228001
वरदान हॉस्पिटल में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
Sultanpur, Uttar Pradesh:पारा मंगल बाजार स्थित वरदान हॉस्पिटल में शुक्रवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन हुआ। सुबह 10 बजे से शुरू हुए इस शिविर में लोगों ने हड्डी, जोड़, गर्दन, कंधा, कमर और घुटने से संबंधित जांच कराई और इसकी सराहना की। शिविर में डॉ. नवेद अहमद (एमबीबीएस, एमएस-आर्थो) ने लोगों की जांच की। डॉ. उमर अहमद खान ने बताया कि डॉ. नवेद अहमद हर शुक्रवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक वरदान हॉस्पिटल में मरीजों की जांच करेंगे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गोरखपुर में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास और कल्याण मण्डप का उद्घाटन
Noida, Uttar Pradesh:गोरखपुर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास व कल्याण मण्डपम् का उद्घाटन कार्यक्रम0
0
Report
निंबाहेड़ा में जब्त ड्रग्स गाड़ियों की नीलाम, 31.7 लाख का राजस्व
Begun, Rajasthan:निंबाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में जब्त वाहनों का निस्तारण किया गया। निंबाहेड़ा स्थित वंडर टाउन हॉल में जिला स्तरीय औषधि व्ययन समिति की ओर से खुली बोली के जरिए 31 वाहनों की नीलामी हुई। इनमें 10 दोपहिया, 15 चौपहिया और 6 भारी वाहन शामिल रहे। नीलामी प्रक्रिया से सरकार को करीब 31 लाख 7 हजार 500 रुपए की राजस्व आय हुई। पुलिस के अनुसार NDPS एक्ट के मामलों में जब्त और नियमानुसार निस्तारण योग्य वाहनों को नीलाम किया गया। नीलामी में चित्तौड़गढ़ के अलावा उदयपुर, भीलवाड़ा, जोधपुर, Kota और मध्यप्रदेश से बोलीदाता शामिल हुए। एसपी धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि ऐसी नीलामी प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।0
0
Report
बारां के छह नगर निकायों में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पूरी, मतदान 21 सितंबर को
Baran, Rajasthan: बाराँ जिले की 6 नगर निकायों में अध्यक्ष पद के लिए दावेदारों ने दाखिल किया नामांकन एंकर- बाराँ जिले की 6 नगर निकायों में मतगणना के बाद अब अध्यक्ष पद के चुनाव की तस्वीर साफ होने लगी है। 21 सितंबर को अध्यक्ष पद के लिए मतदान होना है। इससे पहले आज नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन रहा। जिले के सभी 6 नगर निकायों में विभिन्न दलों के प्रत्याशियों ने अध्यक्ष पद के लिए अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। बाराँ नगर परिषद के नतीजे सबसे ज्यादा चर्चा में रहे। 60 वार्डों में हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 31 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। आप की ओर से शीतल राठौर ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया, जबकि डमी कैंडिडेट के रूप में चंद्रकला सुमन ने नामांकन भरा। वहीं कांग्रेस की ओर से मीनाक्षी भारद्वाज और भाजपा की ओर से निलेश जैन ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। कांग्रेस को 18 और भाजपा को 9 सीटों पर जीत मिली है। मांगरोल नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस से राजेंद्र सुमन और भाजपा से भूपेंद्र सुमन ने नामांकन दाखिल किया। 