icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
228142
Hemant NishadHemant NishadFollow25 Nov 2024, 04:53 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

चित्रकूट में कांग्रेस ने सीईसी इस्तीफे और एसआईआर रोकने की मांग पर प्रदर्शन किया

Chakala Sitapur, Madhya Pradesh:टॉपलीड-चित्रकूट जनपद मुख्यालय में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता शहर के विभिन्न मार्गों और चौराहों से होते हुए तहसील पहुंचे, जहां उन्होंने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। चित्रकूट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों से होते हुए तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। दोपहर करीब एक बजे कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता पुष्पेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति के बाद से चुनाव प्रक्रिया में भारतीय जनता पार्टी को लाभ पहुंचाने के लिए वोटों में हेरफेर की जा रही है। उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित एक खबर का हवाला देते हुए एसआईआर प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों का आरोप लगाया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पार्टी लोकतांत्रिक व्यवस्था और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए संघर्ष कर रही है। पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा नहीं देते और एसआईआर प्रक्रिया पर रोक नहीं लगाई जाती, तब तक कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। बाइट — पुष्पेंद्र सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस ने एसआईआर प्रक्रिया को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। पार्टी ने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है।
0
0
Report

नीमकाथाना में पहाड़ी खनन लीज के विरोध में ग्रामीणों ने निरस्त की मांग

Sikar, Rajasthan:जिला: सीकर विधानसभा: नीमकाथाना स्थानीय रिपोर्टर: सद्दाम हुसैन लोकेशन: नीमकाथाना, सीकर धार्मिक स्थलों वाली पहाड़ी पर खनन आवंटन का विरोध। खान आवंटन निरस्त करने की मांग। विश्व हिंदू परिषद् जिला अध्यक्ष मनोज बंशिया के नेतृत्व मे सौपा ज्ञापन। ग्रामीणो ने मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को सौपा ज्ञापन। दयाल का नांगल ग्राम की पहाड़ी का है मामला। जगदीशदास, सूतलीदास, भैरव मंदिर राम दरबार ओर देवनारायण भगवान के प्राचीन मंदिर बने है आवंटित खान क्षेत्र में। ग्रामीणों ने खान आवंटन निरस्त करने की की है मांग。 सीकर जिले के नीमकाथाना इलाके के दयाल का नांगल ग्राम पंचायत क्षेत्र में पहाड़ी पर खनन लीज आवंटित किए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम सुमन सोनल को ज्ञापन सौंपा। विश्व हिंदू परिषद सीकर के जिलाध्यक्ष मनोज बंसिया के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचे और खनन लीज को तत्काल निरस्त करने की मांग की। जिला अध्यक्ष मनोज बंसिया ने बताया कि ग्राम पंचायत दयाल का नांगल में चारागाह/गोचर भूमि पर खनन लीज आवंटित की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि इस पहाड़ी क्षेत्र में प्राचीन धार्मिक स्थल स्थित हैं। इनमें जगदीशदास, सूतलीदास, भैरव मंदिर, राम दरबार और भगवान देवनारायण के प्राचीन मंदिर शामिल हैं। ग्रामीणों ने कहा कि खनन गतिविधि शुरू होने से धार्मिक स्थलों के साथ पहाड़ी और चारागाह भूमि को नुकसान पहुंचने की आशंका है। उन्होंने खनन लीज तत्काल निरस्त करने, धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और भूमि को उसके मूल चारागाह स्वरूप में बहाल करने की मांग की।इस दौरान डीपी चौधरी, मालीराम, अमित यादव, श्रवण पुजारी, विजय गुर्जर, शीशराम फोगाट, रमेश चौधरी, एडवोकेट राजेंद्र, घड़सी पोसवाल, बिरजू गुर्जर, नरेश कुल्हरी, रामसिंह चौधरी, सुंदर पहलवान, विक्रम गुर्जर, पवन डाबला, संतराज गुर्जर, राजपाल यादव, अशोक चौधरी, कृष्ण यादव, राजवीर यादव, भूपसिंह चौधरी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे。 बाइट विश्व हिन्दू परिषद् जिला अध्यक्ष मनोज बंशिया
0
0
Report
Advertisement

