइक द्वारा किसी निजी कार्य से पिढवल की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह पिढवल मोड़ के पास फोरलेन पर चढ़े, घोसी की तरफ से तेज गति से आ रहे एक चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उदित चार भाइयों में सबसे बड़े थे। घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे को लेकर ग्रामीणों ने पिढवल मोड़ पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि इस स्थान पर अंडरपास या सुरक्षित पारपथ की व्यवस्था नहीं होने से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र अंडरपास निर्माण कराने की मांग की है। फिलहाल परिजनों ने घोसी कोतवाली में तहरीर देकर फरार वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई और न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बाइट ग्रामीण0
0
Report
युवाओं के दम पर भारत बनेगा आत्मनिर्भर, शेखावत बोले
Jodhpur, Rajasthan:केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कोकरोच जनता पार्टी के आंदोलन को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत का युवा कभी किसी का कठपुतली नहीं बनेगा। उन्होंने कहा कि भारत युवाओं का देश है और राष्ट्र निर्माण तथा विकास में युवा शक्ति की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है। रविवार को जोधपुर सर्किट हाउस में आयोजित जनसुनवाई के दौरान मीडिया से बातचीत में शेखावत ने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुद्रा योजना, स्टार्टअप इंडिया और स्टैंडअप इंडिया जैसी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से युवाओं को स्वरोजगार, नवाचार और उद्यमिता के नए अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य युवाओं को अवसर प्रदान कर उन्हें आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाना है। शेखावत ने कहा कि देश की युवा शक्ति को आगे बढ़ाने और उनके लिए नए अवसर सृजित करने की दिशा में केंद्र सरकार प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि देश का युवा अपने विवेक और क्षमता के बल पर देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता रहेगा।0
0
Report
Advertisement
जामनिया में युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या, पुलिस मर्ग दर्ज
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-बिजासन घाट के जामनिया में एबी रोड किनारे बाइक खड़ी कर पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली; मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस. मुम्बई आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित जामनिया में एबी रोड पर सड़क किनारे बाइक खड़ी कर एक युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक के पास आधार कार्ड मिला है जिसके अनुसार नाम आकेश मुन्ना पावरा है और पते के रूप में हिंगोनिपङा तहसील शिरपुर, महाराष्ट्र दर्ज है. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतार कर पीएम के लिए भेजवाया है; मर्ग कायम कर मामला विवेचना में लिया गया है.0
0
Report
एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी, घरेलू बजट पर बोझ बढ़ा
Begun, Rajasthan:रसोई गैस उपभोक्ताओं को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है. एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है. नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं. कीमत बढ़ने के बाद घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ने की आशंका है. उपभोक्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई के बीच गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से चिंता बढ़ गई है. पेट्रोल डीजल के बाद गैस में बढ़ोतरी से लोगों में नाराजगी देखने को मिली. देखिए इस रिपोर्ट में रायपुर के लोग गैस दामों में बढ़ोतरी पर क्या कहा..0
0
Report
पार्टी की सदस्यता से इनकार करने पर डॉक्टर पर हमला, सीएचसी में घुसकर की मारपीट और तोड़फोड़
Mau, Uttar Pradesh:मऊ जनपद के घोसी क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक डॉक्टर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि इलाज कराने पहुंचे युवक ने खुद को एक राजनीतिक संगठन का पदाधिकारी बताते हुए डॉक्टर से सदस्यता लेने का आग्रह किया। सरकारी कर्मचारी होने के कारण डॉक्टर ने राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ने से इनकार कर दिया, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि युवक ने डॉक्टर के साथ मारपीट की, चेंबर में तोड़फोड़ की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। घटना के बाद अस्पताल कर्मचारियों और चिकित्सकों में आक्रोश फैल गया। सभी ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।0
0
Report
Advertisement
चारधाम यात्रा 2026: 44 दिनों में रिकॉर्ड 29.85 लाख श्रद्धालु दर्शन
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून। उत्तराखंड में चल रही चारधाम यात्रा 2026 में श्रद्धालुओं का भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। यात्रा शुरू होने के शुरुआती 44 दिनों में ही चारों धामों—केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री—में रिकॉर्ड 29.85 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार यात्रियों की संख्या में तीन लाख से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दुर्गम पहाड़ी मार्गों और मौसम की चुनौतियों के बावजूद रोजाना 70 से 80 हजार यात्री दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए यात्रा मार्गों पर मेडिकल रिलीफ पोस्ट और स्वास्थ्य जांच केंद्र सक्रिय हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपनी कोई भी स्वास्थ्य समस्या न छिपाएं, अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराएं और प्रशासन द्वारा जारी हेल्थ एडवाइजरी व एसओपी का पूरी तरह पालन करें।0
0
Report
पटना के होटल, अस्पताल और कोचिंग संस्थानों में फायर सेफ्टी जांच तेज, मानक नहीं तो कार्रवाई
Patna, Bihar:राजधानी पटना के विभिन्न होटल और अस्पताल में फायर सेफ्टी को लेकर लगातार जांच की जा रही है। इसी बीच राजधानी पटना के विभिन्न कोचिंग संस्थान की भी जांच जारी है। खान ग्लोबल स्टडीज का भी नाम सामने आया है क्योंकि इनमें मानकों का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। इसे पहले भी नोटिस दी जा चुकी है। एक बार फिर से टीम ने खामियाँ पाई हैं और फायर ब्रिगेड की ओर से स्पष्ट कर दिया गया है कि जहां-जहां खामियाँ पाई जाएंगी उन पर कार्रवाई की जाएगी। पहले टीम 7 से 14 समय देती है और उसके बाद फिर दोबारा चेक किया जाता है और मानकों का प्रयोग नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
अकबरपुर थाना प्रभारी के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश, कार्रवाई की मांग तेज; आंदोलन की चेतावनी
Alwar, Rajasthan:अकबरपुर थाना प्रभारी के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आया। अलवर (अकबरपुर) अलवर जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी सीमा सिनसिनवार के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया। माचड़ी, बल्लानी, नांगल और पलखड़ी गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण रविवार को पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के निवास पहुंचे और थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि थाना प्रभारी आम लोगों के साथ अभद्र व्यवहार करती हैं और बिना वजह ग्रामीणों को परेशान किया जाता है। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि हाल ही में एक बालक और उसके पिता के साथ मारपीट की गई। इसके अलावा एक ट्रैक्टर चालक के साथ भी कथित रूप से मारपीट कर उसका ट्रैक्टर जब्त कर थाने में खड़ा करवा दिया गया। ग्रामीणों ने थाना प्रभारी पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप भी लगाए। उनका कहना है कि राह चलते लोगों को रोककर पूछताछ के नाम पर परेशान किया जाता है और पैसे नहीं देने वालों को थाने में बैठा लिया जाता है। साथ ही उनके परिजनों के साथ भी दुर्व्यवहार किए जाने की शिकायत सामने आई है। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को दिए ज्ञापन में थाना प्रभारी के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।0
0
Report
Advertisement