35 वार्डों में भाजपा ने 19 सीटों पर जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। अटरू नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस से निशा नैनीवाल और भाजपा से कृष्ण मुरारी दिलावर ने नामांकन दाखिल किया। यहां 25 वार्डों में कांग्रेस ने 14 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। छबड़ा नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस से नीतू सोनी और भाजपा से रीना सुमन ने नामांकन दाखिल किया। यहाँ किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। ऐसे में अध्यक्ष पद के चुनाव में निर्दलीय पार्षदों की भूमिका अहम रहेगी। अंता नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस से प्रदीप नागर और भाजपा से धनराज चौरसिया ने नामांकन पत्र दाखिल किया। 35 वार्डों में कांग्रेस और भाजपा दोनों को 16-16 सीटें मिली हैं, जबकि तीन निर्दलीय पार्षद बोर्ड गठन में अहम भूमिका निभाएंगे। सिसवाली नगर पालिका में कांग्रेस की ओर से पीयूष खंडेलवाल और राजेंद्र कलवार ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। कांग्रेस दोनों में से एक नाम वापस लेगी। भाजपा की ओर से रामशंकर वैष्णव ने नामांकन दाखिल किया है। यहां 20 वार्डों में कांग्रेस ने 9 सीटें जीती हैं और बोर्ड बनाने के लिए निर्दलीयों के समर्थन की जरूरत होगी। आज नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 17 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और इसके बाद वैध प्रत्याशियों की सूची जारी होगी। 18 सितंबर नाम वापसी की अंतिम तारीख रहेगी। इसके बाद 21 सितंबर को अध्यक्ष पद के लिए मतदान और परिणाम के साथ तय हो जाएगा कि जिले के छहों नगर निकायों में अध्यक्ष की कुर्सी पर कौन काबिज होगा।0
0
Report
Advertisement
खूँटी के विश्वकर्मा पूजा बाजार में रौनक, दुकानों की संख्या बढ़ी और खरीदारी तेज
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । स्लग - विश्वकर्मा पूजा बाजार में रौनक। एंकर - वास्तुकार और शिल्पकार के देवता भगवान विश्वकर्मा की पूजा कल 17 सितम्बर को हर कोई करेगा। जिसका वाहन पूजा, लोहे से बनी सामानों की दुकानें , औजारों आदि की करेंगे। जिसमें अपने वाहनों, लोहे और यंत्रों की दुकानों कल कारखानों आदि की पूजा पूरे भक्तिभाव के साथ करते हैं। कल होने वाले विश्वकर्मा पूजा को लेकर खूंटी के बाजारों में रौनक दिखने लगी है। बाजारों में भगवान विश्वकर्मा की तस्वीर, फूल माला, श्रृंगार प्रसाधन, गंगा जल, मधु, प्रसाद, नारियल, धूप धुवन, चंदन रोली, सिंदूर, चुनरी समेत विभिन्न तरह के पूजन सामग्रियां से दूकान सजी है। वहीं लोग पूजा सामग्री के साथ सजावटी सामान की खरीदारी करने बाज़ार में आज से ही पहुंच रहे हैं। वहीं खूँटी में मूर्तिकारों ने भगवान विश्वकर्मा की मूर्तियाँ तैयार कर रहे हैं । जहां पहले कम दुकानें लगती थी वहीं इस बार बाजार में पूजा को लेकर काफी दुकानें सजी है। प्रत्येक वर्ष विश्वकर्मा पूजा को लेकर एक सप्ताह पूर्व से ही बाजार सजायी जाती हैं। जहाँ बड़ी संख्या में लोग अपने वाहनों , इलेक्ट्रॉनिक सामानों यंत्रों की पूजा करने के लिए जरुरतों के सामानों की खरीदारी कर रहे हैं। खूंटी में कौशल विकास केंद्र से जुड़े युवा समूह भी विश्वकर्मा पूजा को लेकर जोर शोर से तैयारियां कर रहे हैं। दुकानदार अंजली कुमारी ने बताया कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार अधिक दुकानें लगी हुई है। दुकानदार संदीप जोगी ने बताया कि दुकानों में पूजा की सामग्री सहित सजावटी सामान पूर्ति चित्र आदि की बिक्री कर रहे हैं। कल पूजा होगा तो आज सभी लोग खरीदारी करने पहुंचे हैं। ग्राहक पवन हजाम ने बताया कि कल धूमधाम से पूजा अर्चना किया जाएगा इसके लिए चित्र पूजा सामान और सजावटी सामान की खरीदारी करने पहुँचे हैं। ग्राहक सुमंती कुमारी ने बताया कि कल घर में भी चित्र करके पूजा करेंगे इसके लिए सारा समान खरीदारी कर लिए हैं। इस प्रकार बाजारों में रौनक है और विश्वकर्मा पूजा को लेकर बाजार सज जाने से बाजार और भी सुंदर लग रहा है। बाईट - संदीप जोगी, दुकानदार। बाईट - अंजली कुमारी, दुकानदार。 बाईट -पवन हजाम, ग्राहक । बाईट - सुमंती कुमारी, ग्राहक ।0