झलमला गौठान में मवेशी मौतें: संख्या और कारण पर जमकर विवाद

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। मस्तूरी विकासखंड के झलसामा गांव में अस्थाई गौठान में दो दिनों के भीतर बड़ी संख्या में मवेशियों की मौत से हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों ने 31 मवेशियों की मौत का दावा किया है, जबकि सरपंच के मुताबिक 14 मवेशियों की जान गई है। मवेशियों की मौत के बाद गौठान में चारा-पानी और बारिश से बचाव की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं, सरपंच ने पर्याप्त व्यवस्था होने का दावा करते हुए बारिश और बीमारी को मौत की वजह बताया है। मस्तूरी विकासखंड के झलमला गांव में किसानों की फसलों को मवेशियों से बचाने के लिए बनाए गए अस्थाई गौठान में मवेशियों की लगातार मौत से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का दावा है कि शनिवार को 23 और रविवार को करीब 8 मवेशियों की मौत हुई है। वहीं, सरपंच धनलाल साहू ने दो दिनों में कुल 14 मवेशियों की मौत होने की बात कही है। ग्रामीणों के मुताबिक करीब दो महीने पहले खुले मैदान में फेंसिंग कर अस्थाई गौठान बनाया गया था, जहां आसपास के खेतों से मवेशियों को लाकर रखा जा रहा था। एक समय में यहां 300 से अधिक मवेशियों को रखने का दावा किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार बारिश के कारण पूरा परिसर कीचड़ में तब्दील हो गया था और मवेशियों के लिए पर्याप्त चारा-पानी के साथ बारिश से बचने की भी व्यवस्था नहीं थी। ग्रामीणों ने मृत मवेशियों के शवों के निस्तारण पर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि कुछ शवों को जेसीबी से गड्ढा खोदकर दफनाया गया, जबकि कुछ को नाले में फेंकने या बहाने की बात सामने आई है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। दूसरी ओर, सरपंच धनलाल साहू ने ग्रामीणों के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा है कि गौठान में चारा-पानी की पर्याप्त व्यवस्था थी। उनके मुताबिक बारिश और बीमारी के कारण मवेशियों की मौत हुई है। मृत मवेशियों को दुर्गंध और बीमारी फैलने की आशंका के चलते दफनाया गया। फिलहाल, ग्रामीणों और सरपंच के दावों में मवेशियों की मौत की संख्या को लेकर बड़ा अंतर है। ऐसे में प्रशासनिक जांच के बाद ही वास्तविक संख्या और मौतों की वजह स्पष्ट हो सकेगी। वही इस मामले में कलेक्टर बिलासपुर का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जाएगी और मामला स्पष्ट होने के बाद कार्रवाई भी की जाएगी.
0
0
Report

उदयपुर कॉलेज में माता जी प्रतिमा के साथ छेड़छाड़, CCTV से आरोपी की तलाश

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के कॉमर्स कॉलेज परिसर में स्थापित माता जी की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ कर उसे खंडित करने के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में छात्र कॉलेज परिसर में एकत्र हो गए। छात्रों ने घटना को लेकर आक्रोश जताया। सूचना मिलने पर भूपालपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने समझाइश कर छात्रों को शांत किया। बताया जा रहा है कि किसी व्यक्ति ने माता जी की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ की और उसे नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया और प्रतिमा पर लगी नथनी निकाल ली। वहीं मौके पर चुनरी और नारियल भी पड़े मिले। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस कॉलेज परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि घटना में शामिल व्यक्ति की पहचान हो सके।
0
0
Report

New rules: Video and photo required at registration time, curb fraud in trucks and buses

Jaipur, Rajasthan:वाहन पंजीयन करते समय अब ट्रक-बस की करनी होगी वीडियोग्राफी, नहीं होंगे फर्जी पंजीयन - अब वाहन की फिजिकल प्रजेंस बिना पंजीयन नहीं, प्रत्येक परिवहन निरीक्षक को रखना होगा रिकॉर्ड - वाहन के फोटो अब वाहन पोर्टल पर अपलोड होंगे, पंजीयन फाइल में भी फोटो रखना किया अनिवार्य, वाहन में अल्टरेशन करने वाले वाहन मालिकों की खैर नहीं जयपुर। वाहन पंजीयन के बाद वाहन में बदलाव कर सिटिंग स्पेस बढ़ाने वाले बस संचालकों या फिर ट्रकों में लोडिंग स्पेस बढ़ाने के लिए अल्टरेशन करने वाले ट्रक मालिकों को लेकर अब नियम कड़े होने जा रहे हैं। परिवहन विभाग अब वाहन के पंजीयन के समय की वीडियोग्राफी अनिवार्य करने जा रहा है। इस नई प्रक्रिया से RTO कार्यालयों में गड़बड़झाला अब नहीं चलेगा। अब तक कई बार किसी वाहन को बिना ऑफिस बुलाए केवल कागज देखकर पंजीयन कर दिया जाता था। लेकिन अब चैसिस पर बनने वाले बस, ट्रक या पिकअप जैसे वाहनों की पंजीयन के समय वीडियोग्राफी कराई जाएगी। आरटीओ के निरीक्षक वाहन के चैसिस नम्बर, इंजन नम्बर समेत वाहन की पूरी फिजिकल अपीयरेंस को वैरीफाई करेंगे। परिवहन विभाग ने राजस्थान में चैसिस पर बनने वाले वाहनों के लिए एक नया नियम लागू कर दिया है। अब चैसिस पर बनने वाले वाहनों के पंजीयन के समय उसकी पूरी वीडियोग्राफी की जाएगी। साथ ही फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी का रिकॉर्ड लम्बे समय तक सुरक्षित भी रखना होगा। दरअसल अभी फील्ड में जब परिवहन विभाग के उड़नदस्ते ऐसे बसाें, ट्रकों या अन्य कमर्शियल वाहनों पर कार्रवाई करते हैं तो वाहन मालिक का सीधा सा तर्क होता है कि आपने ही इसे अप्रूव किया है। वाहन पंजीयन के समय वाहन की वास्तविक स्थिति क्या थी, इसे वेरीफाई करने का कोई तरीका परिवहन निरीक्षक के पास नहीं होता। ऐसे में वाहन पर कार्रवाई करने में बाधा सामने आती है। इससे कई प्रकरण न्यायालयों में लम्बित होते हैं, साथ ही विभागीय जांच और शिकायत निस्तारण के मामले बढ़ जाते हैं। इसे देखते हुए अब परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा ने सभी आरटीओ-डीटीओ को नए नियमों के तहत पंजीयन प्रक्रिया करने के निर्देश दिए हैं। क्या हैं परिवहन विभाग के नए नियम ? - निरीक्षण प्राधिकारी सभी नियमों-मानकों से वाहनों का भौतिक परीक्षण करेंगे - प्रत्येक वाहन की न्यूनतम 10 मिनट की वीडियो रिकॉर्डिंग करना अनिवार्य होगा - रिकॉर्डिंग में वाहन के फ्रंट, रियर, लेफ्ट और