0
Report
यूसीसी पर बिहार में विचार: कौशलेंद्र कुमार ने संशोधन की बात कही
Nalanda, Bihar:एंकर:नालंदा से जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने गिरियक प्रखंड के पावा, जुनेदी, घोसरावां और दुर्गापुर गांव में सांसद मद से करीब 19 लाख रुपये की लागत से पूरी हुई चार योजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान एनडीए के नेता भवानी सिंह, रामसागर सिंह, राकेश मुखिया, रिकी कुमार और रविराज समेत कई लोग मौजूद रहे।यूसीसी बिल को लेकर सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि अगर यूनिफॉर्म सिविल कोड बिहार के हित में है, तो पार्टी बैठक कर इस पर विचार करेगी। उन्होंने कहा कि यूसीसी को लेकर पहले संसद में चर्चा होगी। केंद्र में पार्टी इस मुद्दे पर साथ है, लेकिन बिहार में लागू करने से पहले इसके फायदे और नुकसान पर चर्चा जरूरी है।सांसद ने कहा कि अगर यूसीसी से बिहार को कोई नुकसान नहीं होता और यह राज्य के हित में है, तो जरूरत पड़ने पर संशोधन लाकर इसे लागू किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कानून में संशोधन करना संसद का अधिकार है।वहीं राजद की ओर से जेडीयू को दिए जा रहे कथित ऑफर पर कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि अगर राजद यूसीसी के बहाने सत्ता में आने की सोच रही है तो ऐसा नहीं होगा। उन्होंने साफ कहा कि जेडीयू राजद के साथ नहीं जाना चाहती, इसलिए ऑफर देने का कोई फायदा नहीं है। उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए मजबूत है और जेडीयू मजबूती के साथ एनडीए के साथ है। बाइट:कौशलेंद्र कुमार सांसद बाइट:राकेश मुखिया जेडीयू0
0
Report
इंदौर दौरे से पहले राहुल गांधी को लेकर युवाओं में टैटू के जरिए उत्साह
Indore, Madhya Pradesh:राहुल गांधी के इंदौर दौरे छात्रों की गूंज कार्यक्रम के पहले सियासत गरमाई हुई नजर आ रही है. कार्यक्रम से पहले युवाओं में भी राहुल गांधी को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है. ऐसे ही कई युवाओं ने राहुल गांधी के कार्यक्रम के पहले अपने हाथों में अलग-अलग स्लोगन के साथ लिखें टैटू बनवा रहे हैं. युवाओं का मानना है कि राहुल गांधी हमारी आवाज है और उनके पहुंचने से पहले हम उन्हें कुछ तोहफा देना चाहते हैं; हम चाहते हैं कि राहुल गांधी जब इंदौर आए तो हम उन्हें तोहफे में टैटू दिखाएं. यहां अलग-अलग युवा अपने हाथों में अलग-अलग स्लोगन लिखे हेतु बनवा रहे हैं. दिन में आशा उसका देखने को मिल रहा है.0
0
Report
Advertisement
अकोला में बारिश के अभाव से सोयाबीन नुकसान, कांग्रेस ने अनिश्चित उपोषण शुरू किया
Akola, Maharashtra:अकोला जिल्ह्यात यंदाच्या खरीप हंगामात पावसाचा प्रदीर्घ खंड पडल्याने दुष्काळसदृश परिस्थिती निर्माण झाली आहे. खासकरून सोयाबीन पिकाचे मोठे नुकसान झाल्याचा दावा काँग्रेसकडून करण्यात आला आहे. या पार्श्वभूमीवर काँग्रेसचे ज्येष्ठ नेते तथा माजी जिल्हाध्यक्ष अशोक अमानकर यांनी आजपासून बेमुदत उपोषण सुरू केलं आहे. अकोला जिल्ह्यात यंदा सुमारे २ लाख ४ हजार हेक्टर क्षेत्रावर सोयाबीनची लागवड करण्यात आली असून, त्यावर सुमारे दीड लाख शेतकरी अवलंबून आहेत. ऑगस्ट महिन्यात सोयाबीन पीक फुलोरा आणि शेंगा धरण्याच्या महत्त्वाच्या अवस्थेत असताना तब्बल ३० ते ३२ दिवसांचा पावसाचा खंड पडल्याने पिकांचे