राइट साइड व्यू दिखाने होंगे - वाहन के चैसिस नम्बर, इंजन, मोटर नम्बर दर्शाने होंगे - सम्पूर्ण बॉडी निर्माण और उसकी गुणवत्ता को भी रिकॉर्ड करना होगा - टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट, फॉर्म 22ए, AIS मानकों के अनुरूप निरीक्षण जरूरी - वाहन पर लागू प्रमुख सुरक्षा अवयव, निरीक्षण बिन्दुओं की रिकॉर्डिंग करनी होगी - पंजीयन फाइल में वाहन का निरीक्षण करते चारों तरफ के 4 रंगीन फाेटोग्राफ रखने होंगे - परिवहन निरीक्षक व वाहन के फोटो स्कैन कर वाहन पोर्टल पर भी अपलोड किए जाएंगे - सम्बंधित DTO ये तस्दीक करेंगे कि पंजीयन के समय वाहन के फोटो अपलोडेड हों प्रत्येक दिन, महीने का रिकॉर्ड रखना अनिवार्य प्रत्येक वाहन की वीडियो रिकॉर्डिंग को परिवहन विभाग के कार्यालयों में लम्बे समय तक सुरक्षित रखा जाएगा। इसके लिए प्रत्येक कार्यालय को एक हार्ड ड्राइव खरीदकर सुरक्षित रखनी होंगी। प्रत्येक दिन के वाहनों की वीडियो रिकॉर्डिंग इस हार्ड ड्राइव में सुरक्षित रखी जाएगी। इसका प्रत्येक दिन, महीने और साल का रिकॉर्ड फोल्डर वाइज सुरक्षित रखना होगा। कैसे होगी वीडियो-फोटोज की सुरक्षा - प्रत्येक RTO-DTO कार्यालय 1 TB क्षमता की हार्ड डिस्क की खरीद करेगा - इसमें सभी चैसिस निर्मित वाहनों के पंजीयन के समय वीडियो रिकॉर्ड रखे जाएंगे - आईटी शाखा के कार्मिकों को इस हार्ड ड्राइव का कस्टोडियन बनाया जाएगा - कार्मिक के ट्रांसफर की स्थिति में हार्ड डिस्क का भी हैंडओवर-टेकओवर हाेगा - रिकॉर्डिंग के व्यवस्था नियमित रूप से जारी रहे, यह DTO की जिम्मेदारी होगी - हार्ड डिस्क को कार्यालय से बाहर ले जाने की अनुमति नहीं होगी फिटनेस सेंटरों पर सख्ती की तरह मास्टर स्ट्रोक परिवहन मुख्यालय ने साफ कहा है कि यदि किसी वाहन के निरीक्षण के समय वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी नहीं की जाती है। अथवा इसका डेटा सुरक्षित नहीं रखा जाता है। तो इसकी जिम्मेदारी व्यक्तिगत रूप से सम्बंधित निरीक्षण अधिकारी यानी परिवहन निरीक्षक और पंजीयन अधिकारी यानी डीटीओ की होगी। ऐसी स्थिति में सम्बंधित अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसे फिटनेस सेंटरों पर की गई सख्ती की तरह ही परिवहन मुख्यालय का एक और मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। फिटनेस सेंटरों की गड़बड़ियों पर रोक के लिए भी इसी तरह 16 फरवरी 2026 से वीडियोग्राफी को अनिवार्य किया गया था।
0
0
Report
Advertisement

चौमूं में बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश ने गर्मी से राहत दी

Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर चौमूं में दोपहर बाद बदला मौसम का मिजाज तेज हवाओं के साथ शुरू हुई झमाझम बारिश बारिश के बाद तापमान में भी आई गिरावट कई जगह पेड़ टूटने की खबर भी आई सामने चौमूं में सोमवार दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदला। आसमान में बादल छाने के बाद तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। बारिश के चलते लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली, वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अचानक बदले मौसम से जनजीवन प्रभावित हुआ। क्षेत्र में कई जगह पेड़ टूटकर गिरने की खबरें भी सामने आई हैं। तेज हवाओं के कारण कुछ स्थानों पर पेड़ों की टहनियां टूट गईं। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया।
0
0
Report

दिनदहाड़े अपहरण: सुपौल के बेलागंज में बदमाशों ने गोली चलाई, युवक गायब

Bihar:सुपौल में दिन दहाड़े एक युवक का अपहरण कर लिए जाने का मामला सामने आया है, इस दौरान अपराधियों ने दहशत फैलाने के उदेश्य से फायरिंग भी किया है. जिससे इलाके में दहशत का आलम है. यह घटना भीमपुर थाना क्षेत्र के बेलागंज की बताई जा रही है जहां SH-91 जदिया-बलुआ पथ पर बेलागंज के समीप दिनदहाड़े कार सवार अपराधियों ने बाईक से जा रहे एक युवक को पहले ठोकर मार दिया, ठोकर लगने के बाद बाईक सवार युवक बाईक से नीचे गिर गया, बताया जाता है कि उसके बाद कार पर सवार अपराधियों ने उक्त युवक को जबरन कार चढ़ा कर वहाँ से फरार हो गए. मौके पर आसपास मौजूद लोग जब इस घटना का विरोध करना चाहा तो कार पर सवार बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, बताया जा रहा है कि बदमाशों ने चार राउंड गोली चलाया, जिससे लोगों में दहशत फ़ैल गया, कार सवार बदमाश उक्त युवक को अगवा कर वहां से फरार हो गया है, बताया जा रहा है कि जिस युवक का अपहरण किया गया है उसका नाम 20 वर्षीय मो जीशान खान है. जो छातापुर के माधोपुर का रहने वाला है, मो जीशान खान के अपहरण से उनके परिजनों में कोहराम मच गया है, घटना की सुचना मिलते ही भीमपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुँच घटना की जांच शुरू कर दी है, वहीं घटना की जानकारी मिलते ही त्रिवेणीगंज SDPO दिलीप कुमार और SP सरथ आर एस भी मौके पर पहुँच घटना का जायजा लिया है. एसपी सरथ आर एस ने बताया कि कुछ अपराधकार्मियों द्वारा एक युवक को कार में बैठा कर ले जाने का सुचना प्राप्त हुआ है इस दौरान दहशत फैलाने के उदेश्य से फायरिंग भी किया गया. कहा कि मामले को लेकर जांच शुरू कर दी गई है पुलिस कि अलग अलग टीम छापेमारी कर रही है, कहा कि त्रिवेणीगंज SDPO के नेतृत्व में स्पेशल टीम का गठन किया गया है जो इस मामले की जांच शुरू कर दी है.
0
0
Report

दिल्ली की सड़कों का रियलिटी चेक: गड्ढे बनाम नई सड़क की तस्वीरें

New Delhi, Delhi:दिल्ली में सड़कों को लेकर चल रहे विवाद के बीच जब हमारे संवाददाता ने पालम विधानसभा में रियलिटी चेक किया, तो यहाँ सड़कों की दो अलग-अलग तस्वीरें सामने आईं। दिल्ली की सड़कों का रियलिटी चेक: कहीं गड्ढे ही गड्ढे, तो कहीं नई सड़क की तस्वीर बेहतर मधु विहार बस स्टैंड के सामने कई महीनों से सड़क टूटी पड़ी है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क बनवाने के लिए कई बार शिकायत की गई, लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। वहीं, द्वारका सेक्टर-7 में तस्वीर कुछ अलग नजर आई। यहां करीब 5 से 6 महीने पहले बनाई गई सड़क फिलहाल काफी अच्छी हालत में दिखाई दी। सड़क को बेहतर तरीके से بنایا गया है और लोगों को भी इस सड़क पर आने-जाने में परेशानी नहीं हो रही। यानि एक ही इलाके की सड़कों का रियलिटी चेक करने पर कहीं लंबे समय से टूटे रोड और बड़े-बड़े गड्ढे नजर आए, तो कहीं नई बनी सड़क बेहतर हालत में दिखाई दी। अब सवाल यही है कि पुरानी और जर्जर सड़कों की मरम्मत आखिर कब होगी?
0
0
Report
Advertisement