मोठे नुकसान झाल्याचे काँग्रेसचे म्हणणे आहे. याापूर्वी सदोष बियाण्यांमुळे काही शेतकऱ्यांना दुबार पेरणी करावी लागली. त्यातच पावसाने दडी मारल्याने शेतकरी आर्थिक संकटात सापडल्याचा दावा करण्यात आला आहे. शासनाच्या दुष्काळी निकषांनुसार सलग २१ दिवसाचा पावसाचा खंड असल्यास दुष्काळी उपाययोजना लागू करण्याची मागणी काँग्रेसने केली आहे. मात्र, अद्याप ठोस कार्यवाही न झाल्याने अमानकर यांनी बेमुदत उपोषणाचा निर्णय घेतला आहे. या आहेत प्रमुख मागण्या... सोयाबीन पिकांचे तातडीने पंचनामे करून हेक्टरी ५० हजार रुपयांची मदत द्यावी. पीक विमाधारक शेतকऱ्यांना दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर तातडीने पीक विम्याची रक्कम द्यावी. शेतमजुरांच्या हाताला काम नसल्याने तातडीने रोजगार हमीची कामे सुरू करावीत.0
0
Report
यवतमाल के आदिवासी मंत्री के घर घेरा गया; लाडकी बहन योजना के फंड घोटाला पर हंगामा
Yavatmal, Maharashtra:राज्य सरकारने लाडकी बहीण योजनेसाठी मागासवर्गीयांचा निधी पळविला, असा आरोप करीत वंचित बहुजन आघाडीने यवतमाळ मध्ये आदिवासी विकास मंत्री अशोक उईके यांच्या घराला घेराव घालण्यासाठी कूच केले. दरम्यान पोलिसांनी मंत्री उईके यांच्या निवासस्थानाला चोहोबाजूंनी तगडा बंदोबस्त लावून आंदोलकांना ताब्यात घेत स्थानबद्ध केले. वंचितने विदर्भाची आढावा बैठक यवतमाळ मध्ये बोलाविली यात मोठ्या संख्येने विदर्भातील कार्यकर्ते गोळा झाले. भाजपने लाडकी बहीण योजनेवर हजारो कोटींची उधळण करत विधानसभा निवडणुक जिंकली. या योजनेसाठी स्वतंत्र निधीचे नियोजन नसल्यामुळे अनुसूचित जाती व अनुसूचित जमातीच्या विकासाकडे दुर्लक्ष केले आणि मागासवर्गीयांच्या निधीवर डल्ला मारला. अनुसूचित जाती घटकातून ३५९४.०३ व अनुसूचित जमाती घटकातून १००७.१० कोटी रुपयांचा निधी वळविला आहे. तरीही सामाजिक न्याय विभाग आणि आदिवासी विभागाचे मंत्री कठपुठळी बनवून बसले. हा निधी आदिवासी विकास विभाग, वित्त विभाग आणि सामाजिक न्याय विभागाच्या संगनमताने महिला व बालकल्याण विभागाकडे वर्ग केल्यामुळे अनुसूचित जाती आणि जमातीच्या संपूर्ण योजना प्रभावित झाल्या असून मोठ्या प्रमाणावर मागासवर्गीयांचे नुकसान होणार आहे. तो निधी तातडीने सामाजिक न्याय विभाग व आदिवासी विकास विभागाला परत करावा. असा इशारा वंचित बहुजन आघाडीचे नेते नीरज वाघमारे यांनी सरकारला दिला आहे.0
0
Report
17 सितंबर से शुरू होगी EVM की FLC प्रक्रिया
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। 17 सितंबर 2026 से शुरू होने वाली ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच (FLC) को लेकर जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने बुधवार को जिला निर्वाचन कार्यालय में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। डीएम ने कहा कि FLC प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ कराई जाएगी और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहकर पूरी प्रक्रिया देख सकते हैं। जिले के 2651 मतदेय स्थलों के सापेक्ष 145 प्रतिशत मानक के अनुसार 3844 BU, 3844 CU और 3844 VVPAT की FLC की जाएगी। यह कार्य भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के 12 अधिकृत तकनीकी इंजीनियरों द्वारा किया जाएगा। प्रक्रिया प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक, रविवार और राजपत्रित अवकाशों सहित चलेगी तथा लगभग 20 से 22 दिन में पूरी होगी। FLC के दौरान मशीनों के कैबिनेट खोलकर आंतरिक कंपोनेंट्स और PCB की भौतिक स्थिति दिखाई जाएगी। प्रारंभिक जांच में सभी 16 कैंडिडेट बटनों पर छह-छह वोट डालकर CU के परिणाम और VVPAT पर्चियों का मिलान किया जाएगा। राजनीतिक दलों की स्वेच्छा से चयनित 5 प्रतिशत मशीनों पर विस्तृत मॉक पोल भी कराया जाएगा। डीएम ने बताया कि पूरे FLC हॉल और स्ट्रांग रूम में 24 घंटे CCTV निगरानी के साथ लाइव वेबकास्टिंग होगी। परिसर में मोबाइल फोन, कैमरा, पेन ड्राइव, स्मार्ट वॉच सहित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे0
0
Report
Advertisement
गंगापुर नगरपालिका चुनाव: कांग्रेस की रेखा हिरण ने निर्दलीय नामांकन दाखिल
Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा गंगापुर नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस की जिला अध्यक्ष ने निर्दलीय नामांकन किया दाखिल गंगापुर नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर एक और नया मोड़ आया जहां कांग्रेस की महिला जिला अध्यक्ष, गंगापुर वार्ड नबर 23 से कांग्रेस की पार्षद रेखा हिरण ने निर्दलीय नामांकन दाखिल किया। हिरण के साथ कांग्रेस के वार्ड नंबर 6 के पार्षद रामप्रसाद माली साथ थे। गंगापुर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए अब तक चार नामांकन पत्र दाखिल हो चुके हैं। एक भारतीय जनता पार्टी से विकल सिंघवी, कांग्रेस से प्रीति काकाणी, ललिता सांखला और निर्दलीय रेखा हिरण चुनाव मैदान में है।0
0
Report
बेगूसराय में महिला शव: आंखें गायब, प्रीति नाम हाथ पर
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में अपराधी एक बार फिर बेखौफ नजर आ रहे हैं। जहां लाखो थाना क्षेत्र में सड़क किनारे झाड़ी से एक अज्ञात महिला का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला की निर्मम तरीके से हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। शव की हालत देखकर पुलिस भी मामले को गंभीरता से जांच कर रही है। महिला की दोनों आंखें भी गायब मिली हैं। हालांकि, अभी तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। उसके एक हाथ पर ‘प्रीति’ नाम लिखा हुआ मिला है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है।दरअसल, पूरा मामला लाखो थाना क्षेत्र के इनियार स्थित पानसल्ला ढाला के पास का है। बताया जा रहा है कि आज सुबह सड़क किनारे झाड़ी में एक महिला का शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में महिला के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। वहीं, महिला की दोनों आंखें गायब मिली हैं, जिससे हत्या के बाद शव के साथ बर्बरता किए जाने की आशंका जताई जा रही है।सबसे अहम बात यह है कि महिला की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। हालांकि, उसके एक हाथ पर ‘प्रीति’ नाम लिखा हुआ मिला है। पुलिस इसी आधार पर महिला की पहचान करने की कोशिश कर रही है। वहीं इस मामले प्रभारी सदर-1 डीएसपी इमरान अहमद ने बताया कि लाखो थाना क्षेत्र से आज सुबह एक महिला का शव बरामद किया गया है। शव को देखने से प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि महिला की मौत करीब दो दिन पहले हुई होगी। उन्होंने बताया कि महिला की पहचान अभी नहीं हो सकी है, लेकिन उसके हाथ पर ‘प्रीति’ नाम लिखा हुआ है। शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं।पुलिस अधिकारी के मुताबिक, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस हत्या समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।फिलहाल पुलिस आसपास के इलाकों में महिला की पहचान कराने के साथ-साथ यह पता लगाने में जुटी है कि महिला यहां तक कैसे पहुंची और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।0
0
Report