विकासपुरी में बारिश से मौसम सुहाना, गर्मी से राहत

Delhi, Delhi:दिल्ली के विकासपुरी में बारिश, मौसम सुहाना लोगो को गर्मी से मिली राहत विकासपुरी इलाके में सोमवार को हुई बारिश से मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। कुछ ही देर में हुई बारिश के चलते इलाके में बारिश का असर साफ तौर पर देखने को मिला। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। ठंडी हवाओं के साथ मौसम सुहाना हो गया और क्षेत्र में मौसम का खुशनुमा नजारा देखने को मिला। बारिश के चलते पश्चिमी जिला की सड़कों पर पानी जमा होने से लोगों को आवाजाही में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के बीच सड़क पर वाहन धीमी रफ्तार से चलते नजर आए।
0
0
Report

राजस्थान में पंजीयन के समय होगी वाहन की वीडियो-फोटোগ्राफी, कड़े रिकॉर्ड होंगे

Jaipur, Rajasthan:परिवहन विभाग ने राजस्थान में चैसिस पर बनने वाले वाहनों के लिए एक नया नियम लागू कर दिया है। अब चैसिस पर बनने वाले वाहनों के पंजीयन के समय उसकी पूरी वीडियोग्राफी की जाएगी। साथ ही फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी का रिकॉर्ड लम्बे समय तक सुरक्षित भी रखना होगा। दरअसल अभी फील्ड में जब परिवहन विभाग के उड़नदस्ते ऐसे बसों, ट्रकों या अन्य कमर्शियल वाहनों पर कार्रवाई करते हैं तो वाहन मालिक का सीधा सा तर्क होता है कि आपने ही इसे अप्रूव किया है। वाहन पंजीयन के समय वाहन की वास्तविक स्थिति क्या थी, इसे वेरीफाई करने का कोई तरीका परिवहन निरीक्षक के पास नहीं होता। ऐसे में वाहन पर कार्रवाई करने में बाधा सामने आती है। इससे कई प्रकरण न्यायालयों में लम्बित होते हैं, साथ ही विभागीय जांच और शिकायत निस्तारण के मामले बढ़ जाते हैं। इसे देखते हुए अब परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा ने सभी आरटीओ-डीटीओ को नए नियमों के तहत पंजीयन प्रक्रिया करने के निर्देश दिए हैं।
0
0
Report

कोटा ब्राह्मण कल्याण परिषद का ज्ञापन: परशुराम Medical कॉलेज और चाणक्य सर्किल की मांग

Kota, Rajasthan:कोटा। ब्राह्मण कल्याण परिषद की ओर से समाज से जुड़ी विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक और धार्मिक मांगों को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम संभागीय आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। परिषद के संयोजक अनिल तिवारी ने बताया कि ज्ञापन में राज्य सरकार से सभी प्रमुख बिंदुओं पर शीघ्र व सकारात्मक कार्रवाई का आग्रह किया गया है। ज्ञापन में मुख्य रूप से कोटा मेडिकल कॉलेज का नाम 'भगवान परशुराम मेडिकल कॉलेज' करने तथा चाणक्यपुरी योजना के समीप स्थित चौराहे का नाम 'चाणक्य सर्किल' रखकर वहां आचार्य चाणक्य की प्रतिमा स्थापित करने की मांग रखी गई। इसके साथ ही कोटा दक्षिण से लगातार तीन बार निर्वाचित विधायक संदीप शर्मा को राज्य मंत्रिमंडल में शामिल करने, यूजीसी रोलबैक पर सकारात्मक कदम उठाने और मंदिर माफी की भूमि के रिकॉर्ड में पुजारियों का नाम दर्ज कर उन्हें किसान डायरी उपलब्ध कराने की बात कही गई। परिषद ने कोटा में ब्राह्मण यूथ हॉस्टल की निरस्त भूमि का पुनः आवंटन बहाल करने, EWS प्रमाण-पत्र की वैधता न्यूनतम 3 वर्ष करने तथा सरकारी भर्तियों में सामान्य वर्ग को अन्य श्रेणियों की भांति आयु सीमा में छूट देने की मांग उठाई। अंत में विप्र कल्याण बोर्ड में नियुक्तियां करने और सवर्ण कल्याण बोर्ड का गठन करने का भी आग्रह किया गया।
0
0
Report
Advertisement

पटना के प्रदर्शन पर दलों की राजनीति तेज, MSP और विकास के मुद्दे हावी?