डीडवाना में सभापति चुनाव: क्रॉस-वोटिंग से भाजपा की उम्मीद जिंदा
एंकर बड़ी ख़बर डीडवाना से है जहाँ सभापति चुनाव आवेदन में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। यहाँ यूनुस खान द्वारा खड़े किए गए और विजित पार्षद भंवर लाल माली को भाजपा के सिम्बल से सभापति का उम्मीदवार बनाया गया है। इस घटनाक्रम को यूनुस खान की एक बड़ी कूटनीतिक जीत माना जा रहा है। विधायक यूनुस खान की तरफ से सभी वार्डों में अपने निर्दलीय प्रत्याशी खड़े किए गए थे और सभी 14 निर्दलीय पार्षद यूनुस खान के खेमे में बताये जा रहे हैं। भाजपा इस बार 9 वार्डों में अपनी जीत दर्ज कर पाई है। सबसे बड़ी पार्टी के रूप में कांग्रेस ने यहाँ 16 वार्डों में जीत हासिल की थी। लेकिन अगर क्रॉस वोटिंग नहीं होती है तो भाजपा निर्दलीय गठबंधन सभापति पद पर कब्ज़ा करने में कामयाब होगा। हालांकि इस बात के कयास पहले से लगाए जा रहे थे लेकिन आज आवेदन के साथ ही तस्वीर साफ हो गई है। भाजपा आलाकमान से हरी झंडी मिलने के बाद निर्दलीय भंवरलाल को सभापति के लिए भाजपा के सिम्बल के साथ उम्मीदवार बनाया गया है। इधर कांग्रेस की तरफ से बाबू खान बेगाना को उम्मीदवार बनाया गया है जो लगातार 8 बार पार्षद बने हैं और बीते दो कार्यकाल में नगरपालिका के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि दोनों ही उम्मीदवारों ने अपनी अपनी जीत के दावे किए हैं. लेकिन दोनों ही दलों को अब क्रॉस वोटिंग का भी डर है इसीलिए दोनों ही पार्टियों ने जीते हुए प्रत्याशियों की बाड़ा बंदी में कोई ढील नहीं दी है। लेकिन कई पार्षदों के इधर उधर होने की अफवाहे भी बाजार में गर्म है।0
0
Report
Advertisement
नूंह में पेयजल आपूर्ति और जलभराव मुद्दे पर विधायक आफताब अहमद ने दी दिशा-निर्देश
Nuh, Haryana:नूंह में पेयजल व जलभराव की समस्या को लेकर विधायक आफताब अहमद ने अधिकारियों की बैठक ली। 80 गांवों में पेयजल आपूर्ति नहीं पहुंचने का मुद्दा उठाया, गेहूं की बिजाई से पहले खेतों से पानी निकासी का दिया भरोसा। नूंह विधायक आफताब अहमद ने बुधवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जन स्वास्थ्य एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में पेयजल आपूर्ति तथा बरसात के बाद खेतों में जलभराव की समस्या को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में गांधीग्राम घासेड़ा सहित विभिन्न गांवों के सरपंचों और ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। विधायक आफताब अहमद ने कहा कि मानसून विधानसभा सत्र के दौरान उन्होंने सरकार से पूरे हरियाणा में पेयजल आपूर्ति के निर्धारित मापदंडों को लेकर सवाल किया था। उन्होंने कहा कि सरकार के स्तर पर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 55 लीटर पेयजल उपलब्ध कराने का मापदंड निर्धारित है, लेकिन नूंह और पलवल जिलों में अन्य क्षेत्रों की तुलना में पेयजल आपूर्ति काफी कम है। आफताब अहम ने कहा कि नूंह जिले के करीब 80 गांव ऐसे हैं, जहां आज भी लोगों तक पर्याप्त पेयजल नहीं पहुंच रहा है। उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के समक्ष इस समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि आम लोगों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना विभाग की जिम्मेदारी है। जिन अधिकारियों की लापरवाही के कारण ग्रामीणों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, उनके खिलाफ विभागीय स्तर पर कार्रवाई जानी चाहिए। बैठक में नूंह जिले के सबसे बड़े गांवों में शामिल गांधीग्राम घासेड़ा के सरपंच सहित ग्रामीणों ने भी पेयजल से जुड़ी समस्याएं रखीं। विधायक ने अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। वहीं, बरसात के बाद खेतों में हुए जलभराव की समस्या पर भी विधायक ने अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि किसानों को गेहूं की बिजाई के समय किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। खेतों में जमा बरसाती पानी की निकासी गेहूं की बिजाई शुरू होने से पहले सुनिश्चित की जाएगी, ताकि किसान समय पर अपनी फसल की बिजाई कर सकें। विधायक ने कहा कि पेयजल आपूर्ति और जल निकासी से जुड़े मामलों में संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करें।0
0
Report
अवैध पटाखा फैक्ट्री का पर्दाफाश: 90 पेटी पटाखे, 47 किलोग्राम पोटाश समेत गिरफ्तार
Karnal, Haryana:करनाल । त्योहारी सीजन से पहले अवैध पटाखे बनाने का खेल शुरू हो गया है । पुलिस ने छापेमारी करते हुए जिले के गांव मोदीपुर में बड़ी अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है । एक बंद पोल्ट्री फार्म की बिल्डिंग में पटाखे बनाए जा रहे थे , मौके से करीब 90 पेटी तैयार पटाखे ओर भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है । आईजी करनाल रेंज की टीम और सीआईए ने संयुक्त रूप से रेड करते भी मोदीपुर के पास एक पोल्ट्री फार्म में चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री पकड़ी है । छापे के दौरान एक दर्जन से अधिक कर्मचारी पटाखो का निर्माण करते पकड़े गए । यूपी के कैराना क्षेत्र का शाहीर नाम का व्यक्ति इस अवैध फैक्ट्री को चला रहा था । रेड के दौरान फैक्ट्री से 90 पेटी तैयार पटाखे, पटाखों से भरे पांच कट्टे, 47 किलो पोटाश और दो क्विंटल से अधिक गंधक बरामद हुआ है । ये फ़ैक्ट्री बिना किसी लाइसेंस और परमिशन के चलाई जा रही थी । पुलिस से सभी सामान कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है ।0
0
Report
उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर पर सकल हिंदू समाज का प्रदर्शन, यथास्थान रखने की मांग
Ujjain, Madhya Pradesh:खड़े हनुमान मंदिर को लेकर सकल हिंदू समाज का शक्ति प्रदर्शन खड़े हनुमान मंदिर को यथास्थान रखने की मांग, सकल हिंदू समाज ने SDM को सौंपा ज्ञापन मंदिर बचाने के लिए एकजुट हुआ हिंदू समाज, संतों और हिंदूवादी संगठनों ने प्रशासन के सामने रखी मांग उज्जैन में खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बुधवार को सकल हिंदू समाज ने शक्ति प्रदर्शन किया। मंदिर को बचाने और उसे यथास्थान बनाए रखने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में जुटे। उज्जैन के साथ ही आसपास के जिलों से भी लोग यहां पहुंचे。 प्रदर्शन में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और सकल हिंदू समाज के साथ बड़ी संख्या में संत-साधु और महिला साध्वियां शामिल हुईं। इस दौरान संत समाज और हिंदूवादी संगठनों ने मंदिर परिसर से प्रशासन के सामने अपनी बात रखी और मंदिर को हटाए जाने की किसी भी कार्रवाई का विरोध करने की बात कही。 प्रदर्शन में शामिल संतों और हिंदूवादी संगठनों का कहना है कि खड़े हनुमान मंदिर को यथास्थान बनाए रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मंदिर को हटाने की कोशिश हुई तो आंदोलन किया जाएगा。 इस दौरान सकल हिंदू समाज और संत समाज की ओर से एसडीएम लक्ष्मी नारायण गर्ग को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से मंदिर को यथास्थान बनाए रखने की मांग की गई。 मंदिर को लेकर बढ़ते विरोध के बीच अब प्रशासन और सकल हिंदू समाज के बीच बातचीत के जरिए समाधान निकालने की उम्मीद भी जताई जा रही है。0
0
Report
Advertisement