Patna, Bihar:पटना में किसान छात्र और विभिन्न संगठनों के प्रदर्शन पर राजनीतिक प्रतिक्रिया... भाजपा ने कहाँ की किसान और छात्र को प्रदर्शन करने का लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन कानून को हाथ में नहीं लेना चाहिए। बैरिकेडिंग नहीं तोड़ना चाहिए। लेकिन आज का जो प्रदर्शन हुआ पटना में, वह किसान-छात्रों का प्रदर्शन कम, वामदलों का पॉलिटिकल एजेंडा ज्यादा लग रहा था। CEC से इस्तीफे की मांग, मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग, यह तो पॉलिटिकल एजेंडा मात्र वामदलों का था। यहाँ बिहार में किसानों के लिए डबल इंजन की सरकार किसान, पीएम किसान योजना, फसल बीमा, सिंचाई, सारा कुछ किसानों के लिए दे रही है। और छात्रों से भी हमारा संवाद लगातार जारी है और जारी रहेगा। छात्र हित के लिए जो भी काम करना होगा, वह हम कर रहे हैं और करते रहेंगे। विकास और कानून दोनों साथ चलेगा। कांग्रेस ने कहा की भारतीय जनता पार्टी और एनडीए की नीतियां शुरू से छात्र, किसान, महिला, व्यवसायी और मजदूर विरोधी रही है। आज देख लीजिए पटना की सड़कों पर उन तमाम वर्गों के लोगों ने इस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे थे जिन्हें बलपूर्वक पुलिस ने रोक लिया। सभी को मालूम है कि यह सरकार कभी भी इनके हित में काम नहीं करेगी और विकास के ढोंग के साथ जो राजनीति यह करते हैं, उसकी पोल-पट्टी आम जनता ने खोल कर रख दी है और आने वाले समय में इस ढपोरशंखी शासन व्यवस्था को जनता उखाड़ फेंकेगी। राजद ने कहा की आज फिर राजधानी पटना के अंदर किसान और छात्र आंदोलन कर रहे थे। और अपनी मांगें कर रहे थे सरकार से लेकिन मांग तो सरकार सुनती नहीं है। हर वक्त अगर कोई बिहार प्रदेश का चाहे छात्र हो, चाहे मजदूर हो, चाहे किसान हो, अगर अपने हक और हुकूक की बातें करता है, तो यह भारतीय जनता पार्टी की सरकार और इससे पिछले जो सरकार थी जनता दल (यूनाइटेड) की, जो डबल इंजन की नकारा और खटारा सरकार है, हमेशा लाठियां बरसाने का काम करती है। और आज फिर से उनके ऊपर लाठियां बरसाई गईं। क्या इस बिहार प्रदेश का गरीब, वंचित, शोषित, मजदूर और छात्र और किसान अपने हक और हुकूक की बात न करे? यह कैसा मॉडल है सम्राट चौधरी का मॉडल कि अगर कोई अपने हक की बात करता है, अपने हुकूक की बात करता है, किसान अपने एमएसपी (MSP) की बात करता है, छात्र अपने पढ़ाई की बात करता है, अपने रोजगार की बात करता है, तो भारतीय जनता पार्टी में यह नकारा और निकम्मा सरकार उनके ऊपर लाठियां चलाती है, उनके आवाज़ों को बंद करती है। तो यह मैं बता दूं आदरणीय सम्राट चौधरी जी, यह देश किसानों का है, यह देश मजदूरों का है, यह देश छात्रों का है और आपको यहाँ पर सर झुकाना होगा, उनकी माँगों को पूरा करना होगा। JDU ने कहाँ की नेपाल की त्रासदी हम सबों ने देखी। और किस तरीके से बिहार सरकार ने त्वरित गति से कार्रवाई करते हुए बिहार को एक भारी नुकसान से बचाया गया। अब यह आपदा है, लेकिन विपक्ष का काम आपदा में ही अवसर की तलाश करना है। अलबत्ता बिहार सरकार ने सभी बाढ़ पीड़ितों के खाते में 7-7 हजार रुपया डाला गया। बाढ़ पीड़ित के लिए भोजन का प्रबंध, रहने का अस्थायी (temporary) व्यवस्था, पशुओं के लिए चारा और उपयोगी दवाइयों की व्यवस्था सरकार ने तुरंत की। केंद्रीय मंत्री आदरणीय शिवराज सिंह चौहान जी प्रतिनिधि मंडल के साथ आए थे और क्षति का भी आकलन उन्होंने किया। अब वाम दलों के पेट में बराबर दर्द रहता है। सड़क पर संघर्ष करने के लिए एक अराजक स्थिति पटना में पैदा की गई। छात्र, नौजवान, किसान... और मेन मुद्दा इनका था कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश जी को हटाइए। अब तो मुख्य चुनाव आयुक्त और दोनों सह चुनाव आयुक्त एक साथ मिलकर जब उन्होंने स्टेटमेंट दे दिया है तब इसमें अब तो कुछ रह नहीं गया है, लेकिन चूंकि अब हार का ठेकरा किसी न किसी पर तो फोड़ना है और राजनीति करनी है। तो हम लोग तो ऐसे विषयों पर राजनीति के पक्ष में भी नहीं हैं। बिहार के विकास के लिए अगर कुछ सुझाव है वाम दलों के पास, वह ज़रूर बताना चाहिए। लेकिन सड़क पर अराजकता की स्थिति फैलाने की इजाज़त किसी को नहीं है।
0
0
Report

विधायक विनय बिहारी ने बाढ़ पीड़ितों के लिए सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला, 7 हजार रुपये मांग

Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है बीजेपी के लौरिया विधायक विनय बिहारी ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है विधायक ने आरोप लगाया है कि सरकार बाढ़ पीड़ितों के काम नहीं कर रही है जो हो रहा है उससे हम संतुष्ट नहीं है हम धरना पर बैठेंगे। विधायक विनय बिहारी ने बताया कि हम दस बार मुख्यमंत्री से मिल चुके है आपदा मंत्री से मिल चुके है जिला के डीएम से मिल चुके है लेकिन मेरे यहां बाढ़ पीड़ितों को अभी तक मात्र प्लास्टिक ही मिला है योगापट्टी में गंडक कहर बरपा रही है लौरिया में सिकरहना नदी कहर बरपा रही है लेकिन उन बाढ़ पीड़ितों को सात हजार रुपया डीएम नहीं दे रहे है
0
0
Report

बांदा में सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

Banda, Uttar Pradesh:बांदा में एसआईआर में गड़बड़ी और चुनाव आयोग की निष्पक्षता के खिलाफ कांग्रेस ने हल्लाबोल प्रदर्शन किया है। कांग्रेस पार्टी ने देश के सीईसी ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकते हुए इस्तीफा देने की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन से कलेक्ट्रेट परिसर तक जुलूस निकालकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी करते हुए सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की है और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की है। आज बांदा में जिला कांग्रेस इकाई ने जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया है जमकर नारेबाजी करते हुए ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा के साथ गिरफ्तारी की मांग की गई है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के आक्रोश के सामने पुलिस भी असहाय दिखाई दी है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त और सरकार पर लोकतंत्र से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। एसआईआर को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाए है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए अशोक लाट चौराहे पर सीईसी का पुतला फूंका है। आज चुनाव आयोग के मुख्य ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी द्वारा देश भर में प्रदर्शन किया गया है। जिसके तहत बांदा में भी आज विरोध प्रदर्शन किया गया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top